समाचार
मुठभेड में चार शातिर वाहन चोरों का दबौचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने मुठभेड में चार शातिर वाहन चोरों को चोरी की आठ बाइकों, शस्त्रों व इंजन व चेसिस नम्बर बदलने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया। सीओ नई मंडी धनजंय कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी कालोनी चौकी प्रभारी धीरज सिंह ट्रांसपोर्टनगर चौकी प्रभारी राजेश अवस्थी ने पुलिस टीम के साथ पुलिस टीम के साथ पचैंडा रोड पर अ बदमाशों की घेराबंदी की जिस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए मौके से चार बदमाशों कोदबोच लिया। उनके कब्जे से दो तमंचे, दो चाकू, भारी मात्रा में कारतूस, 8 बाइक बुलैट व एक बाइक स्पलेंडर के अलावा इंजन व चेसिस नम्बर बदलने में काम आने अक्षरों की डाई व अन्य उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि पकडे गये आरोपी पुष्पेंद्र पुत्र प्रेमसिंह निवासी भंगेला थाना तितावी, विशाल वर्मा पुत्र रवि कुमार निवासी स्टेशन वाली गली सिविल लाइन, उज्जवल उर्फ राजा पुत्र अरविंद त्यागी निवासी रामपुरी व मौ. इरफान पुत्र शरीफ अहमद निवासी दक्षिणी खालापार है। मुठभेड के दौरान दो बदमाश बिट्टू उर्फ काला निवासी खतौली व टिंकू निवासी मांडी की धर्मशाला नई मंडी मौके से फरार हो गये। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि पकडे गये बदमाश मुजफ्फरनगर के अलावा विभिन्न जनपदों से बुलेट व महंगी बाइके चोरी करने के बाद उनके इंजन व चेसिस नम्बर बदलकर फर्जी कागज बनाकर बेच देते थे। सीओ ने बताया कि इस गिरोह की निशानदेही पर अभी ओर बरामदगी हो सकती है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
जीआरपी पुलिस ने 25 हजार का ईनामी दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना जी.आर.पी.पुलिस ने चैकिंग के दौरान डकैती, लूट, चोरी तथा हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधो के आरोपी 25000 रूपये के ईनामी बदमाश को तमंचा,कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकडा गया आरोपी विभिन्न मामलो मे शामिल रहा है।
स्थानीय रेलवे परिसर स्थित थाना जी.आर.पी मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ जीआरपी रमेश चन्द त्रिपाठी ने पत्रकारो को जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी रेलवे सौमित्र यादव के आदेशानुसार विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत थाना जीआरपी पुलिस ने थाना प्रभारी जी.आर.पी. थाना एम.आर.कर्दम के निर्देशन मे सुरक्षा के दृष्टिगत सघन चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर से 25000 रूपये के ईनामी वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र टीकम निवासी खानपुर कला थाना झिंझाना जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद किए। सीओ जी.आर.पी. रमेश चन्द त्रिपाठी ने बताया कि मु.अ.स.19/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय मे पेश कर जेल भेजा जाएगा।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम मे थाना प्रभारी जी.आर.पी. एम.आर.कर्दम, सब इंस्पैक्टर भूरे सिह,का.राहुल कुमार,अनिल कुमार,का.शिवओम भाटी,का.योगेश कुमार, का.वेदपाल आर्य आदि मौजूद रहे। पकडे गए आरोपी के खिलाफ थाना जी.आरर.पी.मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रोहतक-हरियाणा, सुल्तानपुर, फतेहपुर, मथुरा, करनाल आदि जी.आर.पी. के विभिन्न थानो मे मुकदमे दर्ज हैं।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को श्रृद्धाजलि दी
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन ने देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को श्रृद्धाजलि अर्पित किए। सिविल बार एसोसिएशन के महासचिव सतेन्द्र कुमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि सिविल बार एसोसिएशन के सभागार मे देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को शोक सभा कर श्रृद्धाजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रणव मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे, तथा पूर्व मे केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयो को श्री मुखर्जी ने सेवा प्रदान की। व्यवहार कुशल होने के कारण सत्ता प़क्ष उन्हे भारत का राष्ट्रपति बनाया गया था। श्रृद्धाजलि सभा मे मनोज कुमार शर्मा अध्यक्ष, महासचिव सतेन्द्र कुमार, जितेन्द्र पाल सिह,वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र कुमार मलिक, बालेश तायल, अनिल दीक्षित, सतेन्द्र लैरी, राजसिह रावत, अजयपाल सिह, प्रवीण खोकर, सुधीर गुप्ता, सौरभ पंवार आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
चरथावल पुलिस ने गौहत्यारे को भारी मात्रा में गौमांस के साथ गिरफ्तार किया

चरथावल। चरथावल पुलिस ने निरजना के जंगल में हो रही गौकशी का भंडाफोड करते हुए एक गौहत्यारे को भारी मात्रा में गौमांस व उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। चार गौहत्यारे मौके से भागने में सफल हो गये। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि चरथावल थानाध्यक्ष सूबे सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ लोग निराधना के जंगल में गौकशी कर रहे है। इस सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ बताये गये स्थान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर गौकशी कर रहे लोगों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर एक गौहत्यारे को मौके से दबोच लिया जबकि चार फरार होने में कामयाब हो गये। पुलिस ने बताया कि पकडा गया आरोपी वाजिद पुत्र सुलेमान निवासी निरधना है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व मौके से भारी मात्रा में गौमांस व उपकरण बरामद किये है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपी को जेल भेज दिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
जन अधिकार पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। जन अधिकार पार्टी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियो, डीजल-पैट्रोल की कीमतो में बढोत्तरी को वापिस लेने एवं भाजपा सरकार द्वारा पिछले वर्ग का आरक्षण समाप्त कराये जाने की के विरूद्ध राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मांगेराम सैनी के नेतृत्व कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था, मंहगाई एवं आरक्षण मे छेडछाड को लेकर भागीदारी संकल्प मोचा्र द्वारा हत्या, लूट, बलात्कार और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं। किन्तु ऐसा लग रहा है कि प्रदेश मे इन पर अंकुश नही लग पा रहा है। इस सम्बन्ध मे जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा पिछले 1 जून से 7 जून तक लगातार धरना प्रर्दशन भी किये। इस दौरान जिलाध्यक्ष मांगेराम सैनी, जिला प्रभारी डा.ब्रहमदत्त सैनी आदि मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि अर्पित की
मुज़फ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा के ग्राम रुमालपुरी में शहीद सचिन कुमार की चौथी पुण्यतिथि पर आयोजित यज्ञ में शामिल हुए परिजनों के साथ रालोद प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने श्रद्धांजलि अर्पित की क्षेत्र के जिम्मेदार व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि सभा मे श्रद्धांजलि दीं श्रद्धांजलि सभा मे चौधरी विजय पाल सिंह, प्रदीप तोमर,मदनपाल सिंह,मनोज चौधरी,ओमेंद्र प्रधान,आदि उपस्थित रहे।
पुल निर्माण की मांग
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा
दरअसल मामला पुरकाजी ब्लॉक के गांव बरला में हाईवे पुल के चल रहे निर्माण कार्य का है यूनियन के कार्यकर्ता हाईवे क्रॉसिंग लोहे की पुल की जगह में परिवर्तन चाहते हैं यह लोहे का पुल मोहल्ला कुए वाले के निकट बनाने का प्रयास किया जा रहा है जबकि इसकी आवश्यकता थोड़ी सी दूरी पर मोहल्ला हीरापरी पट्टी के मेन रास्ते के निकट बनना अति आवश्यक है इस रास्ते पर श्मशान में कब्रिस्तान व स्कूल आदि स्थानों का आवागमन है वहां के गांव वासी यही चाहते हैं कि पुल का निर्माण मोहल्ला हीरा परी के निकट कराया जाए।
विद्युत टीम के साथ अभद्रता की
ककरौली। बकाया बिजली बिलो के सम्बन्ध मे गांव मे कनेक्शन काटने पहुंची टीम के साथ ग्रामीणो ने अभद्रता कर डाली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सू.ो के अनुसार आला अधिकारियो के निर्देश पर बकाया बिजली बिल के मामले मे गांव खरपोड पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीणो ने अभद्रता कर डाली। हंगामे की सूचना मिलते ही ककरौली पुलिस गांव मे पहुंच गई। बताया जाता है कि विद्युत विभाग द्वारा ग्राम खरपोड निवासी संदीप व प्रवीण तथा अन्य के खिलाफ ककरौली थाने मे विद्युत विभाग की और से कार्यवाही को तहरीर दी है।
