Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खेल प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए

मुजफ्फरनगर। खतौली के विद्योत्तमा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

वक्ताओं ने कहा, खेल प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा और शरीरिक क्षमता का विकास होता है। महाविद्यालय के संस्थापक श्रीचंद शास्त्री ने पुरस्कार वितरित किए।

जंजीर गोला फेंक में हर्षिता, शालिनी और सलोनी ने क्रमशरू प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में काजल, कनिका, सलोनी, सलेहा, प्रिसी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। आयोजन में साक्षी, चंचल, छवि, रूही शिवाच, हर्षिता, सलोनी, उदिता व साक्षी का सहयोग रहा। संयोजक आशा शिवाच रहीं। प्राचार्या डा. कविता वर्मा ने विजयी छात्राओं को बधाई दी।

मुजफ्फरनगर। श्रीमती मुख्त्यारी देवी टिकैत कन्या महाविद्यालय की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का तीसरे दिन समापन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने रैली निकाली व नगर पंचायत कार्यालय का भ्रमण किया।

वहां पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष नीरू देवी ने छात्राओं से संवाद किया। इसके पश्चात छात्राओं में टिकैत आवास पहुंचकर वहां पर चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

छात्राओं को प्राचार्य डा. जीतेंद्र सिंह तोमर ने महिला सशक्तिकरण के विषय में प्रेरित किया। इस मौके पर काजल, वंशिका, हिमांशी व स्वीटी उपस्थित रहीं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 6 =