Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उपेंद्र हत्याकांडः ऑफिस के पास लगे सीसीटीवी से खुलेगा राज

मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक ठाकुर मूलचंद के बेटे उपेंद्र उर्फ चंदन की मौत का राज सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा। जिस ऑफिस में वारदात हुई, वहां लगे सीसीटीवी की डीवीआर में तो पुलिस को कुछ नहीं मिला, लेकिन ऑफिस के पास मकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से अहम सुराग मिलने की संभावना है।

रामपुरम कालोनी निवासी कांधला से पूर्व विधायक ठाकुर मूलचंद के बेटे उपेंद्र उर्फ चंदन की वसुंधरा कालोनी स्थित ऑफिस में गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में उपेंद्र के चार दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए ऑफिस और उसके पास स्थित घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

सूत्रों के अनुसार, हर्षित के ऑफिस में सीसीटीवी लगे हुए थे, लेकिन घटना के समय की कोई क्लिप उसकी डीवीआर में नहीं है। ऑफिस के पास ही स्थित एक घर के बाहर भी सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिसकी डीवीआर के माध्यम से पुलिस घटना के समय की फुटेज खंगालने में लगी हुई है, ताकि हिरासत में लिए गए अभिषेक व हिमांशु द्वारा दिए गए बयानों की पुष्टि की जा सके।

30 हजार में खरीदी गई थी अवैध पिस्टल-उपेंद्र उर्फ चंदन को जिस पिस्टल की गोली लगी, उसे पांचों दोस्तों ने आपस में रुपये इकट्ठा कर कुछ माह पूर्व 30 हजार रुपये में खरीदा था। सूत्रों के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे पता चला है कि हर्षित व वीशू ने अभिषेक, हिमांशु व उपेंद्र को कॉल करके पिस्टल लेकर अपने ऑफिस पर बुलाया था।

यहीं पर उपेंद्र के सीने में दाईं तरफ गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब पिस्टल के साथ फरार दोनों दोस्तों हर्षित व वीशू को तलाशने में जुटी है, ताकि घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21891 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =