समाचार
रालोद ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा
मुजफ्फरनगर। कृषि विधेयक के विरोध मे रालोद ने कचहरी मे प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा। केन्द्र सरकार पर किसान विरोधी नीतियों को अपनाते हुए किसानों को बर्बाद करने के आरोप लगाकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए डीएम कार्यालय पर धरना दिया। रालोद नेताओं ने कृषि बिलों को किसानों को बर्बादी की कगार पर लाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इनको निरस्त कराने की मांग भी की।
गुरूवार को रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में पार्टी नेता और कार्यकर्ता किसानों हितों की रक्षा की आवाज उठाते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया। यहां रालोद नेताओं ने आरोप लगाये कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में किसान बर्बादी तक पहुंच रहा है। प्रदर्शन के उपरांत रालोद नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह को सौंपा।
इसमें रालोद नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में कृकृषि सम्बन्धित ३ विधेयको को संसद के दोनों सदनों में पारित कराया गया है जोकि पूर्णतया खेती किसानी को बर्बाद करने वाले हैं और भारत की खेती की ढांचागत संरचना के विरुद्ध है। किसान, जो पहले से ही आर्थिक तंगी में है उसे भुखमरी के कगार पर ला देंगे। अतः जनहित में इन तीनों कानूनों को रद्द कर केन्द्र सरकार द्वारा इन पर सभी पक्षों से बातचीत कर पुनर्विचार का आदेश करें। रालोद नेताओं ने गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान नहीं किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भी किसानों के हितों का ढिंढोरा पीटने में तो आगे है, लेकिन उनकी समस्याओं के निस्तारण और भुगतान पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अजीत राठी, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, ब्रह्मसिंह बालियान, चौ. मुश्ताक, अशोक बालियान, ओमकार सिंह, गजेन्द्र बालियान, धर्मेन्द्र तोमर, अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय, चौ. योगराज सिंह, विनोद कुमार, ओमकार बालियान, उदयवीर सिंह, समद खान, पंकज राठी आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आसिफ हत्याकांड का मुख्य आरोपी 25 हजार का ईनामी मुठभेड में घायल
मुजफ्फरनगर। ऐलानिया कत्ल करने वाले ५० हजार रुपये के ईनामी बदमाश शातिर अपराधी सोनू सक्का को मुठभेड़ में गोलियों से घायल करने वाली शहर कोतवाली पुलिस ने उसके साथी कुख्यात अपराधी को भी मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया है। यह बदमाश मिमलाना रोड पर ऐलान के साथ ही कत्ल किये गये आसिफ मामले में मुख्य आरोपी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली पुलिस की आज दोपहर बाद बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पूलिस सूत्रों के अनुसार इस बदमाश पर २५ हजार रुपये का ईनाम घोषित है। यह बदमाश शातिर अपराधी सोनू सक्का गिरोह का सक्रिय सदस्य है और शार्प शूटर भी है। बदमाश की पहचान हरियाणा के सोनीपत जनपद निवासी अहमद के रूप में हुई है। अहमद मिमलाना रोड पर हुई आसिफ की हत्या में मुख्य अभियुक्त है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एनकाउंटर की सूचना मिलने पर एसपी क्राईम दुर्गेश सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अहमद बीते दिनों सोनू सक्का से हुई मुठभेड़ में पीनना बाईपास से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने घंटों तक जंगल में काम्बिंग भी की।
