खबरें अब तक...

समाचार

अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकडी
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने जंगल मे चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री से कई बने व अधबने तमंचे तथा शस्त्र बनाने के उपकरणो सहित एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पकडे गए अपराधी के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे अनेक मुकदमे दर्ज हैं तथा अपराधी अवैध असलाहो को विभिन् न क्षेत्रो मे बेचते थे।
योगी राज मे पुलिस का इकबाद बुलन्द होता नजर आ रहा है। भय मुक्त अपराध मुक्त समाज की स्थापना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डीजीपी ओपी सिंह के निर्देशो के चलते जनपद भर मे अपराधो पर अंकुश लगाने व अपराधियो पर नकेल कसने के उद्देश्य से जनपद मे अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत एक और जहां पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे कई शातिर बदमाश अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार किये जा चुके हैं। वहीं दूसरी और पुलिस ने अलग अलग स्थानो पर की गई चैकिंग व तलाशी अभियान मे कई तमंचे बरामद किए थे। वहीं दूसरी और खतौली पुलिस ने बीते दिन जानसठ रोड चूना भट्टी के समीप नई कालोनी में बने एक मकान से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था तथा इसी क्रम में बुढ़ाना पुलिस ने गांव जौला में ईख के खेत में चल रही तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए कई बने व अधबने तमंचे, कारतूस व उपकरण बरामद किये थे।
पुलिस लाईन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि तितावी पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिग के दौरान मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतैला के जंगल मे अययूब की टयूबवैल पर छापामार कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते एक शातिर अभियुक्त अफजाल पुत्र खचेडू निवासी जौला बुढाना को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस दौरान उसका साथ्ी निसार पुत्र अफलातून निवासी जौला अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।
एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने बताया कि पकडे गए आरोपी से स्वीकार किया कि वे अवैध असलाहों को बनाकर विभिन्न क्षेत्रो मे बिक्री करते थे। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से 4 तमंचे तमंचे 315 बोर, बारह तमंचे अधबने, सात नाल 315 बोर, चार रेती, एक आरी, दो हैक्सा आरी, एक प्लास, दो हथौडा, एक पेचकस, एक पैमाना, बाडी चापस चार, बरमा मशीन एक, फायर पिन बेस पांच, स्पाईगर पिन पां, स्प्रिंग दस, सूम्बी ए, बाडी बोल्ट 45, लोहे की रोड 17, डमी कारतूस तीन, शिकंजा एक, ड्रिल मशीन एक, बेन्डिंग रोड नौ, बरमे दस बरामद किये।
एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त अफजाल को गिरफ्तार कराने वाली वाली टीम में थाना प्रभारी सूबे सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, कां. महेंद्र सिंह, कां. सोविंद्र कुमार, सचिन कुमार, अंकित कुमार शामिल रहे।

दो शातिर दबोचे
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के कुशल एवं प्रभावी निर्देशन में व सी ओ नई मंडी योगेंद्र सिंह के बेहतरीन नेतृत्व में सिखेड़ा थाना पुलिस ने दो बेहतर गुड वर्क को अंजाम दिया थाना प्रभारी सिखेड़ा संतोष कुमार सिंह ने थाना सिखेड़ा की कमान संभालने के बाद क्षेत्र में आमजन मानस में अच्छी पहचान मात्र कुछ दिनों में ही बना ली है तो वहीं अपराधियों की कमर तोड़ रहे हैं थाना सिखेड़ा क्षेत्र में उनकी कार्यप्रणाली का जमकर लोहा माना जा रहा है आज इसी क्रम में उनके व उनकी पुलिस टीम के द्वारा दो शानदार गूडवर्क को अंजाम दिया गया हैं सिखेडा थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व उनकी पुलिस टीम ने देर रात्रि गस्त के दौरान बहादरपुर राजवाहे पर युवको को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे जिसपर थाना सिखेडा प्रभारी व उनकी टीम पर बदमाशो ने फायर कर राजवाहे की ओर भागने लगें तो सिखेडा पुलिस ने उनको एक मुठभेड़ के दौरान घेरकर धर दबोचा पकड़े गए दोनो बदमाशो के पास से दो तमंचे व केई जिंदा कारतूस भी बरामद हुए, पकड़े गए बदमाशो के नाम सद्दाम व वसीम निवासी खालापार थाना शहर कोतवाली बताए जा रहें हैं जो पहले भी जेल जा चुके हैं, जिनके खिलाफ आज थाना सिखेडा पुलिस ने थाने पर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा हैं तो वही दूसरी सफलता में सिखेडा पुलिस ने अवैध ५ लीटर शराब के साथ आरोपी वीरेंद्र निवासी भिक्की थाना सिखेडा को गिरफ्तार कर उसको जेल भेजने की तैयारी कर रही हैं।

