रूसी मालवाहक जहाज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचा
रूस का मानवरहित कैप्सूलनुमा अंतरिक्षयान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंच गया है जहां वह तीन सदस्यीय चालक दल के लिए दो टन माल लेकर गया है।
Station cameras spot the approaching Russian cargo craft flying over the Mediterranean, south of Barcelona. Watch the docking live on @NASA TV! https://t.co/cBNqC61h27 pic.twitter.com/Dgav4Xg5vN
— Intl. Space Station (@Space_Station) April 25, 2020
कजाखस्तान में रूस के बाइकोनूर प्रक्षेपण परिसर से उड़ान भरने के करीब साढ़े तीन घंटे बाद ‘प्रोग्रेस’ अंतरिक्षयान शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 12 मिनट पर केंद्र पर उतारा गया।
यह यान ईंधन, पानी, भोजन, दवा और अन्य माल लेकर वहां पहुंचा है। अंतरिक्ष केंद्र में तीन अंतरिक्षविज्ञानी मौजूद हैं। ये रूस के अनातोली इवानिशिन और ईवान वैग्नर तथा अमेरिका के क्रिस कासिडी हैं।
Traveling about 260 miles over Northwestern China, south of the Mongolian border, the unpiloted Russian Progress 75 cargo ship docked at 1:12 am ET to the Zvezda Service Module on the Russian segment of the complex. Read more… https://t.co/5AJan2zMBs pic.twitter.com/PiWAUbG0gf
— Intl. Space Station (@Space_Station) April 25, 2020
