०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। थाना प्रभारी बुढ़ाना कुशलपाल सिंह के नेतृत्व में बुढाना पुलिस टीम ने कई बेहतर गुड वर्का को अंजाम देते हुए ०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
उ०नि० राकेश कुमार शर्मा, उ०नि० वीरनरायन सिहं, कां० कुलवन्त सिहं द्वारा शान्ति व्यवस्था गस्त व चैकिंग अभियान से एक नफर अभियुक्त बसन्त त्यागी उर्फ बिटटू त्यागी पुत्र महावीर त्यागी निवासी मौ० पूर्वी पछाला कस्बा व थाना बुढ़ाना जिला मु०नगर को गिरफ्तार किया गया
जिसके कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा ३१५ बोर मय ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर तथा ३० पोव्वे नाजायज देशी शराब बरामद किये गये। अभियुक्त के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
उ०नि० गजेन्द्र सिंह, कां० अकिंत शर्मा, रोहित कुमार द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त टिंकू उर्फ मोंगिया पुत्र बिशम्बर नि० ग्राम बवाना थाना बुढाना मु०नगर को उसके मकान से गिरफ्तार किया गया।
उ०नि० राकेश कुमार शर्मा, उ०नि० योगेन्द्र सिंह, कां० शिवकुमार व गुरुदत्त त्यागी द्वारा शान्ति व्यवस्था व गस्त चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन एक नफर अभियुक्त शहजाद पुत्र अख्तर नि० ग्राम परासौली थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया
जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर व ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किये गये। अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
