Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

घिस्सूखेडा झाल पर मुठभेड में शातिर अपराधी दबौचा

मुजफ्फरनगर। चरथावल पुलिस ने घिस्सूखेडा झाल पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े शातिर,जिला बदर अपराधी मुठभेड़ में गिरफ़्तार किया है।

चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक बदमाश क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है सूचना पर चरथावल थाना प्रभारी एमपी सिंह के नेतृत्व में कुटेसरा चौकी इंचार्ज ओमेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।पुलिस ने घेराबंदी करते हुऐ हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया

जिसकी पहचान जीशान पुत्र खुर्शीद निवासी कस्बा व थाना चरथावल के रूप में हुई जिसके कब्जे से पुलिस ने ३१५ बोर का तमंचा,ज़िंदा कारतूस,खोखा कारतूस बरामद किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =