उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar के कंपनी बाग में गंदगी पर लोगों का हंगामा, पूर्व विधायक उमेश मलिक ने लगाई अफसरों की क्लास

Muzaffarnagar  शहर के कंपनी बाग में व्याप्त गंदगी ओर डंपरों की पार्किंग के कारण भ्रमण में हो रही दिक्कतों पर आज नागरिकों का गुस्सा फूट पडा। उत्तेजित लोगों ने इसका विरोध किया। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने मौके पर पहुंचे अफसरों को हडकाते हुए समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

 शहर के कंपनी बाग में व्याप्त गंदगी को लेकर सुबह-शाम घूमने वाले हजारों लोगो में गुस्सा है। पिछले कईं दिनों से बाग में बिजली के तार भी टूटे हुए हैं तथा नगरपालिका के डंपरों की पार्किंग बाग के बीचों-बीच होने के कारण भी लोगां को घूमने में काफी परेशानी होती है। इन समस्याओं के समाधान की मांग लोग काफी दिनों से उठा रहे थे।

 आज इसे लेकर लोगों का गुस्सा फूट पडा ओर उन्होने एकत्र होकर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक उमेश मलिक ने नगर पालिका ईओ ओर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लोगां के बीच बुलाकर उनसे कंपनी बाग में नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति का रजिस्टर मांगा। उचित जवाब न मिलने पर विधायक उमेश मलिक ने कडी नाराजगी जाहिर की। 

 उमेश मलिक ने दोनों अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के जल्द समाधान कराने तथा कंपनी बाग की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान चौधरी छोटूराम डिग्री कॉल के प्राचार्य नरेश मलिक, शरणवीर सिंह तोमर, नवीन खाटियान सेठ, योगेश कुमार एडवोकेट, ललित शर्मा, श्रवण सर्राफ, कर्मवीर सिंह बिट्टू, प्रो0 ईशपाल सिंह, सरदार शौरण सिंह, अरविंद पंवार आदि सहित बडी संख्या में कंपनी बाग में घूमने वाले नागरिक व महिलाएं मौजूद रहीं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 12 =