समाचार
अभियुक्त नौमान पुत्र नियाज पी0एन0बी0 बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया
मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पर उ0नि0 अमीर सिंह यादव द्वारा अभियुक्त नौमान पुत्र नियाज निवासी कस्सावान थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को पी0एन0बी0 बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरादम की गयी। वहीं थाना तितावी पर उ0नि0 विनोद तेवतिया द्वारा अभियुक्त योगेन्द्र उर्फ पिन्टू निवासी साहब सिंह निवासी ढिंढावली थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को लखान मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 96 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
कई को अवैध तमंचे, कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध तमंचे, कारतूस सहित दबोच लिया। थाना चरथावल पर उ0नि0 राजकुमार सिंह द्वारा अभियुक्त आले नबी पुत्र अब्दुल हक निवासी निर्धना थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को निर्धना ईदगाह रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये।
थाना चरथावल पर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त नसीम पुत्र घसीटा निवासी मुर्दा पटटी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को कुटेसरा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। वहीं थाना छपार पर उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त गौरव पुत्र सुनील, प्रदीप पुत्र धर्मपाल निवासीगण ग्राम बडहेडी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को एन0एच058 बडहेडी रजवाहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। थाना जानसठ पर उ0नि0 ओमकार नाथ द्वारा अभियुक्त हासिम पुत्र फजरु निवासी काटका थाना जानसठ मुजफ्फरनगर को कवाल बाईपास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
युवक द्वारा आत्म हत्या-ग्रामीणो मे शोक
जानसठ। युवक का शव फांसी पर लटका देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। युवक द्वारा आत्म हत्या की सूचना पर गांव मे पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाते हुए मामले की छानबीन शुरू की। जानकारी के अनुसार जानसठ कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कवाल निवासी युवक मांगेराम पुत्र जयपाल का फांसी लगा शव आज उसी के घेर मे फांसी पर लटका मिला। युवक द्वारा आत्म हत्या से परिजनो मे कोहराम मच गया। यह मामला पूरे गांव मे जंगल की आग तरह फैल गया और देखते ही देखत दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। युवक द्वारा गांव कवाल मे आत्म हत्या की खबर मिलते ही कुछ देर मे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे फांसी पर लटके शव को उतरवाया। बताया जाता है कि युवक मांगेराम का शव उसके घेर मे टीन शेड मे फांसी पर लटका हुआ था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। चर्चा रही कि इस दौरान परिजनो ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियो व गांवके जिम्मेदार लोगो के हस्तक्षेप से परिजन शान्त हो गए। वहीं दूसरी और चर्चा यह भी रही कि अवैध सम्बन्धो मे युवक की हत्या की गई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई है।
वांछित अभियुक्त दिलशाद पुत्र मौ0 अनीस को भूम्मा अडडे से गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पर उ0नि0 जितेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त दिलशाद पुत्र मौ0 अनीस निवासी दर्जी वाली गली खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को भूम्मा अडडे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त ओमपाल पुत्र रिडवा, सोमपाल पुत्र रिडवा निवासीगण कुतुबपुर थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगण के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना तितावी पर उ0नि0 तारिक वसीम द्वारा गैंगस्टर अधि0 में वांछित मोहसीन पुत्र शरीफ, वादा उर्फ आबाद पुत्र मुन्शी निवासीगण बुढीना खुर्द थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को अभियुक्तगण के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
