News
खबरें अब तक...

समाचार

अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर कई वांछितों को पुलिस ने दबोच लिया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 भूपेन्द्र शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त पप्पू उर्फ इरफान पुत्र सव0 हनीफ निवासी मदरसे के पीछ शाहबुद्ीनपुर रोड मौहल्ला रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को शाहबुद्ीनपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना मन्सुरपुर पर उ0नि0 गुरूवचन सिंह द्वारा थाना मन्सुरपुर के विद्युत अधि0 में वॉछित अभियुक्त आजाद पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला कोटला थाना मन्सूरपुर जनपद मु0नगर को काली नदी पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 50 मीअर विद्युत तार, 02 बडे बिजली के स्टार्टर, 05 मैन स्विच पैनल व 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। वहीं थाना खतोली पर उ0नि0 राद्येश्याम यादव द्वारा वांछित अभियुक्त अहसान पुत्र रहमत इलाही नि0 मोहलला बालकराम कस्बा व थाना खतोली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर उ0नि0 रविन्द्र कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त फरमान पुत्र नूरा नि0 मोहल्ला तबलपुरा कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को रजवाहे की पुलिया खतौली रोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर उ0नि0 अजय बालियान द्वारा वांछित अभियुक्त श्याम पुत्र सव0 सुरेशचन्द निवासी त्रिलाकेपुरी प्रीतविहार थाना कल्याणपुरी पूर्वी दिल्ली को ग्राम किनौनी गेट से गिरफ्तार किया गया।

 

दो को चाकू सहित पकडा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 भूपेन्द्र शर्मा द्वारा अभियुक्त आमिर पुत्र शुभराती निवासी ग्राम न्याजूपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को जिला अस्पताल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 चाकू नाजयज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिह द्वारा अभियुक्त रविन्द्र उर्फ पप्पू पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम सोरम थाना सोरम जनपद मु0नगर को मीनाक्षी चोक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 चाकू नाजयज बरामद किया गया।

 

शराब सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त शुभम पुत्र विपिन कुमार निवासी बुढाना मोड थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को लमबा बाजार कट मेरठ रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 20 पववे देशी शराब दिल से मार्का बरामद किया गया।

 

युवक का मिला शव
मुजफ्फरनगर। आज जानसठ क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी एक युवक का शव दूसरे गांव के जंगल में पड़ा हुआ मिला। । शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी तो हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचित किया।
सोमवार को जब ग्रामीण अपने खेतों पर कार्य कर रहे थे तो उनको राजपुर गांव के जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। क्षेत्र के गांव राजपुर के जंगल में युवक का शव मिलने की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलने के कुछ देर में ही सीओ जानसठ शकील अहमद व इंस्पैक्टर जानसठ दीपक चर्तुवेदी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गये पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त जानसठ क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी राहुल (25) पुत्र सीताराम के रूप में की। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहुल के परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

 

कचहरी में चला डाग स्कवायड टीम के साथ चैकिंग अभियान1 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। कई दिन बाद कचहरी खुली तो आज फिर अधिकारी पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ चैकिंग व निरीक्षण के लिए कचहरी परिसर पहुंचे और वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया व वाहनों व सदिग्ध लोगों की तलाशी ली।
आगामी त्यौहारां और असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदेश में बदअमनी फैलाने की आशंका को देखते हुए शासन के निर्देश पर सोमवार को कचहरी परिसर की
सुरक्षा को मद्देनजर क्षेत्राधिकारी फुगाना राम मोहन शर्मा द्वारा डॉग स्क्वायड, एलआईयू टीम व पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान डॉग स्क्वॉड व एलआईयू टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें जिले भर में बैंकों की सुरक्षा के लिए भी अभियान चलाया गया और पुलिस अधिकारियों ने जहां इन बैंकों का निरीक्षण किया,, वहीं बैंकों के आसपास संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस भी तैनात की गई।

 

