वैश्विक

ग्रीस के साथ विवादित जल क्षेत्र से अपने शोध जहाज को वापस बुलाए तुर्की: अमेरिका

अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि तुर्की को ग्रीस के साथ विवादित जल क्षेत्र में भेजे गए अपने ऊर्जा शोध जहाज (energy Research Ship) को वापस बुलाना चाहिए और उकसावा देना बंद करना चाहिए।

ग्रीस ने भूमध्यसागर में जहाज भेजने के तुर्की के फैसले की निंदा की है। ग्रीस ने इसे क्षेत्रीय शांति के लिए सीधा खतरा बताया है। इस इलाके में ऊर्जा स्रोतों पर अधिकार को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद है।

तुर्की ने यह ऊर्जा पर शोध के लिए यह जहाज ऐसे समय में भेजा है जब दोनों देश इस जल क्षेत्र को लेकर विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत की तारीख तय करने के प्रयास कर रहे हैं।

तुर्की की सेना ने रविवार को कहा था कि उसका ओरुस जहाज सोमवार से 22 अक्तूबर तक विभिन्न शोध गतिविधियों को अंजाम देगा। ग्रीस के विदेश मंत्रालय ने तुर्की के इस कदम को साफ तौर पर क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सीधा खतरा करार दिया है। 

ग्रीस के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में तुर्की को भरोसे के नाकाबिल कहा गया है। इसमे कहा गया है कि तुर्की बातचीत करने के लिए गंभीर इच्छा नहीं रखता है।

ग्रीस का कहना है कि लीबिया से एगियन और साइप्रस, सीरिया, इराक और अब नागोर्नो काराबाख तक, तुर्की इस इलाके में अस्थिरता का पहला कारण है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21288 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =