Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

महिलाओं को जागरूक किया जाएगा- आँचल तोमर

भोपा। महिला सशक्तिकरण का जीवित उदाहरण उस समय देखने को मिला जब ज़िला पँचायत चेयरमैन आँचल तोमर ने महिला अभिभावको की टीम का नेतृत्व करते हुवे पुरुष अभिभावकों की टीम को रस्सा कशी में पछाड़ दिया

जट मुझेड़ा स्थित सेन्ट ज़ेवियर ग्लोबल स्कूल में आयोजित वार्षिक सम्मेलन के दौरान हुई प्रतियोगिता में ज़िला पँचायत चेयरमैन आँचल तोमर ने निःसंकोच होकर महिला टीम का नेतृत्व कर ये साबित कर दिया कि वह हर प्रकार से खुले मन के साथ महिलाओं के साथ हैं,महिलाओं के उत्साहवर्धन तथा बालिका शिक्षा को लेकर उनके द्वारा हर सम्भव प्रयास जारी हैं

ज़िला पँचायत चेयरमैन ने बताया कि जनपद की सभी महिला जन प्रतिनिधियों व महिला समाज सेविकाओं के साथ हैदरपुर वेटलैण्ड पर कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है सम्भव हुआ तो कार्यक्रम शीघ्र ही आयोजित किया जायेगा

जिसमें महिला सशक्तिकरण के साथ -साथ पर्यावरण सुरक्षा को लेकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा तथा पर्यावरण सुरक्षा में महिलाओँ के योगदान पर चर्चा की जायेगी तथा पक्षियों के सरंक्षण तथा पॉलिथीन से मुक्ति आदि विषयों पर सहयोग को लेकर योजना बनाई जायेगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + nineteen =