दो शातिर चोरो को लूट की रकम सहित किया गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने चैकिंग के दौरान चोरी की घटना मे शामिल दो शातिर चोरो को लूट की रकम व तमंचे आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत पुलिस ने दिन दिहाडे चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से लूट की रकम सहित अवैध तमंचा व घटना मे इस्तेमाल की गई बाईक बरामद की है। ज्ञात हो कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी मे बीते दिन केटीएम सवार बदमाशो ने परचून की दुकान मे चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद ग्रामीणो ने उक बदमाश को मौके पर ही दबोच कर पुलिस को सौप दिया था। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश मे पुलिस लगातार जुटी थी। बिरालसी चौकी इंचार्ज आनंद पोसवाल ने पुलिस टीम के साथ मिलकर दूसरे आरोपी को गांव रोनी हरजीपुर नहर पर घेराबंदी कर ेेेेेेेेेेकेटीएम बाइक व चोरी की रकम सिहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ मे गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम विपुल पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी मौहल्ला तीरगान चरथावल व मुराद पुत्र आजाद निवासी मौहल्ला तीरगान बताया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के कब्जे से तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए हैं।
डीएम ने समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा प्रतिदिन ही जनता की शिकायतों और समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया जाता है, लेकिन गुरूवार को जब डीएम सेल्वा अपने कार्यालय से निकलकर कोर्ट में वादों की सुनवाई के लिए जा रही थी, तो वह अचानक ही कार्यालय के सामने अपनी फरियाद लेकर आये लोगों की भीड़ जुटी देकर ठिठक गयी। डीएम सेल्वा भीड़ को देख कर चौक गई, उन्होंने भीड़ के पास रुक कर लोगों से बातचीत करते हुए उसकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। इनमें से कुछ लोगों ने अपनी समस्याएं अलग-अलग डीएम सेल्वा कुमारी को बताई। उन्होंने इन लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और वहां पर मौजूद एडीएम प्रशासन को निस्तारण कराने के लिए आदेशित किया।
पुलिस ने 115 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर विभिन्न मामलो मे वांछित 115 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत जनपद पुलिस ने भागदौड एवं छापामारी कर विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रो के अनुसार पुलिस ने नगर क्षेत्र से 60 एवं ग्रामीण क्षेत्र से 55 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। वहीं दूसरी और पुलिस द्वारा आज विभिन्न स्थानो पर चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग करते हुए कई वाहनो के ई-चालान भी काटे। पुलिस ने बिना मास्क लगाए घूम रहे वाहन चालको को जमकर हडकाया। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे पुलिस ने शिव चौक,शामली बस स्टैण्ड,खालापार, फक्करशाह चौक,चालीस फुटा रोड आदि अनेक स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया। वहीं दूसरी और इंस्पैक्टर सिविल डी.के.त्यागी के निर्देशन मे पुलिस ने अस्पताल चौराहा,अंसारी रोड, चन्द्रा टाकीज चौक आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग की। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने एसएसआई संजय कुमार की मौजूदगी मे भोपा रोड स्थित भोपा बस स्टैण्ड, अलमासपुर चौराहा एवं चौडी गली नई मन्डी आदि कई स्थानो पर सघन चैकिंग तथा तलाशी अभियान चलाया। पुलिस चैकिंग से वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। दुपहिया वाहन चालक पुलिस चैकिंग देख गली मौहल्लो से रफूचक्कर होते नजर आए।
अनुज कर्णवाल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग 
मुज़फ्फरनगर। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था व मोरना के दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज क्रांति सेना ने मुख्यमंत्री महोदय को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन को दिया। ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है, अनेक जनपदों में लगातार हत्याएं व लूटपाट की घटनाएं हो रही है, पिछले दिनों मुज़फ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल की बदमाशो द्वारा हत्या कर दी गई थी,पर आज तक हत्यारे गिरफ्तार नही हो पाए। क्रांति सेना ने मुख्यमंत्री महोदय से मांग की प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिये ठोस कदम उठाये जाए व दवा व्यापारी के हत्यारों को गिरफ्तार करके उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाए। इस अवसर पर क्रांति सेना महासचिव मनोज सैनी, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र पवार, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी,आनंद प्रकाश गोयल, शरद कपूर, राजेश कश्यप ,नगरध्यक्ष लोकेश सैनी , देवेंन्द्र चोहान,राजेश शर्मा ,संजय चौधरी, सचिन प्रजापति,बंटी चौधरी ,अखिलेश पूरी उपस्थित रहे।
