खबरें अब तक...

समाचार

भीषण गर्मी से नागरिक हुए त्रस्त2 13 |
मुजफ्फरनगर। सुबह सवेरे जहां एक बार को मौसम ने कुछ ठंडक दिखाई वहीं दोपहर होते होते लू के चलते दुपहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप के चलते दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। सुबह से तेज धूप का प्रकोप रहा। दोपहर होते होते आसमान से आग बरसने लगी। तेज गर्म हवा चलने लगी। गर्मी के चलते बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं तेज धूप से बिलबिला गए। कुछ लोग धूप से बचने के लिए अपने अपने आफिसों व घरों में दुबके रहे। गर्मी से बचने के लिए ठंडे पानी का सेवन करते नजर आए। दोपहर के समय दुपहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा लपेटे बगैर नही चल सके। महिलाएं व युवितयां छाता व लू से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटकर चलती नजर आई। शहर व कस्बों में जगह जगह ठंडे पेय पदार्थों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। गर्मी के चलते बाजारों व सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। देहात क्षेत्र में गर्मी के बचाव के लिए लोग नहरों व नलकूपों पर गोता लगाते नजर आए। शाम के समय भी तापमान ज्यादा रहा, मगर धूप से लोगों ने निजात पाई। वही गर्मी के चलते कूलर, पंखों व एसी की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।

 

अकीदतमंदों ने की अमन-चैन की दुआ3 14 |
मुजफ्फरनगर। पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा नगर की विभिन्न मस्जिदो मे जूमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन व पालिका प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाऐ सुनिश्चित की गई थी।
रमजान माह के दूसरे जुमे के अवसर पर नगर की हौज वाली मस्जिद,किदवई नगर स्थित मीनार वाली मस्जिद,गहरा बाग स्थित गुल्लर वाली मस्जिद आदि अनेक स्थानो पर मुस्लिम समाज के लोगो ने जूमे की नमाज अता करते हुए देश मे अमन व शान्ति की दुआ की। इस अवसर पर नमाज के पश्चात सभी ने एक दूसरे को पवित्र रमजान माह व जूमे की नमाज की बधाई दी। जूमे के कारण पालिका प्रशासन की और से उचित सफाई व्यवस्था खासतौर पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो मे उचित साफ-सफाई व्यवस्था की गई। मस्जिदो व मुख्य मार्गो पर सफाई तथा चूने का छिडकाव किया गया। मस्जिदो के आसपास पर्याप्त मात्रा मे पुलिसबल तैनात तैनात रहा।

मिट्टी का तेल छिडककर तीन बच्चों को मां ने सुलाया मौत की नींद, खुद भी लगाई आग4 6 |
मुजफ्फरनगर। मां के नाम से उसकी ममता का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता लेकिन एक कलयुगी मां ने गृहकलह के चलते अपने ही तीन मासूमों को जिंदा जला दिया जिससे तीनों मासूमों की मौत हो गयी वहीं बच्चों को जिंदा जलाने के बाद महिला ने खुद को भी आग के हवाले कर दिया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गई। तीनो बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी मौत से संघर्ष कर रही है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर गांव की दर्दनाक घटना से पूरा इलाका दहल उठा। बताया गया है कि उमरपुर के निवासी जब्बार की पत्नी नसीमा ने आज अपने मकान का कमरा बंद करके तीनों बच्चों समेत खुद को भी आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलते देख परिवार के लोगों ने किवाड तोडे तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गए। नसीमा और उसके तीनों बच्चे आग की लपटों में घिरे थे। आग कमरे में फैली हुई थी। किसी तरह आग बुझाकर उन्हें वहां से निकाला गया तो चारों बुरी तरह झुलस चुके थे। गंभीर रूप से जली अवस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां जाने से पूर्व ही तीनों बच्चों ने दम तोड दिया। नसीमा को गंभीर अवस्था में मेरठ के लिए रैफर किया गया है। मृतक बच्चों में दस वर्षीय अरमान उर्फ अनस, सात वर्षीय आयशा तथा डेढ वर्षीय ईशा शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार मृतका का पति कपडों का कारोबार करता है। घटना के समय वह घर पर नहीं था। जब्बार अहमदाबाद गया हुआ है। परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ था। पुलिस ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। आग की तरह यह घटना गांव जंगल की आग की तरह क्षेत्र में र्फैल गयी और ग्रामीणों में शोक फैल गया। यह दुखद हादसा आज स्थानीय ग्रामीणों के बीच दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

युवक की गोली मारकर हत्या
मुजफ्फरनगर। कुछ युवको के बीच हुए झगडे व मारपीट के बीच गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर थाना सिविल लाईन क्षेत्र के रेशू विहार रेलवे फाटक के समीप बाईक सवार कुछ युवको के बीच हुए झगडे व मारपीट के बीच चली गोली से एक युवक की उपचार से पूर्व मौत हो गई। दोपहर के समय रेशू विहार के समीप बाईक सवार युवको के बीच किसी बात को लेकर जमकर लात घूसे चले और देखते ही देखते इन युवको मे हो रही मारपीट झगडे मे तब्दील हो गई। जिसके चलते झगडे के बीच चली गोली से थाना मंसूरपुर क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दौलतपुर निवासी मोहित डबास पुत्र दिलीप सिह डबास सीने मे गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवको के बीच गोली चलने की खबर मिलते ही एसएसपी सुधीर कुमार सिह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सीओ नई मन्डी योगेन्द्र सिह, इंस्पैक्टर सिविल लाईन नवरत्न गौतम, चौकी प्रभारी गेटवे राधेश्याम यादव आदि मौके पर पहुंचे पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोहित को एम्बूलैन्स द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इस घटना से अवगत कराया। मोहित डबास की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। घटन की जानकारी मिलते ही परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही मुजफ्पफरनगर पहुंंच गए। चर्चा रही कि अलग-अलग बाईको पर सवार युवको के बीच किसी बात को लेकर हुई मारपीट व झगडे मे मृतक मोहित द्वारा थप्पड मारने के विवाद ने तूल पकड लिया। जिसके चलते झगडे के बीच चली गोली से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले मे दो युवको को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व भी इन युवको के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आज पिफर से आमना-सामना हो जाने पर इन के बीच झगडा हो गया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्ट मार्टम रिर्पोट व जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच मे जुट गई है।

९वीं वर्षगांठ मनाई
बुढ़ाना। बजाज शुगर मिल भसाना में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थापना की ९वीं वर्षगांठ मनाई गई। मंदिर में पीपी शर्मा ने सपत्नी के यामायण पाठ प्रारम्भ कराया। जो हवन, पूजन व पूर्ण आहूति के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह का समापन देवभोग, प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ किया गया। समारोह में इकाई प्रमुख राजसिंह चौधरी, जेबी तोमर, विकास मलिक, आरएस मेहता, अजेन्द्र शर्मा सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। .

आग से मचा हड़कम्प
मीरापुर। ग्राम सिकन्दरपुर में एक मकान के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से मकान की छत पर रखे बिटौड़े व लकड़ियों में आग लग गयी। मीरापुर थानाक्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर निवासी गुलफाम पुत्र अशरफ के मकान के ऊपर से एलटी लाइन गुजर रही है। अचानक विधुत तार आपस मे टकरा गए और तारो से निकली चिंगारी बिटौड़े में जा गिरी।.

डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोकरहेडी नगर पंचायत सफाई कर्मचारियो ने वेतन दिलाए जाने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कस्बा भोकरहेडी नगर पंचायत के सफाईकर्मियो ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए अवगत कराया कि उन्हे तीन माह से वेतन नही मिल पाया है। बार-बार कर्मचारियो के आग्रह पर भी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा वेतन नही दिलवाया गया है। जिस कारण उन्हे अपने परिवार की गुजर बसर करने मे परेशानी हो रही है। ज्ञापन मे बताया गया कि यदि उनकी इस समस्या का समाधान नही होता हो मजबूरन 23 मई के बाद सफाई कर्मचारी काम बन्द हडताल पर चले जाएगे। ज्ञापन सौपने वालो मे नरेश नंदन बाल्मीकि, सुनील कुमार, राजकुमार बेनीवाल, योगेश गोविंद कुमार, मोहनलाल, सुधीर कुमार, गोपाल सुधारक, अमरपाल, जन्देश्र, ओमवीर, सुभाष, महक सिंह, उमेश कुमार, सुनील कुमार, पंकज, महक सिंह, राहुल, सतीश कुमार, मनोज कुमार, राकेश, सतेंद्र कुमार, अशोक कुमार, गापेल सुधाकर आदि मौजूद रहे।

दो पिकअप गाडी लूटने से हड़कम्प7 10 |
मुजफ्फरनगर। बदमाशो ने मुर्गो से लदी गाडी व नकदी लूट ली। अल सुबह हुई लूट की इस घटना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम मौका मुआयना कर मामले की छानबीन व भागदौड मे जुट गई।
जानकारी के अनुसार आज बीती रात करीब तीन बजे कुछ अज्ञात बदमाशो ने तांडव मचाते हुए मुर्गो से लदी दो गाडियां व नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। बदमाशो द्वारा की गई लूट की इस घटना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ फुगाना हरिराम यादव थाना प्रभारी तितावी क्षितिज कुमार आदि मय पफोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे तथा पीडितो से पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए भागदौड शुरू की। इसी संदर्भ मे एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते जनपदभर मे पुलिस द्वारा सघन चैकिंग व तलाशी अभियान चलाया गया। घटनाक्रम के अनुसार हापुड क्षेत्र के कुछ व्यापारी मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतैला में मुर्गों की खरीद करने आए थे। बताया जा रहा है कि आज अलसुबह व्यापारी मुर्गे खरीदने के बाद उन्हें दो पिकअप गाडियों में भरकर वापस हापुड तथा सहारनपुर के लिए जा रहे थे। जब वह लालूखेडी से बिरालसी की ओर जाने वाली राजवाहे की पटरी पर पहुंचे तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा आतंकित करने के बाद मुर्गों से भरी दोनों गाडियां लूटकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने गाडियों में सवार लोगां से भी नकदी लूट ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी।

ब्लॉक लेते ही थमे ट्रेनों के पहिये, यात्री हलकान8 7 |
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-टपरी वाया मेरठ-सहारनपुर रेल मंडल की लाइन पर शुक्रवार की सुबह से ब्लॉक शुरु हो गया है। मेरठ-खतौली और मुजफ्फरनगर तक डबल ट्रैक पर ट्रेनों के संचालन को लेकर ट्रैक की जांच, इंटरलॉकिंग, सिगन्ल व्यवस्था को लेकर कार्य किया जाएगा। ब्लॉक शुरू से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में भी ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ेगा। इस रूट से ही बड़ी संख्या में लोग जॉब करने के लिए दिल्ली के लिए भी अप डाउन करते हैं।
कई ट्रेनें प्रभावित -इसके लिए उत्तर रेलवे के इंजीनियर,निर्माण इकाई दिन में तीन बार ब्लॉक ले रही है। शुक्रवार सुबह ग्यारह बजे ब्लॉक लिया गया। जिसके पैसेंजर,एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के पहिये थम गए। कर्मचारियों ने ट्रैक पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। वहीं,रेलवे लाइन पर मुख्य ब्लॉक १९ मई से लिया जाएगा। चूंकि २० मई को रेलवे संरक्षा आयोग की टीम ट्रैक की जांच करेगी। ट्रेनों के रद होने से यात्री हलकान हो गए। पूछताछ केंद्र पर लोगों की भीड़ रही,वहीं रेलवे स्टेशन सूना पड़ा रहा।

बुढाना तहसील कर्मचारी प्रकरण में जिलाधिकारी ने बैठाई जांच
अपर जिलाधिकारी प्रशासन गहनता से जांच कर आख्या प्रस्तुत करेंः जिलाधिकारी
मुजफ्फरनगरं जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने जनपद में कार्यभार ग्रहण करते ही अधिकारियों व कर्मचारियों के स्पष्ट संदेश देते हुए अपना इरादा स्पष्ट कर दिया था कि भ्रष्टाचार, कमीशनखोर किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नही की जायेगीं। उन्होने निर्देश दिये थे कि अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उस पर तत्काल जांच कराई जायेगी तथा जांच में दोषी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नही जायेगा और उत्पीडन बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होने किसानों के लिए कृषक परिक्रमा मुक्ति अभियान चलाया हुआ है। जिसमे खतौनी में दर्ज त्रुटियों के ठीक करने, विरासत दर्ज करने आदि कार्य किये जाने है। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रीमती उषा देवी पत्नी स्व० अनिल कुमार निवासी ग्राम राजपुर छाजपुर तहसील बुढ़ाना का शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसके ससुर स्व० ओमपाल के दो पुत्र अनिल कुमार व अशोक कुमार थे, जिसमें उनके पति अनिल कुमार की मृत्यु हो जाने के कारण उसके स्व० ससुर की परासौली स्थित खाता संख्या-७०१,७०२ व ७७६ में अशोक कुमार व उसकी अविवाहित दो पुत्रियों की विरासत दर्ज होनी थी। उक्त खाता संख्या पर ऋण भी दर्ज था परंतु राजस्व विभाग द्वारा कथित रूप से अशोक कुमार से उत्कोच लेते हुए सम्पूर्ण विरासत अशोक कुमार के नाम दर्ज कर दी गई है। प्रार्थीया ने यह भी कथन किया है कि तहसील स्तर पर उसके द्वारा शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई है बल्कि अशोक कुमार व क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा उसको धमकाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण पर उप जिलाधिकारी को कडे निर्देश देते हुए कहा कि मेरे स्पष्ट निर्देशों के बावजूद उक्त विरासत संबंधी प्रकरण में निष्पक्षता न बरता जाना, भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होना अत्यंत गंभीर बात है। उनहोने निर्देश दिये कि प्रकरण का स्वयं परीक्षण कर नियमानुसार न्यायोचित कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग के कर्मियों की भूमिका की भी जांच करे। उन्होने कहा कि जांच में विपरीत स्थिति पाये जाने पर सम्बन्धित का उत्तरदायित्व का निर्धारण कर उनके विरूद्ध यथोचित कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से एक सप्ताह में अवगत कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिये कि आज विभिन्न समाचार-पत्रों में तहसील बुढाना के किसान को जारी अवैध कब्जे के नोटिस को वापस किये जाने के एवज में तहसील कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है। जो कि विभिन्न समाचारपत्रों में प्रकाशित हुआ है। उन्होने कहा कि मेरे स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भ्रष्टाचार की शिकायतें संज्ञान में आना गंभीर एवं दुखद है। उन्होने कहा कि प्रकरण की गम्भीरता से जांच कर समाचार-पत्रों में प्रकाशित समाचार में उल्लिखित बिंदुओं व प्रकरण से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण के साथ कॉल डिटेल की भी गहनता से जांच कर लें एवं उत्तरदायित्व का निर्धारण कर अपने सुस्पष्ट मन्तव्य सहित वस्तुपरक आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराना सुनिश्चत करें।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + thirteen =