व्यापारियों ने पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धाजंलि दी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई बैठक में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि दलगत राजनीति से परे सभी का सम्मान करने वाले प्रणव दा का जाना राजनीतिक क्षेत्र की बहुत बड़ी क्षति है प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि देश ने भारत रत्न को खो दिया है प्रणब मुखर्जी का जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि श्रेष्ठ आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे,बैठक में संगठन के सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,तरुण मित्तल,प्रवीण जैन,शिव कुमार सिंघल,सुनील वर्मा,भीम बालियान,भूरा कुरेशी,अनिल सिंघल,भानु प्रताप,जयेंद्र प्रकाश,अखिलेश शर्मा,सुशील कुमार द्वारा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।।
लापता किसान का शव मिलने से फैली सनसनी
मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव भौराखुर्द में गत दिवस से लापता किसान का शव आज सवेरे खेतों में पड़ा मिला। किसान के सिर पर गहरी चोट के निशान थे जिससे उसकी हत्या की आश्ांका व्यक्त की जा रही है । घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस इस मामले को हादसा बता रही है। किसान के परिजन हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त किये जा रहे है।
गौरतलब है कि भौराखुर्द गांव हत्याओं को लेकर पहले भी कुख्यात रह चुका है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि भौराखुर्द निवासी 55 वर्षीय सुखपाल गत दिवस अपने खेतों पर काम करने के लिए गया था इसके बाद वह वापस नहींं लोटा। सुखपाल के वापस घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने उसकी तलाश में भागदौड शुरू कर दी लेकिन काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। आज सवेरे सुखपाल का शव गांव के जंगल में एक पेड़ के नीचे पडा मिला। उसके सिर में चोट का निशान था। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सुखपाल की मौत की खबर उसके घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम चम गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस में हडकम्प मच गया। भौराकला ंथाना प्रभारी मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सुखपाल की मौत एक हादसा है उसका सिर पेड़ से टकरा जाने के कारण उसे गहरी चोट लगी और अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गयी। जबकि परिजन सुखपाल की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त कर रहे है एसओ ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है अभी इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
मुजफ्फरनगर में डीएम ने भी जारी किये आदेश, ये रहेगी जिले में अनलॉक की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लॉकडाउन गतिविधियों को प्रारम्भ करने हेतु अनलॉक-4 के सम्बन्ध मे दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने शासनादेश के मुजफ्फरनगर मे निम्नवत निर्देश लागू किए है। कन्टेनमेन्ट जोन के बाहर अनलॉक-4 के दौरान अनुमन्य गतिविधियां रहेंगी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसा समस्त स्कूल,कॉलेज, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान छात्रो एवं सामान्य शैक्षणिक कार्य हेतु 30 सितम्बर 2020 तक बन्द रहेंगे। यद्यपि निम्नलिखित गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति होगा। ऑन-लाईन/दूरस्थ शिक्षा हेतु अनुमति जारी रहेगी और इन्हे प्रोत्साहित किया जाएगा। 21 सितम्बर,2020 से स्कूलो मे टीचिंग/नॉन टीचिंग 50 प्रतिशत स्टॉक को ऑनलाईन शिक्षा/परामर्श सम्बन्धी कार्यो के लिए बुलाया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की जाएगी। कन्टेनमेन्ट जोन के बाहर पडने वाले क्षेत्रो मे कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियो को अध्यापको से मार्ग-दर्जन हेतु स्कूलो मे स्वैच्छिक आधार पर जाने की अनुमति होगी। किन्तु इसके लिए विद्यार्थियो के माता-पिता/अभिभावको की लिखित सहमति की आवश्यकता होगी। यह व्यवस्था 21 सितम्बर 2020 से लागू होगी। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की जाएगी। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों,आईटीआई, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम अथवा राज्य कौशल विकास मिशलो मे अथवा भारत सरकार/राज्य सरकार मे पंजीकृत अल्पकालिक प्रशिक्षण केन्द्रो मे कौशल अथवा प्रशिक्षण की अनुमति रहेगी।
राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय एवं विकास संस्थान,भारतीय उद्यमिता संस्थान, उद्यमिता विकास संस्थान उत्तर प्रदेश और उनके प्रशिक्षण प्रदान करने वालो को इस अनुमति होगी। उक्त प्रकार से जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा अनलॉक-4 के सम्बन्ध मे विभिन्न निर्देश जारी किए गए हैं।

