खबरें अब तक...

समाचार

गैस रिफलिंग करने के आरोपियों को दबोचा1 3 |
मंसूरपुर। पुलिस ने गैस सिलैन्डरो से गैस रिफलिंग करते पांच आरोपियो को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। पुलिस ने इस दौरान आरोपियो के कब्जे से गैस रिफलिंग का सामान भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र मे गश्त के दौरान मंसूरपुर पुलिस व क्राईम ब्रान्च टीम ने एक बाग के समीप खडे छोटे हाथी मे लगे गैस सिलेन्डरो मे से गैस रिफलिंग कर रहे पांच आरोपियो को रंगेहाथ पकड लिया। उक्त लोग घरेलू गैस सिलेन्डरो मे से गैस रिफलिंग कर रहे थे। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए आरोपी घरेलू गैस सिलेन्डरो मे से गैस रिफलिंग करते थे। पुलिस पकडे गए आरोपियो से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में गफ्फार पुत्र नसीरा निवासी ग्राम कूकड़ा थाना नई मंडी मु नगर । अलीशेर पुत्र हमीद निवासी कूकड़ा थाना नई मंडी मु नगर । फरमान पुत्र हमीद निवासी कूकड़ा थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर । बाबर पुत्र मूसा निवासी न्याजुपुरा थाना शहर कोतवाली । मोनू उर्फ़ शान पुत्र शराफत ग्राम दधेड्डू थाना चरथावल मुजफ्फरनगर शामिल है।

महिला ने की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भिवजाने के साथ साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बच्चन सिंह कालोनी में कोमल पत्नी विकास नामक विवाहिता ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि महिला का पति विकास किसी पेपर मिल में काम करता था। अज्ञात कारणों के चलते महिला द्वारा की गयी आत्महत्या की खबर पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वहीं दूसरी ओर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने नागरिको ंकी मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोसटमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

गड्ढो भरी सड़कों से आम नागरिक हुआ दुखी4 |
मुजफ्फरनगर। ’जी हाँ ये हाल है जनपद मुजफ्फरनगर के पानीपत खटीमा राजमार्ग का जहां शहर के पिन्ना बाईपास से लेकर शामली रोड में गड्ढे ही गड्ढे हो चुके है लेकिन सम्बंधित विभाग की मानो नींद ही नही टूटी है लगता है किसी बड़ी घटना का इंतेजार है’ जानकारी के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में यूँ तो कई सड़कें खस्ता हाल हो चली है लेकिन हम बात कर रहे है एक ऐसे राजमार्ग की जिस पर दिन रात वाहनों का आवगमन हर समय लगा रहता है जिसे लोग पानीपत खटीमा के नाम से जानते है। बताते चले योगी सरकार में सबसे अहम बात सिर्फ और सिर्फ ये ही चली थी की सरकार बनते ही प्रदेश की हर सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया जायेगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही। लेकिन समय के साथ साथ अधिकारीयों ने भी वहीं पुरानी चाल चलनी शुरू कर दी की जब तक कोई सड़क हादसा न हो जाये , या जब तक कोई बड़ा आंदोलन न हो जाए तब तक सड़कों को बनाना तो दूर की बात है ठीक तक नही करेंगे । बताते चले शहर के बाईपास के रूप में पिन्ना बाईपास काफी चलती है जिसपर रात दिन हल्के भारी वाहनों का गुजरना लगा रहता है और तो और शामली , पानीपत से हरिद्वार , दिल्ली , बिजनोर के रास्ते उत्तराखंड में भी श्रद्धालु यहां से निकलते है । इस समय इस सड़क की ऐसी हालत हो चुकी है की ब्रसबर लोगों के मुँह से निकल जाता है की यहां सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढो में सड़क , यहां होटल चलाने वाले स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासनिक अधिकारीयों पर आरोप लगाते हुए बताया की यहां सम्बंधित विभाग की नींद नही टूटती है जब तक कोई बड़ा सड़क हादसा या सड़क हादसे के कारण कोई बड़ा बवाल न हो जाये तब तक यहां अधिकारी और कर्मचारी सड़के नही बनाते ।

शांतिभंग में किया चालान
मुजपफरनगर। पुलिस ने शांति भंग के आरोप मे दो लोगो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की। एसपी सिटी ओमवीर सिह के निर्देशो के चलते नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान आपस मे झगड रहे नई मन्डी पटेल नगर निवासी नरेश व उसके पडौसी नरेन्द्र को आपस मे गाली-गलौच करने व मारपीट करने के आरोप मे हिरासत मे लेते हुए उनके खिलाफ शांति भंग की धारा मे मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिनश्चित की।

वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक पुराने मामले मे वांछित चल रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते विभिन्न मामलो मे वांछित व सूचीब आरोपियो की गिरतारी तथा क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर एक्सीडेन्ट के मामले मे वांछित चल रहे शोभित नामक युवक को गिरतार कर उसे कोर्ट मे पेश करने की तैयारी की।

मजदूर हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। मकान का लैन्टर डालते वक्त ढूला टूट जाने से एक मजदूर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी क्षेत्र के गांव गढी पचैण्डा निवासी सलाउददीन आज सरवट निवासी मेहराज के मकान मे चल रहे चिनाई कार्य के दौरान लैन्टर के लिए ढूला बांध रहा था कि अचानक ढूला टूट जाने से मजदूर सलाउददीन जमीन पर जा गिरा। इस हादसे मे उसके पैर की हडडी टूट गई। इस हादसे पर आसपास के कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए तथा आनन-फानन मे उपचार के लिए जिला अस्पातल भिजवाया गया व उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया गया।

चोरी के आरोप में पकडा
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चोरी के आरोपो के चलते 4 युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। सूत्रो के अनुसार नई मन्डी के गांव अलमासपुर निवासी चार युवक पिछले कुछ समय से भोपा रोड स्थित टाईल्स के शो रूम पर मजदूरी करते है। शो रूम स्वामी का आरोप है कि उक्त चारो युवको ने उसके कुछ टाईल्स के डिब्बे चोरी कर लिये है। पुलिस ने इस मामले मे चारो युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।

स्व.चौ.महेन्द्र सिह टिकैत के जन्मदिन पर दी श्रृद्धाजंलि
सिसौली। जीवन भर किसान मजदूरो के हको की लडाई लडने व किसानो की आवाज को मजबूती देने वाले तथा हिन्दुस्तान के किसानो के मसीहा स्व.चौ.महेन्द्र सिह टिकैत के 83 वें जन्म दिवस पर विभिन्न किसान संगठनो तथा राजनैतिक दलो से जुडे लोगो तथा अनेक गणमान्य लोगो ने अपने श्रृधासुमन अर्पित किए।
किसानो की राजधानी सिसौली स्थित किसान भवन मे देश के प्रमुख किसान नेता एवं किसानो के मसीहा चौ.महेन्द्र सिह टिकैत का 83 वां जन्मदिन बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलो से जुडे राजनीतिज्ञ, समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारी, अनेक किसान संगठनो से जुडे पदाधिकारी, व दर्जनो ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग व विभिन्न खापो के चौधरी, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार,अशोक बालियान एड., पूर्व विधायक राजपाल सिह, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत, गौरव टिकैत, धर्मेन्द्र मलिक, कमल मित्त्ल एड. आदि सहित सैकडो लोगो ने हवन-पूजन मे हिस्सा लिया तथा सभी अतिथियो ने स्व.महेन्द्र सिह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए बाबा टिकैत द्वारा जीवन पर्यन्त किसानो के हितो की लडाई एवं किसानो के हितो की रखा के लिए आन्दोलन/कायो को याद किया गया। इस दौरान सैकडो ग्रामीण मौजूद रहे।

स्थापना दिवस पर किया हवन व यज्ञ
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल द्वारा तुलसीपार्क निकट शिव चौक पर संगठन का20वां स्थापना दिवस हवन पूजन कर मनाया गया। हवन में परमपिता परमेश्वर से उन्नति, प्रगति तथा रक्षा की प्रार्थना की गयी तथा सभी के कल्याण की भी कामना की गयी। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदू क्रांति दल बाबूराम पाल ने बतायाकि संगठन की 12 राज्यों में 365 से अधिक इकाईयां भारतवर्ष में चल रही है जिसमें उत्तर पदेश पंजाब असम, मध्य प्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ, उत्तराखंड, हरियाणा आदि राज्यों में कार्य कर रही है। हवन पूजन का कार्यक्रम संगठन के विद्वान ब्राहमण पं. अमित वत्स, सोनू वशिष्ठ, पंकज शुक्ला द्वारा किया गया है। पूजन में मुख्य यजमान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहित संगलएडवोकेट व पं. ओम प्रकाश मिश्रा रहे। आज के पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी संजय मित्तल, जिला अध्यक्ष मोहित संगल एडवोकेट, कशिश गोयल जिला महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, जिला सचिव अमित मित्तल, नगर अध्यक्ष मयंक त्यागी, युवा मोर्चा जिला संयोजक मनीष गग्र, मठ मंदिर सुरक्षा समिति जिला संयोजक पं . अमित तिवारी, महामंत्री वरूण गर्ग, सह संयोजक अमित वत्स, सहसंयोजक आशीष वशिष्ष्ठ, कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी, नगर संयोजक हिमांशु तोमर सह संयोजक अश्वनी तोमर, प्रतीक गर्ग, रिभ्षभ त्यागी, कार्तिक गोयल, विकास अगव्राल, अनंत गोयल, अभिषेक, कार्तिक गोयल, गोपाल सिंघल, सचिन कक्कड, अमित मित्तल, वीर रहाल शर्मा, राकेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौज्ूद रहे।

नारद मोह की लीला का मंचन
भोपा। कस्बे में युवा श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला का शुभारंभ शुकतीर्थ उदासीन निर्वाण आश्रम के महंत बाबा कृपालदास महाराज एवं सिद्धपीठ मां पूर्णागिरी मंदिर के महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। गुरुवार रात्रि में शिव-पार्वती संवाद व नारद मोह का मंचन किया गया, जिसमें मनोज कुमार ने शिवजी, भानु ने पार्वती, योगेश सैनी ने नारद व अंकित शर्मा ने विष्णुजी के स्वरूप को जीवंत कर दिया। डॉ. रूपेश सौगंध, परमवीर, शैलेंद्र, संदीप, कुणाल, तरुण, अनिल शर्मा, अंकित शर्मा, सीनू, राजीव, राकेश व बिजेंद्र आर्य आदि रहे। इसके अलावा मोरना कस्बे व भुवापुर गांवों में भी श्रीरामलीला का मंचन किया जा रहा है।

लाउडस्पीकर का प्रयोग रात के समय प्रतिबन्धित रहेगाः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने अपने पत्र द्वारा अवगत कराया कि केन्द्र सरकार द्वारा पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 एवं इससे सम्बन्धित नियमावली द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 प्रख्यापित किये गये है। यह नियम राजपत्र में प्रकाषन के उपरान्त प्रदेष मे लागू हो गये है। इस नियम का उल्लंघन दण्डनीय अपराध है। नियम के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रो के लिए ध्वनि मानकों को क्रियान्वित करने के लिए नियम में उल्लिखित अनुसूची(नियम-3) और 4(1) के अनुसार औद्योगिक, वाणिज्यिक, आवासीय एवं अन्य क्षेत्र/परिक्षेत्र में प्रवर्गीकृत किया जाना है। जिलाधिकारी ने ध्वनि प्रदूषण (विनियमन और नियंत्रण) नियम, 2000 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण एवं जनपद के समस्त स्थानीय निकाय व ग्रामीण क्षेत्र/परिक्षेत्र में वर्गीकृत किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि शान्त क्षेत्र मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण तथा जनपद के समस्त स्थानीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित समस्त अस्पतालों/षैक्षिक संस्थाओं/न्यायालयों/धार्मिक स्थलों के चारों ओर 100 मीटर में समाविष्ट क्षेत्र (सम्बन्धित संस्थाओं द्वारा क्षेत्र के बाहर शान्त परिक्षेत्र होने सम्बन्धी बोर्ड लगाया जायेगा। उन्होने बताया कि निर्धारित मानक डी0बी0 (ए) लैक में सीमा दिन में 50 तथा रात में 40 है। उन्होने कहा कि आवासीय क्षेत्र में मुजफ्फरगनर विकास प्राधिकरण की महायोजना में दर्षाया गया समस्त आवासीय क्षेत्र तथा जनपद के समस्त स्थानीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्र का आवासीय क्षेत्र दिन में 55 तथा रात में 45, वाणिज्यिक क्षेत्र मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की महायोजना में दर्षाया गया समस्त वाणिज्यिक क्षेत्र तथा जनपद के समस्त स्थानीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्र के वाणिज्यिक क्षेत्र में दिन 65 तथा रात 55 तथा औद्योगिक क्षेत्र में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की महायोजना में दर्षाया गया समस्त औद्योगिक क्षेत्र एवं जनपद के अन्य औद्योगिक क्षेत्र में डी0बी0(ए)लैक में दिन 75 तथा रात 70 निर्धारित सीमा है। , जिलाधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण तथा जनपद के समस्त स्थानीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय (रात के समय 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ) लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबन्धित रहेगा तथा दिन के समय लिखित अनुमति प्राप्त करके ही लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जायेगा। उन्होने अपने पत्र में बताया कि शान्त क्षेत्र/परिक्षेत्र में ढोल बजाना/टाम टाम पीटना/हॉर्न बजाया/संगीत गाना-बजाना/किसी भी ध्वनि प्रवर्धक का प्रयोग, जिससे शोर होता है पर भी प्रतिबन्ध लागू किये जाते है। आदेषो का उल्लघंन किये जाने पर सम्बन्धित उल्लंघनकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

