Feature

June 2022 में जारी कर दिया जाएगा UPMSP UP Board Result 2022

UPMSP UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन जारी है. इस महीने के अंत तक बोर्ड कक्षाओं का रिजल्ट बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद इसे जारी कर दिया जाएगा. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मई लास्ट में बनकर तैयार हो जाएगा और इसे जून 2022 में जारी कर दिया जाएगा.

 बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की डेट का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन बोर्ड परीक्षाओं की सवा दो करोड़ कॉपियों की चेकिंग का काम अंतिम दौर में चल रहा है. कॉपियों के मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 271 केंद्र बनाए गए हैं.

 केंद्र प्रभारियों को भेजे गए निर्देश के अनुसार 7 मई 2022 शनिवार तक सभी कॉपियां चेक की जानी है. इसके बाद अगले हफ्ते से रिजल्ट तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा.

 जैसे-जैसे कॉपियों का मूल्यांकन होता जा रहा है, परीक्षार्थियों के अंक अपलोड होते जा रहे हैं. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक भी स्कूलों से पहले ही मगा लिए गए थे.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =