समाचार
रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने रिजर्व पुलिस लाईन का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पुलिस लाईन में रह रहे पुलिस परिवारों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को जाना तथा उनके तत्काल निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, साथ ही पुलिस लाईन में हो रहे निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया। पुलिसकर्मियों के साथ किया भोजन- जनपद में डायल-११२ का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ स्स्क्क महोदय ने भोजन किया तथा उन्हे दिये जा रहे प्रशिक्षण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। खेल उपकरणों का किया निरीक्षण- पुलिस लाईन में मौजूद खेल कूद उपकरणों का निरीक्षण किया गया तथा खराब हो चुके उपकरणों को तत्काल बदलकर नये उपकरण लाने एवं जनपद स्तर से प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
हादसे में दो बाइक सवार तीन की मौत

बुढाना। सडक हादसे मे बाईक सवार तीन लोगो की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहंुच गए। पुलिस ने शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बाईक सवारो की मौत से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के बुढाना-बडौत मार्ग पर अल सुबह सडक हादसे मे तीन लोगो की मौत हो गई। बताया जाता है कि दो बाईको पर सवार तीन लोग बुढाना से बागपत जा रहे थे कि सुबह सवेरे ये तीनो जैसे ही बुढाना बागपत मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के समीप पहंुचे कि इसी बीच बाईको की भिडन्त मे ये तीनों सूखे पडे राजवाहे मे गिर पडे। दिन निकलने के साथ हुई इस घटना पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने पुलिस को इस मामले से अवगत कराया। मौके पर पहंुची पुलिस ने आनन-फानन मे ही तीनो को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहंा डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतको की जेब से मिले कागजात व मोबाईल के आधार पर इन तीनो की शिनाख्त लोकेश पुत्र सतपाल निवासी सरधना मेरठ, नीलू पुत्र कदम निवासी नया गंाव हमीदाबाद जिला बागपत तथा खलील पुत्र जमील निवासी सौरम शाहपुर के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतको के परिजनो को इसकी जानकारी दी। सडक हादसे मे हुई मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा ग्रामीण बुढाना के लिए चल दिए। इंस्पैक्टर कुशलपाल सिह ने बताया कि सरधना निवासी लोकेश गैस वितरण का काम करता था। लोकेश के परिवार मे पत्नी व तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटी व एक बेटा है। जबकि उसकी मंा विकलांग है। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह दुखद हादसा आज दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
गौकशी करते किया गिरफ्तार
बुढाना। पुलिस ने गौकशी करते ससुर-दामाद को प्रतिबन्धित मंास व उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त व चैकिंग के दौरान पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र के गांव परासौली मे गौकशी मे लिप्त ससुर दामाद को गौमंास व गौकशी मे प्रयुक्त उपकरणो सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे जेल भेजने की तैयारी की।
कुख्यात का मकान सीज

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने शातिर व्यक्ति के खिलाफ की गई कानूनी कार्यवाही के तहत आरोपी के मकान को कुर्क कर लिया। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के आदेशो के चलते नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने गैगेस्टर मे निरूद्ध भोपा रोड शान्ति नगर निवासी अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र कौशल पुत्र मांगा उर्फ मांगेराम के विरूद्ध की गई कार्यवाही के अन्तर्गत उसके शंातिनगर स्थित दो मंजिले मकान को सीज कर दिया। अभियुक्त हत्यारा/अवैध शराब तस्कर /फिरौती के मामले का आरोपी है। जिसके खिलाफ नई मन्डी कोतवाली मे मु.अ.सं.422/19धारा-2/3 गैंगेस्टर अधिनियम के अन्र्तगत मामला दर्ज है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि अभियुक्त विशाल कुमार उर्फ कौशल पर लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त विशाल द्वारा जनपद शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद मे संगीन अपराधो मे मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते आज दोपहर नई मन्डी पुलिस ने आरोपी विशाल के करीब 20 लाख कीमत के दो मंजिले मकान को जब्त कर दिया।
नगर कीर्तन निकाला
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में गुरुनानक देव जी के ५५०वें प्रकाशोत्सव के महान गुरमत समागम के लिए कस्बे में चलने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह नगर कीर्तन (शोभायात्रा) के साथ हुई। यात्रा में सबसे आगे पांच निशानची के बाद गुरु ग्रंथ साहिब की गाड़ी के आगे पंज प्यारे चलते नजर आए। यात्रा में छोटे पंज प्यारे भी तलवार लिए चलते रहे। कई जनपदों के अलावा कस्बे व देहात के सिख समाज के सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बैंड बाजों के साथ यात्रा खादर के दर्जन भर गांवों से होती हुई शाम को उत्तराखंड के लक्सर पहुंचेगी, वहीं इसका समापन होगा। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नगर कीर्तन के दौरान युवा सिखों ने तलवार से करतब दिखाए। शुक्रवार सुबह कस्बे के गुरूदारा श्री गुरू सिंह सभा में दो दिन से चल रहे अखंड पाठ के समापन के बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
स्वास्थ्य मेले की तैयारियों का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मुजफ्फरनगर में विशाल स्वास्थ्य मेले के दो दिवसीय आयोजन 23 व 24 नवम्बर में कई आकर्षण देखने को मिले है। इसमे एक तरफ जहां 80 साल के स्वस्थ बुजुर्ग आज की युवा पीढ़ी को अपनी सेहत का राज बतायेंगे वहीं इन बुजुर्गो की स्वास्थ्य की सफलता और विचारों का एक फैशन शो रूपी कार्यक्रम भी यहां जीआईसी ग्रांउड में होगा। इसके साथ ही इस मेले की सबसे बड़ी बात यह है कि अगर कोई व्यक्ति टैंशन या किसी भी तरह के तनाव में है तो यहां उसको समझाने के लिए काउंसलर मिलेगे और हर तरह का परामर्श दिया जायेगा बाकी अन्य सभी बीमारियों के विशेषज्ञ, सरकारी चिकित्सकों की करीब तीन सौ की संख्या में ड्यूटी लगायी गयी है। 23 व 24 नवम्बर को होने वाले इस मेले की तैयारियां जोरांे पर है। सरकुलर रोड स्थित राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान पर आयोजित होने वाले इस मेले की तैयारियों का आज मुख्य चिकित्साधिकारी पीएस मिश्रा, डा. एसके अग्रवाल, डा. गीताजंलि वर्मा ने जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियां की गयी है और वो चाहते है कि जिले का हर नागरिक इस मेले की हर सुविधा का लाभ ले। सभी सरकारी कर्मचारियों और नागरिकों को भी सूचना दी गयी है कि वो अपने परिवार का चैकअप यहां अवश्य कराये।
सपाईयों ने मनाया सपा प्रमुख का जन्मदिन
मुजफ्फरनगर। सपा प्रमुख के जन्म दिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान सभी ने नेताजी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की।
महावीर चैक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आज दोपहर सपा संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिह का 81 वंें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर एकत्रित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओ ने मुलायम सिह यादव की सरकार मे किए गए विकास कायो की सराहना की गई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि पार्टी के गठन के लिए नेताजी ने अनेक संघर्ष किए। अतः हम सभी का यह दायित्व बनता है कि पार्टी व संगठन के हित मे कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें। बैठक के दौरान सपा सरकार मे चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को सराहा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने की तथा शहर अध्यक्ष वसी अंसारी एड. ने किया। इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियो ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,वरिष्ठ नेता निधिशराज गर्ग, शलभ गुप्ता एड., शाईन बेगम, बोबी त्यागी,वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला राणा, महकार,सलीम अहमद,जनार्दन विश्वकर्मा, शौकत अंसारी, शाहिद रूढकली सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रैली का आयोज
न
मुजफ्फरनगर।भोपा रोड़ स्थित एस0डी0 काॅलेज आॅफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज में 58 वां नेशनल फार्मेसी वीक जिसकी थीम फार्मासिस्ट योर मैडिकेशन काउंसलर, मनाया गया जिसमें प्रशासन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले के प्रचार-ंप्रसार हेतू एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0पी0एस0 मिश्रा, अति विशिष्ट अतिथि निदेशक एस0डी0 रेडियो 90.8 एफ0एम0 डा0 सिद्वार्थ शर्मा व काॅलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने हरी -झंडी दिखाकर किया।
