News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त आस मौहम्मद उर्फ आशू पुत्र महबूब नि0 मौ0 किदवईनगर थाना को0नगर मु0नगर को सुजडू तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कातरूस 315 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 ब्रजभूषण शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त अंकित पुत्र ब्रजपाल नि0 ग्राम मिर्जा टिल्ला थाना सिखेडा मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा अभियुक्त जोगेन्द्र उर्फ टिन्ना पुत्र संसार, लवकुश पुत्र नन्टू नि0गण ग्राम बहलना थाना को0नगर मु0नगर को हैबतपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कातरूस 315 बोर एवं 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 जीत सिंह द्वारा अभियुक्त मोहित पुत्र तिर्भय सिंह नि0 ग्राम जिवना थाना मन्सूरपुर मु0नगर हाल पता मामा मोनू उर्फ कल्लू पुत्र सतपाल नि0 ग्राम लंगला कबीर थाना सिखेडा मु0नगर को बहादुरपुर बम्मे की पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कातरूस 315 बोर बरामद किया गया।वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रनवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त दुष्यन्त त्यागी पुत्र ओमप्रकाश त्यागी नि0 कस्बा व थाना छपार मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त सोनू पुत्र छैल, बाबू पुत्र छैल नि0गण काबडौत थाना को0 शामली को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र गौतम मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त कन्हैया पुत्र चरण सिंह नि0 ग्राम व थाना मन्सूरपुर मु0नगर को ग्राम बहादुरपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतस 315 बोर बरामद किया गया।

 

शातिर को बाइक सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा अभियुक्त इंसाफ अली पुत्र अकबर नि0 ग्राम तावली थाना शाहपुर मु0नगर को बडकली गांव शमशान घाट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मो0सा0 सीडी डाउन रंग काला बिना नम्बर एवं 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कातरूस 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधरी द्वारा वांछित अभियुक्त शहजाद पुत्र सलीम नि0 लण्डौरा थाना मंगलौर हरिद्वार को थामना गांव कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त इकराम पुत्र इकबाल नि0 ग्राम पलडी थाना शाहपुर मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सतवीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त गययूर पुत्र मेहरदीन नि0 ग्राम तावली थाना शाहपुर मु0नगर को मन्सूरपुर तिरहा से गिरफ्तार किया।

ईनामी डकैत/लूटेरा अभियुक्त को गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को भलवा चौकी के पास से घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना जानसठ व थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार पर पंजीकृत डकैती के अभियोगों में वांछित व ५ हजार का ईनामी अपराधी है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम १- शकील उर्फ पहलवान पुत्र भोला उर्फ बाला निवासी कस्बा व थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०२ जिंदा कारतूस ३१५ बोर, ०१ मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद किया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का डकैतध्लूटेरा प्रवृत्ति का अपराधी है जिसपर जनपद मुजफ्फरनगर, हरिद्वार व दिल्ली के विभिन्न थानों पर लूट,डकैती के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

शराब सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित दबोच लिया। थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 ब्रजभूषण शर्मा द्वारा अभियुक्त महेन्द्र पुत्र सुक्कड नि0 ग्राम मिर्जा टिलला थाना सिखेडा मु0नगर को ग्राम मिर्जा टिलला से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 30 पव्वे देशी शराब को बरामद किया गया।वहीं थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 महेन्द्र सिंह त्यागी द्वारा अभियुक्त अखिलेश कुमार पुत्र होशियार सिंह नि0 ग्राम खाईखेडा थाना ककरौली मु0नगर को गैस गौदाम के सामने जंगल ग्राम खाईखेडा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 कच्ची शराब को बरामद किया गया।वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा अभियुक्त अंग्रेज पुत्र गुरूदयाल नि0 ग्राम दादूपुर थाना पुरकाजी मु0नगर को आयकी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 कच्ची शराब को बरामद किया गया।

जहरीले पदार्थ का सेवन
बुढाना। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बिटावदा निवासी नितिन नामक युवक ने आज सुबह घर मे हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर धरर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत गिड गई। इस हादसे से घबराए परिवारजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।