यज्ञ का आयोजन2 1 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के निवास पर आज राष्ट्र कल्याण यज्ञ किया गया। जिसमें अनेकों लोगों ने आहुति देकर नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की। यज्ञ करते हुए आचार्य गुरु दत्त आर्य ने कहा कि यज्ञ करने से जहां दूषित वातावरण शुद्ध होता है ,वही हमारी आत्मा भी शुद्ध होती है। हम आजकल पथभ्रष्ट ,दिग्भ्रमित हो गए हैं और शराब आदि के सेवन से हमारी आत्मा विशुद्ध हो गई है ।हमें चाहिए कि हम सप्ताह में एक बार यज्ञ अवश्य करें।प पुरातन काल में भगवान श्री राम, श्री कृष्ण जी आदि भी यज्ञ करते रहे हैं ,इसका प्रमाण शास्त्रों में उल्लेखित है।आज के यज्ञ में यजमान श्री गौरव टिकैत रहे। इस यज्ञ में आहुति देने वालों में ब्लाक प्रमुख बुढ़ाना अनुज, भाकियू नेता अनुज बालियान, विनोद बालियान ,समाजसेवी कमल मित्तल ,अक्षय अहलावत, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की धर्मपत्नी सुनीता देवी ,चरण सिंह टिकैत, सहदेव सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित3 |
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफफर नगर में मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गायत्रीतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ग्रीन लैंड स्कूल मुजफफर नगर अक्टूबर माह भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई थी।परीक्षा परिणाम के आधार पर नये वर्ष के प्रथम दिन कक्षा -५ में कु० पारूल,कक्षा-६ में कु०महक व कक्षा-८ में कु० खुशी गोयल ने अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल प्राप्त किए।प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने सभी मेधावी छात्राओं को गोल्ड मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा के माध्यम से बच्चों में अपनी भारतीय संस्कृति के प्रति रूचि पैदा होती हैं।बच्चे सुसंस्कारित बनते हैं तथा बच्चे भारतीय संस्कृति का ज्ञान प्राप्त करते है।नये साल पर पुरस्कार पाकर सभी बच्चे बहुत प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं।इस अवसर पर अंकुर मान,कोमल शर्मा,रीचा शर्मा, ईशु आदि अध्यापक/अध्यापिकाओ का सहयोग रहा।

हिस्ट्रीशीटर दबोचा
मीरापुर। सटीक सूचना पर पुलिस ने कैलापुर जसमोर गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर कर्मजीत पुत्र दर्शन सिंह को कैलापुर जंगल के पास से उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि कर्मजीत पर लूट आदि के मुकदमे दर्ज थे। आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है जो काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी का चालान कर दिया गया है।

वाहन चालकों में चैकिंग अभियान से हड़कम्प4 1 |
मुजफ्फरनगर। नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रमो व युवाओ द्वारा नए वर्ष पर हंगामे की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। हुडदंगियो से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही। जिला व पुलिस प्रशासन के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न चौराहो, बैंको के आसपास नगर के व्यस्ततम बाजारों व शॉपिग मॉल के आसपास तथा रोडवेज बस स्टैण्ड और स्थानीय रेलवे स्टेशन आदि अनेक स्थानो पर पुलिस वाहन चैकिंग की। इस दौरान पुलिस द्वारा तलाशी भी ली गई। पुलिस ने चैकिंग के दौरान वाहनो की तलाशी ली तथा वाहनो के कागजात भी देखे। पुलिस सूत्रो का कहना है कि नववर्ष के बहाने हंगामा करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। समाज विरोधी तत्वो से सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिसकर्मियो ने रोडवेज बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन पहुंच कर यात्रियो के बैग आदि की तलाशी ली तथा इस दौरान बिना किसी कारण घूम रहे लोगो को रोक उनसे पूछताछ भी की। पुलिस की सक्रियता से वाहन चालकों खास तौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।

अलाव की करायी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। दिन प्रतिदिन बढ़ती सर्दी व सर्द हवा के प्रकोप से निजात दिलाने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा कस्बे में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गयी ताकि आमजन को ठंड के प्रकोप से कुछ राहत मिल सके। कस्बे के 15 वार्डो के सभासदों द्वारा विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर उक्त स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूकी से मांग की गयी जिसके चलते नगर पंचायत प्रशासन द्वारा उक्त चिन्हित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करायी गयी।

स्वच्छता से स्वस्थ रहना आसानः श्री भगवान शर्मा 7 |
मुजफ्फरनगर। बच्चन सिंह कालोनी में ब्राहमण सभा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बच्चन सिंह कालोनी के अध्यक्ष समेंन्द्र शर्मा ने की तथा संचालन वेदप्रकाश ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सरवट प्रधानपति श्री भगवान शर्मा उपस्थित हुए। इस अवसर पर सरवट प्रधानपति श्री भगवान शर्मा ने कहा कि मौहल्लावासियो को सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे हम स्वस्थ रह सके। उन्होने कहा कि यदि किसी की कोई समस्या हो वे सदैव उनके लिये तत्पर है।इस अवसर पर सरवट प्रधानपति श्री भगवान शर्मा, ठाकुर रमेश, वेदप्रकाश, सुशील, ठा0 रमेश,सेठी उपाध्याय, सोहनवीर, मा0 नीरज त्यागी आदि मौजूद थे।

धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव8 1 |
मुजफ्फरनगर। एसएसबी पब्लिक स्कूल का 12वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ बाल भारती इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अशोक त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत, हरियाणवी गीत, बेटी बचाओ बेटी पढाओ नाटक रूपान्तरण, देश भक्ति गीत आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में मेघा कश्प, निशा रीचा भारद्वाज, बबली, सपना, मानसी त्यागी, मोहित, प्रियंका, मीनू कश्यप, राधा रानी, बबीता, आंचल, विशाखा, नीतू, अंजलि, सितांशु आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचान कु. स्वाति गर्ग ने किया अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ममता त्यागी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

 

अभ्यास कराया
रतनपुरी। दयालपुरी के सहज पब्लिक स्कूल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ साथ शिक्षकों ने भी विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। शुभारंभ प्रधानाचार्य सुधीर कुमार राणा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य ने बच्चों के समक्ष योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर इसकी सहायता से विभिन्न प्रकार के असाध्य रोगों चिंता, क्रोध, डिप्रेशन, मोटापा आदि से मुक्ति पा सकते हैं। योग शिविर में योगाचार्य आशु सैनी ने बच्चों और शिक्षकों को वज्रासन, भुजंगासन, ताड़ासन, चक्रासन आदि का योगाभ्यास कराया और इनके लाभ के विषय में भी जानकारी दी। प्रबंधक विजयपाल सिंह राणा ने कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित योग शिविर बच्चों में एक नई शक्ति का संचार करेगा और बच्चों के अंदर शिक्षा के साथ साथ योग द्वारा स्वस्थ रहने की सीख प्रदान करेगा। मौके पर अक्षय कुमार, संजय सोम, अर्जुन सिंह, श्रमिक, नीतू सोम, मानसी सहित सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।

नववर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
मोरना। गांव बेहड़ा सादात में नववर्ष की पूर्व संध्या पर स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा आंचल तोमर और अर्जुन तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर रेशमा, गुलिस्ता, स्वाति, कविता पाल, हिमांशी, स्वाति, मीनाक्षी, लवी, रेशमा, साहिबा, अंजलि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वच्छता अभियान नाटक पर इकरा, साहिबा, तरन्नुम, गुलिस्ता, रेशमा और कलयुग की सीता नाटक में सुमैया, अंजलि, तरन्नुम, सरिता आदि ने अभिनय किया। कवित्री रुपा चौधरी ने कविताओं की प्रस्तुति देकर समा बांधा। मेधावी छात्राओं को अध्यक्षा आंचल तोमर, जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र, डॉ. निरजंन सिंह, समाजसेवी चौधरी नरेंद्र सिंह, प्रबंधक डॉक्टर हरपाल पंवार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन प्रधानाचार्या मधु देवी ने किया तथा अध्यक्षता मोहम्मद अली ने की। आयोजन में रूपा चौधरी, सुमैया, कंचन सैनी, पवन, मनोज, संजय आदि का सहयोग रहा।

विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम हुए
मंसूरपुर। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में नववर्ष के आगमन पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संजीव राठी तथा प्रधानाचार्या करुणा चौधरी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बच्चों ने हास्य नाटिका, नृत्य, समाज को संदेश दने वाली नाटिका तथा विभिन्न गीतों पर नृत्य कर धमाल मचाया। छात्र छात्राओं ने अपने सहपाठियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। अध्यापकों ने बच्चों से पढ़ाई में मेहनत कर अच्छे अंक अर्जित करने का आह्वान किया।

छात्र छात्राओं को सम्मानित किया
खतौली। केके जैन इंटर कालेज में अनुराग जैन द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
२४ दिसंबर को राजकीय इंटर कालेज, मुजफ्फरनगर में रमसा के अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग में कालेज को भौतिक विज्ञान के खेल प्रदर्शन पर प्रथम स्थान मिला। विद्यालय से समीरा, यशी, फैज, हर्षवर्धन, राजन, हिमांशु वर्मा, लविश, कार्तिक सैनी, शुभम, केतन, वरुण ने प्रतिभाग किया।
इन छात्रों को जिलाधिकारी राजीव शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर राजकुमार जैन प्रवक्ता, मदन गोपाल व नवीन कुमार जैन विज्ञान अध्यापकों को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनुराग जैन व प्रबंधक राजीव जैन ने छात्र व छात्राओं के इस प्रदर्शन पर बधाई दी।

साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने किए श्रद्धासुमन अर्पित
मोरना। शुकतीर्थ स्थित दंडी आश्रम में ब्रह्मलीन दंडी स्वामी डॉ. रवींद्राश्रमजी महाराज की षोडशी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में आए साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भंडारे का भी आयोजन किया गया। जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रमजी महाराज ने कहा कि डॉ. रवींद्राश्रमजी महाराज ने मानव चिकित्सा के साथ बच्चों को वेद की शिक्षा देने का भी कार्य किया है। हनुमद्धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंदजी महाराज ने कहा कि रवींद्राश्रमजी देवी के उपासक थे। श्रीमद्दंडी स्वामी महादेव आश्रमजी महाराज ने कहा कि हमें संतों-महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। बुलंदशहर विहार घाट से आए स्वामी प्रबोध आश्रमजी महाराज, ब्रह्मचारी गुरुदत्तजी महाराज, स्वामी सूर्य प्रकाशजी महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, आनंद अवस्थी, राममूर्ति मिश्र, दिनेश स्वरूप व मनोहर लाल शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। भंडारे में साधु-संतों को भोजन कराकर कंबल वितरित किया गया। स्वामीजी के भाई डॉ. धर्मेद्र शर्मा व पोते ङ्क्षप्रस, पूर्व सभापति विनोद शर्मा, गोपाल व गोङ्क्षवद आदि मौजूद रहे।

नहर में कूदी महिला को सिपाही ने बचाया
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेडी गंगनहर पुल से महिला ने कूदकर जान देने का प्रयास किया। नहर में कूदने के बाद पुल पर जमा लोगों ने शोर तो मचाया, लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। ड्यूटी कर रहे एक सिपाही ने जान पर खेलकर महिला को नहर से बाहर निकाला। पीड़िता ने परिजनों से हुए विवाद के बाद जान देने की जानकारी पुलिस को दी है। बुढ़ाना की ओर से आई बस से एक महिला सठेडी गंगनहर पुल पर उतर गई। कुछ देर इधर-उधर टहलने के बाद महिला पुल पर चढ़ गई। लोग कुछ कर पाते उससे पहले ही महिला ने नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग तमाशबीन महिला को डूबते देखते रहे, लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया। इसी दौरान ड्यूटी कर रहे रतनपुरी मे तैनात एक सिपाही ने साहस दिखाते हुए महिला को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। सिपाही के बाद सठेडी गांव निवासी एक युवक भी नहर में कूद गया। दोनों महिला को नहर से बाहर निकाल कर ले आए। लोगों ने महिला से जान देने का कारण पूछा तो उसने बताया कि परिजनों से विवाद के चलते जान देने का कदम उठाया है। परिजन दिमागी रूप से परेशान होकर बताते हुए तांत्रिक से आए दिन क्रियाएं करवाते रहते हैं। जिससे परेशान होने के बाद ऐसा कदम उठाया। महिला का उपचार सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने अपने को कल्याणपुर निवासी बताया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + two =