News
खबरें अब तक...

समाचार

राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता की अंमित यात्रा में पहुंचे दिग्गजKk Min |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता का गुरूवार की देर रात्रि निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही राजनीतिज्ञों के अलावा शहर के गणमान्य नागरिकों ने वहां पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी।
प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के पिता 84 वर्षीय रमेशचंद गुप्ता का गुरूवार रात्रि करीब सवा नौ बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों वेदान्ता हास्पिटल से उपचार कराकर वे अपने आवास पर लौटे थे। गत सायं अचानक उनकी तबियत खराब हुई और सवा नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व.ं रमेशचंद गुप्ता अपने पीछे नाती पौतों का भरा पूरा परिवार छोड गये है। शुक्रवार को सवेरे नौ बजे गांधीनगर स्थित कपिलदेव अग्रवाल के आवास से अंतिम यात्रा शुरू हुई। जो नई मंडी शमशान घाट पर पहुंची। गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने दी। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान,राज्यमंत्री विजय कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बुढाना विधायक उमेश मलिक, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य स.सुखदर्शन बेदी, श्रीमोहन तायल, वरिष्ठ नेता डा.सुभाष चन्द शर्मा, पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, शरद शर्मा, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, कमलकांत कश्यप, संजय अरोरा, जिला पंचायत सदस्य संदीप मलिक, कुशपुरी, संजय सक्सेना, भाजपा नेता यशपाल पंवार, इलमसिंह गुर्जर, ठा. अरूण सिंह, सतीश गोयल, गौरव स्वरूप, उमादत्त शर्मा, ज्ञानचंद सिंघल, आरएसएस से ब्रिजेश, कुलदीप गोयल, विपुल भटनागर, भाजपा नेता राजीव गर्ग, संजय गर्ग, अचिन्त मित्तल, विकास भार्गव,सरवट प्रधान श्रीभगवान शर्मा, पूर्व सभासद पवन अरोरा, सभासद प्रेमी छाबडा, डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सभासद राजकुमार सिद्धार्थ,रालोद नगर अध्यक्ष मनोज शर्मा,प्रदीप वर्मा,कांग्रेस नेता सतीश शर्मा, भाजपा नेता प्रदीप शर्मा, ब्रहमप्रकाश शर्मा,शिवकुमार खटीक, सुनील दर्शन, व्यापारी नेता संजय मित्तल, राजेन्द्र काटी, महेश चौहान, कैप्टन प्रवीण,उद्यमी शरद गोयल बन्टी, रमेश खुराना,सपा नेता राकेश शर्मा, सपा नेता सोमपाल भाटी, सभासद विवेक चुघ, रोहल बाल्मिकी, पूर्व सभासद बिजेन्द्र पाल,विशाल गर्ग, रजत गोयल, जितेन्द्र कुच्छल, वैभव त्यागी, नमन मित्तल, नितिन मलिक, डा.देशबन्धु तोमर, डा.वीरपाल निर्वाल, विजय वर्मा, शिवराज त्यागी, व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, भूरा कुरैशी के विभिन्न राजैतिक दलो, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों के अलावा मीडिया जगत से भी प्रभारी, सम्पादक, पत्रकार व छायाकार मौजूद रहे व परिवारजनो मे ललित अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिग का ध्यान रखा गया।

पैट्रोलियम पदार्थो की कीमत मे वृद्धि के विरोध मे सौंपा ज्ञापन4 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। रालोद नेताओ ने पैट्रोलियम पदार्थो की कीमत मे वृद्धि के विरोध मे डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा।
रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित रालोद कार्यकर्ताओ ने सरकार द्वारा पैट्रोलियम पदार्थो की कीमत बढाये जाने तथा बढती मंहगाई के विरोध मे व बकाया गन्ना भुगतान आदि के सम्बन्ध मे धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा। जिसमें अवगत कराया गया कि मंहगाई तथा पैट्रोलियम पदार्थो की बढाई जा रही कीमतो से किसान की समस्या मे इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी और पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतो मे वृद्धि से आम जन भी परेशानी महसूस कर रहा है। ज्ञापन मे बढाए गए मूल्यो को वापिस लेने की मांग की। ताकि आर्थिक मंदी के दौर मे किसान व मजदूरो को राहत मिल सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिह, अभिषेक चौधरी,पराग चौधरी अंकित सहरावत आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एसएसपी ने किया निरीक्षण5 Min 7 |
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस लाइन का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया, जिसके अन्तर्गत मैस, बैरक, स्नानघर, कैन्टीन, कार्यालय आदि को चैक किया गया तथा पुलिस कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क, सैनेटाईजर, साबुन आदि का इस्तमाल व सोशल डिसटेन्सिंग का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

डीएम से मदद की गुहार लगाई6 Min 14 |
मुजफ्फरनगर।  कॉलेज की छात्राओ ने डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को सम्बोधित शिकायती पत्र मे छात्रवृत्ति शुक्ल प्रतिपुर्ति न होने के कारण यूनिर्वसिटी फार्म जमा न करने का आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगाई।
कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंची श्री राम कॉलेज की बी.एड.द्वितिय वर्ष की छात्राओ ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए शिकायती पत्र मे कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि वे सभी श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर मे बी.एड.द्वितिय वर्ष की छात्राएं है। प्रार्थीयागणो ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर कालेज मे बी.एड. हेतु शिक्षा सत्र 2018-19 में एडमिशान लिया था। तथा कालेज को शुल्क की प्रतिपुर्ति शासन द्वारा मिलने वाली अनुसूचित जाति हेतु देय छात्रवृत्ति से होने वाली थी। उन्होने प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के बाद द्वितिय वर्ष मे एडमिशल लिया तथा द्वितिय वर्ष की छात्रवृत्ति कॉलेज को प्राप्त हो चुकी है। कॉलेज छात्राओ का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन अब प्रार्थीयागणो का यूनिर्वसिटी फार्म जमा करने से इंकार कर रहा है। उनका कहना है कि हमे आपका प्रथम वर्ष का छात्रवृत्ति से शुल्क प्राप्त नही हुआ है। छात्रवृत्ति प्रथम वर्ष की नही आई है। छात्राओ का कहना है कि प्रथम वर्ष का कालेज शुल्क 52,000 रूपये जमा कराने को कहा गया है। अन्यथा उनका द्वितिय वर्ष हेतु परीक्षा फार्म युनिवर्सिटी को नही भेजा जाएगा। छात्राओ का कहना है कि उनके परिवार जनो की आर्थिक स्थिती ठीक नही है। अतः उनकी मदद की जाए। ज्ञापन सौपने वालो मे कु.मोनीदेवी,ज्योति रानी, कु.पूजा देवी, कु.प्रीति रानी आदि मौजूद रहे।

मोबाईल की दुकान मे चोरी7 Min 12 |
मुजफ्फरनगर। चोरो ने मोबाईल की दुकान मे चोरी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की शामली रोड ईदगाह पुलिस चौकी से कुछ दूर बीती देर रात अज्ञात चोरो ने मोबाईल की दुकान के शटर के ताले तोडकर दुकान मे रखी कुछ नकदी व मोबाईल आदि चोरी कर लिए। रोजाना की भांति आज सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे दुकान स्वामी अशरफ तथा आसपास के दुकानदारोने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन कर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

दो अंतर्राजीय वाहन चोर गिरफ्तार8 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०२ शातिर अंतर्राजीय वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से ०८ चोरी की मोटरसाईकिल व ०२ चोरी की स्कूटी एक्टिवा बरामद किये गए है। पूछताछ में फिरोज पुत्र उमरदराज नि० म०न० ०१ द० खालापार थाना को०नगर मु०नगर, खालिद पुत्र महबूब खान नि० ४५५ खादरवाला थाना को०नगर मु०नगर बताया जिसके कब्जे से ०१ मो०सा० बुलेट बिना नम्बर प्लेट सिल्वर रंग, ०१ मो०सा० बुलेट, ०१ मो०सा० हीरो होण्डा स्पेलेन्डर नम्बर, ०१ मो०सा० हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस , ०१ मो०सा० पैशन प्रो नम्बर, ०१ स्कूटी होण्डा एक्टीवा, ०१ मो०सा० प्लसर बिना नम्बर प्लेट, ०१ मो०सा० सीडी डिल्क्स बिना नम्बर प्लेट, ०१ मो०सा० हीरो स्पेलेण्डर बिना नम्बर प्लेट , ०१ स्कूटी होण्डा एक्टीवा बिना नम्बर प्लेट आदि बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तगण अलग अलग जगहो से स्कुटर व मौ०सा० चोरी करके उसका रजिस्ट्रेशन नम्बर, इन्जन नम्बर व चौचिस नम्बर बदलकर ग्राहकों को बेच दिया करते थे।

एसडीएम सदर ने किया निरीक्षण9 Min 4 |
रोहाना। ग्राम बेहडी में शिव मंदिर बेहडी के पास तालाब से अवैध कब्जा में सफाई के लिए जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बेहडी व ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना दिया था जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बेहडी ग्राम सचिव वे लेखपाल को जल्द से जल्द अवैध कब्जा में तालाब की सफाई कराई के आदेश किए जिसमें ग्राम सचिव ने एक हिस्से की खुदाई कराकर काम बंद कर दिया जिसमें आज एसडीएम सदर दीपक कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और तालाब का पूरा काम न मिलने से नाराजगी जाहिर की लेखपाल वह बेहडी ग्राम सचिव अशरफ अंसारी से फोन पर वार्ता कर जल्द से जल्द काम पूरा करने के आदेश दिए।

राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया जिसका विषय ’’भारत : स्पेनिश फ्लू से कोविड-19’’ रहा। इस वेबीनार की अध्यक्षता डा0 सचिन गोयल प्राचार्य एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर तथा मुख्य वक्ता के रूप में डा0 टी0वी0एस0 ढाका, विभागाध्यक्ष (वनस्पति विभाग), डी0ए0वी0 कॉलेज, मुजफ्फरनगर रहे व इसका संचालन डा0 सौरभ शर्मा, प्रवक्ता वाणिज्य विभाग एस0डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर ने किया।
वेबीनार के मुख्य वक्ता टी0वी0एस0 ढाका ने भारत में स्पेनिश फ्लू से कोविड-19 तक के विषय पर विस्तार से समझाते हुए कहा कि 1918 में हुई स्पेनिश फ्लू महामारी इतिहास की सबसे घातक महामारी है जिससे दुनिया भर की लगभग 30 प्रतिशत आबादी संक्रमित हुई थी। 1918 में पहली बार यूरोप संयुक्त राज्य अमेरिका तथा एशिया के कुछ हिस्सों में फैली थी। उस समय इस हत्यारे फ्लू के तनाव का इलाज करने के लिए प्रभावी दवाये व टीकें नही थे नागरिकों को मास्क पहने का आदेश दिया गया था स्कूल, सनेमा घर व व्यवसायों को बंद कर दिया गया थे।
वेबीनार के प्रारम्भ में वेबीनार अध्यक्ष डा0 सचिन गोयल ने शिक्षा के क्षेत्र में कोविड-19 से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को विस्तार से समझाया तथा उनके उचित समाधान के बारे में भी बताया उन्होने बताया की कोविड-19 से स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालय बंद होने के कारण छात्र/छात्राओं की शिक्षा बाधित न हो इसके लिए हम किस प्रकार प्रयास कर सकते है तथा कोविड-19 से उत्पन्न गम्भीर समस्या को एक अवसर मानकर अपनी क्षमताएं बढा सकते है। उन्होनें बताया की विश्व के 5 करोड से अधिक लोग इस बीमारी से संक्रमित हो गये थे तथा महिलाओं पर इसका अत्याधिक प्रभाव हुआ था। वेबीनार को सफल बनाने में डा0 नावेद अख्तर, डा0 रवि अग्रवाल, डा0 अमित कुमार, डा0 मोहिनी पंवार, मानसी अरोरा, नुपुर, सपना, आकांक्षा, गरिमा, गितिका, नीतु गुप्ता, स्वाति, पिंकी, विंशु मित्तल, विपाशा, कुमार वैभव, रूखसार, रेणु, संकेत जैन, कमर रजा, कृष्ण कुमार, कुशलवीर, आशीष पाल, दीपक गुप्ता आदि का सहयोग योगदान रहा।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन10 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन,उ.प्र. के बैनर तले डीएम कार्यालय पर एकत्रित पदाधिकारियो ने पेंशन से सम्बन्धित समस्त कार्य कोषागार मे बनाए रखने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष एम.ए.अलवी के नेतृत्व मे कचहरी पहुंचे पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मे बताया कि संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने शासन को 5 जून 2020 को भेजे गए पत्र मे यह उल्लेख किया था कि सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनस एसो. ने अनेक बार अनुरोध किया है। कि पेंशन/पारिवारि पेंशन का समस्त कार्य कोषागार के अर्न्तगत ही बनाये रखा जाए और बैंक के पास केवल भुगतान का कार्य रहे। पेंशनर सलाहकार समिति की गत बैठक मे सभी संगठनो ने कहा था कि वर्तमान व्यवस्था से सभी संतुष्ट है और इसमे किसी परिवर्तन की ेकसी परिवर्तन की आवश्यक्ता नही है। परन्तु वित्त विभाग थोडा रूक रूक कर फिर उसी दिशा मे आगे बढना प्रारम्भ कर देता है। वर्तमान मे वित्त विभाग लगातार विचार कर रहा है। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष एम.ए.अलवी, जिला मंत्री महक सिह आदि मौजूद रहे।

नशे की गोलियों के साथ किया गिरफ्तार11 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा चलाए गए जीरो ड्रग्स अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस के रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी राजेंद्र वशिष्ट ने 720 नशे की गोलियों के साथ शाहिद पुत्र शुभराती निवासी नियाजुपुरा को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार शाहिद शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर विभिन्न धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