गांधी कालोनी निवासी कांस्टेबल की मौत
मुजफ्फरनगर । सड़क हादसे में घायल गांधी कालोनी निवासी कांस्टेबल की आज मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी कालोनी गली नम्बर १३ निवासी २४ वार्षीय शुभम शर्मा पुत्र रामदास शर्मा पुलिस विभाग में कांस्टेबल था। उसकी तैनाती बिजनौर जनपद के संभल में थी। मार्च माह में रेस लगाते समय वह वहीं अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। संभल में उपचार के बाद परिजन उसे मुजफ्फरनगर घर ले आये थे, तभी से उसका उपचार चल रहा था। बताया गया कि आज शुभम की मौत हो गई। परिजनों ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भेज दिया है।
युवक संदिग्ध हालातों में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला
मुजफ्फरनगर। एक युवक संदिग्ध हालातों में अपने घर में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तितावी के बघरा निवासी २२ वर्षीय अनिल कुमार अपने घर में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विवाहिता की मौत
मुजफ्फरनगर। गंभीर हालत में उपचार के लिये जिला अस्पताल लाई गई विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इनकार कर दिया और शव को घर ले गए।
बताया गया कि देवबंद के गांव चांदनाकोल निवासी २७ वर्षीय मधु पत्नी अक्षय कुमार को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कानूनी कार्यवाही से इनकार कर दिया और उसके शव को घर ले गए।
नहाते समय नदी में डूब गया
मुजफ्फरनगर। दोपहर के समय तपती गर्मी से राहत पाने के लिए अपने कुछ दोस्तों के साथ चरथावल रोड स्थित काली नदी में नहा रहा एक युवक नहाते समय नदी में डूब गया। इस हादसे से उसके साथियों तथा नदी पर कपडै धो रहे लोगों में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व ग्रामीण नहर में डूबे युवक को बचाने के प्रयास में जुटे रहे। बताया जाता है कि उक्त युवक किदवईनगर मदरसे के पास का रहने वाला है। हादसे की जानकारी से युवक के परिजनों में हड़कम्प मच गया तथा परिजन व पडौसी आनन फानन में ही मौके पर जा पहुंचे।
ब्रह्मपुरी में खराब लाइटों को ठीक कराया
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला अंबा बिहार रामपुरम एवं मुस्तफा कॉलोनी से पिछले तीन-चार दिनों से पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल को स्थानीय नागरिकों एवं सभासद परवेज आलम से शिकायत प्राप्त हो गई थी आज पालिका अध्यक्ष द्वारा संज्ञान लेते हुए क्षेत्र वासियों की समस्या के निदान के लिए शरद गुप्ता प्रभारी जलकल अभियंता के नेतृत्व में पालिका के संबंधित कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा और और हेड टैंक मैं नलकूप के माध्यम से ओवरहेड टैंक को भरवाते हुए तथा जल जल नलिकाओं कोठी करवाते हुए जलापूर्ति सुचारू कराई गई इसके अतिरिक्त जन्माष्टमी पर पर मंदिरों के आसपास लता मुख्य मार्गा एवं हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में अध्यक्ष महोदया के निर्देश पर जीटी रोड एवं वार्ड संख्या २५ मोहल्ला अवध विहार लक्ष्मण बिहार के साथ-साथ वार्ड संख्या १८ श्रीमती रानी सक्सेना पत्नी संजय सक्सेना मान्य सभासद के वार्ड में मोहल्ला ब्रह्मपुरी में खराब लाइटों को ठीक कराया गया।
कई लोगो की कोरोना टेस्टिंग की गई
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कई लोगो की कोरोना टेस्टिंग की गई। आला अधिकारियो के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज नगर के हनुमान चौक के समीप कोरोना टेस्टिंग की। डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशो के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आज मेरठ रोड हनुमान मन्दिर के समीप कोरोना टेस्टिग की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस दौरान कई लोगो के कोरोना टेस्ट किए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो के निर्देश मे टीम ने जांच सैम्पल लिए।
विभिन्न स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया गया।
मुजफ्फरनगर। लॉक डाउन के दौरान पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने लाकडाउन के दौरान बिना किसी जरूरी कार्य के वाहन लेकर घूमने वालो को जमकर हडकाया तथा उनके वाहनो के ई-चालान भी काटे। शासन के निर्देशो के चलते माह के प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को 55 घंटे के लॉकडाउन के मददेनजर आला अधिकारियो के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना प्रभारियो ने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियो के निर्देशन मे क्षेत्र मे गश्त की तथा वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान विभिन्न चौराहो व मार्गो पर वाहन चैकिंग की तथा बिना किसी जरूरी कार्य के घूमने वालो को जमकर हडकाया। लॉकडाउन के कारण नगर के सभी बाजार बन्द रहे तथा सडकें सूनी-सूनी नजर आई। कुछ गली मौहल्लो मे बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आए। एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसपी सिटी सतपाल अंतिल,सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार,सीओ सिटी हरीश भदौरिया,शहर कोतवाल अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी, इंस्पैक्टर नई मन्डी योगेश शर्मा,इंस्पैक्टर जानसठ दीपक चतुर्वेदी,इंस्पैक्टर भोपा संजीव कुमार, इंस्पैक्टर खतौली संतोष कुमार त्यागी, थाना प्रभारी चरथाव सूबे सिह, थाना प्रभारी तितावी कपिलदेव आदि विभिन्न थाना प्रभारियो ने मय फौर्स के अपने-अपने क्षेत्र मे भ्रमण किया तथा वाहन चैकिंग की। पुलिस ने कई वाहनो के ई-चालान काटे।
फलौदा गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने से अफरातफरी
मुजफ्फरनगर। फलौदा गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने से अफरातफरी का माहौल है। संक्रमित युवक के मकान के आसपास जाने से लोग कतरा रहे हैं। प्रधान पति ने गांव को सैनिटाइज कराया है। फलौदा निवासी युवक थाने के कस्बा इंचार्ज लेखराज सिंह का रसोइया था। गुरुवार को कस्बे में पीएचसी पर कोविड-१९ की जांच में युवक संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को बेगराजपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक के संक्रमित होने का पता चलने पर लोग उसके मकान के पास जाने से कतरा रहे हैं। प्रधान पति जसवंत त्यागी ने बताया कि सुबह लेखपाल ने फोन कर बताया कि गांव वाले पीएचसी पर जाकर कोरोना टेस्ट करा सकते हैं। वहां स्वास्थ्य विभाग की और सैंपल के लिए शिविर लगाया गया है। मंदिर से एनाउंसमेंट कराकर गांव वालों को सूचना कर दी गई है। प्रधानपति ने गांव को सैनिटाइज कराया।
मां का दूध शिशु के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार- सीएमएस डा. अमिता गर्ग
मुजफ्फरनगर। बच्चे के लिए छह माह तक मां का दूध ही सर्वापरि होता है। यह बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक होता है। मां के दूध में पौष्टिक तत्वों की बराबरी किसी भी अन्य दूध से नहीं की जा सकती है। मां का दूध शिशुओं में डायरिया, कान और सांस के संक्रमण को भी कम करता है साथ ही शिशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। आधुनिक दौर में कुछ मां बच्चे को पाउडर का दूध देती हैं, जो बच्चे को बहुत नुकसान दायक साबित होता है। जिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. अमिता गर्ग का कहना है कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार होता है। मां का पहला गाढ़ा दूध ही बच्चे के लिए उत्तम माना जाता है और छः माह तक बच्चे को केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। मां का दूध जल्दी पच जाता है और शिशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। मां का दूध पीने से शिशु और मां के बीच अपनापन बढ़ता है और इससे उनके रिश्ते को जो मज़बूती मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पाउडर का दूध बच्चे के लिए बहुत नुकसानदायक होता है, एक तो यह बहुत देर से पचता है दूसरे बोतल से दिये जाने के कारण बच्चे को संक्रमण होने का खतरा बना रहता है।
