थाना मंडी क्षेत्र में महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया
मुजफ्फरनगर के थाना नए मंडी क्षेत्र में एसडी डिग्री कॉलेज पर एंटी रोमियो टीम की इंचार्ज मीनाक्षी शर्मा व कुसम भाटी ने अपनी के साथ मिल कर महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक किया
उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया वहीं महिला पुलिसकर्मियों ने १०९० के बारे में जानकारी दी वही प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने छात्राओं को बताया कि कोई भी तुम्हारे साथ छेड़छाड़ करें घर में कोई दिक्कत हो
मिशन शक्ति के तहत कॉलेजो पर जा कर एंटी रोमियो की टीम @muzafarnagarpol ने छात्राओं को दी जानकारी दे कर किया जागरूक pic.twitter.com/ykMqfHQYld
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) November 10, 2020
आस पड़ोस में कोई परेशान करें फोन मोबाइल पर कोई परेशान करें तो १०९० पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें आपका नाम और पता गुप्त रखा जाएगा ओर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी
छात्राओं ने भी पूरे सजग तरीके से महिला पुलिस की दी जा रही जानकारियों को सुना समझा और अपने अधिकारों के प्रति सचेत हुई वही नई मंडी के एसआई शिव कुमार द्वारा कॉलेज पर अवांछित व असमाजिक तत्व को घूमने पर जमकर हड़काया
चेतावनी देकर दोबारा कॉलेज के अंदर घुसने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी जनपद मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