साईकिल चोरी
मुजफ्फरनगर। बाजार के किसी काम से आए युवक की साईकिल अज्ञात वाहन चोर चोरी कर ले गए।सूत्रो के अनुसार आज दोपहर के वक्त बकरा मार्किट पर किसी काम से आए मौहल्ला जनकपुरी निवासी एक युवक की साईकिल अज्ञात वाहन चोर चोरी कर ले गए। पीडित व्यक्ति ने इस सम्बन्ध मे पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की।

हादसां में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार चरथावल के गांव चौकडा निवासी साजिद पुत्र इश्तियाक आज सुबह बाईक द्वारा चरथावल किसी काम से आते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत नगर के मौहल्ला रामपुरी शाहबुददीनपुर निवासी मनोज पुत्र आत्माराम रूडकी रोड स्थित गुरू रामराय पब्लिक स्कूल के समीप बाईक फिसलने से घायल हो गया। जिसे नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। शाहपुर के गांव कसेरवा मे अपने मामा के घर से बाईक द्वारा वापिस लौट रहा युवक प्रहलाद चौधरी पुत्र ब्रहमोहन तोमर निवासी पटेल नगर नई मन्डी भी जीप की चपेट मे आकर घायल हो गया। उधर से जा रहे पुलिसकर्मियो ने घायल युवक को उपचार के लिए समीप ही निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा परिवारजनो को हादसे की जानकारी दी। सडक हादसे के तहत अमित विहार कूकडा निवासी अखिलेश यादव पुत्र किशोरी लाल स्कूटी से जाते ब्लॉक पर किसी काम से जाते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने तुंरत ही उपचार के लिए अलमासपुर मे निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी गई।

विवाद में मारपीट
मुजफ्फरनगर। पडौसी के साथ चल रहे नाली विवाद मे दो लोगो के बीच आपसी कहासुनी व तीखी झडप हो गई। जानकारी के अनुसार गांव मुझेडा निवासी सोहनलाल का अपने पडौसी विकास के साथ नाली-विवाद चल रहा है। बताया जातास है कि आज सुबह इन दोनो पडौसियो के बीच आपसी कहासुनी हो गई।

 

कांग्रेस के हाथों को करे मजबूतः अलवी1 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के जनपद में आगमन पर नई मंडी स्थित मेहता क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सासंद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अलवी ने बताया कि प्रतिज्ञा यात्रा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में निकाली जा रही है। इसकी देखरेख देश में कांग्रेस की नेता जो इस समय उत्तर ्रप्रदेश की भी इंचार्ज है। प्रियंका गांधी स्वंय देख रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कहने को तो एक मुख्यमंत्री है लेकिन ऐसा लगता है कि अनेक मुख्यमंत्री पैदा हो गये है। पूरे प्रदेश में झूठे बयानबाजी की भरमार हो गयी है। विकास के नाम पर फूलो एवं सड़कों के नाम बदलने को तेजी से कराया जा रहा है। वस्तुतः पूरे उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की जड़े कमजोर हुई है। उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य प्रकट किया कि लखमीपुर कांड में मुख्य अभियुक्त को बचाने के लिए उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ऐसे में लोग पूछ रहे है कि प्रधानमंत्री की क्या मजबूरी है जो अपने मंत्री से इस्तीफा नहीं मांग पा रहे है। उन्होंने कहा कि योगी पूर्व में किसी भी मंत्री या प्रशासनिक पद पर नहींं रहे है। देखा जाये तो उन्हे शासन-प्रशासन चलाने का तजरबा नहीं है। राशिद अलवी ने स्पष्ट किया कि आगामी 2022 में कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह ग्रेजुएट करने वाली छात्राओं को स्कूटी व स्मार्टफोन प्रदान करेगी तथा एमएसपी (समर्थन मूल्य) को कानूनी दर्जा प्रदान किया जायेगा। 2500 रूपये कम से कम धान की कीमत रखी जायेगी साथ ही 400 रूपये गन्ने का रेट निर्धारित किया जायेगा। उन्हेंने कोविड के दौरान जो बिजली के बिल आये है वे माफ किये जायेंगे तथा किसी भी व्यक्ति का दस लाख रूपये तक का इलाज सरकारी और प्राईवेट चिकित्सालयों में सरकार उपलब्ध करायेगी। उन्होंने चुनाव में महिलाओं को चालीस प्रतिशत टिकट देने की वकालत करते हुए कहा कि कांग्रेस ही महिलाओं के समर्थन में सबसे पहले आगे आयी है। पूर्व सासंद हरेंद्र मलिक के पार्टी छोडे जाने पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी से डर रहे है बेशक पार्टी छोड सकते है। उन्होंने यह कहा कि पिछले कुछ समय में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस ही सडकों पर उतरी है और साढे अठारह हजार पदाधिकारी जेलों के अंदर बंद रहे। मेहता क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सोमांश प्रकाश, सईदुज्जमा, दीपक कुमार, सुबोध शर्मा, संजीव शर्मा, सलमान सईद, हरेंद्र त्यागी, सतीश शर्मा, रीना शर्मा, उषा चिन्हयोट (मेरठ), सत्यप्रकाश मित्तल, नरेश नंदन वाल्मीकि, राकेश पुण्डीर, आनंद प्रकाश त्यागी, महफूज राणा, विनोद शर्मा, सुरेंद्र मैनवाल, अरूण प्रकाश गर्ग, नानू मियां, बिलकिश चौधरी आदि मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में पूर्व एमपी जफर नकवी ने लखीमपुर कांड के बारे में विस्तारपूर्वक पत्रकारों को बताया कि किस प्रकार भाजपा की वर्तमान सरकार दोषियों को बचाने में डटी हुई है।

 

सरेंडर करने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर3 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। योगी सरकार में अपराधियों पर लगातार कस रहे शिकंजे का ही परिणाम है कि अपराधी अब अपराध से तौबा करने लगे हैं। सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा नगर कोतवाली परिसर में देखने को मिला। यहां एक हिस्ट्रीशीटर हाथ जोड़े हुए पहुंचा और गुनाहों की माफी मांगते हुए आगे से कोई अपराध न करने की कसम खाई। उसने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। हिस्ट्रीशीटर बसरुद्दीन उर्फ छोटा निवासी खालापार ने थानाध्यक्ष आनंद देव मिश्रा के समक्ष हाथ जोड़ते हुए पहुंचा। बताया कि वह नगर कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। आगे से कोई गुनाह न करने की कसम खाई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नगर कोतवाल आनंद देव मिश्रा ने बताया कि आरोपित पर कई मामले दर्ज है इस समय कोतवाली में एसएसआई राकेश शर्मा खालापार चोकी प्रभारी अक्षय शर्मा कोतवाली स्पेशल टीम के जवान विपिन राणा मौजूद थे।

 

हवन पूजन के साथ इण्डियन पोटाश लिमिटेड शुगर मिल का पैराई सत्र शुरू4 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। इण्डियन पोटाश लिमिटेड, शुगर मिल, रोहानाकलॉ में पेराई सत्र २०२१-२२ हेतु पंडित शिव नरायण शास्त्री द्वारा पूर्ण विधि-विधान से लोकेश कुमार, प्रधान प्रबन्धक के कर कमलों से ब्वायलर पूजन कराया गया। श्री लोकेश कुमार द्वारा बताया गया कि कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष मिल की पेराई क्षमता १६०० टीसीडी से बढ़ाकर २५०० टीसीडी की गयी है तदनुसार रोहाना मिल को शासन द्वारा गत वर्ष ५५ लाख कु० के सापेक्ष ५८.०४ लाख कु० गन्ना आवंटित किया गया है, जिससे कृषकों का गन्ना पूर्व वर्षों के अपेक्षाकृत ज्यादा व समय से पेराई किया जा सकेगा। इस अवसर पर श्री नरेश कुमार, विभागाध्यक्ष(गन्ना), श्री भगत सिंह, मुख्य अभियन्ता, श्री पंकज कुमार बालियान, अति. मुख्य रसायनज्ञ, श्री आर०के०तिवारी, प्रबन्धक (मा०संसा०), श्री नीरज यादव (लेखाधिकारी), श्री सोमनाथ मुखर्जी सहित इकाई के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

दुकान में चोरी से मचा हड़कम्प6 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र मे चोरो का आतंक कम होने का नाम नही ले रहा है। एक ओर जहां पर पुलिस अधिकारी क्षेत्र में प्रतिदिन फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र मे सुरक्षा का जायजा ले रहे है तो दुसरी ओर मंडी क्षेत्र मे रात के समय चोर अपना आतंक मचा रहे है और दुकानो और घरो मे बडी लुट की घटना का अंजाम दे रहे है। ताजा घटना नई मंडी क्षेत्र के बिंदल बाजार की है जहां पर कल रात्री में चोरो ने एक ज्वैलर्स की दुकान का शटर फाडकर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। जिसकी सूचना मिलने पर नई मंडी ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र मे पडने वाले बिन्दल मार्किट मे कल रात्री के समय मे पंकज ज्वैलर्स की दुकान का शटर फाडकर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। जिसमे लाखो रूपये के गहने और रूपये पर हाथ साफ कर डाला। आपको बता दे कि इससे पहले भी नई मंडी क्षेत्र जैस रिहायशी इलाके मे चोरी की घटना हो चुकी है जिसके कारण क्षेत्र के लोगो के साथ ही व्यापारी भी सदमे है। गत रात्री भी चोरो क द्वारा मंडी क्षेत्र मे दुकान मे चोरी की घटना को अंजाम दे डाला जिसकी सुचना सुबह के समय दुकानदार को मिली तो उसने मौके पर पहुंचकर जैसे ही अपनी दुकान खोल कर देखी तो दुकान का सारा सामान अस्तव्यस्त पाया जिसको देखकर दुकानदार की हालात खराब हो गयी। जिसकी सूचना उसने नई मंडी पुलिस की दी जहां पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है। आपको बता दे कि इससे पूर्व भी मंडी क्षेत्र मे एक व्यापारी के घर पर परिवार को बंधक बनाकर भी बडी लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसका खुलासा पुलिस के द्वारा कर दिया गया था।
व्यापारी नेता संजय मित्तल, गौरव स्वरूप और विकल्प जैन भी पहुंचे
मुजफ्फरनगर । नई मंडी क्षेत्र स्थित पोश एरिया पीठ बाजार में पंकज ज्वेलर्स की दुकान में देर रात लाखों रुपए की चोरों ने शटर काटकर चोरी कर ली जिसकी सूचना मिलते ही सुबह सवेरे उद्योगपति व पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गौरव स्वरूप पहुंचे व्यापारी नेता संजय मित्तल भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वही नगर पालिका सभासद विकल्प जैन भी चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और तीनो नेताओ ने पीड़ित व्यापारी को सांत्वना दी और पुलिस प्रशासन से तीनों नेताओं ने चोरी की घटना का खुलासा करने की जल्द से जल्द मांग की वही नई मंडी में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोष प्रकट किया।

 

विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत ली बैठक8 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जनपद के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव २०२२ के दृष्टिगत आगामी १ नवंबर से ३० नवंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि १ नवंबर से ३० नवंबर तक जनपद के समस्त मतदान केंद्रों पर माह के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को बीएलओ द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा, जिसमें मतदाताओं के पहचान पत्र में त्रुटि सही कराने एवं १ जनवरी २०२२ को १८ वर्ष की आय पूर्ण करने वाले युवाओं का मतदाता पहचान पत्र बनाया जाएगा। साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार १८ से २९ साल के मतदाताओं को विशेष रूप से जोड़ने का अभियान चलाया जाए। इसी क्रम में जनपद के प्रत्येक बूथ पर कम से कम १५ से २० मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है तथा महिलाओं मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जायें तथा शादी के उपरांत अधिकतर महिलाओं के पहचान पत्रों का स्थानांतरण नहीं हो पाता है जिसको अभियान चलाकर सही कराने की आवश्यकता है। तथा जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों को बताया कि जनपद में मतदान स्थलों में परिवर्तन होने के कारण बूथ क्रमांक बदल गए हैं, इसलिए पहचान पत्र फार्म भरते समय बूथ संख्या का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर अपने बूथ लेवल एजेण्ट की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जिससे कि बीएलओ एवं बूथ लेवल एजेण्ट में समन्वय स्थापित कर क्षेत्रवार मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्देशित किया कि समस्त बीएलओ की अटेंडेंस एवं विस्तृत रूप से ट्रेनिंग एवं प्रशिक्षण कराया जाए तथा रजिस्टर भरने की कार्रवाई पूर्ण रूप से कर पाए तथा समय से मतदाता पुनरीक्षण का कार्य समाप्त हो जाए। तत्पश्चात माह दिसंबर में पुनरीक्षण कार्य समाप्त कर निर्वाचन आयोग को सूचना भेजी जाएगी, जिसकी ५ जनवरी २०२२ को प्रकाशन होने की पूर्ण संभावना है। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

चरथावल को तहसील बनाने की मांग
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा ने जनपद के कस्बा चरथावल को तहसील बनाने की मांग उठाई। भाकियू के बैनर तले विभिन्न किसान आन्दोलनो मे बढचढ कर हिस्सा लेने वाले जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा ने क्षेत्र की जनता के हित मे चरथावल को तहसील बनाने की मांग की। चरथावल मे आयोजित एक कार्यक्रम के तहत ग्रामीणो ने जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। क्षेत्र के गांव छिमाउ मे आयोजित कार्यक्रम मे दर्जनो ग्रामीण व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार, पोस्टर व पम्फलेट का वितरण10 Min 9 |
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज शाहपुर में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा व उपयोग हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर्स १०१ फायर ब्रिगेड,१०२ स्वास्थ्य (राष्ट्रीय एम्बुलेंस) सेवा, १०८ एम्बुलेंस सेवा,११२ पुलिस आपातकालीन सेवा,१८१ महिला हेल्पलाइन, १०७६ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,१०९० वुमन पॉवर लाइन,१०९८ चाइल्ड लाइन व बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जनजागरूकता कार्यक्रम मे हेल्पलाइन प्रश्नोत्तरी मे सफल छात्राओं अवनी, लक्ष्मी व सरिता को फूल माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया एवं श्रीमती रिंकी रानी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित सभी छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर्स व बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के पोस्टर वितरित किए गए। कार्यक्रम मे श्रीमती रिंकी रानी,श्रीमती शिवानी अरोरा, विशाखा, मीनाक्षी, आँचल, पूजा, तनु व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम मे छात्रा शबनूर का सहयोग रहा।

 

माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत11 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता के नई मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर उनकी अध्यक्षता एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के संचालन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल को व्यापारियों की समस्याओं को तत्परता के साथ उठाकर उनका निराकरण कराने व भाजपा द्वारा उनको व युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, को पदाधिकारी बनाए जाने पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया एवं भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिला महामंत्री प्रवीण जैन,व अध्यक्ष नवीन मंडी व्यापार संघ संजय मिश्रा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा हमेशा व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं को तत्परता के साथ उठाकर उनका निराकरण कराना संगठन की प्राथमिकता पर रहा है,आगामी १४ नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय श्री नरेश अग्रवाल जी द्वारा लखनऊ में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल जी एवं मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय सुनील बंसल जी व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जी की गरिमामई उपस्थिति रहेगी जिसमें पूरे प्रदेश के व्यापारी बढ़-चढ़कर शामिल होंगे इस अवसर पर कार्यक्रम में संगठन के आनंद गुप्ता,अमित गुप्ता,अतुल गोयल,गौरव जैन, अखिलेश शर्मा,अरविंद गुप्ता,सौरभ मित्तल,शिवकुमार सिंघल,पराग अग्रवाल,अभिलक्ष मित्तल,उपस्थित रहे

 

