समाचार
कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। वैश्य समाज के लोगों ने सोशल मीडिया पर अग्रसैन महाराज पर की गयी विवादित टिप्पणी के विरोध में कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर चल रही एक फेसबुक आईडी पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विवादित टिप्पणी की गयी है जिसकी जांच कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये। ज्ञापन देने वालो में समाजसेवी अमित माहैश्वरी , दीपचन्दं गर्ग, सुमित पवारं, निशातं तायल, हरेन्द्र गोयल, रोहित चोहान आदि उपस्थित रहे।
दो बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। रतनपुरी क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गये,जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात बदमाश डीजी और उसका सामान लूटकर ले जा रहे थे। सूचना पर रतनपुरी पुलिस ने सलावा मार्ग पर चेकिंग शुरु कर दी और पिकप वाहन सवार दो बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी । पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गये। घायल बदमाशों में शामली जिले के कैराना क्षेत्र के भूरा गांव निवासी कय्यूम और मेरठ के दौराला इलाके का रहे वाला नावेद है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों के कब्जे से लूटा गया सामान, दो तमंचे और कुछ कारतूस और पिकप वाहन बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि कय्यूम के खिलाफ लूट आदि १८ जबकि नावेद के खिलाफ ३६ मुकदमें दर्ज हैं। दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने एम्स की स्थापना की मांग को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जन समस्याओं के तथा जनसुविधाओं के सम्बन्ध मे प्रधानमन्त्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमें जनहित मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता के हित मे शुक्रताल जो पर्यटन स्थल है वहंा एम्स की स्थापना की मांग की गई।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मांडी के नेतृव मे डीएम कार्यालय पर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत कराया कि पूर्वांचल मे पहले से ही अस्पताल की बहुत अच्छी व्यवस्था है। अब केन्द्र सरकार मे उत्तर प्रदेश सरकार को एम्स दिए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश 70 प्रतिशत राजस्व सरकार को देता है। और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर 18 प्रतिशत के लिए खर्च होता है। जनहित मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता के हित मे शुक्रताल जो पर्यटन स्थल है। वहंा एक्स की स्थापना होनी चाहिए।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इस बात की मांग करती है कि न जिले बढाने की जरूरत है न तहसील बनाने की जरूरत है बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 17 जिलो को ग्रंेटर नोएडा मे मिलाने की जरूरत है। और अलग प्रदेश का दर्जा देने की जरूरत है। जिससे कि 35 साल से चल रही हाईकोर्ट बैंच की मंाग भी स्वयं ही समाप्त हो जाएगी। अब चुनाव होते ही हर राजनीतिक पार्टी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करती है लेकिन उनको कोई आरक्षण नही दिया जाता है बल्कि मीटू जैसे कानून मे उलझा कर रख दिया जाता है जबकि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लोकसभा व विधानसभा मे आवश्यक्ता है पार्टी इस बात की मंाग करती है। कि इनको अविलम्ब आरक्षण दिया जाये। शराब अपराध की जननी है। शराब पीकर महिलाओं पर जुल्म और ज्यादती होती हैं और शराब पीकर अपराध भी बढते हैं। जब देश के पंाच प्रदेशो मे शराब बन्द है तो उत्तर प्रदेश मे भी शराब बन्द होतनी चाहिए।
जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपने वालो मे कययुम, डा.उदय पाल, दया शंकर मिश्रा,अमित कुमार,विनोद वर्मा, रामपाल मांडी,चन्द्रजीत, अजय चैधरी आदि मौजूद रहे।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट बैंच की मांग को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन,मुजफ्फनगर ने राष्ट्रपति के नाम सौपे गए ज्ञापन मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे इलाहाबाद हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग के सम्बन्ध मे एक ज्ञापन सौपा।
जिला बार संघ के अध्यक्ष सैययद नसीर हैदर काजमी व महासचिव प्रदीप कुमार मलिक के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पर एकत्रित अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार को सौंपा। जिसमें अवगत कराया गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे उच्च मा.उच्च न्यायालय इलाबाहाद की हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता एवं जनता पिछले 39 वर्षो से आंदोलनरत है, जिसमे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का काफी श्रम व धन व्यर्थ हो चुका है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता इस मामले मे अपेन आपको ठगा सा महसूस कर रही है। उसके साथ घोर अन्याय हो रहा है। जिससे सस्ता व सुलभ न्याय मिलने मे भारी कठिनाई हो रही है। लेकिन भारत के केन्द्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग के उत्तर मे दिया गया स्पष्टीकरण दुर्भाग्यपूर्ण है। उत्तर प्रदेश मे हाईकोर्ट बैंच की स्थापना स्टेट रिओर्गनाइजेशन अमलगमेशन एक्ट 1954 के अनुसार उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि बिहार व जम्मू कश्मीर मे भी हाईकोर्ट बैंच की स्थापना संसद द्वारा की जा सकती हे। ऐसे मे केन्द्रीय विधि मंत्री का बयान उचित नही है। यह बयान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 12 करोड जनता को धोखा देने वाला है। जिसका पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति घोर विरोध करती है। आज केन्द्रीय संघर्ष समिति हाईकोर्ट बैंच के आहवान पर कलमबद्ध हडताल पर है। ज्ञापन सौपने वालो मे जिला बार संघ अध्यक्ष नसीर हैदर काजमी, महासचिव प्रदीप कुमार मलिक,मनु मलिक एड.,अमित वर्मा एड.,शिवराज त्यागी, चन्द्रवीर सिह, देवेन्द्र पंवार,सानुज मलिक, कलीराम एड.,मौ.ईस्लाम,एम.के.राठौर सहित सैंकडो अधिवक्तागण मौजूद रहे।
मामला दर्ज
मुजफ्फरनगर। सडक हादसे मे महिला की मौत के मामले मे पुलिस मृतका के पति ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। विदित हो कि बीते दिनो गांव वहलना निवासी पूनम पत्नि अमरेन्द्र की अपने पति के साथ स्कूटी द्वारा मुजफ्फरनगर आते वक्त नई मन्डी के जानसठ बाईपास के समीप सडक हादसे मे मौत हो गई थी। मृतका के पति ने उक्त मामले मे वाहन संख्या चालक यूपी 12 एबी-8432 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले मे मुकदमा दर्ज कर छानबीन व भागदौड शुरू की।
ट्रैक्टर लूट के विरोध मे प्रदर्शन कर रोष जताया
रतनपुरी। किसानो से हुई ट्रैक्टर लूट के विरोध मे भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। भारतीय किसान यूनियन के मण्डल प्रभारी राजू अहलावत व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे थाना रतनपुरी के हाईवे पर एकत्रित सैंकडो भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानो से हुई टैªक्टर लूट के विरोध मे धरना प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पिछले कुछ समय मे स्थानीय किसानो से टैªक्टर लूट लिए थे। जिससे किसानो मे रोष बना हुआ है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन कर लूट की घटना के खुलासे की मांग की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत समस्या के विरोध मे भी धरना प्रदर्शन किया। विदित हो कि बीती रात पुलिस ने मुठभेड के दौरान दो शातिर लूटेरो को गिरफ्तार किया है। भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा हाईवे पर धरना प्रर्दशन की जानकारी पर मौके पर पहंुचे एडीएम प्रशासन अमित सिह, एसडीएम खतौली अजय अम्बष्ट व सीओ बुढाना विजय प्रकाश ने भाकियू कार्यकर्ताओ से बातचीत कर आश्वासन दिया कि जल्द ही किसानो की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान भाकियू मण्डल अध्यक्ष राजू अहलावत,जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान,ब्लाॅक अध्यक्ष कपिल सोम,मनोज चैधरी सहित सैकडो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियो के आश्वासन के पश्चात धरना समाप्त हुआ।
प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ललित कला विभाग में आयोजित अंतर जनपदीय कला प्रतियोगिता में बाल कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आधुनिक त्रि-आयामी कला (३डी आर्ट) के तहत कलाकारों ने त्रि-आयामी ग्रीटिंग कार्ड, रंगोली, अप्रयोगिक वस्तुओं से कलात्मक संयोजन निर्माण करना एवं चेहरे को कलात्मक रूप से सजाया। शुभारंभ श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में मेरठ, खतौली, सरधना, सकौती, दौराला, सहारनपुर, देवबंद, शामली, थानाभवन, चरथावल, पुरकाजी, बरला, मीरापुर, जानसठ, भोपा एवं मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्कूलों के ४५० बाल कलाकारों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, डॉ. प्रेरणा मित्तल एवं डॉ. मनोज धीमान रहे। त्रि-आयामी ग्रीटिंग के लिए मोहम्मद सैम गोड्स ग्रेस इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर से प्रथम, वीनी चैधरी डीएस पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं मयंक कुमार हिमालयन पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। फेस आर्ट में मोनिका गुप्ता एवं प्रियांशी वर्मा डीएस पब्लिक स्कूल प्रथम, अभिनव और प्रिथ डीएस पब्लिक स्कूल एवं अमन मिर्जा और अफजल गोड्स ग्रेस इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के तृतीय समूह रंगोली के लिए वर्णिका भारद्वाज एसडी पब्लिक स्कूल प्रथम, द्वियांशु जीसी पब्लिक स्कूल द्वितीय, प्राची राणा, नैना, अंशिका, हर्षिता एवं इरम केके पब्लिक सरधना से तृतीय स्थान पर रहे। अप्रयोगिक वस्तु संयोजन से उत्कर्ष पुंडीर एवं प्रियांशु पुंडीर हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रथम, नर्गिस गोल्डन पब्लिक स्कूल द्वितीय एवं मोहम्मद अयद, वसीम एवं साकिब गोड्स ग्रेस इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। श्रीराम गल्र्स कालेज के प्राचार्य डॉ. मनोज धीमान ने बाल कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बाल कलाकारों के उत्साहवर्धन एवं उनकी आंतरिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का स्त्रोत्र मात्र थी, इसका आशय बच्चों में अंतर करने का नहीं था, अपितु उनकी संयोजन प्रतिभा को आकृष्ट करके प्रतिमान स्थापित करना था। मौके पर विभागाध्यक्ष डा. रूपल मलिक, प्राध्यापक रजनीकांत, अनु नायक, रीना त्यागी, डॉ. आशीष गर्ग, डॉ. रविंद्र धीमान, मीनाक्षी काकरान एवं नीशू दीप का योगदान रहा।
सिविल बार एसोसिएशन ने की हाईर्कोअ बैंच की स्थापना की मांग
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएिशन, मुजफ्फरनगर द्वारा हाई कोर्ट बैंच स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रस्ताव दिनंाकित 21 नवम्बर 2019 के अनुपालन मे बार कौंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरिशंकर सिह के समर्थन एवं बार एसो.इलाहाबाद द्वारा पारित प्रस्ताव 17 नवम्बर 2019 के विरोध मे समस्त न्यायिक कार्यो से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया तथा बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरिशंकर सिह द्वारा दिए गए वक्तव्य के लिए अपना समर्थन दिया। सिविल बार एसो. के महासचिव विरेन्द्र मलिक ने अपने सम्बोधन मे बताया कि चेयरमैन उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हाई कोर्ट बैंच स्थापित किये जाने के प्रयास सराहनीय है तथा यह एक वादकारियो के हित मे उठाया गया सराहनीय कदम है। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, नरेश चन्द गुप्ता, मोल्हड सिह, खजान सिह चैहान, नेत्रपाल सिह, अवध बिहारी लाल गुप्ता, प्रेमदत्त त्यागी, अशोक कुशवाह, राज सिह रावत, नीरज ऐरन, सुधीर गुप्ता,सोहन लाल, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
शोकसभा कर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। शहीद उद्यम सिह सिह सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी अर्चन कुमार के नेतृत्व मे टाउन हाल पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे समाज के गणमान्य लोगो ने भाई सोनू को पुष्पंाजलि अर्पित कर श्रृद्धंाजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि यह अफसोस की बात है कि समाज के लिए 17 महीने जेल काटकर आया। अज्ञात कारणो केेेे चलते सोनू ने आत्महत्या कर ली। इस दौरान विकास मैडियन, मोनू निरमाना, नेत्रपाल बोस, रोहित, चेत्रराम, सुरेश, गययूर, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
६३वीं राष्ट्रीय शूटिग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में चल रही ६३वीं राष्ट्रीय शूटिग प्रतियोगिता में जिले के ६४ वर्षीय शूटर जीआर खान उर्फ नवाब मियां ने शानदार प्रदशर्न करते हुए सिंगल ट्रैप स्पर्धा में वेटरन कैटेगरी में २५ वर्ष पुराना रिकार्ड तोड़कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। स्पर्धा में मौजूदा रिकार्ड धारी बॉबी नॉबिस सहित कुल २३ प्रतियोगी शिरकत कर रहे थे।
पूर्व सांसद अमीर आलम खान के बडे भाई जीआर खान उर्फ नवाब मियां को बचपन से ही शूटिंग का शौक था। पढ़ाई के दौरान से ही उन्होंने शूटिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीते। इस समय वह वेटरन कैटेगरी में शिरकत करते हैं। पेशे से किसान जीआर खान को शूटिंग के गुर जय प्रकाश धीमान ने सीखाए। वेटरन कैटेगरी में सिंगल ट्रैप में अब तक का १२५ में से १०१ अंक का रिकार्ड बॉबी नॉबिस के नाम था। शनिवार को दिल्ली की महाराजा कर्णी सिंह शूटिग रेंज पर आयोजत नेशनल शूटिंग की इस स्पर्धा में जीआर खान ने १२५ में १०६ अंक अर्जित किए और रिकार्ड अपने नाम किया। आज शहर के कंपनी बाग में नागरिकों द्वारा उनका स्वागत तथा अभिनंदन किया गया।
जीआर खान बचपन से लेकर आज तक विभिन्न राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पर ४०० से अधिक पदक जीत चुके हैं। इनमें १९८३ में चंडीगढ़ में हुई नार्दन इंडिया ट्रैप शूटिग चैंपियनशिप, १९८३ में ही पंजाब स्टेट चैंपियनशिप, १९८५ में दिल्ली स्टेट तथा १९९४ में मेरठ में हुई नार्दन इंडिया शूटिग चैंपियनशिप आदि में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। शामली के ओलंपियन अनवर सुल्तान, जानसठ के मुराद अली खां को शूटिंग की शुरुआती बारीकियां भी जीआर खान सिखा चुके हैं।
आईकैम्प के आयोजन को लेकर की बैठक
मुज़फ्फरनगर। इंदिरा कालोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट की बैठक संम्पन हुई जिसकी अध्यक्षता रामरतन विश्वकर्मा व संचालन अनुज विश्वकर्मा ने किया बैठक में अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान ने दल की भावी योजनाओं एवम दल के कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए दल के जिलाध्यक्ष के रूप में संदीप धीमान बैंक वाले व जिला सचिव के रूप में प्रमोद धीमान को जनपद का कार्यभार सोपा गया तथा आगामी मीटिंग में जनपदीय अन्य पदाधिकारीयो की घोषणा की जिमेदारी दी गयी जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने तालिया बजाकर समर्थन किया। रामरतन विश्वकर्मा ने संक्षिप्त संबोधन में समाज को अपने अनुभव से अवगत कराया वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संदीप धीमान ने इस सुंदर कार्यक्रम के मौके पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार की ओर से ट्रस्टी/अध्यक्ष संजय धीमान के निर्देशन में जनवरी माह में निःशुल्क आई केम्प लगवाया जाएगा जिसमे गली -गली,मोहल्लों में प्रचार प्रसार कर नेत्र (उजाला) सेवा कार्य कर सर्व समाज के बूढ़े ,बच्चे,माताएं, बहन , बेटियों को निःशुल्क नेत्र आई केम्प में सेवा देने का काम ट्रस्ट परिवार करेगा। बैठक में मुख्य ट्रस्टी / अध्यक्ष संजय धीमान, संदीप धीमान, प्रमोद धीमान,प्रदीप धीमान ग़ांधी नगर, अंकुश धीमान, सत्यप्रकाश धीमान, अश्वनी एडवोकेट, प्रदीप धीमान रामपुरी, जतिन धीमान,सतवीर धीमान, शशांक धीमान, संजीव धीमान, नितिन धीमान, गोरव धीमान, कार्तिक धीमान,सतीश शास्त्री, डॉ, मुकेश सिधवां, सहदेव,राजीव पांचाल, सूरज दत्त, अनुज विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा
मुजफ्फरनगर। छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजते हुए उसके साथियों की तलाश की जा रही है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी छात्रा ने तहरीर देकर बताया था कि कॉलेज जाते समय भोपा रोड पर कार सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया था।