प्रमुख उद्योगपति का दुखद निधन3 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी देवेंद्र कुमार जैन नावला वाले का देर रात उपचार के दौरान निधन हो गया। आज सवेरे शहर श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जनपद के तमाम समाज सेवियों व उद्योगपतियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
नगर के मोहल्ला अंबा विहार निवासी देवेंद्र कुमार जैन कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे रविवार देर रात उपचार के दौरान देवेंद्र कुमार जैन का निधन हो गया जैसे ही यह समाचार मिलने के बाद तमा लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित। देवेंद्र कुमार जैन के भाई श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना मंदिर कमेटी के महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि उनके बड़े भाई देवेंद्र कुमार जैन का रविवार रात आकस्मिक निधन हो गया है। देर रात उनका शरीर अंबा विहार स्थित आवास पर लाया गया देवेंद्र जैन दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती थे वहां मल्टी ऑर्गन फैलियर के कारण उपचार के दौरान उनका दुखद निधन हो गया। देवेंद्र कुमार जैन के निधन पर जनपद के उद्योगपतियों के अलावा समाजसेवी संगठनों राजनैतिक कार्यकर्ताओं एवं धार्मिक संस्थाओं के लोगों द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की गई आज सवेरे उनके निवास स्थान अंबा विहार मेरठ रोड से अंतिम यात्रा शहर श्मशान घाट पहुंची जहां गमगीन वातावरण में देवेंद्र कुमार जैन का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम क्रिया के दौरान राजकुमार जैन, अमित जैन, सुधीर जैन, योगेश जैन, विनेश जैन, सुनील जैन सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

रियल्टी शो में किया नाम रोशन4 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स २०२० में मुजफ्फरनगर के छोटी उम्र के जैद अली ने भले कोई ट्राफी हासिल नहीं की हो, लेकिन देश के दिग्गज संगीतज्ञों के साथ संगीत प्रेमियों को अपनी आवाज का कायल कर दिया। बीती रात इस शो के फाइनल का जी टीवी पर प्रसारण किया गया।
इस शो की विजेता आर्यनंदा बाबू को चौंपियन ट्रॉफी के साथ-साथ इन्हें ५ लाख का प्राइज मनी भी मिला है। आर्यनंद बाबू के साथ लास्ट तीन कंटेस्टेंट में रणिता बनर्जी और गुरकीरत सिंह शामिल थे। शो की पहली रनरअप रणिता बनर्जी को ट्रॉफी के साथ ३ लाख और सेकंड रनरअप गुरकीरत सिंह को २ लाख रुपए का चेक मिला। इस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर के १० साल के बाल गायक जैद अली की परफारमेंस लाजवाब रही। इससे पहले वह लोकप्रिय गायन रियलिटी शो राइजिंग स्टार इंडिया सीजन २ में भी लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं। अपनी सूफियाना लय भरी आवाज ने जैद ने प्रशंसकों और विशेषज्ञों सहित सभी को प्रभावित किया।
जीटीवी पर चले लिटिल चैंप सारेगामापा कार्यक्रम में अपनी सूफी गायकी से जैद ने तमाम प्रसिद्ध गायिकों को प्रभावित किया। इस शो में आए तमाम मेहमान स्टार खासकर अभिनेत्री रेखा उनकी आवाज की कायल नजर आईं। मुजफ्फरनगर के किराना घराने की गायकी के उस्ताद अपने दादा इकबाल सोनी और पिता राजी अली के नाम के साथ शहर का नाम भी उन्होंने रोशन किया।

 

सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
बुढ़ाना। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस ;11 अक्टूबरद्ध के अवसर पर आज नगर पंचायत बुढ़ाना के सभागार में बालिकाओं के सम्मान एवं पुरस्कार वितरण हेतु डा राजीव कुमार सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य -पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर के अवसर पर नगर पंचायत बुढ़ाना के सभागार में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाली बालिकाओं के सम्मान व पुरस्कार वितरण हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन एम एस गिल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बुढाना द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएस गिल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बुढ़ाना व विशिष्ट अतिथि जयवीर सिंह प्रभारी पुलिस चौकी बुढाना रहे।विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाली बालिकाओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र,फूल माला पहनाकर एवं उपहार देकर किया गया। अंर्तराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत 11 अक्टूबर 2012 को हुई थी जिसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, पोषण, कानूनी अधिकार, स्वास्थ्य देखभाल, भेदभाव व हिंसा से सुरक्षा जबरन बाल विवाह जैसे महत्वपूर्ण व संवेदनशील मुद्दों की ओर ध्यान दिलाना है। कार्यक्रम में दो बालिकाओं दीपा व आरती को सिलाई मशीन उपहार स्वरूप भेंट की गई।दोनों छात्राएं प्रतिभावान है लेकिन परिवार में पिता नहीं है।
अन्य सम्मान पाने वाली छात्राओं में अजमाखान, इकरा सलमानी, सुमाइला, सलमानी , फिरदोस , अंतिम भाटी,अमरीन , श्रीन खान, परी अग्रवाल, आकृति अग्रवाल, मन्तशा, अंशिका गोयल, रिचा विश्वकर्मा, पल्लवी त्यागी व प्रियांशी बंसल रही। प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी बालिकाओं को सुरक्षा हेतु आश्वस्त किया व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बुढाना चौकी प्रभारी द्वारा सभी बालिकाओं को बधाई दी गई। गकार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन डा राजीव कुमार सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुश्फेकीन के निर्देशन में किया गया । कार्यक्रम में सहयोगी सतीश गोयल, प्रवीण सभासद, ओजस्व तायल, विकास कुमार, नौशाद सलमानी, शिवराज सिंह व संजीव बंसल शामिल रहे। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सभी बालिकाओं की थर्मल स्कैनिंग की गई व हाथों को हैंड सैनिटाइजर द्वारा सैनिटाइज कराया गया एवं मास्क वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूरी तरह से कोविड -19 के प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

 

रेहड़ी ठेली वाले बने मुसीबत
खतौली। कोतवाली क्षेत्र में जानसठ रोड पर शिव मूर्ति चौक पर टावर के नीचे सब्जी वालो के अस्थाई ठिए लगते हैं। यहां पर शाम को 5ः30 बजे के बाद अत्यधिक मात्रा में रेहडी- ठेले पर फल व सब्जी बेचने वालों का जमावड़ा लग जाता है। कुछ घोडी-तांगे वाले भी सब्जी और फल बेचने के लिए सांझ ढलते ही शिवमूर्ति पर आ जाते हैं। जिससे शिव जी मूर्ति से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला रास्ता पूर्णता अतिक्रमण का शिकार होकर बंद हो जाता है। जिस कारण बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि किसी बीमार को लेकर एंबुलेंस आ जाए तो रास्ता न मिलने के कारण एंबुलेंस में पडे मरीज के प्राण निश्चित ही संकट में पडे बिना नहीं रहेंगे। यह स्थिति किसी एक दिन नहीं बल्कि रोजाना लगभग शाम 5ः30 बजे से 7ः30 बजे तक 2 घंटे तक रहती है। अतिक्रमण और रास्ता न मिलने से परेशान क्षेत्रवासियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर इस समस्या की ओर ध्यान देकर उसके समाधान की मांग की हैं।

सदस्यता अभियान जारी5 Min 7 |

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना अध्यक्ष मा. ललित मोहन शर्मा जी के निर्देशानुसार चलाया जा रहा सदस्यता अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है इसी कड़ी में आज क्रांति सेना कार्यालय दीपक पुंडीर,ने आधा दर्जन ग्राम जौली निवासी शंकर कुमार व ग्राम महावतपुर जिला शामली;- निवासी मिन्टू पाल ने अपने दर्जनों साथियों सहित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। जिन्हे जिला प्रभारी शरद कपूर जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिलाध्यक्ष ( व्यापार प्रकोष्ठ) आनंद प्रकाश गोयल, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान व नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उपस्थित रहे रू-जिला उपाध्यक्ष अवनीश चौहान, संजय गोयल,गौरव गर्ग ,अरविन्द प्रजापति, प्रवीण शर्मा,जिला सचिव आलोक अग्रवाल, सचिन प्रजापति,नगर महासचिव आशीष मिश्रा, अखिलेश पूरी ,नगर संगठन मंत्री जोनी पंडित, मीडिया प्रभारी प्रदीप कोरी,नगर उपाध्यक्ष वसंत कश्यप, राजन वर्मा, उज्जवल पंडित,नगर सचिव अमित कश्यप, कुलदीप सूर्यवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सैनी, ग्राम प्रमुख ललित रूहेला, दीपक अग्रवाल, यश मित्तल, अभिनव अग्रवाल,सचिन कुमार, सूरज कुमार ,शुभम कुमार, अशोक कुमार,आदि मौजूद रहे।

 

थाना मीरांपुर का एसएसपी द्वारा निरीक्षण6 Min 9 |
मीरांपुर। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाना मीरापुर का निरीक्षण किया गया, जिसमें स्स्क्क महोदय द्वारा थाना मीरापुर के कार्यालय, बैरक, हवालात, मालगृह आदि का निरीक्षण करते हुए परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा थाने पर नियुक्त अधि०/कर्म०गण से वार्ता की गयी एवं उनकी समस्या के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही साथ सभी पुलिस कर्मियों को महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता देकर व संवेदनशीलता से सुनने व तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने’, लंबित माल का निस्तारण करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग- थानाक्षेत्र में रहने वाले सभी संभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग की गयी, जिसमें शांति व्यवस्था को बनाये रखने, अराजक तत्वों/ सोशल मीडिया पर अफवाहें/भडकाऊ पोस्ट/झूठी खबरों को शेयर करने वालों तथा अवैध शराब/मादक पदार्थ बेचने/तस्करी करने वालो की सूचना पुलिस को देने की अपील की गयी।

 

ब्राहमण समाज की हत्याओं पर जताई चिंता7 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। केशवपुरी स्थित शिवा शिव मंदिर में अर्चक पुरोहित संघ की एक बैठक आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता पंडित करुणा शंकर शुक्ला ने एवं संचालन पंडित अमित तिवारी शास्त्री के द्वारा किया गया इस सभा में निरन्तर ब्रह्मणों पर हो रहे अत्याचार एवं हत्याओं पर रोष प्रकट करते हुए अर्चक पुरोहित संघ के जिलाध्यक्ष पंडित बृजबिहारी अत्री ने कहा की देश में हो रही निरन्तर ब्राह्मण समाज की हत्यायें बहुत चिन्ता का विषय है आज देश के ब्राह्मण समाज में भय एवं रोष व्याप्त है सरकार को इसपर विशेष ध्यान देना चाहिये अगर इसी तरह से देश में ब्रह्मणों की हत्यायें होती रही तो अर्चक पुरोहित संघ एवं समस्त ब्राह्मण समाज एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आन्दोलन करने के लिये बाध्य होगा इसलिये हम सरकार से माँग करते हैं की इन हत्याओं पर जल्द से जल्द रोक लगाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये एवं देश के समस्त मंदिर पुजारियों एवं ब्रह्मणों को विशेष सुरक्षा प्रदान की जाये अन्यथा आने वाले चुनावों में सरकार को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। एवं इस सम्बन्ध में अर्चक पुरोहित संघ दिनाँक १३/१०/२०२० को सुबह ११ बजे मुज़फ्फरनगर के जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नाम से ज्ञापन सौंपेगा एवं उसी दिन शाम ७ बजे महावीर चौक से होते हुए शिव चौक तक कैंडल मार्च निकलेगा।
इस सभा में मुख्य रूप से उपस्थित पंडित बृजबिहारी अत्री( जिलाध्यक्ष), पंडित करुणा शंकर शुक्ला (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), पंडित राजीव पाराशर, ( जिला उपाध्यक्ष) पंडित अमित तिवारी शास्त्री (जिला महामन्त्री), पंडित रामानुज दुबे (जिला सचिव), पंडित राजेश जैमिनी (जिला सचिव), पंडित मुकेश भारद्वाज (जिला सह सचिव), पंडित चीरायु गालव (जिला कोषाध्यक्ष), पंडित अरविंद पाण्डे (जिला सह कोषाध्यक्ष), पंडित आशीष वशिष्ठ (जिला मीडिया प्रभारी), पंडित मोहन अत्री (जिला प्रचार मन्त्री), पंडित आनन्द राज वत्स (जिला सह प्रचार मन्त्री), पंडित योगेश अत्री (जिला सह प्रचार मन्त्री) पंडित अश्वनी शर्मा (जिला संगठन मन्त्री), पंडित महेश भारद्वाज, पंडित अवधेश तिवारी एवं अर्चक पुरोहित संघ के अनेकों विद्वान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बाइकों की हुई आमने सामने भिडन्त8 Min 5 |
चरथावल। दो बाईको के बीच हुई आमने-सामने की भिडन्त मे बाईक सवार महिला व बच्चा चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते थाना क्षेत्र के रोहाना तिराहे के समीप वाहन चैकिग कर रहे सब इंस्पैक्टर रणपाल सिह ने जब देखा कि दो बाईको के बीच हुई भिडन्त मे बाईक सवार महिला व बच्चा बाईक के नीचे दब गया तो एसआई रणपाल सिह ने मानवता का परिचय दिया तथा चालान काटते छोड तुरंत बाईक के नीचे दबे बाईक सवारो को उठाने पहुंचे। बताया जाता है कि इस हादसे मे दोनो बाईको पर सवार लोगो को मामूली चोटे आई। जिससे सभी ने राहत की सांस ली। एसआई रणपाल सिह ने बाइक सवारो को गंतव्य की और रवाना कर दिया।

 

हिंदू जन कल्याण ट्रस्ट ने की स्कूल ना खोले जाने की मांग की
मुजफ्फरनगर। हिन्दू जन कल्याण ट्रस्ट ने कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत कोरोना काल मे बच्चों का स्कूल ना खोलने की मांग की। हिन्दू जन कल्याण ट्रस्ट के सचिव मनीष चौधरी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी के नाम सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि कोरोना के इस जानलेवा समय मे जब बडी उम्र के लो सोशल डिस्टेंसिग का पालन नही कर पा रहे हैं सावं जान से हाथ धोकर बैठ रहे है। इस समय मे हम यह उम्मीद कैसे कर सकते हैं, स्कूल अपनी कोई जिम्मेदारी नही अभिभावको पर ही बच्चों की जिम्मेदारी डाल रहे हैं, स्कूल अपनी कोई जिम्मेदारी नही ले रहे हैं,छोटी उम्र के बच्चे सोशल डिस्टेंसिग पालन कर सकेंगे एवं कोरोना की इस जानलेवा महामारी से कैसे बच सकेंगे। हिन्दू जन कल्याण ट्रस्ट भारत सरकार से यह मांग करता है कि अभी बच्चो के स्कूल खोलने की अनुमति न दी जाये। जिससे बच्चे सुरक्षित रह सके घर से रहकर ही बच्चो की ऑनलाइन पढाई जारी रखनी चाहिए। सबसे पहले बच्चो की जान की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है,ज्ञापन देने वाले प्रमोद मलिक,मनीष चौधरी, अनुज चौधरी, टीटू,देशराज चौहान, मनोज पाटिल, हरीश पारीवाल, श्रृषभ जैन, पवन मित्तल, पंडित ब्रज बिहारी अत्री,प.रामानुज दुबे,बागेश अग्रवाल आदि हिन्दू वीर उपस्थित रहे।

