वैश्विक

निकारगुआ जा रहे एक विमान को आखिर France में क्यों रोका गया ?

300 भारतीय यात्रियों से भरी फ्लाइट को France रोक लिया गया और अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ गई. यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात से निकारगुआ जा रही फ्लाइट को फ्रांस ने अचानक रोक दिया है और विमान में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है. फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात से 303 भारतीय यात्रियों को लेकर निकारगुआ जा रहे एक विमान को मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में उतार लिया गया.

फ्रांसीसी समाचार पत्र ‘ली मोंडे’ की खबर के अनुसार, राष्ट्र विरोधी-संगठित अपराध इकाई जेयूएनएएलसीओ ने जांच अपने हाथ में ले ली है. पेरिस अभियोजक कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विशेष जांचकर्ता विमान में सवार सभी यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं और दो लोगों को आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है.

एक अधिकारी ने बताया कि रोमानियाई कंपनी ‘लीजेंड एयरलाइंस’ का ए340 विमान शुक्रवार को ‘उतरने के बाद वैट्री हवाई अड्डे पर खड़ा रहा. पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में स्थित वैट्री हवाई अड्डे पर से ज्यादातर वाणिज्यिक विमानों का संचालन होता है.

समाचार पत्र की खबर में कहा गया है कि France  अधिकारी ने बताया कि विमान में ईंधन भरा जाना था और उसमें सवार 303 भारतीय नागरिक संभवतः संयुक्त अरब अमीरात में काम करते हैं. फ्रांस पहुंचने के बाद यात्रियों को पहले विमान में रखा गया, लेकिन फिर बाहर निकालकर टर्मिनल भवन भेज दिया गया. पूरे हवाईअड्डे को पुलिस ने घेर लिया है.

खबर के अनुसार अभियोजक कार्यालय ने कहा कि सूचना मिली थी कि विमान में सवार लोग मानव तस्करी के शिकार हो सकते हैं. अंततः यात्रियों को हवाई अड्डे के मुख्य हॉल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां 21 दिसंबर को उनके रात भर ठहरने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की गई है.

एक विशेष फ्रांसीसी संगठित अपराध इकाई के जांचकर्ता मामले की जांच कर हैं. फिलहाल, ‘लीजेंड एयरलाइंस’ ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. बताया जा रहा है कि एक गुमनाम सूचना के आधार पर फ्रांस की जांच एजेंसी ने यह एक्शन लिया है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21046 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 10 =