समाचार
नशे की गोलियों के साथ दबौचा
चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा ०१ अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को कुटेसरा अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। जिसने पूछताछ में अपना नाम आमिर पुत्र इन्तजार निवासी कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर बताया। जिसके कब्जे से ३६० नशीली गोलियां बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना चरथावल पुलिस द्वारा धारा- ८/२२ आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
5 पाजिटीव मरीज मिले, 33 हुए ठीकः एक्टिव केस 79
मुजफ्फरनगर। वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते आज जनपद में फिर 5 कोरोना पाजिटीव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खासा हड़कम्प मचा हुआ है लेकिन वही एक राहत भरी खबर यह भी रही कि 33 मरीज ठीक होने के बाद उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया है जिसके बाद एक्टिव पाजिटीव मरीजों की संख्या कुल मिलाकर 79 हो गयी है। मुजफ्फरनगर मैडिकल के आइसोलेशन वार्ड में उक्त 33 मरीजों का इलाज चल रहा था जो ठीक हो गये है उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. प्रवीन चौपडा ने बताया कि आज आई 112 सैम्पलों की रिपोर्ट में जहां 5 मरीज की रिपोर्ट पाजिटीव आयी साथ ही 33 पाजिटीव मरीजों की इलाज के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हे डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने ट्वीट कर बताया कि अब जनपद में 79 एक्टिव मरीजों की संख्या रह गयी है। इस प्रकार जनपद में अब तक कुल 115 मरीज ठीक हो चुके है।
टै्रक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत
ककरौली। टै्रक्टर के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गयी। इस दुखद हादसे से ग्रामीणों में शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दौलतपुर निवासी करीब तीस वर्षीय अफसरअली क्षेत्र में ही कही कोल्हू चलाता था बताया जाता है कि आज दोपहर अफसरअली अपने कोल्हू को बंद कर तथा कोल्हू का सामान टै्रक्टर ट्राली में लादकर अपने घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में ट्यूबवैल चलती देख वह पानी पीने के लिए रूक गया इस दौरान उसने अपने टै्रक्टर को स्टार्ट करके ही छोड दियां स्टार्ट हुए टै्रक्टर अचानक टैक्टर आगे बढ गया जिससे पानी पी रहे युवक अफसरअली ने टै्रक्टर को रोकने का प्रयास किया और इस हादसे में टै्रक्टर के पहिये के नीचे दब जाने पर उसकी मौत हो गयी। युवक की मौत पर कई ग्रामीण इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण आनन फानन में ही मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इस हादसे पर किसी भी प्रकार की पुलिस कार्यवाही कराने से इंकार कर दिया जिसके चलते दोपहर पश्चात गमगीन माहौल के बीच अफसरअली का शव सुपुर्दए खाक कर दिया गया। यह दुखद हादसा ग्रामीणों में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी
बुढाना। थाना क्षेत्र के गांव बडौदा में आज सुबह दिन निकलते ही एक युवक की लाश पडी मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक बीती रात से अपने घर से गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार जनपद के बुढाना थाना क्षेत्र के गांव बडौदा निवासी शाहरुख पुत्र मीनू बीती रात से अपने घर से गायब था। आज सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो उन्होने शाहरुख की लाश गांव में ही इंटर कॉलेज के पास पडी देखी। यह खबर जंगल की आग की तरह फैली जिसके चलते मौके पर लोगो का जमावडा लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना बुढाना पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही शुरु करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी।
जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
मुजफ्फरनगर। जूम ऐप के माध्यम से क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी द्वारा मुजफ्फरनगर के जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली गई जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ,उत्तर प्रदेश में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विजय कश्यप, विधायक प्रमोद ऊंटवाल उमेश मलिक एवं जिलाध्यक्ष एवं समस्त जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे अश्वनी त्यागी ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया एवं उन पर विचार विमर्श किया। आगामी २१ जून को ५ः४५ पर पहली वर्चुअल रैली राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।
बढते पैट्रोल व डीजल की कीमतों के विरोध में सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पैट्रोल व डीजल के मूल्य वृद्धि के विरोध में रालोद ने कचहरी में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी व पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालिया के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे रालोद नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम सौंपे गये ज्ञापन में बताया कि पैट्रोल व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले लगभग एक सप्ताह में डीजल व पैट्रोल के दाम में लगभग पांच से छह रूपये की वृद्धि सरकार द्वारा की गयी है। पूरे विश्व में पैट्रोल व डीजल पर सबसे अधिक टैक्स भारत में है। टैक्स को कम करके मूल्य वृद्धि को टाला जा सकता है। आज देश व दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से हा-हाकार मचा हुआ है। जनमानस को जीवन यापन करने के लिए भारी संघर्ष करना पड रहा है। किसानो का बकाया गन्ना भुगतान व गेहूं खरीद का पैसा भी अभी तक नहीं मिला है। इस सबके बावजूद डीजल व पैट्रोल के दाम में वृद्धि आमजनमानस को ओर परेशान करती है। डीजल वृद्धि का असर आम जनमानस पर पडता है क्योंकि इससे हर तरह के किराये में वृद्धि होती है और जरूरत की हर चीज महंगी हो जाती है इस समय जब सरकार को डीजल व पैट्रोल के दाम कम करके आम जनता को राहत देने की जरूरत थी तो इस समय रेट में वद्धि करना जनता के हितों के खिलाफ है। जिसकी रालोद घोर निंदा करती है। अतः रालोद कार्यकर्ता मांग करते है कि सरकार को पैट्रोल व डीजल के दाम कम करने के निर्देश देकर आमजन को राहत दिलाये। ज्ञापन सौंपने वालो में पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विदित मलिक, विजेंद्र सिंह, रोहित, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, विनित कात्यान, अभिषेक चौधरी आदि मौजूद रहे।
कोरोना की जांच सब्सिडी प्रदान कराए जाने की मांग
मुजफ्फरनगर। शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह के आह्वान पर शिवसेना मुजफ्फरनगर इकाई ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम द्वारा डीएम को दिया गया जिसमें महाराष्ट्र राज्य की भांति प्रदेश में कोविड-१९ कोरोना की जांच सब्सिडी प्रदान कर कराए जाने की मांग की जिला प्रमुख शिवसेना बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि यदि गरीबों की जांच समय पर और कम पैसे में हो तो गरीबों पर जो मार लॉकडाउन में पैसे की पड़ी है उससे भी काफी राहत मिलेगी और गरीब जनता स्वस्थ व सुखी होगी नगर प्रमुख बंटी शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन को जांच में शिवसेना पूरा सहयोग करेगी ज्ञापन देने वालों में बिट्टू से खेड़ा जिला प्रमुख बंटी शर्मा नगर प्रमुख विशाल डारिया जिला युवा प्रमुख नवीन कश्यप पूर्व मंडल प्रमुख नरेश प्रजापति पूर्व मंडल सचिव राधेश्याम मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा नगर मीडिया प्रभारी तेजपाल सिंह जिला महासचिव रितिक बट जिला सचिव मौजूद रहे।
तहसील में पौधों का रोपण किया
मुजफ्फरनगर। तहसील सदर मुजफ्फरनगर प्रागंण में विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत तहसील परिसर में स्थित मंदिर के द्वार पर पौधारोपण तहसील बार संघ, दस्तावेज लेखक संघ व स्टाम्प विक्रेता संघ ने संयुक्त यप से अनेक छायादार, फूलदार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। जिसमें तहसील बार संघ अध्यक्ष योगेंद्र काम्बोज, सचिव मनोज पाल व दस्तावेज लेखक अध्यक्ष अरूण शर्मा व जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी व सतीश शर्मा जिला अध्यक्ष सेवादल व स्टाम्प संघ अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग व सचिव नूर मौळम्मद व तजेंद्र काम्बोज व किशनचंद काम्बोज आदि का सहयोग रहा।
समस्या के लिए मेल या फोन पर करे सम्पर्कः जिला विद्यालय निरीक्षक
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्राचर्य, प्रधानाचार्य, महाविद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहिन मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अवगत कराया कि कोरोना वायरस का लगातार प्रकोप बढ रहा है कोरोना वायरस से बचने हेतु केंद्रःराज्य सरकार समय समय पर दिशा निर्देश दिये जा रहे है जिसमें सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करना अनिवार्य है। जबकि देखा जा रहा है कि कार्यालय में आने वाले कर्मचारी एवं आगन्तुक बिना सोशल डिस्टेन्स का पालन किये कार्यालय में लगातार आ रहे है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय से संबंधित प्रकरण, शिकायत का निस्तारण करने हेतु ई मेल ीमसचकमेपवउ्रद /हउंपसण्बवउ के माध्यम से या हैल्पडेस्क मोबाइ नम्बर 877577831 हिमांशु, सहायक लेखाकार, कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर से प्राप्त दस बजे से सायं पांच बजे तक सम्पर्क करे। जिस ई मेल आईडी से प्रकरणःशिकायत प्रेषित की जायेगी उसी ई मेल आईडी पर निस्तारण की ाअख्या प्रेषित कर दी जायेगी आपको अनावश्यक कार्यालय आने की कोई आवश्यकता नहीं है। स्वयं भी सुरक्षित रहे और हमे भी सुरक्षित रखे।
किसानों के हित में काम कर रही सरकार
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कोरोना महामारी की विश्व व्यापी विभीषिका एवं लॉकडाउन के बावजूद गन्ना किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। सरकार ने इस पर विशेष बल दिया कि किसानों एवं गन्ना किसानों को आर्थिक लाभ होता रहे। उनको किसी प्रकार की परेशानी न होने पाये। प्रदेश सरकार ने गन्ने की बसंतकालीन गन्ना बुआई माह फरवरी से अप्रैल तक को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को सभी आवश्यक निवेशों की उपलब्धता कराई है। सरकार ने सभी चीनी मिलों को निर्देश दिये कि वे इच्छित किसानों को उनकी सहमति के आधार पर ब्याजमुक्त ऋण पर गन्ना बीज, उर्वरक, कीटनाशक एवं अन्य निवेश उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक किसानों के खेतों पर गन्ना बुआई कराये। चीनी मिलों द्वारा भी किसानों को गन्ना बुआई में सहयोग दिया गया। धनाभाव के कारण किसी गन्ना किसान की बुआई प्रभावित नहीं हुई है। सरकार ने लॉकडाउन के दौरान भी गन्ना किसानों को आर्थिक समस्या नहीं आने दी।
कोविड-१९ के कारण लॉकडाउन की अवधि में किसानों के हित में प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को चलाने का निर्णय लिया। इसके लिए सभी चीनी मिलों में मिल यार्डस तथा क्रय केन्द्रों पर पानी की व्यवस्था कर साबुन तथा सेनिटाइजर रखे गये एवं किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग तथा हैंडवाश की जागरूकता लाते हुए विषम परिस्थिति में भी प्रदेश की ११९ चीनी मिलों को संचालित रखा। प्रदेश के सभी गन्ना किसानों के गन्नों की पेराई की गई। ९४ चीनी मिले समस्त गन्ना की पेराई कर बन्द हो गई। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से सभी गन्ना किसानों के गन्ना, संबंधित चीनी मिलों द्वारा पेराई की गई, जिससे किसानों को आर्थिक लाभ हुआ। वर्तमान पेराई सत्र में लॉकडाउन के बावजूद ११०१५.