दीपावली मिलन कार्यक्रम मनाकर सामाजिक सदभाव का दिया संदेश12 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। सेक्युलर फ्रंट के द्वारा आयोजित परंपरागत (दीपावली मिलन) इस वर्ष भी बहुत धूमधाम से मनाया गया और कार्यक्रम को देश की एकता व अखण्डता को समर्पित करते हुए अपने वतन में अमन व शान्ति के लिये प्रार्थना की गई। एक रेस्टोरेंट में एक शाम सदभाव के दीयों के नामष् कार्यक्रम में सर्वसमाज के प्रतिष्ठित प्रबुद्ध नागरिक जनों का उमड़ा हुजूम। सब ही ने मुक्त कंठ से की शानदार आयोजन की प्रशंसा और अतिथियों ने कार्यक्रम को आशीर्वाद देते हए सेक्युलर फ्रंट के पदाधिकारीयो को वकार्यक्रम को समय की आवश्यकता बताया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरु माहराज गोपाल दास जी,मौलाना अब्दुल कादिर, पण्डित सुशील शर्मा, काजी मोहम्मद अल्वी, शहर काजी तनवीर आलम,मौलाना बासित,सुखदर्शन बेदी गुरु सिंह सभा के अमरजीत सिडाना व बार संघ अध्यक्ष कली राम एड० सचिव अरुण शर्मा एड० व पूर्व बार अध्यक्ष प्रमोद त्यागी व नसीर काजमी,रेवती नन्दन व सुनील सिंघल, संजय मित्तल,देवराज पवार ,पंकज अग्रवाल,कृष्ण गोपाल मित्तल, डॉ नजमुल हसन जैदी, अमीर आजम एड. रहे संचालन कार्यक्रम संयोजक गौहर सिद्दीकी ने किया कार्यक्रम मे तरूण गोयल एड., डॉ अशोक सिंघल,वसी अंसारी एड०, माजिद सिद्दिकी, शाहिद आलम,शैंकी खान व सलीम मलिक, मुनव्वर एड. प्रो डॉ आर के सिंह,पण्डित सतीश शर्मा , व राकेश त्यागी,अरविंद गर्ग आसिफ खान, कुल्लन देवी, डॉ विवेक, अमित पटपटिया,बोहरन लाल, नन्दकिशोर शर्मा, डॉ मुकेश अरोरा,राहुल वर्मा,राजीव वर्मा,मौलाना आबाद व भूरा कुरैशी.महबूब आलम ऐड, .रोहित जैन, इंजीनियर नफीस राना, मास्टर नजर, शाहनवाज आफताब, फैसल काजमी,राजीव शर्मा मंनोज वर्मा,उमर एड,राहत,आबिद नदीम खान,सलीम अंसारी सभासद. मास्टर अल्ताफ मशअल,राशिद मंत्री. असद फारूकी ,शफीक अहमद थानवी सहित काफी समाजसेवी भी मौजूद रहे, कार्यक्रम को सफल बनाने मे बदर खान,इकराम कस्सार,शमीम कस्सार,मुर्शिद खान,शाहवेज राव मास्टर इसरार,नफीस अहमद का सहयोग रहा।

 

अभद्र टिप्पणी भेजने वाले पर हो कार्यवाही13 Min 7 |
मुजफ्फरनगर । करवाचौथ के पवित्र त्यौहार पर महिला द्वारा अभद्र टिपणी करने पर कार्यवाही की मांग की। हिंदू धर्म में त्योहारों का विशेष महत्व है और हर त्यौहार का एक विशेष संदेश होता है त्योहारों का महत्त्व होने के साथ-साथ उसका वैज्ञानिक और सैद्धांतिक संदेश भी होता है त्योहारों का क्रम चल रहा है हिंदू समाज बड़े ही धूमधाम से करवा चौथ का पर्व मनाया लेकिन कुछ लोगों की मानसिकता दूषित हो चुकी है जो सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से हिंदू धर्म के त्योहारों पर उल्टी-सीधी बयानबाजी या पोस्ट करते हैं ऐसा ही एक मामला मुजफ्फरनगर में आया है जिसको लेकर हिंदू समाज में रोष है और इसी को लेकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ऐसी ही आपत्तिजनक पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें करवा चौथ पर्व को लेकर एक महिला द्वारा अमर्यादित टिप्पणी की गई है हिंदू जागरण मंच ने कहा किसी भी प्रकार की कोई भी बात जो हिंदू धर्म को अपमानित करने वाली होगी उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपी कोई भी हो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जाएगी। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारी वैभव कुमार कार्तिक जोहरी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

नशे से रहे दूर
मुजफ्फरनगर। राठी खाप की क्षेत्रीय पंचायत करहेड़ा गांव में हुई। थांबेदरों व खाप चौधरियों ने एकता पर बल देते हुए युवा पीढ़ी का नशे से दूर रहने का आह्वान किया। गणमान्य व्यक्तियों ने खाप चौधरी चौ. ब्रह्म सिंह राठी को पगड़ी पहनाई। मंत्री सोहनवीर सिंह राठी ने कहा कि खाप ने निर्णय लिया है कि बाबा ब्रह्म सिंह कोर कमेटी को खारिज कर चुके हैं और यह अस्तित्व में नहीं होगी। खाप में केवल मंत्री व थांबेदार होते हैं। पंचायत संयोजक मनोज उर्फ बिन्नू राठी ने युवा पीढ़ी का नशे से दूर रहने का आह्वान किया। थांबेदार कृष्णपाल राठी ने कहा कि खाप के ि व्यक्ति आपसी मनमुटाव दूर कराएं पंचायत में भाजपा के अमित राठी, हरीश उर्फ बब्बू राठी, सोनवीर सिंह, राजेंद्र राठी, बाबूराम, धीर सिंह डायरेक्टर, सुरेंद्र चेयरमैन, प्रमोद कुमार, योगेंद्र सिंह, दीपक राठी, परमेंद्र, प्रमोद कुमार, पप्पू, टीटू, धर्मेद्र, इंद्रपाल, अरविद, बिल्लू, अजीत व राजीव आदि मौजूद रहे।

 

केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्गो के लिए कर रही है कामः डा. वीरपाल निर्वाल
मुजफ्फरनगर। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित जिला पंचायत के निरीक्षण भवन पर मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लिए काम रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, गरीब कन्या सामूहिक विवाह योजना, किसान सम्मान निधि, सुकन्या योजना का लाभ समाज के सभी वर्ग को दिया है। प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा किया है। किसान, मजदूर, व्यापारी व महिलाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि जनता के बीच में जाएं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें।
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम करती है। पार्टी केवल सत्ता प्राप्त करने या सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि देश चलाने के लिए है और राष्ट्र के हित में सभी आवश्यक कदम उठाने का जज्बा रखती है। बैठक को किसान मोर्चा के जिला मंत्री कोकिल काकरान, मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, डा. वीरपाल सहरावत, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान ने भी संबोधित किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष सतनाम बंजारा, दिनेश सैनी, सचिन ठाकुर, इंद्र कश्यप, धर्मेद्र शर्मा, योगेश गुर्जर नीटू सहरावत व पुलकित आदि मौजूद रहे।

 

लगेगी फैंसी लाइट, चमकेंगे शहर के चौराहे
मुजफ्फरनगर। शहर के चौराहों और मुख्य मार्गों के सुंदरीकरण का प्रोजेक्ट तैयार हो गया है। शहर के उद्यमियों और बैंकों के सहयोग से तीन चौराहों को खूबसूरत बनाया जाएगा। मीनाक्षी, वहलना, एटूजेड चौराहे का डिजाइन तैयार हो गया है। इनकों अंतिम रूप डीएम सीबी सिंह देंगे। सूजडू से वहलना चौक तक डिवाइडर और फैंसी लाइट की जिम्मेदारी एमडीए को दी गई है।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि डीएम सीबी सिंह ने शहर के कायाकल्प का निर्णय लिया है। शहर को भव्य और आकर्षित बनाने के लिए काम शुरू हो गया है। मेरठ रोड से शहर की एंट्री को भव्य रूप दिया जा रहा है। वहलना चौक से सूजडू चुंगी तक डिवाइडर को ठीक कराने के साथ पौधारोपण और फैंसी लाइट का कार्य होगा। प्रवेश करते समय आम आदमी को अच्छा महसूस हो यह प्रयास किया जा रहा है। इसी के साथ शहर के तीन चौराहों को मनभावन बनाने की पूरी तैयारी है।
मीनाक्षी चौक को सुंदर बनाने का बीडा उद्यमी पंकज अग्रवाल ने उठाया है। वह इसके लिए डिजाइन तैयार करा रहे है। यह डिजाइन डीएम को दिखाया जाएगा। जो बदलाव होगा उसे करके अंतिम रूप दे दिया जाएगा। जल्द ही मीनाक्षी चौक एक अलग रूप में दिखाई देगा। इसी तरह अहिल्याबाई चौक का डिजाइन एचडीएफसी और एक्सिस बैंक तैयार करा रहे है। इसका खर्च भी यही वहन करेंगे। यह चौराहा जल्द ही अलग छाप छोड़ता दिखाई देगा। इसी के साथ एटूजेड चौराहे का डिजाइन उद्यमी सुरेंद्र अग्रवाल तैयार करा रहे हैं। सभी डिजाइन को अंतिम रूप डीएम ही देंगे।
दो बड़ी सड़के बना रही एमडीए
एडीएम अमित सिंह ने बताया कि शहर की साकेत कालोनी का मुख्य मार्ग एमडीए से बनवाया जा रहा है। ६५ लाख रुपये का इसका टेंडर जारी हो गया है। इसी के साथ पचेंडा रोड का एक हिस्सा जो ज्यादा खराब है १५ लाख की लागत से उसे भी बनवाया जा रहा है। शहर के विकास में एमडीए चार करोड़ खर्च कर रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + seventeen =