News
खबरें अब तक...

समाचार

हेलमेट व मास्क ना लगाने वालों के काटे चालान
मुजफ्फरनगर। थानां सिविल लाइन क्षेत्र के मेरठ रॉड स्थित सिंडिकेट बैंक के सामने थानाप्रभारी सिविल लाइन डी के त्यागी के निर्देश पर एस आई सर्वेश कुमार ने आज सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान बगैर हेलमेट व मास्क ना लगाने वालों के काटे स्टेडियम चोकी इंचार्ज सर्वेश कुमार ने कई वहानों के चालान किये तथा मास्क आदि लगाने के साथ हैलमेट प्रयोग करने के लिए भी कहा।

मासूम बच्ची की मौत पर हंगामा2 Min Min 1 |
मीरापुर। मासूम बच्ची की मौत से गुस्साये परिजनो ने हंगामा खडा कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियो ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी करूण नामक युवक की करीब तीन माह की बेटी वृन्दा को तीन दिनो से उल्टी-दस्त की शिकायत पर कस्बे मे ही एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। परिजनो को आरोप है कि उक्त क्लीनिक पर इंजेक्शन लगाया गया। जिस कारण मासूम बच्ची की मौत हो गई। बताया जाता है कि तीन से उल्टी दस्त से परेशान बच्ची को कस्बे के एक डाक्टर के क्लीनिक पर भर्ती कराया गया। जहां उसकी गलत इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। आरोप है कि आरोपी चिकित्सक ने बच्ची को यह कहकर मुजफ्फरनगर के लिए रैफर कर दिया कि बच्ची की हालत सीरियस है उसे तुरन्त शहर ले जाओ। बताया जाता है कि इस बात से बुरी तरह घबराए परिजना आनन-फानन मे बच्ची के उपचार के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने परिजनो को बताया कि बच्ची की मौत तो करीब दो-ढाई घन्टे पहले हो चुकी है। इस बाद से क्षुब्ध परिजनो ने आरोपी डाक्टर व कम्पाउंडर के साथ मारपीट करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बच्ची की मौत तथा हंगामे की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। इस दौरान अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे सीओ व थाना प्रभारी ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया तथा आरोपी चिकित्सक व उसके कम्पाउंडर को हिरासत मे ले लिया। यह हादसा आज दिन भर कस्बे मे चर्चा का विषय बना रहा।

विवाहिता ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। एक विवाहिता ने संदिग्ध हालातों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि गढी निवासी २१ वर्षीय प्रीत पत्नी विकास ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सड़क हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि संभलहेडा निवासी बिट्टू रोहाना के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड में गोतस्कर दबौचा3 Min Min 1 |
तितावी। थाना क्षेत्र तितावी के ग्राम करवाड़ा के जंगल में देररात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक गो तस्कर को दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से गो तस्कर घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि गांव करवाड़ा के जंगल में कुछ लोग गोकशी करने के लिए इकट्ठा है। बताया कि उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ आसपास के क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान जंगल में कुछ आवाज सुनाई दी। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोचने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। बदमाश की पहचान काला उर्फ गुलजार पुत्र शरीफ निवासी हरसोली थाना शाहपुर के रूप में हुई। बदमाश से ३१५ बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस, गोकशी के उपकरण तथा एक जिंदा गोवंश बरामद हुआ। दबोचा गया बदमाश थाना शाहपुर का हिस्ट्रीशीटर है, एवं जानलेवा हमले सहित उस पर गोवध तथा गैंगस्टर के मुकदमे हैं।

वाहन चैकिंग अभियान चलाया4 Min Min 1 |
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के जोला अड्डे पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया हुआ था जिसपर सामने से आ रहे एक युवक जो सन्दिग्ध लग रहा था उसको रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा जिसपर एस आई राकेश शर्मा व उनकी टीम ने भाग रहें युवक को पकड़ कर तलासी ली तो उसके पास से दो सौ २०० ग्राम चरस बरमाद हुई पकड़े गए नशे के कारोबारी का नाम मुस्तकीम पुत्र अनीस निवासी ग्राम जोला थानां बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर बताया जा रहा हैं जिसके खिलाफ थानाप्रभारी बुढ़ाना पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं पकड़ा गया नशे का कारोबारी मुस्तकीम पहले भी जा चुका हैं नशे के कारोबार में जेल।

समस्याओं से कराया अवगत5 Min Min |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन की इकाई समस्त नगरपालिका एसोसिएशन के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मिले एवं मंत्री को व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया गया, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा उनको बताया गया कि हम मंडलायुक्त सहारनपुर के पास दो बार जा चुके हैं मंडलायुक्त द्वारा हमारी बात को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद व्यापारियों के पक्ष में प्रशासन को लिखा प्रशासन को लिखने के बाद नगरपालिका में जो कागज है नगरपालिका किस कारण से वह कागज हमें उपलब्ध नहीं करना चाहती है,उन्होंने कहा कि हम ई ओ साहब का सम्मान करते हैं और सारे सभासदों का सम्मान करते हैं, ५०९ दुकानदार जो नगरपालिका के हैं इससे करोड़ों रुपए की आय नगर पालिका को होगी,चौयरमैन झूठे बयान देकर आरोप लगाती है कि व्यापारी किराया नहीं देना चाहते है,व्यापारी किराया भी देना चाहता है,किराया बढ़ाना भी चाहता है, चैयरमेन जनता को भ्रमित करना चाहती है,हम मीडिया के द्वारा मुज़फ्फरनगर की जनता को बताना चाहते है कि व्यापारी सरकार को राजस्व देना चाहते हैं और चौयरमेन साहिब उसके बीच में रोड़ा बनी हुई हैं इस अवसर पर भानुप्रताप, रामप्रकाश सहनी,वीरेंद्र अरोरा आदि उपस्थित रहे।।

शहीद सैनिको को दी श्रृद्धाजंलि6 Min Min |
मुजफ्फरनगर। हिन्दू संघर्ष समिति ने चाइना बार्डर पर शहीद हुए सैनिको को श्रृद्धाजलि अर्पित की तथा चाईनीज वस्तुओ के पूर्णतः बहिष्कार का निर्णय लिया। हिन्दू संघर्ष समिति की एक बैठक नई मन्डी पटेल नगर स्थित नागो वाले मन्दिर मे आयोजित हुई। हिन्दू संघर्ष समिति लक्ष्मीनगर के संयोजक नरेन्द्र पंवार उर्फ साधू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे बुढाना विधायक उमेश मलिक उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता अर्चक पूरोहित महासंघ के अध्यक्ष पं.ब्रज बिहारी अत्री द्वारा की गई। विजय महामंत्र जाप के साथ बैठक का संचालन अमित गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक मे चाइना बार्डर पर शहीद हुए देश के सैनिको की आत्मा की शांति के लिए गायत्री मन्त्र के जाप किए गए तथा मोमबत्ती जलाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बुढाना विधायक उमेश मलिक ने कहा कि हम सभी को अपने भारतीय जवानो की शहादत पर गर्व है। इन वीर सपूतो का बलिदान निष्फल नही रहेगा। उन्होने कहा कि राष्ट्र धर्म सर्वोपरी है। समिति के संयोजक बैठक मे देशराज चौहान, पंकज शर्मा,पवन मित्तल, प्रमोद मलिक, टीटू गुर्जर, अरूण प्रताप सिह, अभिषेक कुमार मनोज पाटिल, संजय कुमार, शिवा बाल्मिकी, बंटी चौधरी, वैभव यादव एड., चमनलाल कुक्की, कुशाग्र शर्मा, रिषभ जैन, बागेश अग्रवाल, विरेन्द्र त्यागी आदि 25 संगठनो के पदाधिकारी मौजूद रहे।

शहीदो के परिजनो को आर्थिक मद्द एवं नौकरी की मांग7 Min Min |
मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने भारतीय सीमा क्षेत्र मे घुसपैठ के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिको को श्रृद्धाजलि अर्पित करते हुए शहीदो के परिजनो को आर्थिक मदद, परिवार मे किसी एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने की मांग।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। जिसमें अवगत कराया कि चीन द्वारा लददाख क्षेत्र मे भारतीय सीमा का अतिक्रमण करते हुए सीमा क्षेत्र मे जो घुसपैठ की है। उसका भारतीय सैनिको ने पुरजोर तरीके से विरोध करते हुए चीनी सैनिको को मुंह तोड जवाब दिया है। जिसमे भारतीय फौज के महान सपूतो ने भारत माता के चरणो मे अपने प्राणो की आहूति दे दी। इस दौरान देश के 20 जवान शहीद हो गए। इससे पूर्व पार्टी की और से वीर जवानो को श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। इस दौरान नितिन कोहली प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी तथा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ख्याल रखा गया।
ज्ञापन मे मांग की गई कि चीनी सैनिको को खदेडते हुए जो 20 भारतीय फौजी शहीद हुए है। उनके परिवार वालो को एक करोड रूपये व एक पैट्रोल पम्प या गैस एजेन्सी प्रदान की जाए। चीन से आने वाले सामान के बहिष्कार की मांग की गई। इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वरिष्ठ नेता इलम सिह गुर्जर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर, अमित चौधरी, अरूण सिह, हिमांशु वर्मा, शुभम, आदर्श पुण्डीर आदि मौजूद रहे।

आज होगा सूर्य ग्रहण
मुजफ्फरनगर। इस वर्ष संवत २०७७ में भूमंडल पर पड़ने वाले दो सूर्य ग्रहण में से पहला सूर्य ग्रहण कंकण सूर्य ग्रहण २१ जून २०२० दिन रविवार को दृष्टिगोचर होगा। दिल्ली को केंद्र मानते हुए ग्रहण का समय १०ः१९ से प्रारंभ होकर दोपहर १ः४८ तक रहने वाला है, वही सूर्य ग्रहण का सूतक काल २० जून रात्रि १०ः०० बजे से प्रारंभ हो जाएगा,चुकी यह ग्रहण रविवार को है अतः इसे चूडामणि ग्रहण भी कहा गया है।चूड़ामणि ग्रहण का शास्त्रों में बहुत अधिक महत्व है रविवार सूर्य का ही दिन है अतः ग्रहण के समय सूर्य उपासना,आदित्य हृदय स्त्रोत, सूर्याष्टक स्त्रोत इत्यादि पाठ करने चाहिए,इसके अलावा गुरु से प्राप्त मंत्र या अपने इष्ट की प्रसन्नता के लिए जपा जाने वाला मंत्र अधिक से अधिक संख्या में जपना चाहिए जिससे कई गुना अधिक लाभ हमें प्राप्त होता है।
महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि ग्रहण के समय सूर्य को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए नेत्रों की ज्योति पर प्रभाव पड़ता है और इसका उपचार भी नहीं हो सकता है। ग्रहण का ज्योतिषीय प्रभाव बताता है कि इस ग्रहण का सर्वाधिक लाभ सिंह राशि ,मेष राशि,कन्या राशि व मकर राशि को रहने वाला है ,वही वृष, कर्क, तुला व कुंभ राशि को थोड़ी हानि की संभावना है इसके अलावा अन्य राशियो पर ग्रहण का विपरीत प्रभाव दिखाता है,ग्रहण के समय कहा गया है कि पका हुआ और कटा हुआ फल या सब्जी दूषित हो जाती है अतः ग्रहण के समय न तो भोजन बनाकर रखें और नहीं सब्जी को काट कर रखना चाहिऐ।

केंडल मार्च निकाला
मुज़फ्फरनगर। सर्व समाज एवं ग्रामवासियो एवं के सहयोग से अपने आदर्श गांव दतियाना में देश की सीमा पर चीन से हुए विवाद में शहीद हुए सैनिकों को अश्रुपूर्ण एवम् भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मोन रखा गया ओर केंडल मार्च निकाला दुख की इस घड़ी में शहीद सैनिकों के परिजनों देश के साथ खडे है । जिस तरह वीरता पूर्वक हमारे सैनिकों ने चीन की हिमाकत का मुंहतोड़ जबाव दिया है उस पर हम सभी को गर्व है । इस दुख और संकट की इस घड़ी में हम सभी सेना एवम् देश के नेतृत्व के साथ हैं।

बारिश से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार को सुबह से गाँव भोपा में पहली मानसूनी बारिश हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में ३.५ डिग्री की कमी आने से भोपा के लोगों को जारी गर्मी से राहत मिली तेज बौछार के साथ शुरू हुई औऱ लगातार रिमझिम बारिश से लोगों को इस माह के कई दिनों से जारी चिलचिलाती धूप के साथ जलाने वाली गर्मी से राहत मिली शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान ३.५ डिग्री कमी के साथ ३५ डिग्री तो १.७ डिग्री कमी के साथ न्यूनतम तापमान २६.५ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया पहली मानसूनी बारिश होने के कारण यह बारिश जिला समेत आसपास के सभी जिलों में भी हुई है।

