Muzaffarnagar जिला अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों से अभद्रता करने पर हंगामा, मनेश गुप्ता को बाहर निकाला
Muzaffarnagar जनपद में शनिवार की दोपहर को जिला चिकित्सालय में समाजसेवी मनेश गुप्ता और स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच अभद्र व्यवहार को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभद्रता कर रहे समाजसेवी मनेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल प्रशासन का आरोप है कि समाजसेवी मनेश गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मचारियों से अभद्रता करने के साथ एक महिला के साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
दरअसल पूरा मामला जिला चिकित्सालय का है, जहां एक हफ्ता पूर्व समाजसेवी मनेश गुप्ता द्वारा साँझक गांव निवासी एक महिला मोनिका को ऑपरेशन कराने के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था इसके बाद उनसे वहां के कर्मचारियों ने रिश्वत की मांग की थी लेकिन सीएमएस से बात होने के बाद समाजसेवी मनेश गुप्ता ने महिला ऑपरेशन फ्री करा दिया था
#Muzaffarnagar मनेश गुप्ता की पिटाई को लेकर बयान देते पंकज कुमार अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक pic.twitter.com/vDjoHw6EXV
— News & Features Network (@mzn_news) November 27, 2021
लेकिन शनिवार को छुट्टी के दौरान मोनिका को घर ले जाने के दौरान महिला वार्ड की वार्डन के साथ समाजसेवी मनेश गुप्ता की नोकझोंक होने के बाद विवाद हो गया। जिसके बाद अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों और समाजसेवी के बीच हंगामा खड़ा हो गया।
आपको बता दें कि यह विवाद अस्पताल के कर्मचारी और समाजसेवी के बीच इसलिए हुआ क्योंकि अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर लिए जाने वाले पैसों को लेकर मनेश गुप्ता ने अपनी आवाज बुलंद की थी।
अस्पताल के डॉक्टर संजीव का आरोप है मनेश गुप्ता नाम के समाजसेवी बताने वाले व्यक्ति ने महिला वार्ड में नर्सों के साथ बदतमीजी की और अपने साथ लाई गई एक महिला के साथ जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने समाजसेवी पर आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की।

