खबरें अब तक...

समाचार

उचित साफ सफाई की मांग6 Min 7 |
भोपा। गंदगी के विरोध मे ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर उचित सफाई व्यवस्था की मांग की। मोरना ब्लॉक के गांव खरपोड मे फैली गन्दी के विरोध मे ग्रामीणो ने गांव के मुख्य मार्ग पर लगे गन्दगी के ढेर के विरोध मे प्रदर्शन किया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

 

रेलवे स्टेशन पर  शिक्षक की मौत
मुजफ्फरनगर। दिल्ली दवा लेने जा रहे शिक्षक की रेलवे स्टेशन पर अचानक मौत हो गयी। जीआरपी पुलिस ने शिक्षक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चालीस वर्षीय जमशेद अली पुत्र शहरूद्दीन बघरा स्थित प्राइमरी पाठशाला में शिक्षक थे। वे अस्वस्थ थे और उनका इलाज दिल्ली मे चल रहा थां बताया गया हे कि आज सवेरे वे दवा लेने के लिए दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे जब ट्रेन में सवार होने के लिए वह रेलवे स्टेशन पहुंचे तो तभी अचानक बेहोश होकर वह प्लेटफार्म पर गिर पडे। जीआरपी में तैनात उपनिरीक्षक हरिओम शर्मा ने उन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुचांया जहा चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

सड़क हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर हुए सडक हादसों में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी सुमित पुत्र नेमपाल शुक्रताल के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीनना निवासी राजीव पुत्र सतवीर काजीखेडा के पास हुए सडक हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

रिहर्सल परेड का निरीक्षण1 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। जनपदभर मे राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस की तैयारियो को लेकर विभिन्न व्यवस्थाऐं की जा रही हैं। विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओ,स्कूल-कॉलेज, पुलिस प्रशासन की और से गणतन्त्र दिवस की तैयारियां जोरो शोरो पर हैं। एसएसपी अभिषेक यादव द्वरा आगामी गणतंत्र दिवस 2020 के अवसर के दृष्टिगत पुलिस लाइन मे रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारीगणो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया2 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था शाक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने राष्ट्रीय बालिका दिवस बडे ही धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संगठन कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम मे अतिथियो द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी छात्राओ को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रशस्ति पत्र सौपे गए। इस अवसर पर शाक्षी वेलफेयर की अध्यक्ष क्रान्तिकारी शालू सैनी ने कहा कि बेटियो को उच्च शिक्षा हासिल कर स्वावलम्बी होना चाहिए। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा भी बेटी बचाओ बेटी बढाओ कार्यक्रम के तहत बेटियो के सम्मान बढाया जा रहा है। तथा बेटियो के हितो के लिए सरकार की और से विभिन्न योजनाएें क्रियान्वित की गई है। इस अवसर पर मनोज सैनी, श्री मनोचा, मंगलेश प्रजापति, स्वीटी गुप्ता,पूनम सैनी,पूनम गुप्ता,राजू ठेकेदार, चरण सिह प्रजापति, जयवीर ठाकरान आदि मौजूद रहे।

जहरीले पदार्थ का सेवन
खतौली। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला मिटठूलाल निवासी अमित नामक युवक ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। युवक के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

मतदाता दिवस के संबंध  दिलाई शपथ
बुढाना। पुलिसकर्मियो को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध मे शपथ दिलवाई गई। कोतवाली प्रागंण मे आज दोपहर थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह द्वारा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणो को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सबंध मे शपथ ग्रहण कराई गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चलाया चेकिंग अभियान3 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। पुलिस बल द्वारा शांति एवं कानून/व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों, सर्राफा मार्किट, भीड़ भाड़ वाले इलाकों, शराब के ठेकों के आस पास तथा सडकों पर रात्रि में पैदल गश्त की गयी तथा संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चेकिंग हेतु सघन चेकिंग अभियान चलते हुए सभी की सघन चेकिंग की गयी । पैदल गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए आपसी सदभाव/शांति एवं सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी। साथ ही किसी भी अफवाह/भ्रामक खबर पर ध्यान न देने तथा असमाजिक/अराजकतत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की गयी।

शातिर को दबोचा4 Min 9 |
रोहाना। एसएसपी के निर्देशानुसार व शहर कोतवाल अनिल कप्परवान के नेतृव में रोहाना चौकी प्रभारी नेत्रपाल सिंह अपनी पुलिस टीम का० शुभनीस चौधरी, का० सतीश, व का० सोमवीर को साथ लेकर देर रात बहेडी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान महमुदनगर निवासी नसीम पुत्र शमीम थाना सिविल लाइन होंडा साइन मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। चेकिंग कर रही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देखकर नसीम भागने लगा। पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आया जिससे पुलिस ने भागकर उसे दबोच लिया। जिससे उसके पास से एक तमंचा और होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उस मोटरसाइकिल को कैराना करीब सात माह पूर्व चुराकर लाया था। जिससे चोरी की बाइक पर सवार होकर रोहाना क्षेत्र मे किसी घटना की तलाश में घूम रहा है।

मारपीट कर किया घायल
मुजफ्फरनगर। रूडकी चुंगी पर बिजलीघर के समीप स्थित झुग्गी झोपिडयें में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया जिसमें चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुचीं पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुचांया।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि रूड़की चुंगी समीप बिजलीघर के समीप झुग्गी झोपडियों में रहने वाले हरफूल पुत्र अमर सिंह के बच्चों का पडौस में रहने वाले बच्चों के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद कुछ लोगों ने हरफूल के घर पर धावा बोल दिया और हरफूल और उसके तीन भाईयों को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में पहुंचाया।

तारांचद वैदिक पुत्री में प्रतियोगिता का आयोजन5 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। तारा चन्द वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डा.रावी जैन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि त्रिदिवसीय युवा महोत्सव 2020 के अर्न्तगत जैन कन्या डिग्री कालेज मुजफ्फरनगर मे सांस्कृतिक समिति के तत्वाधान मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस क्रम मे मुजफ्फरनगर के कई महाविद्यायो के प्रतियोगियों ने भाग लिया।
जिसमे वाद विवाद प्रतियोगिता मे ताराचन्द वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर की बी.ए.द्वितिय वर्ष की छात्रा नन्दिनी गुप्ता पुत्री आशीष गुप्ता को द्वितिय पुरस्कार तथा निबन्ध लेखन प्रतियोगिता मे बी.एड प्रथम वर्ष की आकांशा पुत्री पंकज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुरस्कृत छात्राओं को कालेज निर्देशिका श्री मति संतोष गोयल,प्राचार्य डा.रावी जैन द्वारा दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग करते रहना चाहिए। श्रीमति संतोष गोयल ने कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को छात्राओ को प्रेरित करने पर प्रशन्सा की तथा आर्शीवचन दिये।

 

बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस सेवादल की बैठक मे पालिकाध्यक्ष के आवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी पर रोष व्यक्त किया गया। कांगेस सेवादल की एक बैठक मेरठ रोड स्थित मधुबन रेस्टोरेन्ट पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने की। बैठक मे दो व्यापारियो द्वारा पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी तथा 25 जनवरी को पालिका प्रागण मे पुतला दहन की चेतावनी की निन्दा की गई। कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियो का कहना है कि उक्त व्यापारी ना तो नगर पालिका मार्केट के किरायेदार भी नही हैं। और ना ही पालिका के आवासों मे निवासी हैं। बैठक मे मांग की गई कि उक्त व्यापारियो द्वारा की गई आत्मदाह व पूतला फूंकने की चेतावली को पुलिस प्रशासन को गम्भीरता से लेना चाहिए।

उपेंद्र हत्याकांडः ऑफिस के पास लगे सीसीटीवी से खुलेगा राज
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक ठाकुर मूलचंद के बेटे उपेंद्र उर्फ चंदन की मौत का राज सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा। जिस ऑफिस में वारदात हुई, वहां लगे सीसीटीवी की डीवीआर में तो पुलिस को कुछ नहीं मिला, लेकिन ऑफिस के पास मकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से अहम सुराग मिलने की संभावना है। रामपुरम कालोनी निवासी कांधला से पूर्व विधायक ठाकुर मूलचंद के बेटे उपेंद्र उर्फ चंदन की वसुंधरा कालोनी स्थित ऑफिस में गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में उपेंद्र के चार दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए ऑफिस और उसके पास स्थित घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, हर्षित के ऑफिस में सीसीटीवी लगे हुए थे, लेकिन घटना के समय की कोई क्लिप उसकी डीवीआर में नहीं है।
ऑफिस के पास ही स्थित एक घर के बाहर भी सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिसकी डीवीआर के माध्यम से पुलिस घटना के समय की फुटेज खंगालने में लगी हुई है, ताकि हिरासत में लिए गए अभिषेक व हिमांशु द्वारा दिए गए बयानों की पुष्टि की जा सके। 30 हजार में खरीदी गई थी अवैध पिस्टल-उपेंद्र उर्फ चंदन को जिस पिस्टल की गोली लगी, उसे पांचों दोस्तों ने आपस में रुपये इकट्ठा कर कुछ माह पूर्व 30 हजार रुपये में खरीदा था। सूत्रों के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उससे पता चला है कि हर्षित व वीशू ने अभिषेक, हिमांशु व उपेंद्र को कॉल करके पिस्टल लेकर अपने ऑफिस पर बुलाया था। यहीं पर उपेंद्र के सीने में दाईं तरफ गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब पिस्टल के साथ फरार दोनों दोस्तों हर्षित व वीशू को तलाशने में जुटी है, ताकि घटना में इस्तेमाल पिस्टल बरामद कर मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने पर सीएचसी में हंगामा
खतौली। एंटी रेबीज वैक्सीन न मिलने पर सीएचसी में मरीजों ने हंगामा किया। सीएचसी अधीक्षक ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुत्तों, बंदर आदि के हमले में घायल लोगों को एंटी रेबीज की वैक्सीन लगाई जाती है। कर्मचारियों ने बताया कि एक सप्ताह में करीब 250 लोगों को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। दोनों दिन इंजेक्शन लगवाने वालों की सुबह से ही सीएचसी में लाइन लग जाती है। सुबह से लाईन में लगे कुछ लोगों को इंजेक्शन नहीं लगाया गया।
जिससे उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें मात्र 100 इंजेक्शन ही मिले थे। जिसे लोगों को लगाया जा चुका है। बाकी लोगों को आने के लिए कहा था। जिसको लेकर वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने हंगामा किया। पिपलहेड़ा गांव से आई नन्नो तथा दूधाहेड़ी से आई वृद्धा सावित्री का कहना था कि वह सुबह से लाईन में लगी थी। दोपहर के समय उन्हें इंजेक्शन लगाने से इंकार कर दिया गया। हंगामा कर रही महिलाओं को सीएचसी अधीक्षक डा. मुकेश उपाध्याय ने समझा बुझाकर शांत किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20944 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

One thought on “समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 9 =