हिंदू युवा ब्राह्मण महासभा का आयोजन9 Min Min |
मुजफ्फरनगर। दक्षिणी कृष्णापुरी में श्री शिव धाम मंदिर में हिंदू युवा ब्राह्मण महासभा का आयोजन हुआ और इस आयोजन में सभी ब्राह्मण एकत्रित हुए और अपने अपने मत को रखा और एक समिति का आयोजन किया और इस समिति में सभी ब्राह्मण गणों ने मिलकर जैसे कि 21 जूल को आप सभी को ज्ञात है कि सूर्य ग्रहण लगने वाला है इसी उपलक्ष में हम सब ने मिलकर अपने अपने मत को रखा और मीटिंग को आगे बढ़ाया गया जिसकी अध्यक्षता पंडित आनंद राज वत्स ने की और उपाध्यक्ष पंडित अंकित वशिष्ठ ने आने वाले २१ जून को सूर्य ग्रहण के विषय में वार्तालाप हुई नगर के समस्त विद्वान ब्राह्मणों द्वारा निर्णय लिया गया की २१ जून को प्रातः १०ः१९ से १ः४८ तक यह ग्रहण रहेगा ग्रहण का सूतक २० जून को रात्रि १०ः०० बजे से प्रारंभ हो जाएगा अतः सभी मंदिर २० जून की रात्रि १०ः०० बजे से २१ जून को १रू४८ तक बंद रहेंगे ग्रहण काल के समय में जो माता बहने गर्भ से हैं वि ग्रहण काल में गोला अनाज आदि लेकर के बैठे सोना वर्जित है ग्रहण काल में किसी भी सब्जी को काटना अथवा साफ करना भी वर्जित है अतः ग्रहण काल में सत्संग आदि करके समय बिता सकते हैं सभा में उपस्थित पंडित आनंद राज वत्स पंडित अंकित वशिष्ठ पंडित गंगोत्री तिवारी पंडित देवराज मिश्रा पंडित अनुज तिवारी पंडित मनीष वशिष्ठ पंडित विपिन तिवारी पंडित जगदीश प्रसाद तिवारी पंडित नीरज तिवारी पंडित राजेश दुबे पंडित अवध नारायण तिवारी पंडित रवि शंकर दुबे पंडित लोकेश दुबे पंडित संतोष तिवारी पंडित सुरेंद्र पांडे पंडित प्रशांत दुबे पंडित कृष्णानंद पंडित दिनेश कुमार दुबे पंडित दिनेश तिवारी जी उपस्थित रहे।

मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित काग्रेस कैम्प कार्यालय मुज़फ्फरनगर में काग्रेस नेताओं ने गलवन घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की व उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद प्रकाश त्यागी, पी सी सी सदस्य राकेश पुंडीर, शहराधयक्ष जुनैद रऊफ,रविन्द्र बालियान व अमरपाल सिंह उपस्थित रहे

 

मुजफ्फरनगर में एसएसपी ने 9 इंस्पेक्टर व 19 दरोगाओं के तबादले किये
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव ने आज देर रात्रि में पुलिस विभाग के 9 इंस्पेक्टर व 19 दरोगाओं के तबादले कर दिए हैं।
एसएसपी ने इंस्पेक्टर गिरीश चंद त्यागी, हरशरण शर्मा व पंकज त्यागी को पुलिस लाईन से अपराध शाखा, इंस्पेक्टर गुरूचरण सिंह को पुलिस लाईन से प्रभारी मानवाधिकार सैल, इंस्पेक्टर महिपाल सिंह को पुलिस लाईन से अपराध शाखा, राजेशचन्द शर्मा को प्रभारी डायल 112, सुभाष सिंह को प्रभारी अपराध शाखा, संजीव भटनागर को प्रभारी साईबर सैल, इंस्पेक्टर राजीव को मोनिटरिंग, डीसी आरबी व एएचटीयू का प्रभारी बनाया है। इसी प्रकार एसआई राजकुमार राणा को एसएसआई थाना भोपा, वासिद सिद्दकी एसएसआई थाना ककरौली, भोला शंकर, जितेन्द्र सिंह, अक्षय खारी सिविल लाईन, कुमार गौरव सागर रामराज, इंतजार अहमद, ज्योति तोमर मीरापुर, निधि चौधरी शहर कोतवाली, ललिता कुमारी नई मण्डी, हरीश शर्मा शहर कोतवाली, जितेन्द्र कुमार रतनपुरी, हरीश राघव भौंराकला, ललित कुमार रतनपुरी, संजय प्रभारी चौकी बायवाला थाना बुढाना, प्रहलाद सिंह प्रभारी चौकी जसोई थाना तितावी, सुरेश कुमार शहर कोतवाली, सुभाषचंद एसएसआई थाना सिखेडा व एसएसआई संदीप कुमार को प्रभारी चौकी बिरालसी थाना चरथावल भेजा गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + one =