इराक की टॉप मैगजीन के कवर पेज पर उर्वशी रौतेला
उर्वशी ने हाल ही में इराक की नंबर 1 मैगजीन बगदाद स्टाइल स्ट्रीट (Baghdad Style street) के कवर पेज के लिए फोटोशूट कराया है और ऐसा करने वालीं वो एशिया और बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनी हैं.
वहीं मैगजीन के कवर पेज की तस्वीर खुद उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है और इसकी जानकारी भी दी है.
View this post on Instagram
इस फोटोशूट में उर्वशी रौतेला बगदादी घोड़े पर सवार नजर आ रही हैं और उन्होंने इराक का पारंपरिक लिबास पहना हुआ है.
साथ ही उन्होंने मैगजीन के कवर पेज का जो फोटो शेयर किया है उस पर लिखा है, ‘कौन है जो इस वक्त बॉलीवुड चला रहा है उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की युवा सुपरस्टार.

