Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग , पुलिस ने उपचार के लिए भिजवाया

मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कई लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला गउशाला नदी घाट निवासी यश शर्मा पुत्र स्व.राजेन्द्र प्रसाद बाईक द्वारा चरथावल मोड से लौटते वक्त नदी के पुल के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया।

जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार जाते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया।

जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इस हादसे की सूचना दी। एक अन्य सडक हादसे मे बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी सौरभ पुत्र महेश शाहपुर कसेरवा मार्ग पर कार की चपेट मे आकर घायल हो गया।

जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जागृति विहार निवासी विपिन पुत्र ईश्वर चन्द्रा कार द्वारा रूडकी रिश्तेदारी मे जाते वक्त वहलना चौक के समीप डीसीएम की चपेट मे आकर चोटिल हो गया।

गनीमत यह रही कि इस दौरान विपिन को कोई गंभीर चोट नही आई। हादसे पर मौके पर पहुंचे लोगो ने घायल को समीप ही निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 19 =