News
खबरें अब तक...

समाचार

कार्यालयो पर ध्वजारोहण कर देश की एकता व अखण्डता की शपथ लीDdd Min |
मुजफ्फरनगर। स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद मे अनेक स्थानो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिलाधिकारी व एसएसपी सहित समस्त विभागाध्यक्षो ने अपने-अपने कार्यालयो पर ध्वजारोहण कर देश की एकता व अखण्डता की शपथ ली। तथा राष्ट्रहित को दृष्टिगत रख अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया।
आजादी के पर्व स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर डीएम सेल्वा कुमारी जे.ने कलैक्ट्रेट मे ध्वजारोहण कर तिरंगे का सलामी दी। जिसके पश्चात राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को आजादी के मायनो को समझते हुए देश व समाज की उन्नति के विषय मे चिन्तन करना चाहिए। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि हमे कभी भी यह नही सोचना चाहिए के देश ने हमारे लिए क्या किया। बल्कि यह सोचना चाहिए की हम अपने देश की तरक्की के लिए क्या सकते हैं। उन्होने की राष्ट्रहित ही सर्वोपरी है। अतः राष्ट्र के नवनिर्माण की बात करनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियो को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाए प्रेषित करते हुए सभी नागरिको से कोरोना काल के दृष्टिगत अधिक से अधिक समय घर पर ही व्यतीत करने की भी अपील की। ताकि इस वैश्विक आपदा का मुकाबला किया जा सके। जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण के पश्चात स्कूली बच्चो को सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार, एसडीएम अजय अम्बष्ट सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस लाईन मे एसएसपी अभिषेक यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस लाईन मे मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने विषिष्ट सेवाओं के लिए एसएसपी अभिषेक यादव व पुलिसकर्मियो को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। जिलाधिकारी ने अपने भाषण मे कहा कि देश की सुरक्षा मे पुलिस और सेना के कंधो के उपर है। उन्होने कहा कि जनपद पुलिस अपनी जिम्मेदारियो को बखूबी निभा रही है। कोरोना काल मे भी जनपद पुलिस का व्यवस्थाओ को लेकर सराहनीय सहयोग रहा है। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि एसएसपी अभिषेक यादव के कार्यकाल मे जनपद मे कानून व्यवस्था सुदृढ हुई है। पुलिस टीम ने कई बडे बदमाशो के हौसले पस्त किए हैं। डीएम ने एसएसपी व एसपी सिटी सहित समस्त पांचो पुलिसकर्मियो को गैलैट्री अवार्ड मिलने पर शुभकामनाए दी। इस अवसर पर एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसी देहात नेपाल सिह, एसपी क्राइम, एसपी टै्रफिक, आरआई अब्दुल रहीस खां आदि मौजूद रहे।

 

सपा कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
मुजफ्फरनगर। जनपद मे स्वतन्त्रता दिवस का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं आज सपा कार्यालय पर भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
74 आजादी के पर्व स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर तिंरगा फहराया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरी है। उन्होने कहा कि देश के वीर जवानो एवं स्वतन्त्रता सैनानियो ने देश की आजादी के लिए बहुत संघर्ष किए। उन सभी के त्याग व बलिदान का नतीजा है कि जो हम सब आज खुली हवा मे सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,बॉबी राठी, सचिन अग्रवाल, शलभ गुप्ता,अमित गुप्ता, निधिशराज गर्ग, राहुल वर्मा, विकास गोस्वामी,ब्रिजेश कुमार आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

रालोद कार्यालय पर राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर तिरंगा फहराया गया
मुजफ्फरनगर। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी ने पार्टी जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान संजय राठी,विकास कादियान, पराग चौधरी, अंकित सहरावत,मनु मलिक, अशोक बालियान एड. आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। महावीर चौक स्थित बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता श्यामलाल प्रजापति,अशोक कटारिया, राजकुमा सहावली,पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र गौतम,ओमवीर पेन्टर आदि मौजूद रहे। भगत सिह रोड स्थित कांग्रेस जिला व शहर कार्यालय पर 74 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी ने ध्वजारोहरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता उमादत्त शर्मा, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिलकिस चौधरी, रजनीश शर्मा, गोपाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नानू मिया,वरिष्ठ नेता तारिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।

 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर  ध्वजारोहण 
मुज़फ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आज ७४ वे स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया, भाजपा कार्यलय पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ सुभाष चंद शर्मा जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, व उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी देश वासियो को ७४ वे स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी,व देश की आजादी में बलिदान हुए देश के नायकों को याद किया। ध्वजारोहण के पश्चात मिष्ठान वितरित किया गया,इस अवसर पर उमेश मालिक, विक्रम सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल,सुखदर्शन सिंह बेदी, रोहताश पाल, विजेंद्र पाल,रोहिल बाल्मीकि, विजय सैनी, कूकड़ा मण्डल अध्यक्ष हरेन्द्रपाल, महामंत्री हरीश गोयल, राजेश पारासर,रोहित तायल, कपिल त्यागी, तरुण पाल, अश्वनी शर्मा, गौरव मित्तल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

7 Min 13 |जिला परिषद के प्रांगण में बड़े हर्षाल्लास के साथ ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर। ७४ वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन ने जिला परिषद के प्रांगण में बड़े हर्षाल्लास के साथ ध्वजारोहण जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय गुप्ता के द्वारा किया गया जिसमें प्रमोद मित्तल के द्वारा भारत माता के जयघोष के साथ भारत को आत्मनिर्भर बनने का आव्हान भी किया। इस शुभ अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी जाहिर करी जिसमें मुख्य रुप से संजीव वर्मा,सतीश तायल,राजेश जुनेजा, कुलदीप शर्मा,सुबोध गोयल, सचिन त्यागी, मयंक बंसल,अभिषेक वालिया,पंकज तनेजा, दिव्य प्रताप सोलंकी, विवेक वालिया, राहुल वर्मा, गुलशन छाबड़ा,सुधीर त्यागी , विनू त्यागी, कुमार मित्तल, रविंद्र छाबड़ा, रूपांकर गुप्ता आदि ने शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए सूक्ष्म रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

शुगर मिल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ३२ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व बैज लगाकर सम्मानित किया
मुज़फ्फरनगर। मंसूरपुर शुगर मिल में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया. ध्वजारोहण शुगर मिल के वी पी अरविंद कुमार दीक्षित ने किया. कार्यक्रम का संचालन फैक्ट्री मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने कियाद्य इस अवसर पर शुगर मिल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ३२ कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व बैज लगाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ओ एन तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि तिवारी जी को भी बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद कुमार दीक्षित ने कहा कि जिन देशभक्तों ने आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति या दी हमें उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह प्रभात मैडम, ब्रजराज सिंह अजय गुप्ता संजीव कुमार शर्मा, शिव कुमार पुंडीर जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे। सर शादीलाल डिस्टलरी में ध्वजारोहण वी पी ओमपाल सिंह ने किया। राज पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बेगराज सिंह राठी ने ध्वजारोहण किया।

 

ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस
Img 20200815 090641 Min |मुजफ्फरनगर। स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में ७४ वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षाल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से हुआ। तत्पश्चात प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर एवं कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा झंडे को सलामी दी गई है तथा सभी ने हिन्द देश का प्यारा झंडा ऊंचा सदा रहेगा व सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा गीत गाया। जय घोष से गगन मंडल गुंजायमान हो गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है देश के स्वतंत्रता सेनानियों महान नेताओं एवं वीरों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब मिलकर अपने देश को उन्नत बनाने में अपना योगदान दें, तभी हम अपने देश के सच्चे नागरिक कहलाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कोरोना महामारी में सभी अपने परिवार व स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहे तथा इस बीमारी से बचने के नियमों का पालन करे। कार्यक्रम का संचालन हर्षिता मिश्रा ने किया।

 

नगर पालिका प्रांगण में  ध्वजारोहण किया
10 Min 8 |मुजफ्फरनगर। नगर पालिका प्रांगण में आज नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल वह अधिशासी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से ७४ वे स्वाधीनता दिवस १५ अगस्त के मौके पर ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण के कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्रगान गाया कार्यक्रम के पश्चात नगर पालिका चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका कर्मचारियों को अपने विकास कार्या से भाषण में जानकारी दी वही आज नगरपालिका कर्मचारियों को लॉक डाउन में कार्य करने पर कोरोना योद्धा से सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल व ईओ विन्यमणि त्रिपाठी ,उद्योगपति अशोक अग्रवाल ,उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल ,स्टेनो गोपाल त्यागी व नगर पालिका के सभासद ओर समस्त नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे ।

 

वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश सभा भवन पर वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर द्वारा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हर्ष उल्लास से मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम ५ बार गायत्री मंत्र का उच्चारण कर उसके पश्चात ध्वजारोहण महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट एवं महिला मंत्री श्रीमती दीपाली अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान का उच्चारण किया व भारत माता की जय जयकार लगाई इसके पश्चात सभा के सभी सदस्यों ने कोविड-१९ के नियमों का पालन करते हुए अपने अपने विचार रखें उसके पश्चात मिष्ठान का वितरण हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजवंशी, राजकुमार गोयल अध्यक्ष, कुलदीप कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार, पंकज राजवंशी, विजय गग, राकेश गर्ग, अरुण कुमार, अमित गुप्ता एडवोकेट, सुधीर एरन, श्रीमती वीनू एरन, श्रीमती अनुराधा गुप्ता महिला अध्यक्ष, योगेश् गर्ग, अशोक गुप्ता, आनंद स्वरूप गुप्ता, अनिल कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे

 

अखिल भारतीय हिंदू एकता दल ने ७४ वा स्वतंत्र दिवस नई मंडी बालाजी चौराहे पर मनाया 12 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय हिंदू एकता दल ने ७४ वा स्वतंत्र दिवस नई मंडी बालाजी चौराहे पर मनाया ध्वजारोहण वरिष्ठ हिंदू नेता संजय अग्रवाल और कानपुर नमकीन वाले मनीष जी ने संयुक्त रूप से किया राष्ट्रगान गाया गया व भारत माता की जय के नारों के पश्चात मिष्ठान वितरण हुआ जिला संयोजक पंकज गुप्ता जिला अध्यक्ष राहुल जैन जिला मंत्री सचिन शर्मा नगर अध्यक्ष अंशुल सिंगल आशीष अग्रवाल जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष शर्मा राहुल जैन चिराग त्यागी राकेश सैनी पंडित अमित तिवारी पंडित कृष्णानंद शास्त्री श्याम किशोर मिश्रा नैतिक मिश्रा कपिल गोयल भानु प्रताप अजय चौहान सुभाष शर्मा संजीव अग्रवाल रवि प्रताप किशनपाल चौधरी राजू दीपक शर्मा विकास वंश गुप्ता अथर्व सिंघल एवं हिंदूवादी नेता सुरेंद्र मित्तल कशिश गोयल मौजूद रहे।

दून वैलि पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर मे स्वतन्त्रता दिवस मनाया

मुजफ्फरनगर। भारतमाता की जय व तिरंगा झण्डा अमर रहे का जयघोष करते हुए द दून वैलि पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर मे स्वतन्त्रता दिवस बड़े ही जोश और उमंग के साथ मनाया गया। सभी छात्र-छात्राओ ने शिक्षिकाओ के सहयोग से ऑन-लाइन क्लास के माध्यम से देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, गीत, नृत्य,नाटक और कविताये प्रस्तुत करते हुए सभी को देश भक्ति की भावना से भर दिया। इसके साथ-साथ ऑन-लाइन कला-प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया अंत मे स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता , डाइरेक्टर अनुराग सिंघल, प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा शर्मा, अकैडमिक- डाइरेक्टर श्रीमती रीता गोयल जी,ब्रांच को-ओर्डिनेटर श्रीमती ममता चौहान और रोटरी कुटुम्ब क्लब ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए देशभक्तों के बलिदान को याद किया तथा इस पावन-पर्व के महत्व को बताया।

 

