Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जीरो ड्रग्स अभियान: मादक पदार्थ (स्मैक) सप्लायर गैंग मुठभेड के दौरान दबोचा

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली नगर पुलिस के द्वारा मादक पदार्थ (स्मैक) सप्लायर गैंग मुठभेड के दौरान दबोचा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में वांछित व वारण्टी अभियुक्तां की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जीरो ड्रग्स अभियान के दौरान गश्त के दौरान काली नदी शामली रोड पर पुल के पास ०६ व्यक्तियां संदिग्ध अवस्था में खडे देखा जिनके द्वारा पुलिस को देखते ही पुलिस की सरकारी गाडी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिये

जिससे पुलिस कर्मी बाल बाल बचे और मौके से चार अभियुक्त मोफीक, मेहरबान, तेजेन्द्र, व अब्बास को गिरफ्तार किया गया जबकि दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये

अभियुक्त गण के कब्जे से अलग अलग करीब ३०० ग्राम स्मैक बरामद हुई एवं अभियुक्त अब्बास के कब्जे से एक नाजायज तमंचा ३१५ बोर व एक खोखा कारतूस व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुये। शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि अभियुक्तगण ने पूछताछ में यह जानकारी दी है कि मौके से फरार अभियुक्त गण शादाब उर्फ भीम पुत्र अखलाक बेग नि हडिया मौ. थाना सिविल लाइन मु नगर व असलम अंग पुत्र अखलाख नि उपरोक्त दोनों ड्रम्स स्पलायर हैं जो इस माल को हमे देकर मौके से भाग गये है

हम सभी ड्रग्स (स्मैक) बेचने का कारोबार करते हैं, जिससे अच्छी कमाई हो जाती है बरामद स्मैक की कीमत बाजार में करीब ०५ लाख रूपये है। अभियुक्त गण के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

इस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम पता १. मोफीक पुत्र अब्दुल करीम नि ० बार्ड नं ० ०७ अन्सारी मौहल्ला कस्बा व थाना पश्चिमी फतेह गंज जनपद बरेली, मेहरबान पुत्र छोटे नि ० उपरोक्त, तेजेन्द्र पुत्र महिपाल नि ग्राम सीमली थाना शाहपुर मुनगर, अब्बास पुत्र हाजी भूरा नि ० किदवईनगर थाना को नगर अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

जिनके कब्जे से ३०० ग्राम स्मैक कीमत करीब ०५ लाख रुपये एक तमचा ३१५ बोर व ०२ जिन्दा कारतूस व १ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि व उ नि राकेश शर्मा, उ नि जयप्रकाश भास्कर, उ नि अक्षय शर्मा, है का अमित कुमार तेवतिया, है का जितेन्द्र, का अलीम, का विपिन राणा, काअरविन्द कुमार शामिल रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − nine =