समाचार
पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया
मुजफ्फरनगर। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियो ने एक नामचीन कम्पनी के गु्रप का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियो ने उक्त कम्पनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला दहन करने वालों में कार्तिक जोहरी, राजेश शर्मा, वेभव यादव, शंकर शर्मा, राजकुमार, बिट्टू पाल, अक्षय,राजू , विक्की, आकाश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
चैकिंग के दौरान वाहनो चालान काटे
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान कई वाहनो के ई-चालान काटे। पुलिस द्वारा की गई चैकिंग तलाशी से वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते पुलिस द्वारा नगर के विभिन्न चौराहो पर वाहन चैकिंग की। शहर कोतवाली पुलिस ने इंस्पैक्टर कोतवाली अनिल कप्परवान की मौजूदगी मे अस्पताल चौराहा, खालापार, फक्करशाह चौक, शामली बस स्टैण्ड आदि अनेक स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस ने इस दौरान वाहनो के चालान काटे एवं वाहनो की तलाशी भी ली। वहीं दूसरी और सिविल लाईन थाना प्रभारी डी.के.त्यागी के निर्देशन मे पुलिस ने नगर के महावीर चौक,अंसारी रोड, कच्ची सडक,मदीना चौक आदि कई स्थानो पर वाहन चैकिंग की गई। नई मन्डी कोतवाल योगेश शर्मा की मौजूदगी मे नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने अलमासपुर चौराहा, भोपा बस स्टैण्ड,जानसठ बस स्टैण्ड आदि कई स्थानो पर वाहन चैकिंग की। पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से वाहन चालको खासतौर पर दुपहिया वाहन चालको मे हडकम्प मचा रहा। नगर क्षेत्र के अलावा जनपद के अन्य थाना क्षेत्रो मे भी पुलिस ने वाहन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।
शिविर का आयोजन किया जायेगा
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने बताया कि जनपद के दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, वैशाखी, व्हीलचेयर, ब्लाइण्ड स्टिक, हियरिंग एड एवं मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान किये जाने हेतु चिन्हींकरण शिविरों का आयोजन विवरण के अनुसार किया जा रहा है, जिन दिव्यांगजनों को इन उपकरणों की आवश्यकता है, वह अपना पंजीकरण करा सकते हैं। लाभार्थी को अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र तथा एक फोटोग्राफ अभिलेख लाने होंगें। उन्होने बताया कि शिविरो का आयोजन २१.१०.२०२० को विकास खण्ड-शाहपुर में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र शाहपुर, २२.१०.२०२० को ग्रामीण क्षेत्र बुढाना नगरीय क्षेत्र बुढाना, सिसौली, २३.१०.२०२० को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र चरथावल, २६.१०.२०२० को ग्रामीण क्षेत्र बघरा, २७.१०.२०२० को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र मुजफ्फरनगर, पुरकाजी, २८.१०.२०२० को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र खतौली, २९.१०.२०२० को ग्रामीण क्षेत्र मोरना एवं नगर क्षेत्र भोकर हेडी तथा ३१.१०.२०२० को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र जानसठ, मीरापुर शिविर का आयोजन किया जायेगा।
विकसित ई-मार्केटप्लेस जैम की व्यवस्था की
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार समस्त शासकीय विभागों एवं उनके अधीनस्थ संस्थाओं में मैन पावर के क्रय (आउट सोर्सिग मैन पावर) के लिये भारत सरकार द्वारा विकसित ई-मार्केटप्लेस जैम की व्यवस्था की गयी हैं। जिसके लिये शासकीय एंव उनके अधीनस्थ संस्थाओं के ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर पंजीकरण नियोजक के रूप में कराना अनिवार्य हैं। जिसमें तत्पश्चात नियोजक अपनी आवश्यक्ता के अनुसार आउटसोर्सिग के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की भर्ती सेवायोजन पोर्टल से प्राप्त करेगें। रिक्तियों के सापेक्ष आवेदित अभ्यर्थियों की सूची आवेदन की तिथि के वरिष्ठता क्रम में निर्धारित संख्या में सेवाप्रदाता को सेवायोजन पोर्टल से उपलब्ध होगी। चयन के उपरान्त सेवाप्रदाता चयन परिणाम भी पोर्टल पर प्रविष्ट/अंकन करेंगे। जनपद स्तर के सभी बेरोजगार के लिए आवश्यक है कि अपनी-अपनी योग्यतानुसार अधिक से अधिक सख्या में सेवायेजन पोर्टल पर पंजीकरण आनलाइन माध्यम से कराना सुनिश्चित करें, साथ ही तीन वर्ष की अवधि के पश्चात पंजीकरण का नवीनीकरण भी अवश्य कराये। इस सम्बध में शासन स्तर से सभी शासकीय व उनके अधीनस्थ संस्थाओं को आदेश जारी कर दिये गयें है। विस़्तृत जानकारी हेतु शासनादेश संख्याः-७१७/ छत्तीस-५-२०२०-८(२८) २०२० दिनांकः१८ अगस्त २०२० का अवलोकन करें।
बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की
भोपा। विद्युत विभाग की टीम ने आला अधिकारियो के निर्देश पर कई स्थानो पर छापामारी करते हुए कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने आज सुबह थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी मे कई स्थानो पर छापामारी की। इस दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चालान काटे। इसके अलावा टीम ने भोपा,रहकडा,बेहडा थ्रू आदि कई गांवो मे चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी टीम के साथ मौजूद रही।
जहरीले पदार्थ का सेवन किया
तितावी। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी शोभित ने अज्ञात कारणो के चलते घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजन आनन-फानन मे ही पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए। पुलिस ने इस मामले की जानकारी होने से इन्कार किया है।
19 अक्टूबर से खुलेंगे विद्यालय
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज मुज़फ़्फ़रनगर में उत्तर प्रदेश शासन के १९ अक्टूबर से विद्यालयों को कक्षा ९ से कक्षा १२ तक के लिए खोले जाने निर्देशों के क्रम में प्रत्येक ब्लॉक के नोडल अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासनादेश को विस्तृत रूप से समझाया गया तथा इस सम्बंध में जारी एस०ओ०पी० की जानकारी भी दी गयी। अब ये नोडल ऑफ़िसर अपने अपने क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण की बैठक करके निर्देशों को विद्यालयों तक पहुँचायेंगे। इस बैठक में डॉ. विकास कुमार, प्रधानाचार्य एस०डी०इंटर कॉलेज , मीरापुर के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति २०२० पर चर्चा के साथ साथ सूचना के आदान प्रदान हेतु एक ऐप के संचालन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री ब्रिजेश कुमार द्वारा बैठक का आयोजन किया गया तथा बैठक का संचालन श्री विपिन त्यागी जी द्वारा किया गया।
नारी शक्ति को जागरूक करने पर जोर दिया
मुजफ्फरनगर। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक मे नारी शक्ति को जागरूक करने पर जोर दिया गया। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि संगठन की एक बैठक संगठन कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें ज्यादा से ज्यादा नारी शक्ति को जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक मे कहा गया कि नारी को अपनी शक्ति पहचाननी होगी और अपने सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा खुद करनी होगी। इस अवसर पर साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू सैनी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओ मे अपने अधिकारो के प्रति जागरूकता एवं शिक्षित होना बहुत जरूरी है। अतः बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत बालिकाओ को संस्कारवान व शिक्षित करना चाहिए। ताकि वे देश व समाज के उत्थान मे अपनी अहम भूमिका निभा सकें। बैठक मे स्नेहलता चौधरी,निक्की त्यागी,रीना शर्मा, डोली,सीमा, रीना कश्यप आदि मौजूद रही।
राज्य कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्य कर्मचारियों ने आपनी समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर सरकार का ध्यान आर्कषण करने हेतु कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। जनपद मुजफ्फरनगर के कचहरी प्रांगण स्थित डीएम कार्यालय पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश एवं इण्डियन पब्लिक सर्विस एम्प्लॉयी ( इप्सेफ ) के आह्वान पर आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया । जिलाध्यक्ष संजीव कुमार लाम्बा ने बताया कि कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता ( डी.ए. ) की तीन किश्तो को रोके जाने एवं पुरानी पेंशन वहाली दिवगत कोरोना योद्धाओं के परिवार को ५० लाख भुगतान , ५०-५५ वर्ष या ३० वर्ष की सेवा पर स्क्रीनिंग के माध्यम से जबरन सेवानिवृत्ति रिक्त पदों पर भर्ती तथा आउटसोर्सिग ध् संविदा कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति मे वरीयता ,निजिकरण पर रोक , बोनस का भुगतान व परिषद के मांग पत्र आदि मांगों को लेकर आज एक ज्ञापन माननीय जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री यूपी सरकार को प्रेषित कर एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने वालों मे जिले के कर्मचारियों ने भाग लिया । जिनको मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग , रोडवेज, सिंचाई विभाग , वाणिज्य कर विभाग, वन विभाग, गन्ना विभाग, फार्मासिस्ट पशु चिकित्सा आदि ने भाग लिया ।
