समाचार
विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांशीराम आवास योजना खांजापुर में अपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए आज आज कालोनीवासियों ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें उन्होंने मांग की कि जो मकान आवंटित किये गये थे उनमे बहुत से काम अभी अधूरे है। जिसके कारण नागरिकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड रहा है अधूरे पडे कामों में मुख्य रूप से बिजली की उचित व्यवस्था न होना, पानी की व्यवस्था न होना, कोई भी सरकारी नलकूप नहीं होना, पानी की निकासी के लिए बाहर रोड पर कोई भी नाला न होना, कालोनी के अंदर की सभी नालियां कूडे व मिट्टी से भरी होना, कालोनी में कहीं भी सफाई व्यवस्था न होना, कालोनी में जगह जगह मिट्टी और रोडे के टीले लगे होना, बिजली के खम्भों पर स्ट्रीट लाईट की कोई व्यवस्था न होना, कालोनी से बाहर की सारी रोड क्षतिग्रस्त अवस्था में होना व उसमे हो रहे गड्ढों में पानी भरा होना आदि समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हे शीघ्र ही सुचारू कराने की मांग की। इस दौरान श्याम सिंह, रीना, गीता, विशाल, शिवम, शिमला, केला, सचिन, किरन, विशाल आदि मौजूद रहे।
खेत में गन्ना छील रहे किसान पर मधुमक्खियों का हमला, मौत
मुजफ्फरनगर। मधुमक्खियों के हमले में एक किसान की मौत हो गई। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बरूकी में गन्ना छीलने खेत पर गए किसान की मधुमक्खियों के हमले से दर्दनाक मौत हो गई। गांव बरूकी निवासी साठ वर्षीय किसान ज्योति मंगलवार की सुबह अपने खेत मे गन्ना छील रहे थे,तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला बोल दिया। क्षेत्र में इसके पहले भी किसानों पर मधुमक्खियों का हमला हो चुका है।
चिल्लाने की आवाज पर पहुंचे आसपास के लोग
हमले के बाद सहमे किसान की चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के किसानों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसान को प्राइवेट चिकित्सक के यहां दिखाया,जहां पर डॉक्घ्टरों ने उन्घ्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के पास मात्र ढाई बीघा जमीन थी और उनके दोनों पुत्र फैक्ट्री में काम करके परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। किसान की मौत के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
मधुमक्खियों के हमले के बाद ऐसे करें बचाव
सबसे पहले डंक को निकाल दें- मधुमक्खी के डंक को जितनी जल्दी हो सके निकाल लें। डंक जितनी जल्दी निकल जाएगा जहर का असर उतना ही कम होगा वरना शरीर में जहर फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। डंक निकालने के बाद पोंछकर कोई एंटीसेप्टघ्कि क्रीम लगा लें।
बर्फ लगाएं – प्रभावित जगह पर बर्फ लगाने से कई तरह की परेशानियों और लक्षणों में राहत मिल जाएगी। ठंड की वजह से विषाक्त पदार्थ बहुत अधिक फैलता नहीं है। इसके अलावा ये दर्द कम करने में भी सहायक होता है।
बेकिंग सोडा रहेगा फायदेमंद – बेकिंग सोडा अल्कलाइन होता है जोकि जहर के असर को कम करने में मददगार होता है। बेकिंग सोडा लगाने से दर्द,खुजली और सूजन में राहत मिलेगी।
सिरका भी कर सकते हैं इस्तेमाल रू सिरके के इस्तेमाल से भी जहर का असर कम हो जाता है। साथ ही ये भी दर्द, सूजन और खुजली में राहत पहुंचाता है।
शहद का इस्तेमाल – मधुमक्खी काट लेने पर शहद का इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद होता है। ये जहर को फैलने नहीं देता है और इसका एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण बढ़ने नहीं देता है।
टूथपेस्ट भी है विकल्प – सफेद टूथपेस्ट लगाने से भी डंक के दर्द में राहत मिलती है। ये जहर के अम्लीय प्रभाव को कम करता है। इसके इस्तेमाल से दर्द और सूजन में राहत मिलती है।
सात बीघा फसल जलकर राख, मुआवजे की मांग
मीरापुर। गांव सिकंदरपुर निवासी इसरार पुत्र असलम ने १५ बीघा भूमि में गेहूं की फसल बोई थी। उसके खेतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही है, जो खेतों में लगे पेड़ों से छूकर रही है। दोपहर किसी कारण से लाइन में चिगारियां गेंहू की फसल पर गिरीं, जिससे आग लग गई। आग देखकर इसरार व खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग पर काबू पाया गया, तब तक लगभग सात बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। इसरार ने बताया कि उसका लगभग पचास हजार का नुकसान हो गया है। पीड़ित ने एसडीएम जानसठ से मुआवजे की गुहार लगाई है।
आरोपी को भेजा जेल
जानसठ। जानसठ थाना क्षेत्र के ग्राम काटका में २ दिन पूर्व मकान की दीवार गिराने को लेकर दो पक्षों में विवाद पैदा हो गया था, जिसमें एक पक्ष ने कोतवाली जानसठ में दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त मेहराज पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम कटका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आवारा कुत्ते के काटने से मरीजों की संख्या में बढोत्तरी-सीएचसी जानसठ पर लगाए जा रहे हैं एंटी रेबीज इंजेक्शन
जानसठ। सीएससी जानसठ पर कुत्ता काटे के मरीजों की बढ़ती संख्या से स्टाफ के साथ-साथ आम आदमी भी हैरान है। सीएससी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार नें ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन या आलर्क निरोधी वैक्सीन उस स्थिति में दिया जाता है, जब किसी व्यक्ति को पागल कुत्ता, गीदड़, भेडिए आदि काट ले। मरीज को ७२ घंटे के अंदर आलर्क निरोधी वैक्सीन लगवाना आवश्यक है। वैक्सीन न लगवाने की स्थिति में रेबीज रोग होने का खतरा होता है। उन्होंने कहा कि एंटी रेबीज टीका श्वैक्सीनश् रेबीज की बीमारी से बचने में कारगर है और फिलहाल इसका एंटी रेबीज वैक्सीन सीएचसी जानसठ पर उपलब्ध है और एंटी रेबीज कारगर के साथ-साथ सुरक्षित भी है। यह वैक्सीन, कुत्ते द्वारा काटने के बाद रेबीज के विषाणु के संपर्क में आने पर रेबीज बीमारी से कुछ समयांतराल तक बचाने के लिए उपयुक्त है। इस वैक्सीन के तीन डोज के बाद से ही जो प्रतरोधक क्षमता शरीर में तैयार होती है वह काफी समय तक बानी रहती है। एंटी रेबीज वैक्सीन को इंजेक्शन के द्वारा मासपेशियों में दिया जाता है। एंटी रेबीज का वैक्सीन रेबीज इम्मुनोग्लोबुलिं के साथ-साथ दिया जाता है। जो लोग ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं या फिर ऐसे पेशे में हैं, जहाँ पर रेबीज के विषाणु से संपर्क का काफी खतरा हो, उन्हें भी एंटी रेबीज वैक्सीन डॉ. की सलाह पर लगातार अंतराल पर लगवाना चाहिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार कहते हैं कि पागल कुत्ते के काटने पर आवश्यकतानुसार १४ दिन तक नित्य एक टीका लगाया जाता हैं और इस वैक्सीन की शक्ति बढ़ाकर कुत्तों को टीका लगाकर उन्हें भी आलर्क रोग से बचाया जा सकता है।
श्री खाटूश्याम के भजनों पर किया नृत्य
खतौली। श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल गीता भवन में श्री खाटू श्याम के भजनों की बयार बही। श्री खाटू श्याम के संगीतमय भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। उधर, आवास विकास कालोनी स्थित श्री कैलादेवी मंदिर पर महामाई का गुणगान किया गया। घंटाघर गली स्थित श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल गीता भवन में श्री श्याम खाटू संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व श्री श्याम खाटू का आलोकिक श्रृंगार, श्याम भोग छप्पन भोग व अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई। मेरठ के म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार गौरव चौहान, कुलदीप मंगल, गोपाल प्रजापति, पूनम शर्मा ने श्री श्याम खाटू के भजन प्रस्तुत किए। मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षिक किया। उधर, आवास विकास कालोनी स्थित श्री कैलादेवी मंदिर पर ४१ वां मां भगवती का जागरण हुआ। आशीष एंड पार्टी देबवंद के कलाकार योगेश्वर, दीपा सैनी, गुरुदयाल सिंह, व विनय राजपूत ने महामाई का गुणगान किया। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
किसानों का भाकियू के नेतृत्व मं क्रय केंद्र पर हंगामा
चरथावल। किसानों की पर्ची न आने का आरोप लगाते हुए नाराज किसानों ने भाकियू नेता विकास शर्मा व व सरफराज त्यागी के नेतृत्व में ग्राम कुटेसरा स्थित क्रय केंद्र पर हंगामा कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें भारत सरकार के गृह मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसी क्रम में जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न स्कूलों में निबंध, चित्रकला एवं व्याख्यान का आयोजन कराया गया जहां प्रतियोगिताओं के माध्यम से अग्नि से बचाव संबंधी जानकारी दी गयी। वहीं 17 अप्रैल से 19 अप्रेल तक जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर बहुमंजिलिय भवनों का निरीक्षण और अग्निशमन से संबंधित जनजागरण यानि सुरक्षित जीवन शैली एवं प्रमाणित विद्युत उपकरण अपनाने के लिए संकल्प पर जोर दिया जायेगा और उपकरणों की जांच की जायेगी। 20 अप्रैल को ग्रामीण क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा और इसी के साथ अग्निशमन सप्ताह का समापन होगा। उन्होंने ये भी बताया कि वर्ष 2018 में जनपद मुजफ्फरनगर में कुल 406 अग्निकांड हुए जिसमें 03.95 करोड रूपये की सम्पतित की क्षति हुई और विभाग के कर्मियों ने जी जान लगाकर 09.91 करोड की सम्पत्ति को बचा लिया। इसी बीच 16 पशुओं की मृत्यु हो गयी और 15 मनुष्यों एवं 16 पशुओं को बचा लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि विगत 31 मार्च 2019 तक मुजफ्फरनगर में 54 अग्निकांड हुए जिसमें 1.32 करोड की क्षति हुई और 2.54 करोड की सम्पत्ति बचाई गयी इसमें भी 3 मनुष्यों व 2 पशुओं की जाने चली गयी और 16 मनुष्यों की जान बचायी गयी। उन्होंने बताया कि अग्नि दुर्घटना होने पर विभाग के टेलीफोन पर तुरंत सूचना दी जानी चाहिए तथा पुलिस कंट्रोल रूम के अलावा निकटवर्ती थाना या पुलिस चौकी पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है।
अवैध शराब सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर उ0नि0 श्री सुदेश राज सिंह मय हमराहीगणों अभियुक्तगण 1-अहसान पुत्र मकसूदा 2-इरशाद पुत्र युनूस निवासीगण ग्राम कवाल थाना जानसठ 3-परविन्द्र उर्फ सन्टी पुत्र गुरूवक्श निवासी मौ0 हुसैनपुरा कस्बा व थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को पिमौडा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 05-05 लीटर शराब खाम बरामद किये गये।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीटः 83 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट की जिले में आने वाली चार विधानसभा क्षेत्रों में 83 बूथ ऐसे हैं, जिन पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इनमें 38 बूथ अकेले खतौली विधानसभा क्षेत्र के हैं। मुजफ्फरनगर में केवल छह बूथ ऐसे हैं, जिन पर 80 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। लोकसभा के 15 बूथ ऐसे भी हैं, जिन पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है। खतौली में केवल एक बूथ ऐसा है, जिस पर 50 प्रतिशत से कम वोटिंग हुई।
मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा सीट में छह बूथ ऐसे हैं, जिन पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। पुरुषार्थी कन्या पाठशाला के बूथ नंबर सात पर 80.21 प्रतिशत वोट पड़े। जिला चिकित्सालय गैराज के बूथ नंबर 143 पर 81.07 प्रतिशत, एसडी गर्ल्स गांधी कालोनी के बूथ नंबर 265 पर 81.09 प्रतिशत, धंधेडा के बूथ नंबर 319 पर 82.59 प्रतिशत, भंडूरा के बूथ नंबर 346 पर 81.15 और असदनगर के बूथ नंबर 347 पर 81.29 प्रतिशत वोट पड़े। इस विधानसभा में पांच बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। इनमें डीएवी कॉलेज के बूथ नंबर तीन में 49.71 प्रतिशत, छोटूराम इंटर के बूथ नंबर 17 में 47.19 प्रतिशत, जैनबिया गर्ल्स किदवईनगर के बूथ नंबर 51 में 44.41 प्रतिशत, मदन मोहन मालवीय कॉलेज के बूथ नंबर 205 पर 47.09 प्रतिशत, जैन कन्या मंडी के बूथ नंबर 257 पर 49.41 प्रतिशत ही वोट पड़े। बुढ़ाना विधानसभा सीट पर केवल तीन बूथों पर 50 प्रतिशत से कम वोटिंग हुई। इनमें बीज गोदाम भौराकलां के बूथ नंबर 176 पर 45.82 प्रतिशत, चौपाल पट्टी हरसहाय शौरो के बूथ नंबर 267 पर 43.81 प्रतिशत, प्राथमिक विद्यालय गोयला के बूथ नंबर 292 पर 46.92 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इस विधानसभा के 18 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। जौला के बूथ नंबर 35 पर 80.48 प्रतिशत, बूथ नंबर 36 पर 81.10, बहलोलपुर के बूथ नंबर 64 पर 88.12, शफीपुर पट्टी के बूथ नंबर 114 पर 80.45, बवाना के बूथ नंबर 125 पर 81, कुतुबपुर दतियाना के बूथ नंबर 137 पर 86.31, महलजना के बूथ नंबर 138 पर 81.21,खिजरपुर के बूथ नंबर 274 पर 83.55, धनायन के बूथ नंबर 293 पर 87.21, कितास के बूथ नंबर 297 पर 81.96, इंचौडा के बूथ नंबर 298 पर 85.39, मंडालवली खादर के बूथ नंबर 300 पर 80.06, शाहपुर बसी के बूथ 308 पर 88.44, रसूलपुर दभेडी के बूथ 315 पर 81.06 और बूथ नंबर 318 पर 86.17 प्रतिशत मतदान हुआ। खुब्बापुर के बूथ नंबर 340 पर 83.05 प्रतिशत, जीवना के बूथ नंबर 367 पर 89.29, बूथ नंबर 368 पर 81.96 प्रतिशत वोट पड़े। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के 21 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक तथा छह बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। लालूखेडी बूथ नंबर 183 पर 49.08 प्रतिशत, मोहम्मदपुर मॉडर्न के बूथ नंबर 192 पर 43.69, मुकंदपुर के बूथ नंबर 222 पर 47.68, हैदरनगर के बूथ नंबर 226 पर 49.49, बघरा के बूथ नंबर 233 पर 46.95 और 238 पर 36.1 प्रतिशत वोट पड़े। मांडी के बूथ नंबर 252 पर 47.91 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके अलावा गुनियाजुड्डी के बूथ नंबर 12 पर 84.99 प्रतिशत, पिलखनी के बूथ नंबर 39 पर 84.57, मुथरा के बूथ नंबर 71 पर 80.43, अमीगढ मजरा के बूथ नंबर 96 पर 82.51, धोलड़ा के बूथ नंबर 159 पर 80.13, गुजरहेड़ी के बूथ नंबर 166 पर 80.12, कुटबा, कुटबी के बूथ नंबर 215 से 220 तक सभी पर 90 से 95 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ। हरसौली के बूथ नंबर 259 पर 80.13 प्रतिशत, तावली के बूथ नंबर 274 पर 81.26 प्रतिशत, मीरापुर के बूथ नंबर 294 पर 81.47 प्रतिशत, वहलना के बूथ नंबर 322 पर 82.64, 324 पर 80.71, जडौदा के बूथ नंबर 325 पर 81.75, बूथ नर 326 पर 81.46, बूथ नंबर 330 पर 82.33 प्रतिशत वोट पड़े।