7 नवम्बर 2018 तक ‘‘बेसलाईन सर्वे से वंचित परिवारों का ‘‘विषेष सर्वेक्षण अभियान-अक्टूबर 2018’’ विषेष सर्वेक्षण अभियान चलाया जायेगाः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर ने अपने पत्र द्वारा अवगत कराया है कि मिषन निदेषक,स्वच्छ भारत मिषन (ग्रामीण) उ0प्र0 के पत्र दिनांक 28 सितम्बर 2018 के साथ संलग्न मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के पत्र संख्या 96/2018/3371/33-3-2018-110/2012 दिनांक 27 सितम्बर 2018 के द्वारा स्वच्छ भारत मिषन (ग्रामीण) के अन्तर्गत बेसलाईन सर्वे 2012 की सूची से वंचित रह गये परिवारों के चिन्हीकरण हेतु बेसलाईन सर्वेक्षण की सूची में संषोधन हेतु दिनांक 03 अक्टूबर से 7 नवम्बर 2018 तक ‘‘बेसलाईन सर्वे से वंचित परिवारों का विषेष सर्वेक्षण अभियान-अक्टूबर 2018’’ विषेष सर्वेक्षण अभियान चलाये जाने हेतु कार्यवाही की जानी है। जिलाधिकारी ने बताया कि विषेष सर्वेक्षण में स्वच्छ भारत मिषन (ग्रामीण) के अन्तर्गत 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन धनराषि हेतु अनुमन्य पात्रता श्रेणी से छूटे हुए समस्त पात्र लाभार्थियों के अतिरिक्त पात्रता श्रेणी से इतर शौचालय विहीन परिवारों का भी चिन्हांकन किया जाये। 13 अक्टूबर को चिन्हित किये गये लाभार्थियो की सूची संलग्न प्रारूप पर तैयार किया जाना व उसे ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड/सार्वजनिक स्थल पर जन सामान्य के अवलोकनार्थ चस्पा किया जाना। 14 से 20 अक्टूबर को ग्राम सभा की खुली बैठक में विचार-विमर्ष व अनापत्ति प्राप्त कर लाभार्थियों की सूची को अन्तिम रूप से तैयार किया जाना है। 21 से 23 अक्टूबर तक अन्तिम रूप से तैयार सूची को सम्बन्धित ग्राम पंचायत के सचिव एवं ग्राम प्रधान के संयुक्त हस्ताक्षर से संलग्न निर्धारित प्रारूप पर लाभार्थीवार विवरण सम्बन्धित विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) को उपलब्ध कराया जाना। 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक विकास खण्ड स्तर पर उपलब्ध करायी गयी लाभार्थीवार सूची का न्यूनतम 5 प्रतिषत भौतिक सत्यापन सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी के निर्देषन में विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से कराया जाना। विकास खण्ड स्तर से कराये गये सत्यापन में पाई गयी कमियों को 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक निस्तारित करते हुए लाभार्थीवार सूची खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत के संयुक्त हस्ताक्षर से जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराया जाना। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद स्तर पर प्राप्त लाभार्थीवार सूची में से न्यूनतम 01 प्रतिषत लाभार्थीयों का रैन्डम सत्यापन जिलाधिकारी के दिषा निर्देषन में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा 3 से 5 नवम्बर तक कराया जायेगा। 6 नवम्बर से 8 नवम्बर तक जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराये गये रैन्डम सत्यापन में पाई गयी कमियों को निस्तारित कराते हुए अन्तिम लाभार्थीवार सूची तैयार कर उनके व मुख्य विकास अधिकारी के प्रति हस्ताक्षर से निर्धारित प्रारूप पर वांछित सूचना तैयार करना तथा अन्तिम सूची का प्रकाषन करना। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट पर अपलोड करने की कार्यवाही भारत सरकार द्वारा वेबसाईट खुलने की तिथि से होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस सर्वेक्षण में लाभार्थी परिवार की पात्रता के मानक पंचायती राज अनुभाग-3 द्वारा पूर्व में निर्गत शासनादेष की व्यवस्थानुसार ही होगे। एक परिवार को एक ही शौचालय हेतु पात्र माना जाये। यदि पूर्व में उस परिवार को शौचालय से लाभान्वित किया जा चुका हो, तो किसी भी स्थिति में उसे दुबारा शौचालय हेतु पात्र न माना जाये। परिवार का मानक एक रसोई-एक परिवार को आधार मानकर किया जाये। जैसा कि जनगणना-2011 में परिवार की परिभाषा परिभाषित है। उन्होने बताया कि यह विषेष सर्वेक्षण अभियान प्रत्येक ग्राम पंचायत/ग्राम में चलाया जाये, चाहे उसे खुले