समाचार
नृत्य कर बच्चो ने मनाया लोहडी पर्व
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड स्कूल मे लोहरी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सभी बच्चो वैष्णवी , लक्षिका, जप्सीमर , चनप्रीत, गीतांजलि, गर्वित , शुभ, सुभा, दृष्टि आदि रंग बिरंगे वस्त्र पहनकर आये न खूब मोज मस्ती की , नृत्य किया , अग्नि की परिक्रमा करते हुऐ उसमे फुले , रेबड़ी डालते हुऐ अपनी मनोकामना मांगी और लोहरी के महत्व को जाना सभी बच्चो ने अनेक प्रकार के गेम्स खेले और खूब मोज मस्ती की। स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने बताया लोहरी बसंत के आगमन के साथ मनाया जाता है । इस दिन लोग लकड़ी जलाकर अग्नि के चारो और चक्कर काटते हुए नाचते गाते है और आग मे रेवड़ी, मूंगफली, खील , मक्की के दानो की आहुति दी जाती है। इस दिन सबलोग मिल कर खुशियां मानते है। आदमी भंगड़ा और औरते गिद्दा करते है। इस त्यौहार को सफल बनाने मे, प्रिया, अभिका, गरिमा, सोनम, विधि, महक, दिव्या, शगुफ्ता, ऐश का सहयोग रहा।
मुठभेड में बदमाश दबोचा
मुज़फ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस और बदमाशों के बीच उस वक्त सीधी मुठभेड़ हो गई जब पुलिस पचेंडा बाईपास से पहले राजवाहे की पुलिया पर सन्दिग्ध वाहन/ व्यक्तियों की चैकिंग अभियान में जुटी थी यहां पुलिस ने एक बाईक पर आये दो युवकों को चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो बाईक सवार युवकों ने पुलिस टीम पर अवैध असलाह से फायर झोंकते हुए भागने का प्रयास किया जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायर किया तो एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़ा
जबकि बदमाश का दूसरा साथी ईख के खेतों के रास्ते फरार होने में कामयाब रहा जिसकी तलाश में पुलिस ने घन्टो काम्बिंग भी की मगर सफलता नही मिली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में जनपद भर की पुलिस अपने अपने क्षेत्रों में रात्रि गस्त एंव संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग अभियान व् धरपकड़ अभियान में लगी थी। थाना नई मण्डी पुलिस के चैकी इंचार्ज टी पी नगर सुखबीर सिंह मय दलबल के साथ संदिग्ध वाहन / व्यक्तियों की चैकिंग में लगे थे
तभी एक बाईक पर सवार दो युवक पुलिस को आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने चैकिंग के लिए रुकने का इशारा किया जिस पर बाईक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर अस्लाह से फायर झोंक दिए और भागने का प्रयास किया।
उधर पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए भाग रहे बाईक सवारों पर गोली चला दी और घेराबन्दी करते हुए आलाधिकारियों को बदमाशों के सम्वन्ध में जानकारी फ़्लैश करा भाग रहे बदमाशों का पीछा किया जिस पर एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने काबू करते हुए हिरासत में ले लिया। बदमाशों की सूचना मिलते ही चैकी इंचार्ज बागोवली रामवीर सिंह, चैकी इंचार्ज गांधी कॉलोनी धीरज मय हमराही गणों के साथ मोके की और दौड़े
तो वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नई मण्डी दीपक चतुर्वेदी एंव सीओ सदर कुलदीप सिंह भी घटना स्थल पर पहुँच गए । पुलिस की चारों तरफ से हुई घेराबन्दी के दौरान जहां एक बदमाश पकड़ा गया तो वहीं उसका दूसरा साथी बदमाश ईख के खेतों के रास्ते फरार हो गया जिसकी तलाश में घन्टो भारी फ़ोर्स जंगल में कॉम्बिंग करती रही मगर सफलता नही मिली। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया
जहां पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम विशाल पुत्र राकेश निवासी तुलसी नगर कूकड़ा थाना नई मण्डी बताया है । उधर सीओ सदर कुलदीप सिंह ने पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी देते हुए बताया की पकड़ा गया बदमाश एक शातिर बदमाश है जो साल २०१८ में रेप के मामले में जेल जाने से पूर्व मैडीकल के दौरान पुलिस कर्मियों को गच्चा देकर जिला अस्पताल से फरार हो गया था जिसके ऊपर तभी से रुपये २५ हजार का इनाम घोषित था जिसे आज पुलिस ने बाद मुठभेड़ के गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़े गए बदमाश के पास से एक स्पेलण्डर मोटरसाइकिल, एक ३२ बोर का अवैध तमंचा, कारतूस एँव खोका बरामद किया गया है।
पीएम तक पहुंचाई किसानों की समस्याएं 
मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्घ्याओं और पर्यावरण संरक्षण आदि मुद्दों को लेकर देहरादून के एक शिक्षक दंपती ने साइकिल से दिल्ली तक का सफर किया। दिल्ली में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या रखी। दिल्ली से लौटते वक्त शिक्षक दंपति सुखपाल कोली उनकी पत्नी कल्पा कोली यहां मुजफ्फरनगर में २४ साल से धरनारत मास्टर विजय सिंह से मुलाकात की। मंगलवार को यहां पत्रकारों से रूबरू होकर उन्घ्होंने अपनी साइकिल यात्रा और पीएम से मिलकर अपनी ओर से रखी गई समस्घ्याओं के बारे में अवगत कराया। दंपती ने कहा कि देश का किसानों इस समय समस्घ्याओं से जूझ रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि किसानों की तमाम समस्घ्याओं को दूर करते हुए उनके परिजनों को प्रतिमाह दस हजार रुपये देने का प्रावधान करें। यह पैसा देश के सरकारी कर्मचारियों और गैर सरकारी कर्मचारियों के वेतन से २ फीसद कटौती कर दिया जाना चाहिए। वहीं पर्यावरण संरक्षण को लेकर वाहनों को छोड़कर लोगों को साइकिल या अन्य स्रोतों से अपने ऑफिस में काम पर जाना होगा तभी शुद्ध वातावरण रह सकेगा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया खिचडी का प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई की ओर से खिचडी के प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमंे नई मंडी के व्यापारियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल इकाई के तत्वाधान में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर चैडी गली पर व्यापारियों की ओर से खिचडी के प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री संजय मित्तल, वरिष्ठ नेता इन्द्रसैन बिंदल तथा नई मंडी इकाई के महामंत्री मुदित जैन ने खिचडी का प्रसाद वितरित किया।
अलग अलग सडक हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानो पर हुए सडक हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र. के गांव नगला निवासी मीता पत्नी तेज सिहं, बघरा के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। तितावी के गांव नूनाखेडा निवासी जयवीरी पत्नी खिलाडी सिंह भी सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गयी। उसे भी उपचर हेतु चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला बजारान निवासी संजू पुत्र ब्रजपाल, मौहल्ला बाग जानकीदास निवासी तालिब पुत्र नसीम, लद्दावाला निवासी खलील अहमद पुत्र मुस्ताक अहमद, मीरांपुर के गांव सम्भलहेडा निवासी रानी पत्नी आबिद, मंसुरपुर के गांव के लछेडा निवासी शिशु पुत्र विरेंद्र सिंह को भी अलग अलग सडक हादसों में गम्भीर रूप से घायल होने पर उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
खिचडी का प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। मकर संक्रान्ति के अवसर पर खिचडी के प्रसाद का वितरण किया। अनेक श्रृद्धालूओ ने खिचडी का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर जनपद सहित नगर क्षेत्र मे विभिन्न धार्मिक संस्थाओ व सामाजिक संस्थाओं तथा धर्म परायण लोगो द्वारा खिचडी का प्रसाद वितरित किया तथा कम्बल व कुछ अन्य सामग्री भी बंाटी गई।
इसी संदर्भ मे ग्रान्ड प्लाजा के सामने नवदुर्गा मैडिकोज द्वारा खिचडी के प्रसाद का वितरण किया गया। खिचडी के प्रसाद का किया वितरण
सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू ठाकुर बाईक द्वारा चरथावल रोड पर जाते वक्त प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मंसूरपुर के गंाव जौहरा निवासी दिनेश पुत्र शिवनारायण शर्मा अपने छोटे भाई मुकेश के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे किसी काम से जाते वक्त सरिये से लदी टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल काॅलज भिजवाया। शाहपुर के गंाव कससेरवा निवासी संजय पुत्र राजवीर सिह स्कूटी द्वारा बुढाना के विज्ञाना से लौटते वक्त डग्गामार वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने सीएचसी भिजवाया। तितावी के गंाव नसीरपुर निवासी गौरव पुत्र देवेन्द्र शर्मा स्कूटर द्वारा बघरा से लौटते वक्त शामली की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। खालापार चैकी क्षेत्र के किदवई नगर निसासी वृद्धा नूसरत बाईक की चपेट मे आकर घायल हो गई। वृद्ध महिला को उसके परिजनो ने उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया।
जहरीले पदार्थ का सेवन
खतौली। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी विकास नामक युवक ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीेले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भर्ती कराया।
शातिर को दबोचा
चरथावल। पुलिस ने असलाह सहित एक शातिर बदमाश को पकड लिया। थाना प्रभारी सूबे सिंह यादव के नेतृत्व में कुटेसरा चैकी इंचार्ज शिव कुमार ने पुलिस टीम के साथ घिससुखेड़ा तिराहे पर चैकिंग के दौरान किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे शातिर बदमाश मेहराब पुत्र नियामत निवासी नई मंडी कस्बा व थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को किया गिरफ्तार। जिसके पास से एक बिना नम्बर की बजाज सी टी बाइक, एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद। पुलिस पकड़े गए बदमाश की आपराधिक कुण्डली खंगालने में जुटी।
22 को सहारनपुर मण्डल की पेंशन अदालत का आयोजन
मुजफ्फरनगर। .जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि सरकारी सेवकांे की सेवानिवृत्ति पर उनके नैवृत्तिक लाभों एवं पारिवारिकों पेंशनरों को अनुमन्य देयो के भुगतान तत्काल कराने के उद्धेश्य से पेंशन अदालत का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि सहारनपुर मण्डल की पेंशन अदालत का आयोजन 22 जनवरी को पूर्वाहन 10 बजे से सर्किट हाउस में किया जा रहा हैं। इस पेंशन अदालत हेतु केवल सरकारी सेवकों से पंेशन, पारिवारिक ग्रेच्यूटी, बीमा राशिकारण के भुगतान से सम्बन्धित वाद ही निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 18 जनवरी तक ही कोषागार में प्राप्त कराये जा सकते है। इसके अतिरिक्त वेतन निर्धारण, वेतन वृद्धि, पेंशन पुनरीक्षण न्यायालय/फोरस से सम्बन्धित प्रकरण स्वीकार नही किये जायेगे व नगर निगम जिला परिषद जल निगम, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान, विद्युत परिषद, परिवहन निगम से सम्बन्धित वाद पत्र प्राप्त नही किये जायेगे।
उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाये गये व्यक्ति की मौत हो गयी। परिजनों न कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया और शव को घर ले गये। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शेरपुर निवासी युनूस पुत्र अशफाक को उसके परिजन उपचार हेतु चिकित्सालय लाये थे जहां उसकी मौत हो गयीं परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया ओर शव को घर ले गये। इसके अलावा छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति को भी उपचार हेतु चिकित्सालय में लाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इंकार कर दिया और शव को घर ले गये।
तम्बाकू सेहत के लिए हानिकारक
मुजफ्फरनगर। पीआर पब्लिक स्कूल पचेंडा रोड स्थित स्कूल के विद्यालय के विशाल प्रांगण में लोहड़ी व मकर सक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम खिलाए गए। लोहड़ी पर्व से संबंधित अनेक लोकगीत गाकर बच्चों को लोहड़ी के इतिहास से अवगत कराया गया । सीएमओ मुजफ्फरनगर एवं डीआईओएस मुजफ्फरनगर के आदेश के अंतर्गत एस डी एफएम रेडियो के आर०जे० द्वारा आज विद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम विद्यालय जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। विद्यार्थियों को तंबाकू का सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई गई। स्वास्थ्य तंबाकू हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना हानिकारक है,तंबाकू के सेवन से शरीर में होने वाले विकारों से भी अवगत कराया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक कुमार सिंघल ने बताया की लगातार गुटखे या तम्बाकू का सेवन आपके दांत को ढीले और कमजोर बना देते हैं। बैक्टीरिया दांतों में जगह बना लेते हैं जिससे दांतों का रंग बदलने लगता है और धीरे-धीरे दांत गलने भी लगते हैं। शरीर के एंजाइम्स पर भी तम्बाकू बुरा प्रभाव डालता है। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में लोहड़ी जलाकर मूंगफली व रेवड़ी तथा पॉपकॉर्न वितरित किए गए। विद्यालय कि प्रधानाचार्य श्रीमती मानसी सिंघल ने सभी विद्यार्थियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक जी व अध्यापिकाए मोहिनी,गुरप्रीत,दिव्या शर्मा,सीमा आदि का विशेष योगदान रहा।
हर्षोल्लास के साथ मनाया पर्व
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में लोहड़ी एवं मकर सक्रांति का पर्व हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चो को मूंगफली , रेवडी एवं पोपकोर्न का प्रसाद वितरित किया गया जिसका सभी बच्चो ने उत्साह पूर्वक खाकर पर्व की परम्परा को समझा। बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम में वीरा दी लोहरी, ढ़ोल बजदा, गीदा पावा एवं हुल्ले हुल्लारे की प्रस्तुती से सभी को आन्नंदित किया ।
आइडियल किड्स के निदेशक पी॰ के॰ जैन ने कहा है कि स्कूल में सामाजिक पर्वो को मनाने का उददेश्य नन्हें मुन्नो को भारतीय संस्कृति से अवगत करना है। इस प्रकार के आयोजन से बच्चो का चहुँमुखी विकास होता है । इन्चार्ज नीता अग्रवाल ने बच्चों को लोहड़ी एवं मकर सक्रांति पर्व के सम्बन्ध में बताया ।कार्यक्रम को सफल मनाने में सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा
नन्हे मुन्हों ने की जमकर मस्ती
मुजफ्फरनगर।एम.जी. पब्लिक स्कूल में उल्लास और उमंग के पर्व लोहडी मनाया गया। इस दौरान स्कूल के किंडरगार्टन में नन्हें मुन्ने बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चों को लोहडी के परम्परागत प्रसाद मूंगफली, रेवडी और पाॅपकाॅर्न वितरित किये गये।
एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्राईमरी विंग में सोमवार को लोहडी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ पहली फसल की खुशी के इस त्यौहार को मनोरंजक ढंग से मनाया। स्कूल डायरेक्टर श्री जी.बी. पाण्डे जी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने बच्चों को इस पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि यह बसंत के आगमन का त्यौहार है। इस त्यौहार से हमारी संस्कृति और सभ्यता भी जुड़ी है। उल्लास से परिपूर्ण यह पर्व हमें मिल जुलकर खुशियां बांटने का संदेश देता है। उन्होंने सभी को लोहडी पर्व की बधाई दी। स्कूल प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग जी ने बच्चों के साथ मिलकर लोहडी पर्व मनाया। उन्होंने इस पर्व की परम्परा के अन्तर्गत बच्चों को जानकारी दी और आग जलाकर बच्चों को मूंगफली, रेवडी एवं पाॅपकाॅर्न का प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि वैसाखी की भांति ही लोहडी का पर्व भी मौसम की पहली फसल की खुशी के रूप में मनाया जाता हैं यह मुख्यतः पंजाब राज्य का पर्व है, लेकिन उत्तर भारत में इसे पूरे उल्लास से मनाया जाता है। यह त्यौहार सूर्य और अग्निदेव को भी समर्पित है। इसके मनाने के लिए देश में अलग अलग मान्यताएं हैं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार एवं पर्व हमें आपस में मनाने चाहिए, क्योंकि इससे इनकी खुशियां दोगुनी हो जाती है। उन्होंने बच्चों को लोहडी के साथ ही मकर संक्रांति पर्व की भी शुभकानाएं दी। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भरपूर मनोरंजन किया और सर्द मौसम में लोहडी की आग का आनंद लिया। कार्यक्रम में प्राईमरी विंग इंचार्ज श्रीमती कविता रावल, कोर्डिनेटर श्रीमती बबीता सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
गर्म वस्त्र व कंबल बांटे
मोरना। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आर्ष सेवा संस्थान ने छात्राओं को गर्म वस्त्र एवं गरीब असहाय महिलाओं को कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम में महाशक्ति सिद्धपीठ शुकतीर्थ संचालिका माता राजनंदेश्वरी ने कहा कि छात्राएं आने वाले कल का सुनहरा भविष्य है। इनको प्रोत्साहित करना सभी की जिम्मेदारी है। निर्धन लोगों की सेवा ही सच्ची सेवा है।
मोरना शुकतीर्थ मार्ग पर गांव इलाहाबास में स्थित आर्ष सेवा संस्थान में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह एवं ब्रिजेश रानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर महिला उत्थान व्यवसायिक सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही ४८ छात्राओं को गम जर्सी, जुराब आदि भेंट किए। वहीं आसपास के ग्रामीण आंचल में रहने वाले निर्धन असहाय महिलाओं के बीच कंबलों का वितरण किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में संस्थान अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता एवं मंजू गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई। पंडित शांता प्रसाद ने कहा कि जो लोग निस्वार्थ भाव से गरीब लोगों की सेवा करते हैं, उन लोगों की दुखों में भागीदार न के बराबर होती है। कार्यक्रम का संचालन विमल कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सुभाष चंद गोयल, कमलेश गोयल, सुरेंद्र वर्मा, अनुपम सिंघल, अजय गर्ग, संदीप, प्रभात, राम निवास प्रजापति, रेखा, सविता, चंद्र शेखर शर्मा, सोनू, महकपाल प्रधान मौजूद रहे।
गंदगी से निजात दिलाने की मांग
खतौली। सीवर से निकलने वाली गंदगी सड़क पर फैल रही है। पालिका कर्मियों को अवगत कराने के बावजूद इस समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल सकी है। लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर पालिका में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
मोहल्ला दुर्गापुरी में सड़क के बीच सीवर लाइन टूटने से उसके अंदर से गंदगी निकलकर सड़क पर फैलने लगी है। सड़क पर गंदगी फैलने से मोहल्ले के लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है। गंदगी से पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैल रही है, जिससे मोहल्ले में बीमारी फैलने की आशंका बनी है। लोगों का अपने घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। मोहल्ला निवासी जयपाल सिंह, रमन कुमार, राकेश कुमार, सचिन कुमार, रविंद्र शर्मा आदि का कहना है कि बीस दिन से सीवर से गंदगी निकल रही है। पालिका कर्मचारियों से शिकायत की गई, तो कर्मचारियों ने ईओ से बातचीत करने की बात कहकर लोगों को टरका दिया। मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी दी है कि दो दिन में गंदगी की समस्या और पथ प्रकाश की व्यवस्था ठीक नहीं कराई गई तो नगर पालिका में प्रदर्शन किया जाएगा।