अजमदगढ नरा के बूथ नंबर 341 पर 82.29 प्रतिशत वोट डले। खतौली विधानसभा क्षेत्र में केवल चितौड़ा के बूथ नंबर 27 पर 50 प्रतिशत से कम 47.79 प्रतिशत वोट पड़े। इस विधानसभा में 38 बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। भंडूर के बूथ नंबर नौ पर 81.40 और बूथ नंबर 10 पर 81.09 प्रतिशत वोट पड़े। काटका के बूथ नंबर 17 पर 80.06, जंधेड़ी के बूथ नंबर 31 पर 81.96, चौगावा के बूथ नंबर 34 पर 80.22, पिमौडा के बूथ नंबर 44 पर 81.16, तालडा के बूथ नंबर 63 पर 80, खलवाडा के बूथ नंबर 70 पर 85.58, मेहलकी के बूथ नंबर 75 पर 81.70, बूथ नंबर 77 पर 80.03, मीरापुर दलपत के बूथ 80 पर 80.08, सैदीपुर राजू के बूथ 88 पर 83.12, घासीपुरा के बूथ 93 पर 85.19 और बूथ नंबर 94 पर 80.79 प्रतिशत वोट पड़े। जौहरा के बूथ नंबर 132 पर 80.29 प्रतिशत, अभिपुरा के बूथ नंबर 141 पर 85.28 प्रतिशत, बुआड़ा खुर्द के बूथ नंबर 157 पर 82.96 प्रतिशत, खांजापुर के बूथ नंबर 185 पर 82.87 प्रतिशत वोट रहा। लाडपुर के बूथ नंबर 161 पर 93.54 प्रतिशत, बूथ नंबर 162 पर 85.71 प्रतिशत, बूथ नंबर 163 पर 81.54 प्रतिशत वोट पड़े। याहियापुर के बूथ नंबर 174 पर 84.11 प्रतिशत, मोहिउद्दीनपुर के बूथ नंबर 175 पर 80.10 प्रतिशत वोट पड़ा।
तिगाई के बूथ नंबर 180 पर 81.95 प्रतिशत, मुबारिकपुर के बूथ नंबर 181 पर 81.96 प्रतिशत, भायंगी के बूथ नंबर 184 पर 85.75 प्रतिशत, बूथ नंबर 185 पर 84.52 प्रतिशत, रूकनपुर के बूथ नंबर 188 पर 83.63 प्रतिशत, टबिट्टा के बूथ नंबर 192 पर 81.99 प्रतिशत, अहमदगढ मजरा के बूथ नंबर 202 में 82.49 प्रतिशत वोट पड़े। कैलावडा के बूथ नंबर 216 पर 80 प्रतिशत, चित्तौडा के बूथ नर 223 पर 85.29 प्रतिशत, रसूलपुर कैलोरा के बूथ नंबर 234 पर 83.19 प्रतिशत, रामनगर मजरा के बूथ नंबर 235 पर 85.19 प्रतिशत, पाल के 242 बूथ नंबर 80.37 प्रतिशत, मुजाहिदपुर के बूथ नंबर 250 पर 80.32 प्रतिशत, सिकंदरपुर कलां के बूथ नंबर 254 पर 80.57 प्रतिशत वोट पड़े।
निजी स्कूलों के खिलाफ कलक्ट्रेट में किया हंगामा
मुजफ्फरनगर। स्कूल और कालेजों में नये सत्र में बढ़ी फीस और महंगे हुए कोर्स को लेकर मोहल्ला जनकपुरी के अभिभावकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने निजी स्कूलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और डीएम से शिकायत की। लोकसभा चुनाव के मतदान और दुर्गा अष्टमी के अवकाश के बाद सोमवार को बच्चों के स्कूल खुले है। निजी स्कूलों में बढ़ती फीस और महंगे कोर्स ने अभिभावकों के सामने वित्त संकट खड़ा कर दिया है। बढ़ती फीस और महंगे हुए कोर्स के कारण बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। मोहल्ला जनकपुरी की महिलाए डीएम आफिस पहुंची। निजी स्कूलों के द्वारा महंगी फीस करने और कोर्स आदि के मुद्दे को लेकर अपनी समस्या को उठाया। महिलाओं ने डीएम के नाम दिये ज्ञापन में कहा कि प्राइवेट स्कूलों के द्वारा प्रत्येक वर्ष बल्डिगिं फीस के नाम पर अवैध वसूली की जाती है, जो एक हजार से पांच हजार रुपये तक होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों के द्वारा प्रत्येक वर्ष कक्षाओं के कोर्स बदल दिये जाते हैं और एनसीईआरटी के बजाये बड़े पब्लिशर्स की महंगी किताबें लगायी जाती हैं। इससे गरीब विद्यार्थियों को आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न सहना पड़ता है। इन स्कूलों के द्वारा प्रत्येक वर्ष ज्यादातर स्कूलों में बच्चों की ड्रेस दबली जाती है, इसको बन्द किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने यह भी मांग की है कि प्रत्येक साल मई और जून माह की फीस माफ की जानी चाहिए। कक्षा प्ले से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों का कोर्स कम किया जाना चाहिए। इस दौरान प्रीति शर्मा, निशा, रेखा, सुशीला, रेखा , शकुन्तला, अनिता पाल, तारा, शिमला, सुनीता, बबीता, सारिका, सपना पाल, राखी आदि महिलाएं उपस्थित रही।
