Video: Afghanistan Talibanने नदी में बहा दी 3000 लीटर शराब
Afghanistan Taliban इस्लामी कानून को कड़ाई से लागू करने में जुटा है. इसी कड़ी में बीती रात तालिबान की खुफिया एजेंट्स की एक टीम ने काबुल Afghanistan में हजारों लीटर शराब को जब्द कर नदी में बहा दिया. तालिबान ने अफगानिस्तान के मुसलमानों से शराब को बचने और उसे बनाने से दूर रहने की चेतावनी भी दी है.
जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ इंटेलिजेंस ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राजधानी में छापेमारी की कार्रवाई के बाद जब्त की गई बैरल में भरी शराब को नदी में बहाया जा रहा है.
د ا.ا.ا د استخباراتو لوی ریاست ځانګړې عملیاتي قطعې د یو لړ مؤثقو کشفي معلومات پر اساس د کابل ښار کارته چهار سیمه کې درې تنه شراب پلورونکي له شاوخوا درې زره لېتره شرابو/الکولو سره یو ځای ونیول.
نیول شوي شراب له منځه یوړل شول او شراب پلورونکي عدلي او قضايي ارګانونو ته وسپارل شول. pic.twitter.com/qD7D5ZIsuL— د استخباراتو لوی ریاست-GDI (@GDI1415) January 1, 2022
वीडियो को साझा करते हुए एक ट्वीट भी किया गया है. इसमें कहा गया है कि मुस्लिमों को शराब बनाने और उसे बेचने से दूर रखना होगा. ट्वीट में बताया गया कि, अभी इसकी जानकारी नहीं है कि राजधानी के किस हिस्से से शराब को जब्त किया गया है.
हालांकि एजेंसी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक शराब के तीन डीलर को इस पूरे मामले में गिरफ्तार किया गया है.Afghanistan की Taliban सरकार में शराब की बिक्री पर रोक लगी हुई है. Taliban ने अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद इसे कड़ाई से लागू किया हुआ है.
पूरे Afghanistan देश में तालिबान नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की कई कार्रवाई को अंजाम दे रहा है. अफीम से लेकर दूसरे नशीले पदार्थों को बनाने और तस्करी करने पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है.