०७ लाख कुन्तल से अधिक गन्ने की पेराई की गई, जो गत वर्ष से लगभग ७७२ लाख कुन्तल अधिक है। प्रदेश सरकार ने वर्तमान पेराई सत्र में अब तक २० हजार करोड़ रुपये से अधिक गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कराते हुए लाभान्वित कराया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक ९९ हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को किया गया है। प्रदेश सरकार ने सहकारी चीनी मिलों में तकनीकी अपग्रेडेशन करते हुए औसत एक प्रतिशत चीनी परता में वृद्धि भी की है। कार्य क्षमता में सुधार के फलस्वरूप अतिरिक्त आय अर्जित होने का लाभ गन्ना मूल्य के त्वरित भुगतान के रूप में किसानों को प्राप्त हो रहा है।
सहकारी गन्ना समितियों के पर्ची निर्गमन व अन्य कार्यों में शुचिता तथा पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से विकसित की गई ई०आर०पी० व्यवस्था लॉकडाउन की अवधि में गन्ना किसानों के लिए मददगार साबित हो रही है। इस व्यवस्था में गन्ना कृषकों को समस्त सूचनायें ऑनलाइन पोर्टल म्.हंददं ंचच के माध्यम से घर बैठे मिल रही है। ई०आर०पी० के तहत प्रदेश के ४०.४२ लाख गन्ना आपूर्तिकर्ता किसानों को ५.७५ करोड़ गन्ना पर्ची जारी की गई है, जिसमें ०९ लाख छोटे किसान हैं, जिन्हें लगभग २५ लाख पर्ची जारी की गई है। कोरोना वायरस के फैलने से देश और प्रदेश में सेनिटाइजर की मांग बढ़ गई। कोविड-१९ के प्रभावी रोकथाम के लिए सेनिटाइजर की अति आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार ने चीनी मिलों को सेनिटाइजर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश में पहली बार २७ चीनी मिलों द्वारा लॉकडाउन की अवधि के दौरान ०२ लाख लीटर से अधिक सैनिटाइजर प्रतिदिन बनाने की क्षमता प्राप्त करते हुए सैनिटाइजर उत्पादन का कार्य अनवरत कर रहे हैं।
गन्ना विकास विभाग द्वारा लॉकडाउन के दौरान चीनी मिलों के सहयोग से कोरोना महामारी के प्रसार की रोकथाम के लिए ३०६६ गांवों, १८० कस्बों तथा २१५२ सार्वजनिक कार्यालयों को मिलाकर कुल ५,३९८ जगहों पर सेनिटाइजेशन कराया जा चुका है। प्रदेश में सरकार ने सेनिटाइजर की कमी नहीं होने दी। साथ ही दुकानों के माध्यम से सेनिटाइजर कम मूल्य में जनता को मुहैया कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में उत्पादित सेनिटाइजर अन्य प्रदेशों को भी आपूर्ति की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा लॉडाउन की अवधि में प्रदेश की चीनी मिलों और गन्ना किसानों के परिवहन तथा आपूर्ति से संबंधित समस्त समस्याओं का समाधान करते हुए किसानों की आय में वृद्धि की गई। गन्ना किसानों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा उठाये गये ठोस कदमों से किसान खुश हैं।
केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे
मुजफ्फरनगर। भाजपा के परिवार संपर्क अभियान के तहतपदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटे। भाजपाइयों ने कोरोना वायरस बचाव को लेकर मास्क वितरण करते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने का भी आह्वान किया।
कस्बा भोपा में भाजपा प्रदेश नमामि गंगे के सह-संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल ने अपने बूथ क्षेत्र में लोगों से घर-घर संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए। कस्बा भोकरहेड़ी में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं, अति पिछड़ों, बेरोजगारों, बिजली, पानी, सुरक्षा आदि के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए है। कस्बा मोरना में भाजपा के मंडल महामंत्री अरुण कुमार व योगेश कुमार ने सैकड़ों लोगों को सरकार की उपलब्धियों के पत्रक व मास्क वितरित किए। शुकतीर्थ मंडल के अध्यक्ष डा वीरपाल सहरावत, बेहडा सादात मंडल के अध्यक्ष दिनेश सैनी व महामंत्री अमित बेनिवाल ने भी अनेक गांव में लोगों को पत्रक वितरित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। इस दौरान भाजपाइयों ने कोरोना वायरस बचाव को लेकर लोगों को मास्क वितरण करते हुए शारीरिक दूरी का पालन करने का भी आह्वान किया।

