उत्तर प्रदेश

बसपा छोड विभिन्न दलो के कार्यकर्ता सपा में हुए शामिल

मुजफ्फरनगर। पूर्व बामसेफ अध्यक्ष सुधा हितेश सहित बसपा छोड अनेक लोग सपा मे शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की नीतियो से प्रभावित होकर विभिन्न दलो के कार्यकर्ताओ द्वारा सपा की सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम मे आज पूर्व बामसेफ अध्यक्ष सुधा हितेश सहित दलित समाज के अनेक लोगो ने बसपा को छोड सपा की सदस्यता ग्रहण की। महावीर चौक स्थित सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अध्यक्षता मे इन सभी का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व बामसेफ जिलाध्यक्ष सुधो हितेश डाबर ने कहा कि प्रदेश के विकास व पूरे प्रदेश में सबो समान अधिकार व सम्मान सिर्फ सपा की सरकार मे ही सम्भव है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल सैनी, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा नेता निधिशराज गर्ग, सपा के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, अरशद मलिक, अमित कुमार, आदित्य सिह, शलभ गुप्ता, सोबीत कुमार आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + three =