समाचार
घरो मे रहने की सलाह दी
मुजफ्फरनगर। कोविड 19 के बढते प्रभाव के कारण प्रशासन की और से विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। नागरिको को अपने घरो मे रहने की सलाह दी गई है। ताकि कोरोना को हराया जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओ के अलावा कुछ सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए भी प्रशासनिक अधिकारियो के निर्देशन मे जनसेवा मे लगी हैं। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की और से चाय बिस्कुट आदि की सेवा की गई तथा नागरिको से अपने घरो मे ही रहने के साथ प्रशासन के प्रयासो मे सहयोग की अपील भी की। इस दौरान क्रान्तिकारी शालू सैनी,निक्की त्यागी, अजय त्यागी आदि का सहयोग रहा।
पुलिस ने लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराया
मुजफ्फरनगर। कोविड 19 के प्रभाव को निष्फल करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस ने जनपद मे अनेक स्थानो पर सघन चैकिंग तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान काटे।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने नगर के विभिन्न चौराहो तथा अनेक क्षेत्रो मे वाहन चैकिंग की। लॉक डाउन के अनुपालन के लिए पुलिस ने चैकिग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। एसपी सिटी सतपाल के निर्देशन मे व सीओ सिटी हरीश भदौरिया की मौजूदगी मे इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान ने मिनाक्षी चौक, खालापार, फक्करशाह चौक, ईदगाह आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग की। वहीं इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी ने नगर के महावीर चौक,अस्पताल चौराहा, मदीना चौक आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिग की। वहीं नई मन्डी कोतवाल दीपक चतुर्वेदी ने भी अलमासपुर चौराहा, भोपा रोड, वकील रोड तथा चौडी गली आदि स्थानो पर वाहन चैकिंग की तथा बिना किसी जरूरी कार्य के अपने घर के आसपास गली मे खडे व्यक्तियो को चेतावनी दी। पुलिस सूत्रो का कहना है कि एसएसपी अभिषेक यादव के कडे निर्देश है कि लॉक डाउन का पालन कराया जाए। नागरिको के घरो मे रहने से ही कोरोना के प्रभाव को निष्फल किया जा सकता है।
लावारिस अवस्था मिला शव
मुजफ्फरनगर। अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था मे पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र के चन्द्रा टाकीज के सामने एक होटल के समीप लावारिस अवस्था मे शव पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। हुलिये के आधार पर शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने अवैध शराब की भट्टी पकडी, चार गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा,तितावी व रामराज पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब की भट्टी का भण्डाफोड करते हुए ०४ शातिर शराब तश्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण शराब में यूरिया मिलाकर उसकी तीव्रता बढाकर बेचते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम थाना रामराज- कुलवंत पुत्र मकखन सिंह निवासी मौहल्ला बुद्धनगर थाना बहसुमा जनपद मेरठ, शिवकुमार पुत्र रोहताश निवासी मौहल्ला आर्यनगर थाना बहसुमा जनपद मेरठ। थाना तितावी- मनीष सैनी पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम जसौई थाना तितावी जनपद मु०नगर। थाना भोपा- बिट्टू उर्फ अजमेर पुत्र महेन्द्र निवासी जिंदावाला थाना भोपा जनपद मु०नगर। बरामदगी का विवरण-६७ लीटर अपमिश्रित शराब, ४ किलोग्राम यूरिया, भारी मात्रा में लहन (नष्ट किया गया) , शराब बनाने के उपकरण( गैस सिलेंण्डर, ड्रम, पाईप आदि) बरामद किया।
