खेल जगत

WPL 2024: 23 फरवरी से शुरू महिला प्रीमियर लीग

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का दूसरा संस्करण शुक्रवार 23 फरवरी से शुरू होने वाला है. कुल पांच टीमें- मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खिताब के लिए कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

लीग चरण में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. पिछले साल इस लीग के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था. एक बार फिर, हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई अपने ट्रॉफी को बचाने मैदान पर उतरेगी. पिछले साल, सिद्धार्थ की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने WPL 2023 के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन किया था. अभिनेता कीर्ति सनोन और गायक एपी ढिल्लों ने भी टी20 लीग के पिछले संस्करण में मंच पर जलवा बिखेरा था.

इस बार भी उद्घाटन समारोह में कई सुपर स्टार आपको मैदान में मौजूद नजर आएंगे. महिला प्रीमियर लीग के शुरुआती दिन बॉलीवुड मीटिंग क्रिकेटिंग होगी. बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ को महिला प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करने नजर आएंगे.

दूसरी ओर मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स 2023 में फाइनल तक पहुंची थी और इस बार उनका लक्ष्य एक कदम आगे बढ़कर चैंपियन बनना होगा. एमआई और डीसी के अलावा आरसीबी, यूपी वारियर्स और गुजरात जायंट्स से भी काफी उम्मीदें होंगी. स्मृति मंधाना के नेतृत्व में आरसीबी डब्ल्यूपीएल के पहले संस्करण में चौथे नंबर पर थी.

मुंबई इंडियंस: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नैट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस सजना. अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, एसबी कीर्तना.

दिल्ली कैपिटल्स: एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिज़ैन कैप, मेग लैनिंग, मिन्नू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, अपर्णा मंडल (विकेटकीपर), अश्वनी कुमारी.

यूपी वारियर्स : एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस यशश्री, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, डैनी व्याट, वृंदा दिनेश, पूनम खेमनार, साइमा ठाकोर , गौहर सुल्ताना, चमारी अथापटू.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिसे पेरी, इंद्राणी रॉय, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, शुभा सतीश, एस मेघना, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनक्स, नादिन डी क्लार्क.

गुजरात जायंट्स : एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लॉरा वोल्वार्ड्ट, शबनम एमडी, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, फोएबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, तृषा पूजिता, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप, वेदा कृष्णमूर्ति , तरन्नुम पठान, ली ताहुहू.

WPL 2024: लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के सभी 22 मैचों का भारत में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. मैच भारत में जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे.

WPL 2024 का पूरा शेड्यूल

23 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
24 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वारियर्स – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
25 फरवरी – गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस -एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
26 फरवरी – यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाइंट्स – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
01 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जाइंट्स – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
02 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
03 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
04 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु.
05 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
06 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
07 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
08 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
09 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
11 मार्च – गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
15 मार्च – (एलिमिनेटर) – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.
17 मार्च – फाइनल – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 14 =