उत्तर प्रदेश

Meerut में पांच साल बाद बाहर आए योगेश भदौड़ा के शूटर को फिर भेजा जेल

Meerut कुख्यात योगेश भदौड़ा गैंग के शूटर लीलू करनावल उर्फ अमित ने हवालात में पांच साल की सजा काटी। कोर्ट ने सजा पूरी होने के बाद लीलू को रिहा कर दिया, लेकिन बाहर आते ही सरूरपुर पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के एक मुकदमे में फिर जेल भेज दिया।

एसओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व पुलिस ने छापा मारकर लीलू के मकान से अवैध हथियार पकड़े थे। तब लीलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद लीलू पुराने मुकदमे में बागपत से जेल चला गया था।

2013 में पुलिस पर हमला करने के मामले में लीलू को पांच साल की सजा मिली। सजा पूरी होते ही लीलू को रिहा कर दिया गया। मंगलवार को जमानत पर बाहर आए लीलू को फिर से हिरासत में ले लिया।

थाने लाकर पूछताछ करते हुए पुलिस ने बुधवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। लीलू करनावल पर बागपत-मेरठ के कई थानों में हत्या, हत्या के प्रयास सहित जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने के साथ गैंगस्टर में डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20857 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 4 =