जन अधिकार पार्टी ने सौपा ज्ञापन9 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। जन अधिकार पार्टी ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि अध्यादेश नई शिक्षा नीति एवं श्रम नीति की खामियो व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों,डीजल-पैट्रोल की कीमतों मे बढोत्तरी को वापस लेने एवं भाजापा सरकार द्वारा पिछडे वर्ग आरक्षण समाप्त किए जाने के विरूद्ध ज्ञापन सौपा।
जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष मांगेराम सैनी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पंहुचे पदाधिकारियो ने राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन मे प्रदेश की बिगडती कानून व्यवस्था,महगाई एवं आरक्षण मे छेडछाड को लेकर भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन की तरफ ले जाना चाहते हैं। प्रदेश मे पिछडो,अल्पसंख्यको की समस्याओ की अनदेखी हो रही है। ज्ञापन मे बताया कि संविधान एवं विधि द्वारा प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था तार-तार हो रही है। मैडिकल प्रवेश मे आरक्षण समाप्त कर दिया गया है। पिछडे वर्ग के छात्रो की छात्रवृत्ति खत्म कर दी गई है, किन्तु सरकार कुछ भी सुनने समझने को तैयार नही है।
इस सम्बन्ध मे जन अधिकार पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा द्वारा पिछले 1 जून से 7 जून तक लगातार धरना-प्रदर्शन भी किया और उसके बाद भी लगातार प्रत्येक सोमवार को प्रदर्शन किया जा रहा है। ज्ञापन मे नई कृषि नीति को किसान विरोधी बताया। केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय संपत्ति को निजी क्षेत्रो की कंपनियो उद्योगपतियो को कौडियो के दाम बेचा जा रहा है इससे राष्ट्र की अपूरणीय क्षति होगी, इसे तत्काल रोका जाए। पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतों को तत्काल रोका जाए।इस दौरान 11 दौरान सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष मांगेराम सैनी, हरेन्द्र पाल, ब्रहमदत्त सैनी, मोहनलाल कश्यप, रवि कश्यप आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बुजुर्गो को किया सम्मानित
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित कबीर आश्रम में श्री कबीर साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक सभा में कई जनपदों से आए कोरी भूईयार समाज के बुजुर्गो को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में हरिद्वार से आए महंत ब्रह्मादास महाराज ने कहा कि संस्कारों के अभाव में संयुक्त परिवार में संतान आज बुजुर्गो की खुद देखरेख के बजाए उन्हें वृ( आश्रम में छोड़ जाते हैं। इसलिए हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए शिक्षा देनी चाहिए, जो अपने माता-पिता, गुरुजनों व बुजुर्गो का सम्मान करें। सम्मेलन में राष्ट्रीय कोरी-भूईयार समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज सिंह आर्य ने कहा कि एकता में ही बल है, इसलिए समाज की एकजुटता के लिए हमें जागरूकता लानी होगी। सम्मेलन को राष्ट्रीय कोरी भूईयार समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजबसिंह ने कहा कि कोरी भूईयार समाज शिक्षा के अभाव में पिछड़ रहा है, इसलिए हमें सबसे पहले अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। सम्मेलन में कोरी भुइयार सभा द्वारा सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, हरिद्वार, देहरादून, मेरठ, नोएडा से आए 35 बुजुर्गो को माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन को राष्ट्रीय कोरी भूईयार समाज के राष्ट्रीय महासचिव बाबू करण पाल सिंह, सभा के प्रदेश अध्यक्ष किशन दास, प्रदेश सचिव अजमेर सिंह, जिलाध्यक्ष घसीटू सिंह, कबीर साहेब धमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष धनपाल सिंह, महामंत्री नरेश कुमार, अनिल आदि ने भी संबोधित किया।

 