विवाहिता ने पति पर लगाया दूसरी शादी का आरोप
मुजफ्फरनगर, खतौली। एक विवाहिता ने अपने पति पर धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है।
मीरापुर के गांव कुतुबपुर निवासी एक युवती की शादी क्षेत्र के गांव नंगला खुर्द निवासी युवक के साथ हुई थी। युवती के पिता ने पुलिस को आरोप लगाया कि शादी के बाद उनको पता चला कि युवक ने पहले से ही किसी लड़की से कोर्ट मैरिज कर रखी है। उसने धोखाधड़ी करते हुए उनकी लड़की से शादी की। इसी बात को लेकर उनकी पुत्री ने एसएसपी के यहां शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी ने खतौली पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने इस मामले में युवक पक्ष को थाने बुलाया है और पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूरा मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वैध शस्त्रधारी अपने लाइसेंस 29 जून तक एनडीएएल पर अपलोड कराएंः अपर जिला मजिस्ट्रेट
मुजफ्फरनगर। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन/प्रभारी अधिकारी(शस्त्र) अमित सिंह ने बताया कि वैध शस्त्रधारियों के लाइसेंस एनडीएएल पर दर्ज नहीं हो पाये हैं, उनके शस्त्र लाइसेंस 29 जून तक एनडीएएल पर अपलोड करा ले। उन्होंने बताया कि 29 जून के बाद बिना यूआईएन के शस्त्र लाईसेंस अवैध हो जायेगें। उन्होंने बताया कि समस्त शस्त्र लाइसेंसधारी जिनके शस्त्रों का डाटा बेस सोफ्टवेयर पर फीड होने से रह गया है वह अपने लाइसेंस, जन्मतिथि प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं अपने वर्तमान फोटो सहित निर्धारित प्रारूप पर वांछित सूचना 2 प्रतियों में कलक्ट्रेट स्थित शस्त्र कार्यालय में तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यदि शस्त्र लाईसेंसधारक द्वारा वांछित सूचना निर्धारित समयावधि के भीतर उपलब्ध नही करायी जाती है तो ऐसे शस्त्रधारियों के शस्त्र लाइसेंस दिनांक 29 जून से अवैध समझे जायेंगे और इसके लिए शस्त्र लाईसेंसधारी स्वयं उत्तरदायी होंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि शासनादेश द्वारा शस्त्र लाईसेंसधारियों को कानूनी तौर पर एक व्यक्ति एक लाईसेंस पर केवल दो हथियार तक रखने का प्राविधान किया गया है तथा आयुध अधिनियम 1959 एवं आयुघ (संशोधन) अधिनियम 2019 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार ऐसे शस्त्र लाईसेंसी जिनके पास 03 शस्त्र दर्ज है वे अपने तीसरे शस्त्र को 13 दिसम्बर 2020 तक जमाध्सरेण्डर कर दें। उन्होने बताया कि एक वर्ष की अवधि के समाप्त होने के 90 दिनों के भीतर इन बंदूकों का लाईसेंस समाप्त हो जायेगा।उन्होने बताया कि शासनादेश में यह भी कहा गया है कि आम लोग अपना शस्त्र निकटतम पुलिस स्टेशन या फिर शस्त्र व्यवसायी के यहां जमा कर सकते हैं।

नामित सभासदों पर कार्य में बाधा डालने का आरोप
मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत मीरापुर में सड़क निर्माण कार्य करने वाले चार ठेकेदारों ने नामित सभासदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से उनकी शिकायत की है।नगर पंचायत मीरापुर में अनेक स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। गुरूवार को नगर पंचायत में कार्य करने वाले ठेकेदार प्रदीप कुमार, शिराज मलिक, अमजद, राजेश्वरी ने नामित सभासदों पर आरोप लगाया कि भाजपा के नामित सभासद उनके द्वारा किये जा रहे सड़क निर्माण में खामियां निकालकर उन पर कमीशन के लिए दवाब बना रहे है। ठेकेदारों ने जिलाधिकारी से नामित सभासदों की शिकायत की है। ठेकेदारों का आरोप है कि उक्त सभासद उनके द्वारा प्रत्येक स्थान पर कराए जा रहे निर्माण कार्यों में खामियां निकालकर स्थानीय लोगों को एकत्र कर लडाई झगडे का माहौल बना रहे हैं। ज्ञात हो कि भाजपा के नामित सभासदों ने कस्बें में चल रहे सड़क निर्माण कार्यो में मानक के अनुरूप सामग्री प्रयोग नही किये जाने पर ईओ व चेयरमैन की शिकायत अपर जिलाधिकारी से की थी। नामित सभासदों ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को निराधार व गलत बताते हुए इसे चेयरमैन व ईओ की साजिश बताया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + fifteen =