Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर: कोरोना की रोकथाम के लिए विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण शुरु, स्वास्थ्यकर्मी विजय कुमार को लगा पहला टीका

मुजफ्फरनगर। सभी नागरिको को वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिए कोरोना वेक्सीन टीकाकरण के लिए सम्बन्धित स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंच कर टीकाकरण कराना चाहिए।

ताकि कोरोना से प्रभाव को निष्फल साबित किया जा सके। देश प्रदेश के साथ साथ जनपद मे आज से कोरोना वेक्सीन की शुरूआत के लिए जनपद के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर कोरोनावायरस वेक्सीन टीकाकरण की सबसे पहले शुरूआत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा मखियाली स्वास्थ्य केन्द्र से वैक्सीनेशन की शुरूआत की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होने सभी जनपदवासियो से अपील की है कि सभी नागरिक सम्बन्धित स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर वैक्सीनेशन करायें। ताकि इस महामारी को हराया जा सके।

आज से जनपद मे शुरू होने वाले कोरोनावायरस वेक्सीन टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व मे ही टीकाकरण से जुडी सभी व्यवस्थाए पूरी कर ली गई थी।

ताकि वैक्सीनेशन का काम सुगमता से पूर्ण हो सके। सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा के निर्देशन मे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो व स्वाथ्यकर्मियो द्वारा इस दिशा मे सभी व्यवस्था समय से पूर्ण की गई।

उल्लेखनीय है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जनपद मुजफ्फरनगर के 04 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर कोविड से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया।

https://twitter.com/mzn_news/status/1350329874284744705?s=20

गांव मेघाखेडी,खतौली,जानसठ व चरथावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दो पर स्वास्थ्यकर्मियो को कोवीशील्ड का टीका लगाया गया।

मखियाली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित टीकाकरण के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव,सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा,एसडीएम सदर दीपक कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सीओ नई मन्डी धनंजय कुशवाहा,इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली योगेश शर्मा आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

डीएम-एसएसपी व सीएमओ ने अन्य तीनो स्वास्थ्य केन्द्रो पर पहुंच कर कोरोना वायरस टीकारण की व्यवस्थाओ की समीक्षा करते हुए स्थलीय निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 10 =