यूपी के राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप की हालत हुई नाजुक, मेदांता में डॉक्टर कर रहे है पूरा प्रयास
मुजफ्फरनगर। जनपद की चरथावल विधानसभा सीट से विधायक और उत्तर प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप की हालत गंभीर बनी हुई थी जहां उनको गंभीर स्थिति से उभारने के लिए डाक्टरों के प्रयास से अब उनकी हालत में सुधार है।
प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री विजय कश्यप पिछले कुछ दिनों से कोरोना से बीमार थे, जिसके बाद पहले वह अपने ग्राम ननौता में होम आइसोलेशन में थे
चरथावल विधायक व राज्यमंत्री विजय कश्यप की हालत बेहद नाजुक, अस्पताल में भर्ती (सूत्र) pic.twitter.com/M6ZHvnqwj3
— News & Features Network (@mzn_news) May 2, 2021
लेकिन ४ दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां आज उनकी हालत में अब सुधार बताया गया है। राज्यमंत्री विजय कश्यप की तबियत में सुधार की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने संतोष व्यक्त किया।