जिसमें प्रमुख रूप से सुधीर कुमार, बजवीर सिंह, केसी राय, शौराज सिंह, शंकुन्तला सिंघल, मदन लाल . सुनील
कुमार, मनोज कुमार गौतम, नवनीत कुमार, अनिल कुमार सूर्या आदि ने भाग लिया । केसी राय ने बताया सरकार वेतन भत्तो मे कटौती करके मानसिक एंव आर्थिक रूप से हानि पहुचाने का कार्य कर रही है । इससे समस्त कर्मचारी उद्वलित है। इसलिए सरकार की नितियों के विरोध मे इस कार्यकम्र द्वारा अपनी आवाज
को सरकार तक पहुचाने का काम किया है। उन्होंने आश जताई कि सरकार इस सांकेतिक प्रदर्शन को सज्ञान में लेकर अपनी कर्मचारी विरोधी नीतियों को जल्द से जल्द वापस लेने का काम करेगी । यदि सरकार इस पर भी नही मानती है तो प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कर्मचारी आगमी आन्दोलन की व्यापक रूप रेखा के पश्चात विरोध प्रदर्शित करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी केन्द्र एवं राज्य सरकार की होगी ज्ञापन देने वालां में बडी संख्या में राज्य कर्मचारी मौजूद रहे।
बार संघ चुनाव पर विस्तृत चर्चा की
मुजफ्फरनगर। जिला बार एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर की बैठक मे बार संघ चुनाव पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बैठक मे मौजूद पदाधिकारियो ने अधिवक्ताओ के हित मे अपने विचार व्यक्त किए।
जि बार एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर महासचिव प्रदीप मलिक एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अगवत कराया कि संगठन की एक अहम बैठक फैंथम हाल मे आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला बार संघ के अध्यक्ष नसीर हैदर काजमी ने की और संचालन प्रदीप कुमार मलिक महासचिव ने किया। महासचिव प्रदीप मलिक ने आम सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 24 फरवरी 2020 को बार कॉउसिल ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली ने बिना किसी अधिकार अनुचित व अवैधानिक आदेश पारित करके डिस्ट्रिक्ट बार एसो.मुजफ्फरनगर का चुनाव रोक दिया था। लेकिन 29 फरवरी 2020 को चुनाव अधिकारी आम सभा द्वारा नियुक्त किए गए थे। बार कांउसिल ऑफ इण्डिया में भी आपत्ति दर्ज की गई थी। लेकिन कोविड-19 व लॉकडाउन के कारण सुनवाई नही हो सकी। दिनांक 26 अगस्त 2020 को सुनवाई उपरान्त 10 सितम्बर 2020 को मेरठ बार एसोसिएशन बनाम बार कांउासिल ऑफ उत्तर प्रदेश के मामले मे मा.उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने विधिक व्यवस्था दी है कि बार कांउसिल को बार एसोसिएशन के चुनाव सम्बन्धी मामले मे हस्तक्षेप का कोई अधिकार नही है, बल्कि सोसाइटी रजिस्ट्रार को है। इन हालात मे एल्डर्स कमैटी द्वारा यदि चुनाव कराया जाता है तो यह रिट के निर्णय के अंतर्गत अवैध व शून्य होगा। इस कारण वे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हे। आम सभा ने बहुमत से चुनाव कार्यक्रम के सम्बन्ध में प्रस्ताव पारित किया कि 16-10-2020 तक उस पर आपत्ति दिनांक 20-10-2020 तक आपत्तियो का निस्तारण व सूची का अन्तिम प्रकाशन, दिनांक 26 अक्टूबर 2020 को नामांकन,27 अक्टूबर 2020 नाम वापसी, 31 अक्टूबर 2020 को मतदान तदोपरान्त मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित होगा और नई कार्यकारिणी को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
डाकघरो मे आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य शुरू
मुजफ्फरनगर। प्रवर अधीक्षक डाकघर,मुजफ्फरनगर वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि मुजफ्फरनगर मण्डल के अंतर्गत 17 डाकघरो मे आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम मे पोस्ट मास्टर जनरल बरेली परिक्षेत्र द्वारा दिनांक 14-10-2020 को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक आधार कार्ड कार्य की स्पेशन ड्राइव के अर्न्तगत कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मुजफ्फरनगर मण्डल के अर्न्तगत मुजफ्फरनगर प्रधान डाकघर, शामली मुख्य डाकघर, मुजफ्फरनगर सिटी,जानसठ, कांधला,खतौली,कैराना, बुढाना, मुजफ्फरनगर कचहरी, बघरा,चरथावल, गांधी कालोनी,जलालाबाद,मीरापुर,रोहाना मिल्स,शाहपुर,थानाभवन डाकघरों मे आधार कार्य विशेष रूप से किया जाएगा। आम जन से अनुरोध है कि कोविड-19 से संबन्धित आवश्यक निर्देशो व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए उक्त डाकघरो मे आवश्यक दस्तावेज के साथ पधार कर सेवा का अवसर प्रदान करें और उक्त सेवा का लाभ उठायें।
18 अक्टूबर को ट्रायल आयोजित किये जायेंगे
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर और शामली की अंडर १४ क्रिकेट टीमो के चयन के लिए दिनांक १८ अक्टूबर रविवार को ट्रायल आयोजित किये जायेंगे। मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि मुजफ्फरनगर के १११ और शामली के ३८ रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही ट्रायल दे सकते है। ट्रायल अलमासपुर स्थित नव निर्मित मैग क्रिकेट ग्राउंड में सुबह ९ बजे से कोविड कोरोनॉ के लिए बी सी सी आई और यु पी सी ए के द्वारा जारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए ही आयोजित किया जाएगा।एसोसिएशन द्वारा ९ बजे से मुज़फ्फर नगर और १२ बजे से शामली के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। एक बार मे सिर्फ ५० खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।सभी खिलाड़ियों को अपना पहचान पत्र और पंजीकरण पत्र साथ लाना होगा। ट्रायल सम्पन्न कराने के लिए एसोसिएशन द्वारा गौरव ,अरशद और मनीष त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रायल मुज़फ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति लेगी।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 भूपेन्द्र शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त प्रवेज उर्फ फैजान पुत्र फैययाज निवासी मदरसे के पास शाहबुद्ीन पुर रोड मौहल्ला रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को मौहल्ला रामपुरी से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना छपार पर उ0नि0 शौकीन खॉ द्वारावांछित अभियुक्त सुनील प रामनरेश निवासी ग्राम दलेलगंज थाना समसाबाद जनपद फरूर्खाबाद को वैशाली ढाबे के सामने से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा वॉछित अभियुक्त अबदुल कादिर पुत्र ताहीर हसन निवासी ग्राम शेरपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को चौकी रूडकी चॅुगी के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 चोरी की मोटर साइकिल स्पेलेन्डर को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त राजकमल पुत्र रोशनलाल निवासी ग्राम तिसंग थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को पंचवटी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा थाना रतनपुरी पर उ0नि0 ललित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त छोटन पुत्र मामराज निवासी ग्राम फुलत थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर को बडसू रजवाहे से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना तितावी पर उ0नि0 तारीक वसीम द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र सेठपाल निवासी सैदपुरा खुर्द थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को बघरा बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पर उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त गुरूमीत उर्फ लाखन पुत्र साधूराम निवासी ग्राम महावलीपुर थाना चरथावल जनपद मु0नगर को हिन्डन नदी पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 720 नशे की गांलियां बरामद की गयी।
अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
खतौली। थाना खतौली पर उ0नि0 श्री राद्येश्याम यादव मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र सुनील निवासी मौहल्ला देवीदास थाना खतौली जनपद मु0नगर को सराफत कालोनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 20 पववे अवैध शराब अरूणाचल प्रदेश मार्का को बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना खतौली पर मु0अ0सं0-445/20 धारा-63 आबकारी अधि0 में पंजीकृत किया गया। पंजीकृत अभियोग की विवेचना उ0नि0 विष्णु द्वारा की जा रही है।वहीं थाना मीरापुर पर उ0नि0 श्री करन नागर मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त हरजिन्दर पुत्र मलकीत निवासी ग्राम कैलापुर जसमौर थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को जगंल ग्राम कैलापुर जसमौर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 10 लीटर अपमिश्रित शराब व 500 ग्राम यूरिया बरामद किया गया।
डकैती की योजना बना रहे तीन शातिर गिरफ्तार
जानसठ। थाना जानसठ पर सुनील शर्मा द्वारा डकैती की योजना बना रहे 03 शातिर अभियुक्तों रणजीत पुत्र बलबीर निवासी कस्बा गंगानगर थाना गंगानगर जनपद मेरठ, मनीष, अमित पुत्रगण सुरेश ठाकुर निवासीगण आशाराम पुटठी कस्बा रामराज थाना बहसूम्मा जनपद मेरठ दौराने पुलिस कार्यवाही के ग्रीन लैण्ड बाग के अन्दर खण्डर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 चोरी की मोटर साइकिल स्पेलेन्डर नम्बर यू0पी0 12 बी0टी0 4520 बरामद की गयी तथा गिरफ्तार अभियुक्त रणजीन उपरोकत के कब्जे से 01 पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर व अभियुक्त मनीष उपरोक्त के कब्जे से 01 पिस्टल मय 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर तथा अभियुक्त अमित उपरोक्त के कब्जे से 01 पिस्टल मय 04 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए।
शव मिलने से फैली सनसनी
ख़तौली। थाना मण्डी चौकी के द्वितीय द्वार पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर सनसनी फैल गई। शव देखकर वहां भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहूँची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव देखने से कोई मजदूर प्रतीत हो रहा है तो वही शव के पास शराब का पव्वा भी मिला है। सम्भवतः रात में शराब के नशे में मजदूर की नाले में गिरकर डूबने से मौत हुई है मृतक की जेब से एक डब्बी जिसमे पैसों के सिक्के मिले है।
जी.एस.टी.का छापा पडने से मचा हडकम्प
मुजफ्फरनगर। व्यापारी के यहां जी.एस.टी.का छापा पडने से हडकम्प मच गया। सूत्रो के अनुसार नगर के मौहल्ला चूंगी नम्बर-2 के समीप रहने वाले विभोर नागम व्यापारी के यहां आज दोपहर के वक्त जी.एस.टी. की टीम द्वारा छापामारी की खबर से अन्य व्यापारियो मे भी हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि उक्त व्यापारी का सूजडू चूंगी पर भी पैट्रोल पम्म है। समाचार लिखे जाने तक छापामारी के सम्बन्ध मे कोई विशेष जानकारी नही मिल सकी।
बिजली का जर्जर तार बदलने का कार्य शुरू
रोहाना। आला अधिकारियों के निर्देश पर रोहाना क्षेत्र में बिजली का जर्जर तार बदलने का कार्य चल रहा है। बिजली घर अंतर्गत ग्राम रोहाना खुर्द में बिजली के तार बदलने का कार्य चल रहा है रात्रि में ९ः०० बजे के करीब गांव की बिजली खराब हो जाने के कारण कुछ ग्रामीणों ने बधाई कला के विद्युत ठेकेदार को अवगत करा कर बिजली ठीक कराने के लिए अवगत कराया तो उसने रोहाना बिजली घर के २ संविदा कर्मी लाइनमैन ओमकार निवासी होशियारपुर ललित निवासी होशियारपुर ने रात्रि में ही शट डाउन लेकर गांव में बिजली ठीक करने पहुंचे ठीक करने के बाद इनके साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया संविदा कर्मी ललित का आरोप है कि पिंटू चेयरमैन ने गाली गलौज की और उन्हें पकड़ कर २ दिन पूर्व उनके ट्यूबवैल से खोले गए मोटर चोरी को लेकर रोहाना पुलिस को बुला लिया गया रोहाना पुलिस संविदा कर्मियों को चौकी पर ले आई और उनके साथ मारपीट कर उनका उत्पीड़न किया गया तभी बिजली का ठेकेदार पिंकी भी पुलिस चौकी पर पहुंच गया पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर नाराजगी जताई और उन्हें अवगत कराते हुए बताया यह बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है जिन्होंने बिजली घर से सीर डाउन लेकर बिजली ठीक करने गए थे इस पूरी घटना से ठेकेदार में अवर अभियंता अनिल कुमार को अवगत कराया ओर संविदा कर्मियों में अपने उत्पीड़न को लेकर रोष फैल गया जिन्होंने एकत्र होकर पुलिस चौकी पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिसकर्मी के साथ नोकझोंक भी हुई तो बिजली घर पर संविदा कर्मियों ने अवर अभियंता को पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से अवगत कराया और पुलिस चौकी पर बीना मीटर के अवैध रूप से बिजली चलाई जा रही है जिसमें चौकी प्रभारी के आवास पर एसी भी लगा हुआ है अवर अभियंता ने पुलिस चौकी की लाइन काट दी है जिससे पुलिस चौकी पर हड़कंप मच गया और संविदा कर्मी अपने उत्पीड़न को लेकर हड़ताल पर चले गए जिससे अवर अभियंता ने उच्च अधिकारियों को इस घटनाक्रम से अवगत कराया जिसकी उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी प्रदर्शन कार्यों में ललित कुमार ओंकार विजय शर्मा पुष्पेंद्र दीपक सावन चांद वीर संजीव जय निवास रोहाना बिजली घर बधाई बिजली घर के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