सडकों पर गड्ढे से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। नगर की अनेकों सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है हालात यह है कि कई बार तो वाहन स्वामी उनमे गिरकर चोटिल भी हो चुके है और कई जगह सीवर पाइप लाइन का पानी भी अटक जाता है जिस कारण वे गड्ढे और भी अधिक गहरे हो जाते है जिससे आम आदमी का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना बड़ा ही मुश्किल सा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश दिए थे, जिस पर पीडब्लूडी विभाग सड़कों में गड्ढे भरने के लिए काम कर रहा है, लेकिन विभाग के अधिकारी शहर में अपनी एकमात्र रोड को गड्ढामुक्त करने के लिए काम नहीं कर पा रहे हैं, जबकि उसी रोड पर विभाग का कार्यालय है। शहर में मीनाक्षी चैक से लेकर अहिल्याबाई चैक पर कई स्थानों पर गड्ढ़े हैं, जो वाहनों की रफ्तार पर असर डालने के साथ लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। इसके अलावा नगरपालिका क्षेत्र में आने वाली घास मंडी की सड़क पूरी तरह उधड़ी हुई है। सड़कों से निकली रोड़ी-बजरी वहां फैली होने से दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। इतना ही नहीं अंसारी रोड सहित रेलवे रोड पर भी कई स्थानों पर गहरे गड्ढ़े वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। घासमंडी और अंसारी रोड की सड़कों को करीब दो वर्ष पूर्व बनाया गया था। इसके बाद भी लोगों को खस्ता हाल सड़क पर परेशानियां झेलनी पड़ रही है। पीडब्लूडी विभाग के अधिशासी अभियंता का कहना है कि सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। जहां गड्ढ़े हैं। उन्हें भरने का कार्य कराया जा रहा है। वहीं नगरपालिका के ईओ विनयमणि त्रिपाठी ने बताया कि शहर में १४वें वित्त आयोग से सड़कों का निर्माण कराया जाना है, जिसको लेकर टेंडर छोड़े गए हैं। जल्द ही शहर की टूटी सड़कों से लोगों को निजात मिल पाएगी।
शिविर का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित स्टेपिंग स्टोंस स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। शिविर में प्रतिभागियों ने गांठें बांधना, टेंट बांधना, फूड प्लाजा की व्यवस्था करना, झंडा बांधना आदि का प्रशिक्षण लिया।
शिविर में कक्षा छह से कक्षा १२ तक के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुजफ्फरनगर क्षेत्र के स्काउट-गाइड इंचार्ज भारत भूषण ने झंडा फहराया तथा स्काउट झंडा गान कराया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न समूहों के नाम रखे जो पुष्पों और पक्षियों के नाम पर आधारित थे। कई तरह के प्रशिक्षण के बाद समापन अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने नृत्य एवं संगीत का भरपूर आनंद लिया। कुछ बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। डायरेक्टर अलका शर्मा ने विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ही हमारे व्यक्तित्व में साहस, दया, सेवा आदि मूल्यों को समाहित करते हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या सोनिया बंसल ने मुख्य अतिथि को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। बच्चों से कहा कि हम सभी को अपने दैनिक जीवन में भी स्काउट गाइड नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्काउट गाइड डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेट्री रेणु गर्ग, पूर्व प्रधानाचार्या आभा बंसल, अभिनव सुशील, अलका शर्मा आदि मौजूद रहे।
खिलाडियों ने किया शानदार प्रदर्शन 
मुजफ्फरनगर। नार्थ जाॅन हाॅकी (महिला) वर्ग प्रतियोगिता में श्रीराम काॅलेज की महिला खिलाडियों का रहा शानदार प्रदर्शन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला द्वारा आयोजित नार्थ जाॅन अंतरविश्वविद्यालय हाॅकी प्रतियोगिता के महिला (वर्ग) में श्रीराम काॅलेज की महिला खिलाडियों ने चै0 चरण सिंह विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुये शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुये श्रीराम काॅलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में 15 नवम्बर से 19 नवम्बर तक खेली गईं। जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमो ने प्रतिभाग किया। चैधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ की ओर से खेलने वाली टीम में महाविद्यालय की महिला खिलाडियों में रेशू आर्य, प्रियंका राणा, सलौनी, मांनसी और वैशाली बालियान आदि ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम व प्राचार्य डाॅ0 प्रेरणा मित्तल ने हर्ष व्यक्त करते हुये खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता एवं टीम के कोच संदीप कुमार ने शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाडी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते है। भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की। श्रीराम ग्रुप आॅफ काॅलिजेज के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चैधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए हाॅकी महिला टीम के खिलाडियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्तागण डा0 अब्दुल अजीज खाॅन, भूपेन्द्र कुमार, आशु शर्मा, अमरदीप तथा अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।