रक्तदान शिविर का आयोजन
भोपा। क्षेत्र के गांव गढवाड़ा स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल में मिशन वंदेमातरम दा ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान ग्रामीणों को कोरोना के संक्रमण से बचने की जानकारी भी दी गई। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित राठी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। जिसके बाद मुजफरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर से डॉ. प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में आए डॉ. कुनिका, डॉ. शगुन, डॉ. सुमित कुमार, कोमल शर्मा व दीपांशु त्यागी ने आसपास के गांव रहमतपुर, बेलड़ा, सिकंदरपुर, गढवाडा आदि गांवों से आए सैकड़ों लोगों का चैकअप किया। जिसके बाद 33 पुरूष व दो महिलाओं समेत 33 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में डॉ. प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की गई। शिविर में पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, रवि त्यागी, शुभम त्यागी, मनोज कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, संजय शर्मा, शुभम अंतल, शिवम शिवाच आदि मौजूद रहे।

 

सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन किया जागरूक
बुढ़ाना। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह- 2020 के समापन के अवसर पर बुढाना महावीर तिराहा पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा के संकल्प के साथ गुलाब के फूल देकर व माला पहनाकर वाहन चालकों व नागरिकों से अपील की गई की सड़क सुरक्षा व यातायात के नियमों का पालन कर स्वयं भी बचे औरों को भी बचाएं। सभी क्षेत्रवासियों व नगरवासियों व वाहन चालकों को उत्तर प्रदेश शासन की मंशा से अवगत कराया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए एवं सभी मिलकर ऐसे प्रयास करें कि सड़क दुर्घटना व जनहानि कम से कम हो। सड़क सुरक्षा सप्ताह समापन कार्यक्रम मे एम एस गिल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बुढाना, जयवीर सिंह बुढाना चौकी प्रभारी, डा राजीव कुमार सामाजिक कार्यकर्ता सदस्य -राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद वीरनारायण सिंह उपनिरीक्षक,किरपाल सिंह उपनिरीक्षक, आरक्षी प्रदीप कुमार, जितेन्द्र सिंह, शिवराज सिंह, संजीव बंसल, नौशाद व अजहर उपस्थित रहे।¤

 

महिला ने प्रेमी के घर जाकर जहर खाया, मौत
मुजफ्फरनगर। महिला ने अपने प्रेमी के घर जाकर जहर का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहल्ला शाहबुद्दीन पुर रोड निवासी एक महिला का पिछले काफी दिनों से अपने पति से विवाद चल रहा था। महिला ने अपने पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। पुलिस के अनुसार महिला का मिमलाना रोड निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। रविवार को महिला अपने प्रेमी के घर पहुंची। दोनों के बीच विवाद होने पर महिला ने जहर का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शहर कोतवाली के एसएसआई मनोज यादव का कहना है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था वह पिछले काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी। रविवार शाम उसने अपने प्रेमी के घर जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

अनियंत्रित वाहनों ने ली दो की जान, परिवारों में मचा कोहराम
मुजफ्फरनगर। दो परिवारों के लिए काला दिन साबित हुआ, क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर अनियंत्रित वाहनों ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मोके पर ही मौत हो गई। एक साथ हुई दो दुर्घटना से मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर जाम लग गया। दोनों परिवारों में शोक हो गया। मीरापुर क्षेत्र के ग्राम सिकरेडा निवासी विकास धीमान पुत्र सोमदेव धीमान किसी कार्य से देवल गया था। जब यह बाइक पर सवार होकर वापिस अपने गांव लौट रहा था। तभी ग्राम कैलापुर जसमौर के निकट स्थित संगम ढ़ाबे के सामने एक अनियंत्रित ट्रक ने विकास की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विकास सड़क पर जा गिरा तथा उसका सिर सड़क में लगकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना में ग्राम मुझेड़ा सादात निवासी गुल्लू पुत्र सिराजुद्दीन देर रात्रि अपनी बाइक पर सवार होकर मीरापुर जा रहा था। मेरठ-पौडी राजमार्ग पर ग्राम बलिपुरा के सामने पहुंचने पर पीछे की ओर से आ रही एक कार ने गुल्लु की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह भी सड़क पर जा गिरा तथा गुल्लु बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस उसे जानसठ अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक व कार को कब्जे में ले लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =