उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: दूसरे के सहारे अपनी दुकान नहीं चला पाएंगे अखिलेश- मंत्री बृजेश पाठक

UP Election 2022: बीजेपी में इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. विधानसभा चुनाव से पहले ये बीजेपी के लिए तगड़े झटके से कम नहीं है. लेकिन यूपी के मंत्री बृजेश पाठक का कहना है कि इससे अखिलेश यादव का सपना पूरा नहीं होगा. बीजेपी मोदी और योगी के नेतृत्व में 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.  

कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक बरेली में ब्राह्मण समाज के लोगो से मिलने पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि ‘सपा अध्यक्ष के पास अपना कुछ नहीं है. वो दूसरों के सहारे अपनी दुकान चलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं होगा. मोदी और योगी के नेतृत्व में भाजपा 2022 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगी’’ इसके साथ ही बृजेश पाठक ने ब्राह्मण समाज के लोगों से कहा कि वो किसी के भी बहकावे में न आएं 

भाजपा, कैडर आधारित पार्टी

बृजेश पाठक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ‘‘भाजपा, कैडर आधारित पार्टी है, हमने एक प्रशिक्षित कैडर तैयार किया है. पूरे पांच वर्ष जनता के बीच में रहकर काम किया है, ये लोकतंत्र का महापर्व है. जब परिणाम आएगा तो भाजपा के पक्ष में आएगा.’’ उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी से गए हैं लेकिन वह उनके पारिवारिक मित्र हैं. मौर्य से बातचीत की जाएगी. 

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद से पिछले तीन दिनों से लगातार बीजेपी से एक के बाद एक इस्तीफे हो रहे हैं. बीजेपी में अभी तक 3 मंत्रियों के अलावा 7 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. मौर्य 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी को ज्वाइन करेंगे. उन्होंने दावा किया है कि आने वाले दिनों में कई और नेता बीजेपी छोड़ सकते हैं. 

बेटे को नहीं मिला टिकट तो Swami Prasad Maurya ने छोड़ दी भाजपा Party?

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 17 =