खबरें अब तक...

समाचार

जुआ खेल रहे दो जुआरियो को  गिरफ्तार किया1 Min 5 |

चरथावल। थानाध्यक्ष सूबे सिंह के नेतृत्व में बिरालसी चौकी संदीप चौधरी ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी करते हुए ग्राम रोनीहरजीर से जुआ खेल रहे दो जुआरियो मोहसीन पुत्र हनीफ को २००० हजार की नगदी व सत्तार पुत्र शौकत को १२२० की नगदी सहित गिरफ्तार किया है। दोनो के विरुद्ध जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

 

मुजफ्फरनगर के जानसठ में ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार10 Min 1 |
मुजफ्फरनगर। कस्बा जानसठ मुजफ्फरनगर में ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट और जनपद मेरठ के कई थाना क्षेत्रों में लूट करने वाले अपराधी सहित चार अभियुक्त लूटे गये लाखों रूपयें के माल व असलहा सहित गिरफ्तार किया है। विगत कुछ समय से जनपद मेरठ के देहात क्षेत्र में लुटेरों का ऐसा गिरोह सक्रिय होकर लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जो पुलिस के काफी प्रयास करने के बाद भी पकड़े नहीं जा रहे थे।
इस गिरोह के द्वारा अपाचे मोटर साईकिल पर सवार होकर अवैध अस्लहो से विभिन्न थाना क्षेत्रों व जनपदों में लूट की घटनाएं की जा रही थी। इस गिरोह पर अंकुश लगाने व गिरोह के सदस्यों को तत्काल गिरफ्तार करने के लिये अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ को निर्देशित किया गया। इस गिरोह की गिरफ्तारी को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने थाना क्षेत्र एंव सर्विलांस सैल की तीन टीमों का गठन किया।
जिनकी समीक्षा एवं प्रति दिन किये गये प्रयासों के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक को अवगत कराया जा रहा था। उनसें प्राप्त आवश्यक व महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों पर पुलिस टीमें अपने कार्या को कुशलतापूर्वक करती रही। इसी क्रम में रविवार को सर्विलांस की टीम एवं थाना परीक्षितगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी। जब यह गिरोह जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बें जानसठ में ज्वैलर्स की दुकान मे हुयी लूट के माल सहित थाना किला परीक्षितगढ़ के गॉव दुर्वेशपुर के ईदगाह के पास एकत्र होने की सूचना पर सर्विलांस सैल व थाना पुलिस द्वारा साहसिक पुलिस मुठभेड़ के बाद संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न जनपदों में लूट व डकैती की वारदात करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को अवैध अस्लाहों सहित व दो मोटर साईकिल अपाचे व एक सैन्ट्रो कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

 

2 Min 4 |कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच

मुजफ्फरनगर। अभिषेक यादव के निर्देशन में न्यायालयों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए डॉग स्क्वॉड व एलआईयू टीम द्वारा मुजफ्फरनगर कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई जिसका उद्देश्य न्यायालय सुरक्षा को प्राथमिकता देना है।
डॉग स्क्वॉड व एलआईयू टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ मुजफ्फरनगर कोर्ट परिसर में खडे वाहनों, कोर्ट रुम एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

 

जन जागरण रैली की सफलता के लिए विचार विमर्श
3 Min 5 |मुजफ्फरनगर। भाजपाईयो ने नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन मे मेरठ मे आयोजित होने वाली जन जागरण रैली की सफलता के लिए विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता मे कार्यक्रम की सफलता पर विस्तृत चर्चा की।
गांधी नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे आगामी 22 जनवरी को मेरठ मे होने वाली जन जागरण महासभा की तैयारियो के मददेेनजर रैली की सफलता के लिए रणनीति तैयार की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने आरोप लगाया कि नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 के बारे मे विपक्षी पार्टियो द्वारा देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है। जो कि उचित नही है। इसी संदर्भ मे नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 के प्रति फैली भ्रान्तियो को दूर करने व विपक्षी दलो के षडयंत्र को बेनकाब करने हेतु ही मेरठ मे जन-जागरण जनसभा की जा रही है। जिसे बतौर मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिह सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेशाध्य़क्ष स्वतन्त्रदेव सिह सहित अनेक वरिष्ठ नेता व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक मे जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,डा.वीरपाल निर्वाल, हरीश अहलावत, जिला मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, सुनील दर्शन, सुनील शर्मा,विशाल गर्ग, नितिन मलिक, वरिष्ठ नेता संजय गर्ग, कमलकान्त एड. सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

युवक बेहोशी की हालत में सडक पर पडा मिला

मुजफ्फरनगर। एक युवक बेहोशी की हालत में सडक पर पडा मिला है उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्षीय अज्ञात युवक रोडवेज बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत मे पडा मिला। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

युवक को होश आ गया

मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस द्वारा घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराये गये युवक को होश आ गया है लेकिन वह अपना नाम पता नही बता पा रहा है अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
जानसठ पुलिस ने 14 जनवरी को एक अज्ञात युवक को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उक्त युवक को होश आ गया है और वह पूरी तरह से ठीक है लेकिन युवक अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है।

बाइक सवार युवक घायल

पुरकाजी। गन्ने से भरी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा आरोपी ट्राली चालक की तलाश शुरू की।
जानकारी के अनुसार कस्बे के खादर तिराहा के समीप गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर बाईक सवार भूराहेडी निवासी युवक विकास घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा उसके परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया।

रोहाना मील में मील के गेट पर किसान धरने पर बैठे
4 Min 6 |मुजफ्फरनगर। रोहाना मील में मील के गेट पर किसान धरने पर बैठे हैं । किसानो ने कहा कि जब तक समाधान नहीं होगा धरना जारी रहेगा । भाकियू नेता संजीव भारद्वाज रोहाना के नेतृत्व में धरना दिया गया।
जानकारी के अनुसार रोहाना मिल से ट्राली बाहर निकालने पर किसान बैठे धरने पर बैठे हैं । रोहाना मील के कर्मचारियों द्वारा भाकियू कार्यकर्ता व् किसानों के गन्ने से लदी ट्राली मील से बाहर निकालने पर हंगामा किया ।
भाकियू कार्यकर्ता ने रोहाना चौकी पर भारतीय किसान यूनियन के नेता संजीव भारद्वाज रोहाना के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं । जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि मृतक व्यक्तियों के नाम पर भी कैलेंडर जारी है । पहले भी धरना दे चुके हैं लेकिन कोई भी हल नहीं निकला। आज तब तक धरना जारी रहेगा जब तक समाधान नहीं होता।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन

मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रां ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के मौहल्ला पटेलनगर निवासी 21 वर्षीय शिवानी पत्नी विनीतपाल ने संदिग्ध हालातों मे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

घायल की उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाये गये युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रामपुरी निवासी 31 वर्षीय रोहित पुत्र विनोद कुमार को गम्भीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया था जहां उसी मौत हो गयी।

क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन6 Min 4 |

तितावी। स्व. मास्टर इंद्रपाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल में तितावी और फुगाना की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। तितावी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १२ ओवर में १४० रन बनाए। फुगाना की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो ओवर शेष रहते यह मैच सात विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द सीरीज अविनाश रहे। ग्राम प्रधान बाबूराम उर्फ राजबल ने १५ हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को ७१०० रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। अंपायर धर्मेंद्र राठी व रुचिन रहे। इस मौके पर मास्टर अमेश, अंजिल पिंटू आदि उपस्थित रहे।

7 Min 5 |उपाध्याय समाज, खतौली द्वारा  अभिनंदन समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर। उपाध्याय समाज, खतौली द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा के नेताओं और उपाध्याय समाज के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। ऐसे में भाजपा जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि हमें लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। मेन रोड स्थित अंबर पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला ने कहा कि भाजपा की कथनी करनी में फर्क नहीं है। भाजपा ने चुनाव से पूर्व जो वायदे किए, उन्हें पूरा किया। भाजपा के बढ़ते जनाधार को देख विपक्ष घबराया हुआ है। विपक्षी पार्टियां सीएए को लेकर दुष्प्रचार कर रही हैं। यह नागरिकता छीनने नहीं नागरिकता देने का कानून है। कांग्रेस और अन्य विपक्षीय पार्टियां को यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा। ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में विजय शुक्ला, नगराध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय, आयुष मंत्रालय के सदस्य डा. दिनेश उपाध्याय, भाजपा के प्रदेश परिषद के सदस्य वेदपाल जोगी, ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीश योगी, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी, वैदिक उपाध्याय आश्रम के प्रधान चमन सिंह उपाध्याय, सोहनवीर उपाध्याय, मदन छाबड़ा, नकुल उपाध्याय को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सोहनवीर ने की व संचालन सुनील जोगी ने किया। कार्यक्रम में सभासद अजय भुर्जी, डा. मुकेश, राकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

खुदाई के दौरान तोप निकलने से ग्रामीण अचम्भित
8 Min 3 |पुरकाजी। खुदाई के दौरान तोप निकलने पर अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर फारूखी व कुछ अन्य लोग गांव हरिनगर पहुंचे।
सूत्रो के अनुसार पुरकाजी क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हरिनगर गांव मे आज दोपहर खुदाई के दौरान तोप निकलने से ग्रामीण अचम्भित हो गए। ग्रामीणो ने नगर पंचायत जहीर फारूखी को इससे अवगत कराया। बताया जाता है कि चेयरमैन जहीर फारूखी व पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी मे खुदाई मे मिली तोप को जमीन से बाहर निकाला गया। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

तेल टैंकर गड्ढे में फंसा बड़ा हादसा टला9 Min 4 |
मुज़फ्फरनगर । थाना खतौली अंतर्गत मैन कस्बे में स्थित एक पैट्रोल पम्प के पास बड़ा हादसा होते होते टला यहां पैट्रोल पम्प पर तेल खाली कर लौट रहा एक टैंकर गहरे गड्ढे में फंस गया गनीमत रही टैंकर पलटा नही वरना एक बड़ा हादसा भी हो सकता था जिस जगह टैंकर फंसा वहां हर समय काफी चहल कदमी रहती है उधर टैंकर फँसने की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्रेन की मदद से टैंकर को गड्ढे से बाहर निकलवाया ।।

 

शहर के मुख्यमार्गों पर ही कर लिया अतिक्रमण
मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्यमार्गों पर ही आम लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। एमडीए ने अब पुलिस और पालिका से मदद मांर्गी है। इन दोनों की सहायता को लेकर ही शहर के मुख्यमार्गों से अवैध निर्माण गिराया जाएगा।
शहर में चौतरफा मुख्य मार्गों पर लोग अवैध निर्माण करते जा रहे हैं। सड़क के हिस्से में मकान की पेड़ियां और रेंप आदि बना दिए गए हैं। इससे सड़कें छोटी होती जा रही हैं और प्रतिदिन हादसों का खतरा भी रहने लगा है।
एमडीए के कर्मचारी और अधिकारी इसे अब तक नजरअंदाज करते आ रहे थे। उच्चाधिकारियों की इस पर निगाहें पड़ी तो एमडीए को कार्रवाई के आदेश दिए गए। एमडीए के सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमार्गों पर अवैध निर्माण यातायात में सीधे बाधा बन रहा है। शहर में इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। फिलहाल एटूजेड कालोनी रोड से अतिक्रमण हटाया गया है। अब शहर के अन्य मार्गों से भी अवैध निर्माण को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। एमडीए के पास स्टाफ की कमी होने के कारण नगर पालिका और पुलिस का सहयोग इस कार्य में लिया जा रहा है। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। इसका लाभ भी शहर की आम जनता को ही मिलेगा। एसपी सिटी को इस संबंध में पत्र लिखकर फोर्स की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है।

बर्फीली हवा से जनजीवन ठहरा
बर्फीली हवा से तापमान में गिरावट, कांपे लोग
मुजफ्फरनगर। कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। तापमान में गिरावट जारी रही। बर्फीली हवा के चलते लोग कांप उठे, जबकि सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया।
शीतलहर और कोहरे के कारण मौसम बेहद सर्द बना हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश से ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.9 तथा न्यूनतम 6.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह घने कोहरे के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। चालकों को वाहन चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन एवं बस यातायात प्रभावित रहा। इलाहाबाद से आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस करीब चार घंटे लेट रही। अंबाला-दिल्ली पैसेंजर डेढ़ घंटा देरी से मुजफ्फरनगर पहुंची। निजामुद्दीन-अंबाला एक्सप्रेस आधा घंटा, ऋषिकेश पैसेंजर 50 मिनट, नई दिल्ली-अंबाला 27 मिनट लेट आई। घने कोहरे के कारण विजिलिटी काफी कम थी। थोड़ी दूर पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। दोपहर तक कोहरे का असर बना रहा। दिनभर शीतलहर से लोग कंपकपाते रहे। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। शाम को ठंड में और ज्यादा इजाफा हो गया। गलन वाली सर्दी से लोग परेशान रहे।
मौसम में नमी कर रही बारिश की ओर इशारा-तापमान कम होने के साथ ही मौसम में नमी बढ़ी हुई है। रविवार को नमी का स्तर 100 प्रतिशत रहा। इससे बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
बीते दिनों हुई बारिश की वजह से जनजीवन काफी प्रभावित रहा था। एक बार फिर यदि बारिश हुई तो ठंड में इजाफा होने के साथ ही जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

खुदाई होने से दुकानदारों का कारोबार हो रहा प्रभावित
मुजफ्फरनगर। शिव चौक, भगत सिंह रोड और रुड़की रोड पर चल रहा निर्माण कार्य नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश के चलते काम पूरा होने में अड़ंगा लग गया। इसके चलते दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि जगह-जगह खोदे गए गड्ढों से नागरिकों की भी मुसीबतें बढ़ रही हैं।
शहर में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। इसके लिए शिव चौक और रुड़की रोड पर नाले की खोदाई की गई थी। वर्तमान में भी जहां-तहां गड्ढे खोदे पड़े हैं। इसके चलते दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है तथा आवागमन में भी राहगीरों को दिक्कत हो रही है। रुड़की रोड पर एक साइड में ह्यूम पाइप डालने का तो काम पूरा हो गया है, लेकिन इस पर सड़क बनाने के लिए खोदाई की गई थी। उधर, डिवाइडर निर्माण कार्य के चलते भी सड़क पर रेत, बजरी एवं ईंटें फैली हुईं हैं। इससे रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता राजीव त्यागी का कहना है कि बारिश के कारण काम में देरी हुई। जल्दी काम पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =