50 हजार डॉलर में खरीदी कंपनी महज 1500 डॉलर में क्यों बेची? Aishwarya Rai से 6 घंटे तक हुई पूछताछ,
Aishwarya Rai पनामा पेपर मामले घिरती दिखाई दे रही है। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के दफ्तर पहुंची। वहां उनसे 6 घंटे तक पूछताछ हुई। सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभव बच्चन की बहू Aishwarya Rai को ईडी ने इससे पहले भी दो बार(अक्टूबर और नवंबर में) समन भेज चुका है। हालांकि दोनों ही बार उन्होंने नोटिस को स्थगित करने की अपील की थी।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुई यह पूछताछ Aishwarya Rai से ऑफशोर लिंक्स और उनकी विदेश यात्रा को लेकर भी हुई है। दरअसल Panama Papers रिकॉर्ड से पता चलता है कि Aishwarya Rai अपने परिवार के सदस्यों के साथ जून में दुबई में एक ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (बीवीआई) कंपनी, एमिक पार्टनर्स लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में शामिल हुई थीं।
ED ने Aishwarya Rai से सवाल किया कि उन्होंने 50 हजार डॉलर में खरीदी कंपनी महज 1500 डॉलर में क्यों बेची। ईडी ने पूछा कि आखिर अमिताभ बच्चन की बहू बनने के बाद कंपनियों को बंद क्यों कर दिया गया?
Aishwarya Rai से अपने पति अभिषेक बच्चन के एक विदेशी बैंक खाते में बड़ी धनराशि जमा करने को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक Aishwarya Rai ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स कंपनी के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है। इसके अलावा उन्होंने ईडी जांचकर्ताओं को बताया कि उनके पिता स्वर्गीय कृष्णा राज राय उनके सभी वित्तीय मामलों को संभालते थे।
Aishwarya Rai ने ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में एमिर पार्टनर्स नाम की एक कंपनी खोलने का आरोप है। इसको लेकर ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम(फेमा) के अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Aishwarya Rai से इस पूछताछ से पहले उनके पति अभिषेक बच्चन से पनामा पेपर्स’ लीक प्रकरण से जुड़े एक अन्य मामले में पूछताछ की गई थी। ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रावधानों के तहत ऐश्वर्या राय बच्चन का बयान दर्ज किया। सूत्रों ने बताया कि अभिनेत्री ने मामले के संबंध में एजेंसी को कुछ दस्तावेज भी सौंपे।
बच्चन परिवार से संबंधित कागजात पनामा की एक फर्म मोसैक फोन्सेका (एमएफ) द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड का हिस्सा थे, जिसने अपतटीय संस्थाओं को खड़ा करने में मदद की। इनसे पता चला कि कम से कम तीन साल तक राय और उनका परिवार एमिक पार्टनर्स का हिस्सा थे।
एमएफ रिकॉर्ड्स से पता चला कि Aishwarya Rai,उनके पिता कोटेडाडी रमना राय कृष्ण राज, मां वृंदा कृष्ण राज राय और भाई आदित्य राय को 14 मई, 2005 को 50,000 डॉलर की प्रारंभिक अधिकृत पूंजी के साथ एमिक पार्टनर्स के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
Panama Papers मामला साल 2016 में वाशिंगटन स्थित ‘इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स’ (आईसीआईजे) द्वारा पनामा की कानूनी फर्म मोसैक फोंसेका के रिकॉर्ड की जांच से जुड़ा है, जिसे ‘पनामा पेपर्स’ नाम से जाना जाता है। इसमें विश्व के कई नेताओं और मशहूर हस्तियों के नाम सामने आए थे। इनपर आरोप है कि इन्होंने देश से बाहर की कंपनियों में विदेशों में पैसा जमा किया था।
इस खुलासे में टैक्स चोरी के मामलों को सामने लाया गया था। इसमें 426 भारतीयों से संबंधित मामले थे। 2016-17 से ईडी बच्चन परिवार से जुड़े मामले की जांच कर रहा है।