नालो की सफाई का कार्य किया
मुजफ्फनगर। पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल के निर्देश पर स्वच्छता अभियान को आगे बढाते हुए नगरपालिका के सफाई कर्मियो ने नगर के विभिन्न वार्डो मे नालो की सफाई का कार्य किया। पालिका के सफाईकर्मिया ने नालो की तली झाड सफाई की। पालिका के सफाईकर्मियो ने इस अभियान के तहत नगर के वार्ड नं. 18,25 और 19 मे नाला गैंग द्वारा निकाली गई सिल्ट को रोबॉट व टै्रक्टर ट्राली द्वारा उठाया गया। और मैनुअली नाले पर जाल और सफाई का कार्य किया गया। सफाई कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने पालिका सफाईकर्मियो द्वारा किए जा रहे सफाई कार्यो की सराहना की।
सेमिनार का आयोजन
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज मुज़फ्फर नगर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, विषय था नई शिक्षा नीति २०२०। जिला विद्यालय निरीक्षक मुज़फ्फर नगर के आह्वान पर यह तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। आज इस सेमिनार का पहला दिन था। आज विद्यालय के कम्प्यूटर कक्ष में ये सेमिनार आयोजित हुई जिसमे लगभग ३५ नोडल अधिकारियों को बुलाया गया जिनमे से लगभग सभी लोग पहुंचे और बहुत मनोयोग से वक्ताओं को सुना और नयी शिक्षा नीति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस सेमिनार की मुख्य वक्ता जैन कन्या इंटर कॉलेज नयी मंडी की प्रधानाचार्य श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला रहीं जिन्होंने बहुत सूक्ष्म और बड़े विस्तार से नयी शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नयी शिक्षा नीति में मातृ भाषा में शिक्षा पर जोर दिया गया है और अब विषय की अनिवार्यता पर जोर नहीं रहेगा अर्थात बच्चा जो भी विषय पढ़ना चाहे पढ़े। जि वि नि महोदय ने तीन दिनों में जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इस सेमिनार में सम्मलित होने के लिए आमंत्रित किया है। डॉ रणबीर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल कम्हेड़ा ने भी नयी शिक्षा नीति के बारे में बताया। उन्होंने विद्यालयों को प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध कराने लिए कहा तभी हम नयी शिक्षा नीति का लाभ ले सकते हैं। माननीय जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अल्ताफ अहमद ने सार संक्षेप करते हुए कहा कि सरकार ने बहुत गहन शोध के बाद नयी शिक्षा नीति का मसौदा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों में शत प्रतिशत अध्यापक नियुक्ति के लिए प्रतिबद्ध है और उसका पूरा फोकस और अपेक्षा राजकीय विद्यालयों पर है। और इस नीति की एक और विशेषता है व्यावसाइक शिक्षा पर जोर देना।
आज के कार्यक्रम का उद्देश्य था की लोग और विशेषतया प्रधानाचार्य नयी शिक्षा की बारीकियों को समझ सकें क्योंकि अंत में इस नीति को उन्हें ही लागू करना है। इस कार्यक्रम के प्रणेता डॉ सोहनपाल थे सञ्चालन श्री विपिन त्यागी ने किया। श्री विनय यादव , राजीव गोयल , गीता रानी , वंदना कादियान , नेहा गोयल , अनिल कुमार , प्रमोद कुमार एवं राजकीय इंटर कॉलेज का समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहा।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट में किसान, युवा, आरक्षण के साथ ही सरकारी क्षेत्रों के किये जा रहे निजीकरण के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष टीकम बौद्ध के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर पहुंचकर विभिन्न मुद्दों और समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भीम आर्मी नेताओं ने एडीएम प्रशासन अमित सिंह को सौंपा।