में शौचमुक्त घोषित किया जा चुका हो। जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रयोजन हेतु समस्त ग्राम स्तरीय कर्मियों यथा-ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, सफाई कर्मी, ग्राम रोजगार सेवक एवं स्वच्छ भारत मिषन(ग्रामीण) के अन्तर्गत चयनित एवं प्रषिक्षित स्वच्छाग्रहियों तथा जिले में तैनात उ0प्र0 शासन क अधीन अन्य कर्मियों को लगाया जा सकता है। उन्हेने बताया कि बडी ग्राम पंचायत से एक से अधिक कर्मियो को भी लगाया जा सकता है। उन्होने बताया कि इस सर्वेक्षण का अनुश्रवण/पर्यवेक्षण जनपद स्तर पर जिला स्वच्छ भारत मिषन मैनेजमेन्ट कमेटी द्वारा किया जायेगा। उन्हेने बताया कि वह स्वयं इस सर्वेक्षण के नोडल अधिकारी होगे।े जिला पंचायत राज अधिकारी उनके निर्देषन में सर्वेक्षण सम्बन्धित समस्त कार्य निष्पादित करायेगे। उन्होने कहा कि सर्वेक्षण पर आने वाले व्यय का वहन स्वच्छ भारत मिषन (ग्रामीण) के अन्तर्गत उपलब्ध स्टार्ट अप/प्रषासनिक मद से किया जा सकता है। जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेक्षको को पर्याप्त मात्रा में सर्वेक्षण प्रारूप उपलब्ध कराना सुनिष्चित करेगे। जिलाधिकारी ने बताया कि यह एक अत्यन्त महत्वपूर्ण सर्वेक्षण है इसलिए सर्वेक्षण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की पुनरावृत्ति (डुप्लीकेसी) को अत्यन्त गम्भीरता से लिया जाये। उन्हेने बताया कि जिन परिवारों के मुखिया के पास आधार कार्ड हो उनके आधार संख्या लिए जाये तथा जिन्होने आधार कार्ड क लिए आवेदन किया हो उसके आधार आवेदन संख्या लिए जाये।े उन्होने कहा कि यदि किसी भी कर्मचारी/अधिकारी इत्यादि की संलिप्तता से किसी अपात्र व्यक्ति को पात्र बनाकर लाभान्वित किये जाने का प्रयास किया जा सकता है अथवा पूर्व में लाभान्वित व्यक्ति को पुनः लाभान्वित करने का प्रयास किया जाता है तो उन्हें सर्वेक्षण कार्य से हटाकर उनके विरूद्ध विधिक प्राविधानों के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि अपात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराने पर सम्बन्धित पंचायत सचिव/ग्राम प्रधान भी उत्तरदायी होगे तथा उनके द्वारा अपात्र व्यक्तियों को लाभांवित कराने पर उनके विरूद्ध भी कठोर कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम/ग्राम पंचायत स्तरीय लाभार्थीवार सर्वेक्षण की सूचना प्रारूप-1 पर संकलित की जाये। प्रारूप-1 पर संकलित रिर्पोट सम्बन्धित विकास खण्ड कार्यालय को उपलब्ध करायी जाये जिसे सम्बन्धित विकास खण्ड प्रारूप-2 पर विकास खण्डवार संकलित कर सम्बन्धित जनपद कार्यालय को उपलब्ध करायेगे। उन्होने बताया कि तत्पष्चात प्रारूप-3 पर जनपद स्तर पर रिपोर्ट संकलित कर मिषन निदेषक, स्वच्छ भारत मिषन (ग्रामीण उ0प्र0 कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन के पत्र के द्वारा बताया कि 3 अक्टूबर से 7 नवम्बर 2018 तक बेसलाईन सर्वे से वंचित परिवारों का विषेष सर्वेक्षण अभियान-अक्टूबर 2018’’ सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु विकास खण्ड स्तर पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को इस कार्य सम्पादित कराये जाने हेतु विकास खण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को सहायक नोडल अधिकारी तथा ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव का नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देषित किया जाता है। कि इस दिषा निर्देषों का कडाई से अनुपालन सुनिष्चित कराते हुए निर्धारित प्रारूप-01 व 02 पर सर्वेक्षण सूचना तैयार कर एम0एस0एक्सल (थ्वदज.ज्ञनतजप क्मअ 010) में तैयार कराकर हार्ड व सॉफ्ट कॉपी अपने हस्ताक्षर उपरान्त दिनांक 30-10-2018 तक अनिवार्य रूप से जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिष्चित करे ताकि इन सूचनाओं को संकलित कर मिषन कार्यालय में प्रेषित किया जा सके। उन्होने बताया कि इस कार्य में लापरवाही बरतने अथवा निर्धारित समयावधि में सूचना प्रेषित न करने पर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी का स्वयं का होगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 5 =