Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस मुठभेड में शातिर बदमाश शौकत पुत्र मुस्तकीम गिरफ्तार

खतौली। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम व विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत खतौली कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खतौली थाना क्षेत्र के जामन धर्मकांटे के समीप पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड के दौरान इस्लामनगर निवासी शौकत पुत्र मुस्तकीम के गिरफ्तार कर लिया।

जबकि इस दौरान उसका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पकड़े गये आरोपी पर लगभग तीन दर्जन चोरी व लूट आदि के मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − three =