Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने पर सीएचसी में हंगामा

खतौली। एंटी रेबीज वैक्सीन न मिलने पर सीएचसी में मरीजों ने हंगामा किया। सीएचसी अधीक्षक ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्तों, बंदर आदि के हमले में घायल लोगों को एंटी रेबीज की वैक्सीन लगाई जाती है।

कर्मचारियों ने बताया कि एक सप्ताह में करीब 250 लोगों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। दोनों दिन इंजेक्शन लगवाने वालों की सुबह से ही सीएचसी में लाइन लग जाती है। सुबह से लाईन में लगे कुछ लोगों को इंजेक्शन नहीं लगाया गया।

जिससे उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें मात्र 100 इंजेक्शन ही मिले थे। जिसे लोगों को लगाया जा चुका है। बाकी लोगों को आने के लिए कहा था। जिसको लेकर वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने हंगामा किया।

पिपलहेड़ा गांव से आई नन्नो तथा दूधाहेड़ी से आई वृद्धा सावित्री का कहना था कि वह सुबह से लाईन में लगी थी। दोपहर के समय उन्हें इंजेक्शन लगाने से इंकार कर दिया गया। हंगामा कर रही महिलाओं को सीएचसी अधीक्षक डा. मुकेश उपाध्याय ने समझा बुझाकर शांत किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − nine =