सूली वाला बाग़ पर कोविड १९ का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया13 Min 2 |
पुरकाजी। पुरकाजी के सूली वाला बाग़ को नई पहचान दिलाने वाले क्रांतिकारी व्यक्तित्व के धनी पुरकाजी चेयरमैन ने आज लगातार छठे साल पुरकाजी के ऐतिहासिक सूली वाला बाग़ पर कोविड १९ का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया। विगत वर्षों में हज़ारों देशप्रेमियों की भारी भीड़ की साथ पुरकाजी में ज़हीर फ़ारूक़ी ध्वजारोहण किया करते आये हैं। हर जाति धर्म के लोग इस ऐतिहासिक ध्वजारोहण में भाग लेते हैं। सूली वाला बाग़ को शहीद स्थल घोषित कराने के लिए ज़हीर फ़ारूक़ी संघर्षरत है। चेयरमैन ने कहा जिंदगी का सबसे अहम मकसद सूली वाला बाग़ के शहीदों को उनका सम्मान दिलाना है। इस मौके पर चेयरमैन समर्थक सभासद ओर ज़िम्मेदार लोग मौजूद रहे। राष्ट्रगीत गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी।।

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने स्वतंत्रता दिवस  मनाया
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षाल्लास के साथ मनाया। रामलीला टिल्ला मैदान पर तिरंगा फहराया गया। छोटे बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई व जीतने वाले बच्चों को सम्मानित पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया प्रोग्राम में मुख्य रुप से उपस्थित दरोगा पहलाद सिंह संजीव संगम साक्षी वेलफेयर उपाध्यक्ष राजू सैनी क्रांतिकारी शालू सैनी राजवीर प्रजापति ऋषि पाल प्रजापति सुभाष सैनी सुंदर सैनी हुकम चंद सैनी सुनील सैनी विनीत सैनी दौड़ प्रतियोगिता में फर्स्ट आने वाले बच्चों के नाम कृष्णा सैनी आरुषि शीतल बिट्टू कार्यक्रम में सैकड़ों व्यक्ति मौजूद रहे

लोकेश कुमार ने  ध्वजारोहण किया
मुज़फ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज आईपीएल रोहाना मिल के प्रशाशनिक भवन पर प्रधान प्रवन्धक लोकेश कुमार ने सुबह ९-०० बजे ध्वजारोहण किया। मिल के सुरक्षा अधिकारी प्रदीप द्वारा परेड़ की सलामी दी गईं। इस अवसर पर मिल के अधिकारी आर०के०तिवारी, रवि कटियार, नरेश मालिक,सोमनाथ मुखर्जी,एन०के० रस्तोगी, संजीव, आदेश शर्मा व अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा क्षेत्र के किसान भी उपस्थित थे। श्री लोकेश ने क्षेत्र के किसान भाइयों एवम मिल कर्मचारियों को स्वंतत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कॅरोना से वचाव करने के लिए मास्क पहनना जरूरी बतया तथा सोशल डिस्टेंक्सिंग बनाए रखने के निर्देश भी दिये। मिल अधिकारी एवम कर्मचारी मास्क लगाकर, उनके द्वारा सोशल डिस्टेन्स का पालन भी किया गया और ग्रामीणों को मास्क वितरित किए गए।

 

क्रांतिसेना-मु०नगर कार्यालय पर  स्वतंत्रता दिवस  धूमधाम से मनाया गया16 Min |
मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना जनपद मु०नगर कार्यालय पर १५ अगस्त स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। क्रांतिसेना अध्यक्ष मा०ललितमोहन शर्मा द्वारा पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया शर्मा जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी इस शुभ अवसर पर उपाध्यक्ष डा०योगेंद्र शर्मा, सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार,जिलामहासचिव देवेंद्र चौहान,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी,नेता राजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मीडिया/आई टी सेल अध्यक्ष राजेश शर्मा, एड०रविन्द्र कलसानिया,सदर ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी,नगर मीडिया प्रभारी प्रदीप कोरी,छात्रसेना नगराध्यक्ष अभय वर्मा, प्रदीप जैन, सत्यप्रकाश, अतुल सैनी,विपुल गुप्ता,संजय खेड़ा, सचिन शर्मा, सौरव राय, संजय कुमार,अमित शर्मा, मुकेश कुमार,राजू रस्तौगी, रामवीर सिंह,कुलदीप सूर्यवँशी, गोपी वर्मा,नीरज वर्मा,पंकज सैनी,कर्ण सैनी, राजकुमार सैनी,अमित कुमार,दाता राम आदि उपस्तिथ रहे।

 

सम्राट इन्टर कालेज मिमलाना रोड,मुज़फ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह
मुजफ्फरनगर। सम्राट इन्टर कालेज मिमलाना रोड,मुज़फ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रीय पावन पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय में ध्वजारोहण विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट ने किया ध्वजारोहण के उपरांत डॉ अरशद सम्राट ने विद्यालय स्टाफ एवं बच्चों को गूगल मीट के द्वारा वीडियो कॉलिंग कर स्वंत्रता दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जिसमें उप मुख्यमंत्री, उ०प्र० तथा शिक्षा निदेशक (मा०) के संदेश को पढा गया एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा घर में रहकर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसको विद्यालय पैनल द्वारा सराहाया गया एवं विद्यालय में गठित पैनल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं को जल्द ही पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की। जिसमें सभी शिक्षकगणों एवं प्रधानाचार्य द्वारा सोशल डिस्टेंस एवं कोविड-१९ के गाइडलाइंस का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ अरशद सम्राट प्रबंधक हाजी मोहम्मद इकबाल एवं राष्ट्रीय राजपूत वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

 

जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान व शपथग्रहण का आयोजन18 Min |
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम बहादुरपुर ब्लाक सदर मुजफ्फरनगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के सहयोग से जिला बाल संरक्षण इकाई वन स्टॉप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र के द्वारा महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनके मूल अधिकारों के विषय में जागरूक किया गया तथा विभाग में चल रही योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की गई जिसमें. जनपद मुज़फ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान व शपथग्रहण का आयोजन कराया गया जिसमें महिला चिकित्सालय की अधिक्षिका,डॉक्टर व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। वन स्टॉप सेंटर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी व समस्त प्रोबेशन कार्यालय का स्टाफ महिला शक्ति केंद्र व वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ उपस्थित रहे।जिसमें सेक्रेटरी डीएलएसए सलोनी रस्तोगी ने महिलाओं को मूल अधिकारों के विषय में बताया तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी दी एवं सरकारी वकील मानसी शर्मा के द्वारा महिलाओं को उनके हक तथा कानूनी दांवपेच के विषय में जानकारी प्रदान की गई तथा महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी तथा जिला समन्वयक रेनू सिंह द्वारा जनपद में चल रही समस्त योजनाओं के विषय में महिलाओं को अवगत कराया जिसमें १८१ महिला हेल्पलाइन नंबर १०९० विधवा पेंशन योजना पारिवारिक लाभ योजना दिव्यांग पेंशन योजना वृद्धावस्था पेंशन विकलांग पेंशन १०९८ कन्या सुमंगला योजना शादी अनुदान आयुष्मान योजना मातृ वंदना योजना आवास विकास इत्यादि योजनाओं के विषय में महिलाओं को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सलोनी तहसील मुजफ्फरनगर सदर जतिंदर सिंह नायब तहसीलदार राजकुमार सरकारी वकील मानसी शर्मा महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान बाल संरक्षण अधिकारी नैना त्यागी जिला समन्वयक रेनू सिंह तथा १८१ का स्टाफ उपस्थित रहे।

ग्राम वासियो को मास्क वितरण किये गए
मुजफ्फरनगर। स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर कोरोना से वचाव करने के लिए आईपीएल रोहाना मिल के सौजन्य से ग्राम प्रधान बहेड़ी चंद्रशेखर त्यागी, मणिकांत त्यागी, एवम मिल अधिकारी नरेश मलिक आर०के० तिवारी, संजीव चौधरी, द्वारा बहेड़ी ग्राम वासियो को मास्क वितरण किये गए। इससे ग्रामवासी वहुत खुश दिखाई दिये। आईपीएल अधिकारियों द्वारा ग्रामवासियो से सोशल डिस्टेंक्सिंग बनाये रखने हेतु कहा गया।

शाहपुर कन्या इण्टर कालेज स्वतंत्रता दिवस सादगी से मनाया गया
शाहपुर। शाहपुर कन्या इण्टर कालेज शाहपुर में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस कोरोना माहमारी के कारण सादगी से मनाया गया। ध्वजारोहण शाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी व संस्था प्रबन्धक अरविन्द गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रधानाचार्या उषा अस्थाना, रिंकी रानी, आदेश, शिवानी अरोरा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − seven =