श्रमिकों की र्दुघटना में दुःखद मृत्यु होने पर संवेदना व्यक्त की
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था जनमंच द्वारा पंजाब जा रहे श्रमिकों की र्दुघटना में दुःख द मृत्यु होने पर संवेदना व्यक्त की गई एवं संस्था द्वारा चारों मृतकों के परिजनों को राहत राशि एवं उनके परिवार के लिए छह माह तक राशन की व्यवस्था की गई, अध्यक्ष निशांक जैन ने यह राशि पीडित परिवारों को सौंपी एवं संस्था के महासचिव नीरज गुप्ता एवं एङ सुधीर गर्ग ने गंभीर रूप से घायलों को राशन आदि की मदद की , इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य सतीश गोयल एवं रीना अग्रवाल ने कहा कि संस्था समाज में सदैव पीडितों की मदद करती रहेगी, निशांक जैन ने बताया कि जनमंच के सभी सदस्य सिर्फ अपने अधिकारों की बात नही करते बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहते है , और एक जिम्मेदार नागरिक की तरह समाज में हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी चारू गुप्ता , विपुल भटनागर , विनय सिंघल ,कौशल कृष्ण , प्रगति कुमार , डा० प्रेरणा मित्तल , उमेश गोयल एड़ , डा० बुशरा सिद्दकी, प्रवीण कुमार , रोहित जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दो को अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से दो को अवैध शस्त्र सहित दबोचा। थाना को0नगर पर उ0नि0 विनय शर्मा द्वारा अभियुक्त विशाल पुत्र रामफल नि0 खालसा पटटी सुजडू थाना को0नगर मु0नगर को सुजडू कट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 छुरी नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना पुरकाजी पर उ0नि0 लेखराज सिंह द्वारा अभियुक्त बब्लू पुत्र प्रेम सिंह नि0 मौ0 सुभाष चौक ग्राम भौकरहेडी थाना भोपा मु0नगर, चन्दन पुत्र मन्नू नि0 ग्राम तुगलकपुर थाना पुरकाजी मु0नगर को दौराने पुलिस कार्यवाही गंगनहर के पास शिव मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 02-02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना जानसठ पर उ0नि0 अवधेश शर्मा द्वारा अभियुक्त विपिन पुत्र कंवरपाल नि0 ग्राम कम्हैडा थाना ककरौली मु0नगर को ग्राम ढांसरी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 श्री वीर सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त उपदेश पुत्र भूडिया नि0 ग्राम फिरोजपुर थाना भोपा मु0नगर को मोरना रजवाहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।
चोरी की बाईक सहित दबौचा
छपार। थाना छपार पर उ0नि0 रवि शंकर पाण्डेय द्वारा अभियुक्त गुलजार पुत्र शराबुददीन, आकिल पुत्र युसुफ, तासिम पुत्र जमशेद नि0गण ग्राम मखियाली थाना नई मण्डी मु0नगर को एनएच-58 जयभारत इण्टर कालेज छपार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 चोरी की बैटरी व 02 चाकू नाजायज एवं चोरी की 01 मोटर साइ्रकिल सुपर स्पलेण्डर यूपी 12 डीए 8249 बरामद की गयी। अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद चोरी की 02 बैटरी बरामद की।
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोच लिया। थाना खतौली पर उ0नि0 जितेन्द्र शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त मोहित पुत्र निर्भय सिंह नि0 भूड थाना खतौली मु0नगर को जानसठ अडडे से गिरफ्तार किया गया।
शाहपुर में मनाया जाएगा 9 नवंबर उर्दू डे
मुजफ्फरनगर। शाहपुर में नेशनल प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर उर्दू के चाहने वालों की मीटिंग हुई मीटिंग में 9 नवंबर को उर्दू डे राष्ट्रीय स्तर पर शाहपुर में मनाया जाएगा और उर्दू से मोहब्बत रखने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा समाज के अंदर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वालों को सम्मानित किया जाएगा और उर्दू में कमजोर बच्चों के लिए फ्री ट्यूशन का इंतजाम किया जाएगा और जो बच्चे गरीब परिवार के हैं उनको खाना रहना सब कुछ फ्री दिया जाएगा। इस मीटिंग पर खासतौर से जमीअत उलमा तहसील बुढ़ाना जनरल सेक्रेटरी मुरसलीन प्रधान बसी , फाजिल अंसारी समाजसेवी, हाजी नईम अंसारी ,मौलाना वकील अहमद सदर, तमजीद त्यागी, हाजी उस्मान कुरैशी ,हाजी अनीस कुरैशी, तौहीद त्यागी चेयरमैन मदीना ट्रस्ट शाहपुर आदि।
एक आदर्श शिक्षक और शिक्षक नेता का निधन
पुरकाजी। वित्तविहीन मान्यता प्राप्त शिक्षक महासभा के मंडल अध्यक्ष एवं एक आदर्श शिक्षक का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है जिस के समाचार सुनते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई तथा उनके परिवार में कोहराम मच गया दोपहर उपरांत उनका पुरकाजी के शमशान घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया है।
मूलनिवासी जनपद सहारनपुर अंतर्गत तहसील देवबंद के ग्राम अंबेहटा शेख निवासी प्रमोद शर्मा पुत्र राजपाल सिंह शर्मा विगत लगभग 30 वर्ष पूर्व पुरकाजी में आ गए बस गए थे जिन्होंने गत 1992 शिक्षा जगत से जुड़ कर हजारों बच्चों के उज्जवल भविष्य को संवारा है वह एक मधुर वाणी और मिलनसार तथा एक आदर्श शिक्षक थे जिन्होंने स्थानीय बाल निकेतन लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज मैं एक आदर्श शिक्षक की छाप छोड़ी है वे हमेशा शिक्षकों के हितेषी रहे हैं उन्होंने वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण कार्य करते हुए वित्तविहीन शिक्षक महासभा का गठन कर शिक्षकों के हकों की आवाज उठाई जिनकी शिक्षकों के प्रति आस्था और लगन को देखते हुए गत वर्षो पूर्व मुजफ्फरनगर के वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए इसके साथ ही में अखिल भारतवर्ष वर्षीय ब्राह्मण महासभा के मुजफ्फरनगर के जिला उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए इसके साथ ही गत वर्ष वित्तविहीन शिक्षक महासभा सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष नियुक्त किए गए लगभग पिछले 2 वर्षों से उन का स्वास्थ्य एक ना होने के बावजूद भी वे शिक्षकों के हक और अधिकारियों की लड़ाई लड़ते रहे लगभग 1 माह से वे काफी अस्वस्थ चल रहे थे लंबी बीमारी से लड़ते हुए बुधवार को अपराहन उनका निधन हो गया है वे लगभग 62 वर्ष के थे जिन के निधन की खबर सुनते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई तथा उनके परिवार मैं कोहराम मच गया तथा उनके आवास पर अंतिम दर्शनार्थ करने वालों की भीड़ एकत्र हो गई इसी बीच पुरकाजी खाईखेड़ी मार्ग पर स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
मौसमी सब्जी की आवक बढ़ने के बावजूद भी नहीं घट रहे हैं सब्जी के दाम उतार-चढ़ाव का दौर जारी
पुरकाजी। कस्बे में सब्जियों के दाम अभी भी आसमान छू रहे हैं जबकि सब्जी की आवक दिन पर दिन बढ़ती जा रही है फिर भी सब्जियों के दाम घटने का नाम नहीं ले रहे हैं सब्जियों पर महंगाई की मार इस कदर पड़ रही है कि गरीब आदमी के लिए तो क्या मध्यम वर्ग के लिए सब्जी खरीदना मुश्किल हो रहा है कोविड-19 के चलते एक तरफ तो बेरोजगारी की मार दूसरी ओर सब्जियों की महंगाई की मार से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सब्जी का स्वाद मुश्किल होता जा रहा है कहने को तो वर्षा ऋतु का मौसम है लेकिन काफी दिनों से वर्षा ना होने और मौसमी सब्जियों की आवक बढ़ने के बावजूद भी ना जाने सब्जियों के दाम घटने का नाम नहीं ले रहे है जबकि बीते मार्च से मई लॉक डाउन के दौरान सब्जियों के भाव लगभग आज के भाव से आधा थे परंतु सितंबर का महीना अंतिम चरण पर है तथा मोसमी सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है फिर भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं मात्र सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है लेकिन बहुत ज्यादा महंगी सब्जियां गरीब आदमी के लिए तू क्या मध्यम वर्ग के लिए भी खरीदना मुश्किल हो रहा है क्योंकि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बेरोजगारी के चलते विशेषकर मध्यमवर्ग के लोगों की आमदनी घट गई है जबकि रोजमर्रा की खाद्य वस्तुएं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है क्योंकि अधिकतर सब्जियां भी अभी तक घ्40 प्रति किलोग्राम से कम नहीं बिक रही है।