आरोपी उसे जंगल में ले गए, जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथियों ने मोबाइल से अश्लील क्लिप व फोटो लिए। आरोपी पीड़िता को कॉलेज के बाहर फेंककर धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी सुबोध पुत्र गंगाराम व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी सुबोध को शहर के भोपा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी के फरार साथियों की भी तलाश की जा रही है।
काॅलोनियों पर लगी क्रय-विक्रय की रोक हटेगी
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर 570 बीघा जमीन के क्रय-विक्रय पर लगाई गई रोक हटेगी। इस जमीन में एक बड़े हिस्से में पुरानी कालोनियां बनी हैं और कुछ को सरकार ने अधिग्रहीत कर कालोनी काटी है। ऐसी सभी कॉलोनियों को जांच से बाहर किया जाएगा। केवल उन्हीं लोगों की जांच होगी, जिन्होंने फर्जी तरीके से शत्रु संपत्ति पर कब्जा किया है।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर डीएम सेल्वा कुमारी जे के साथ हुई बैठक में निर्देश दिए कि शत्रु संपत्ति प्रकरण में आम जनता परेशान नहीं होनी चाहिए। शत्रु संपत्ति अभिरक्षक के आदेश के बाद उन सभी कालोनियों पर रोक लगा दी गई है, जो 570 बीघा जमीन में आती हैं।
इनमें से कुछ कालोनी सरकार ने जमीन अधिग्रहीत कर बनाई है, इस कारण इनकी जांच का कोई औचित्य ही नहीं है। कुछ पुरानी कालोनियां हैं, जिन्होंने जमीन खरीदकर मकान बनाए हैं, इनका भी इस जांच से कोई लेना देना नहीं है। जांच केवल उन्हीं लोगों की होनी है जिन लोगों ने शत्रु संपत्ति पर फोर्जरी करके कब्जा किया है। इसमें मात्र कुछ ही लोग शामिल हैं। प्रशासन जांच से भटकने का काम न करे, सीधी जांच करे और कालोनियों से लगी रोक हटाएं। राज्यमंत्री ने एडीएम वित्त आलोक कुमार को इस प्रकरण में आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने डॉ बालियान को आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। आम आदमी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। कालोनियों पर क्रय-विक्रय की लगी रोक जल्द ही हट जाएगी।
’’सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता’’ विषय पर वाक प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम काॅलेज, मुजफ्फरनगर के बेसिक साइंस विभाग के तत्वाधान में काॅलेज सभागार में ’’सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता’’ विषय पर एक वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजीव बंसल, श्रीराम काॅलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्जवलीत करके किया गया। कार्यक्रम में बेसिक विभाग की विभागाध्यक्षा डा0 पूजा तौमर एवं प्रोफेसर डा0 मनोज मित्तल ने अतिथियों को बुकें देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में श्रीराम समूह के सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और शीर्षक से संबंधित अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये और भाषण के माध्यम से यातायात से सबंधित कई समस्याओं के बारे में चर्चा की। प्रतियोगिता में शिक्षा संकाय की प्रवक्ता आयशा प्रवीण, बायोसाइंस के प्रवक्ता विकास त्यागी एवं बेसिक साइंस की विभागाध्यक्षा डा0 पूजा तोमर ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान पर अरीना मिर्जा बी0काम0-द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर हिमांशी गौतम, बी0एड0, प्रथम वर्ष और तृतीय स्थान पर अंशी संगल, बीएससी(गणित)-द्वितीय वर्ष रहे। प्रथम दो विजेताओ का जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में चयन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव बंसल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों के भाषण की सराहना की और सड़क सुरक्षा एवं यातायात से संबंधित अनेक जानकारियाॅं प्रदान की। संस्था निदेशक एवं प्राचार्या द्वारा मुख्य अतिथि को काॅलेज का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन बेसिक साइंस की प्रवक्ता लक्ष्मी गौड द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा0 विनीत शर्मा, डा0 अश्वनी कुमार, डा0 विकास त्यागी, विवेक कुमार, तनीशा, मेधा राठी, शिवानी, राहुल, आशीष, राजदीप सेहरावत आदि प्रवक्तागण उपस्थित रहे।