बेसहारा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की
मुजफ्फरनगर। उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के मार्गदर्शन में भूखे एव बेसहारा लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था व्यापारी रोहताश गुप्ता,सिद्धार्थ गुप्ता,द्वारा की गई,भारी बारिश के दौरान भी सेवा जारी रखते हुए,भोजन के २०० पैकिट जिला कार्यक्रम अधिकारी बलजीत सिंह को सोशल डिस्टेन्सिग रखकर वितरण के लिए सौंपे गए,जिससे कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा न रहे,भोजन सौपने के दौरान,सरदार बलविंदर सिंह,मुकेश गुप्ता,तरुण मित्तल,गौरव जैन(आइडिया)अभिलक्ष मित्तल,उपस्थित रहे।।
चाईनीज वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया
मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्वदेशी संकल्प दिवस और शिवाजी महाराज के जन्मदिन परिवार सहित दीप जलाकर स्वदेशी अपनाने व चाईनीज वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने स्वदेशी संकल्प दिवस व शिवाजी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर अपने परिवार सहित दीप जलाये। दीप प्रज्जलवन, चाईनीज कोरोना वायरस से मुक्ति तथा चाईनीज वस्तुओ के बहिष्कार का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने देश प्रदेश की मंगल कामना के साथ सभी नागरिको से अपने घरो मे रहने की अपील की है।
तेज हवा और बारिश से गेहूं की फसल का नुकसान 
मुजफ्फरनगर। तेज हवा और बारिश से गेहूं की फसल का काफी नुकसान हो जाने से किसानो के चेहरे पर मायूसी छा गई। तेज बारिश के कारण गेहूं की खडी फसल बिछ गई।
जनपद मे अचानक आयी तेज बारिश ने बिगाडा किसानो का खेल। खेतो मे खडी व कटी पडी गेहूं की फसल को लेकर किसानो की चिंता बढा दी है। बारिश के कारण किसानो की काम करने की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। तैयार हो चुकी गेहूं की फसल को लेकर किसानो की चिंता बढाई। बारिश से किसानो की परेशानी बढ गई है। युद्ध स्तर पर रात दिन खेतो मे जुटे किसान एक सप्ताह मे गेहूं का कार्य निपटा सकते थे। बारिश बढने से किसान मजदूरो की परेशानी बढ गई है।
जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर जन्मदिन मनाया
मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार अमरजीत सिंह सिडाना ने श्री गुरु सिंह सभा के सेक्रेटरी सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी का आज रेलवे स्टेशन व शेल्टर होम पर जाकर अपना जन्मदिन जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर मनाया व उन्हीं जरूरतमंद लोगों के बीच अपने जन्मदिन का केक काटा व वहां मौजूद बच्चों को चॉकलेट टॉफी व गिफ्ट बांटे जिससे सभी बच्चे अधिक प्रसन्न हुए सभी जरूरतमंद लोगों ने बड़ी श्रद्धा व प्रेम के साथ भोजन छका वह ढेर सारी शुभकामनाएं आशीर्वाद दिया सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी सेक्रेटरी श्री गुरु सिंह सभा ने कहा कि जन्मदिन तो हर वर्ष मनाते हैं परंतु आज का यह जन्मदिन कभी न भूलने वाला कार्यक्रम है जिसमें की अनेक जरूरतमंद लोगों की दुआएं प्राप्त हुई हैं व सभी से अनुरोध है बेनती है कि इस कठिनाई के समय में इस तरह के कार्य करते रहना चाहिए जिससे मन को शांति सुकून मिलता मिलत है सेवा में मुख्य रूप से सरदार अमरजीत सिंह सिडाना सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, सरदार जगप्रीत सिंह, सरदार प्रभु दयाल सिंह, सरदार गोपाल सिंह, सरदार जसप्रीत सिंह व सरदार जितेंद्र पाल सिंह, सरदार गुरविंदर सिंह भोपे वाले मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुजफ्फरनगर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला,3 हुए ठीक,अब जिले में 19 कोरोना संक्रमित!
मुजफ्फरनगर। खतौली के इस्लामनगर मे एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से जहां प्रशासन की कुछ चिन्ता बढी है। वहीं दूसरी और कोरोना पॉजिटिव के तीन मरीजो के ठीक होने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। कोरोना वायरस के बढते प्रभाव के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। देश प्रदेश मे कोविड 19 के प्रभाव के कारण संकट की स्थिती बनी हुई है। पुलिस प्रशासन द्वारा कोविड 19 के प्रभाव को निष्फल करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं। तथा नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत सैनेटाइज की व्यवस्था तथा अन्य सुविधाए उपलब्ध कराने के साथ प्रशासन द्वारा सभी लोगो से अपने घरो मे रहने व लॉक डाउन का उल्लंघन ना करने की अपील की गई है। ताकि कोरोना वायरस के प्रभाव से बचा जा सके। प्रशासन की सतर्कता का ही नतीजा है कि मुजफ्फरनगर मे 3 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए है। प्रशासन के अनुसार कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियो की संख्या 21 थी। इनमे से 3 नेगेटिव आने के बाद यह संख्या बीते देर शाम 18 रह गई थी। लेकिन इसी बीच आज आई कोरोना की सैम्पलिंग रिपोर्टस मे खतौली के इस्लामनगर निवासी एक व्यक्ति की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से अब पॉजिटिव की संख्या 19 हो गई है। सीएमओ डा.प्रवीण चोपडा ने खतौली मे एक पॉजिटिव की पुष्टि है। बताया जाता है कि खतौली मे 7 वॉ कोरोना पॉजिटिव मिलने से कोरोना संक्रमित परिवार मे कोरोना पॉजिटिव की संख्या पांच हो गई। मृतक के भाई की भी आई पॉजिटिव रिर्पोट। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पॉजिटिव को लेने के लिए खतौली रवाना हो गई।
राहतकोष में सहायता दी
मुजफ्फरनगर।१,११,०००- का चैंक पी एम केयर फण्ड में कपिल देव अग्रवाल (राज्य मंत्री) उत्तर-प्रदेश सरकार को विपुल भटनागर (सभासद) की अगुवाई में प्रेषित किया गया है एवं जरूरतमंद ५०० परिवारों को एक माह का राशन भी वितरित किया जा रहा है प्रेरणा स्रोत आराध्य गुरूदेव भगवन श्री सुदर्शन लाल जी महाराज की २१ वीं पुण्य स्मृति दिवस पर गुरू चरणों भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। आज संपूर्ण विश्व कोविड-१९ वैश्विक महामारी से जूझ रहा है एवं हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ वैश्विक महामारी से दृढ़ता के साथ एकजुट होकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है एवं विजय की ओर निरंतर बढ रहा है, अतः इस प्रसंग पर संस्था के संरक्षक मनमोहन जैन (मोनिका पाईप) परिवार द्वारा समाज को अपनी सेवाएं प्रदान की गयी हैं जिसमें साथ ही आज १००० फूड पैकेट (५०० दोपहर व ५०० सांय) सरदार बलजीत सिंह (जिला कार्यक्रम अधिकारी) को जरूरतमंद लोगों के भोजन के लिए दिए गए हैं, फूड पैकेट की वितरण वयवस्था १८ अप्रेल से निरंतर संस्था के सेवा सहयोग से एवं शासन के संज्ञान से की जा रही है।
सभी सेवा सरकार द्वारा जारी नियमों का दृढ़ता से पालन करते हुए जिसमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है एवं सोशल डिसटेंसिंग मास्क, सेनेटाजर इत्यादि का सभी के द्वारा निर्बाध अनुपालन किया जाता है राजीव जैन (मोनिका पाईप), राकेशजैन(खिवाई), राजेश जैन, पंकज जैन (खिवाई) राजीव जैन (बारदाना),मंगलसैन जैन , पीयूष जैन, अनुराग जैन, कपिल जैन, जुगनू जैन, सजल जैन, अंकित जैन , हनी जैन इत्यादि का क्रमवार सहयोग रहता है ।