उन्होंने कहा कि जुड़वां या दो से ज्यादा शिशुओं को स्तनपान कराना किसी मां के लिये मुश्किल भरा हो सकता है और जुड़वा शिशुओं के तय समय से पहले पैदा होने की वजह से उन्हें ज्यादा स्तनपान कराने की जरूरत होती है। ऐसे में डबल पम्पिंग की मदद से दूध की जरूरत को पूरा किया जा सकता है, क्योंकि जितनी ज्यादा पम्पिंग की मदद ली जाएगा, शरीर में दूध भी उतना ज्यादा बनेगा। उन्हें एक-एक करके या डबल क्रेडल पोजीशन का इस्तेमाल करते हुए एक साथ स्तनपान कराया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले मां आरामदायक स्थिति में बैठ जाए। दोनों शिशुओं को सामने लाकर इस तरह अपनी गोद में बैठाए, जिससे उनके सिर मां की बाजुओं के अंदर की ओर हों और उनके पैर गोद।स्तनपान से पहले साबुन से हाथ धोएँ और मास्क का भी इस्तेमाल करें।
महावीर चौक पर कोविड-19 टेस्ट सेंटर का निर्माण कार्य शुरू
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव तथा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदत्त की जा रही हैं ताकि कोरोना वायरस के प्रभाव को निष्फल किया जा सके।
कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण पिछले चार पांच महीनो से सभी लोग वैश्विक आपदा कोविड-19 के पभाव से त्रस्त है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देशन मे प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिको के स्वास्थ्य के मददेनजर विभिन्न व्यवस्थाए सुनिनिश्चत की गई हैं। प्रशासन द्वारा जगह जगह कोरोना जांच शिविर एवं आईसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। इसी संदर्भ मे नगर के महावीर चौक पर भी जल्द ही कोविड-19 टेस्ट सेंटर शुरू कराया जा रहा है। बीती रात से महावीर चौक पर कोविड-19 टेस्ट सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एडीएम प्रशासन अमित सिह व सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार ने देर रात महावा चौक पहुंच कर कोविड टेस्ट सैंटर के निर्माण सम्बन्धी आवश्यक निर्देश दिए।
कार को कटवाकर उसके पार्ट्स बेच डाले और पुलिस को चोरी की झूठी सूचना दी-धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने अपनी बोलेरो कार को कटवाकर उसके पार्ट्स बेच डाले और पुलिस को बोलेरो चोरी की झूठी सूचना दे दी। जांच में सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने आरोपित को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गाड़ी के बाकी पार्ट्स भी बरामद कर लिए। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि चार अगस्त को राजकुमार चंदेल उर्फ राजू पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम बेहड़ा थाना सिखेड़ा ने अपनी बोलेरो कार नंबर यूके ०४ जी २७८५ पीनना में चरथावल रोड पर शराब के ठेके के पास से चोरी होने के संबंध में सूचना दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक सतीश शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की तो उक्त घटना का होना नहीं पाया गया। पुलिस ने राजू से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि पिछले चार माह से लॉकडाउन के कारण उसका काम नहीं चल रहा था। गाड़ी को कोई बुकिग भी नहीं मिल रही थी। फाइनेंस कराई गई गाड़ी की किस्त भी रूक गई थी। कर्जा बढ़ता जा रहा था जिस पर उसने दोहरा लाभ कमाने की योजना बनाई और गाड़ी को अपने घर में ही काट दिया और उसके टुकड़े धीरे-धीरे चलते-फिरते कबाड़ियों को बेच दिए। बाकि पार्घ्ट्स उसने अपने घेर में छिपा दिए। बताया कि उसने चोरी का झूठा मुकदमा इसलिए लिखवाया था कि किश्त न देनी पड़े और इंश्योरेंस का पैसा भी मिल जाए। पुलिस ने आरोपित के घेर से बोलेरो की एक कमानी, डीजल की टंकी, ब्रेक लीवर आदि सामान बरामद कर धोखाधड़ी के आरोप में उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
गांव बवाना के रास्ते में भरे कीचड़ व गंदे पानी से ग्रामीणों का जीना मुहाल
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के गांव बवाना के रास्ते में भरे कीचड़ व गंदे पानी से ग्रामीणों का जीना मुहाल है। ग्रामीणों द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नही हो रहा है। गांव बवाना में गली के किनारे बनी नाली में पानी की निकासी न होने की वजह से घरों का गंदा पानी बहकर सड़क पर आ रहा है। कीचड़ व पानी से भरे रास्ते से गुजरने से बुजुर्ग व साईकिल सवार अक्सर गिर जाते हैं। ग्रामीण संजीव, मनोज पाल, मोहम्मद हुसैन, सुनील मास्टर, कूड़े सिंह आदि ने बताया कि रास्ते के किनारे नालियों में पानी की निकासी न होने के कारण कीचड़ व जलभराव की समस्या हो रही है। गली में हर समय गंदा पानी भरा होने की वजह से उसमें मच्छर पैदा होकर संक्रामक बीमारी होने का अंदेशा बना हुआ है। जलभराव वाली गली में स्थित घरों के लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को जलभराव समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
रामलीला टिल्ला पर छोटे नालो की तली झाड़ सफाई कराई गई
मुजफ्फरनगर। श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के निर्देशानुसार वार्ड संख्या १५ श्रीमती कैलासो देवी पत्नी राजकुमार तथा वार्ड संख्या ४ सचिन कुमार सभासदगण के वार्ड जिसमें मोहल्ला रामपुरी एवं मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर छोटे नालो की नाला गैंग के सफाई मित्रों के द्वारा तली झाड़ सफाई कराई गई इससे गंदे पानी की समुचित निकासी हुई तथा क्षेत्रीय जनता द्वारा कृतज्ञता प्रकट करते हुए खुशी का इजहार किया गया दोनों मोहल्लों में नालों की सफाई होने से जल निकासी सुचारू हो गई है इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या ३ श्रीमती पिंकी पत्नी श्री लक्ष्मण सिंह के वार्ड में मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया गयाद्य
संगठन का उददेश्य किसानों के हित की लड़ाई लड़ने का-मोहम्मद इसरार सेफी
मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की एक मिटिंग मुजफ्फरनगर ४० फुटा रोड मोहम्मद इसरार सैफी महासचिव उत्तर प्रदेश के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी जसविंदर सिंह जी ने कि और संचालन डाक्टर इसरार सैफी ने किया. भाकियू लोक शक्ति मोहम्मद इसरार सेफी महासचिव उत्तर प्रदेश ने कहा कि संगठन का उददेश्य किसानों के हित की लड़ाई लड़ने का है. जहां भी किसानों की कोई समस्या होगी उसके लिए संगठन हर सम्भव संघर्ष के लिए तैयार हैं मिटिग मौजूद चौधरी जसविंदर सिंह करहेडा गांव जिला अध्यक्ष ने कहा की देश में किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है इसलिए आवश्यक है की सरकार किसान आयोग का गठन करें मीटिग में मौजूद किसानों ने भाकियू लोक शक्ति की ईमानदारी में अपनी आस्था जताते हुए (भाकियू भानू ) से नाता तोडा और दर्जनों लोगों ने भाकियू लोक शक्ति की सदस्यता ग्रहण की तों मिटिग मौजूद सभी की सहमति से मोहम्मद इसरार सेफी महासचिव उत्तर प्रदेश ने चौधरी जसविंदर सिंह को जिला अध्यक्ष का पद देकर सम्मानित किया। वहां पर सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। श्रीमती ललिता चौधरी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जिला मंजू देवी जिला अध्यक्ष शामली महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शाहिद नेता, जिले सिंह ज़िला मुख्य महासचिव कानूनी सलाहकार एडवोकेट इकराम ज़िला कोषाध्यक्ष हाजी महताब खान नफीस अहमद जिला मीडिया प्रभारी। शाहिद हुसैनी उर्दू मीडिया प्रभारी शमीम कसार, मुबाशिर नफीस इरफान सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

