Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य शातिर बदमाश गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर। कुख्यात सुशील मूंछ गैंग का सक्रिय सदस्य पुलिसिय कार्यवाही से भयभीत हो जमानत तुडवा कर जेल चला गया।

एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे कई शातिर बदमाश असलाह सहित गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

जनपद मे पुलिस के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के चलते कुख्यात सुशील मूंछ गैंग के सक्रिय सदस्य टॉप-10 के हिस्ट्री शीटर खतौली निवासी रोहित उर्फ शेटटी पुत्र स्व.प्रकाश चन्द ने पुलिसिय कार्यवाही से भयभीत होकर अपनी जमानत तुडवा कर जेल पहुंच गया।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के अनुपालन मे पुलिस द्वारा सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए भी जोरो शोरों से अभियान चला रखा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − two =