उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: भारत तिब्बत सहयोग मंच का स्थापना दिवस बाइक रैली द्वारा मनाया गया

Muzaffarnagar: भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष विजय वर्मा, महामंत्री विष्णु स्वरूप, अंकित उप्पल जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रवीण वर्मा महामंत्री युवा मोर्चा के द्वारा भारत तिब्बत सहयोग मंच के स्थापना दिवस को मनाने हेतु बाइक रैली का आयोजन संदीप दास, रेणुका शर्मा प्रांत मंत्री की उपस्थिति में किया गया।

यह बाइक रैली गांधी वाटिका गांधी कॉलोनी से चलकर शिव चौक, महावीर चौक, नई मंडी से होती हुई अनंतेश्वर महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। इस रैली का उद्देश्य लोगों को भारत और तिब्बत के रिश्तो के लिए जागरूक करना है ।

भारत तिब्बत सहयोग मंच की स्थापना 5 मई 1999 को माननीय इंद्रेश जी एवं माननीय रज्जू भैया जी के द्वारा की गई थी जिसका उद्देश्य भारत और तिब्बत के रिश्तो को मजबूत कर तिब्बत को चीन से आजाद कराना है, भारत की एक बहुत बड़ी सीमा तिब्बत से लगी हुई है यदि तिब्बत आजाद हो जाता है

तो हम लोग चीन की विस्तार वादी नीति से बच जाएंगे और हमारे आराध्य भगवान शंकर जी का निवास स्थान कैलाश मानसरोवर पर्वत जोकि चीन के कब्जे में है उसे भी चीन से आजाद कराना है

 यह आंदोलन अयोध्या मंदिर की तरह ही बड़े रूप में किया जाएगा साथ ही साथ धूर्त चीन की विस्तार वादी नीतियों से निपटने हेतु उसे आर्थिक रूप से तोड़ने के लिए चीनी सामान का बहिष्कार करना भी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है भारत तिब्बत सहयोग मंच समय-समय पर यह कार्य हिंदुस्तान के सभी जिलों में करता है और लोगों को जागरुक करने का कार्य करता है।

स कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज पांचाल उपाध्यक्ष, राजकुमार रहेजा, हरिकिशन सुनेजा, रवि वर्मा, नरेश सिंगल, राजीव सक्सेना, प्रशांत मक्कड़, विमल मदान, कार्तिक, मोहित, दिनेश किंगर, विकी राणा, पंकज राजपूत, आदि लोग उपस्थित थे।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =