समाचार
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत 46 किशोरियो का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया गया एवं आयरन की गोलियां व सेनेटरी पैड का वितरण किया गया
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आज आई0सी0डी0एस0 विभाग की ओर से कम्पोजिट विद्यालय सरवट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती आंचल तोमर एवं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे0 रही।
कार्यक्रम मे जिलाधिकारी द्वारा 46 किशोरियो का हीमोग्लोबिन टेस्ट कराया गया एवं आयरन की गोलियो एवं सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा किशोरियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढने के लिए साक्षर होने पर बल दिया गया ताकि किशोरिया अपने अधिकारो के प्रति जागरूक एवं आर्थिक रूप से सशक्त व आत्म निर्भर हो सके। किशोरियो को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने पर बल दिया गया।
जिला पंचायत अध्यक्षा द्वारा कार्यक्रम की सरहाना करते हुए किशोरियो के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाभिमान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की आयोजक जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वाणी वर्मा द्वारा एनीमिया की रोकथाम, स्वास्थ्य एवं पोषण की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में आयोजित गतिविधियां के सुचारू रूप से संचालन में योगदान दिया। कार्यक्रम में उपाजिलाधिकारी दीपक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौ0 मुशफिकिन, सिटी मजिस्ट्रेट एवं नगर शिक्षा अधिकारी, सविता डबराल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती हसीबा बानो प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, शहर तथा आंगनबाडी कार्यकत्रियों श्रीमती मुमताज, श्रीमती सुनीता, श्रीमती रितू, एवं श्रीमती संतोष आदि व विद्यालय स्टॉफ का सहयोग रहा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढाओं तथा महिलाओं के मौलिक व विधिक अधिकार‘‘ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार श्री राजीव शर्मा, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफफरनगर की ओर से ग्राम छपार के प्राथमिक विद्यालय संख्या -1 में ‘‘ बेटी बचाओ बेटी पढाओं तथा महिलाओं के मौलिक व विधिक अधिकार ‘‘ विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विधायक, श्री प्रमोद कुमार, के द्वारा उपस्थित समस्त आम जनमानस को बताया गया कि भारत वर्ष में महिलाओं को शक्ति के रूप पूजा जाता है बिना शक्ति की उपासना के कोई भी कार्य सिद्ध नही होता है इसी प्रकार देश के विकास में किसी भी क्षेत्र में लडकियों का योगदान लडको से किसी भी प्रकार से कम नही है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सलोनी रस्तोगी ने बताया कि संविधान महिलाओ व पुरूषों में कोई भेद भाव नही करता है। उनके द्वारा भारतीय सविधान में महिलाओध् लडकियों को प्राप्त मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध मे विस्तार से बताया गया तथा यह भी बताया गया कि हमारे संविधान में पुरूषो के समान ही महिलाओं को भी अधिकार प्राप्त है बालिकाओ के कल्याण व सुरक्षा के सम्बन्ध में अनेक अधिनियम बनाये गये है जैसे बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005, यौन हिंसा से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 आदि परन्तु बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है परिवारिक, सामाजिक, राष्ट्रीय, सभी स्तरों पर प्रयास किया जाए। बालिकाओं के स्वास्थय, शिक्षा, आत्म रक्षा, सामाजिक सोच व विचारधारा, बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण आदि विषयों पर कार्य करने की आवश्यकता है, महिलाओं के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। महिलाओं को कानून द्वारा अनेको अधिकार दिये गये है लेकिन जागरूकता की कमी है महिलाओं को जागरूक करने का कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है यदि कोई महिला मुकदमें की पैरवी आर्थिक स्थिति के कारण करने में असमर्थ है तो उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन देने पर निः शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जायेगा तथा शिविर में उपस्थित आम जनमानस को संविधान में दिये गये मौलिक कर्तव्यों व कोविड -19 करोना वायरस के बारे मे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री मुशफेकीम, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती बीना शर्मा, बी0डी0ओ0 प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, बी0ई0ओ0 पुरकाजी अलका अग्रवाल, ग्राम प्रधान जयवीर त्यागी, सहायक अध्यापक संजीव कुमार, महिला कल्याण अधिकारी शिवागी बालियान, आदि शिविर में उपस्थित रहें।
श्रीमती सलोनी रस्तोगी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि जनपद न्यायालय मुजफफरनगर में मध्यस्थता केन्द्र में 09 मध्यस्थ अधिवक्ता तथा पारिवारिक मामलों में सुलह -समझौते हेतु 03 महिला परामर्शदाता के रूप में कार्यरत् है। यदि पक्षकारों के मध्य मुकदमा चल रहा है तो वे मध्यस्थता के माध्यम से भी अपने मामले का निस्तारण करा सकते है।
श्रीमती सलोनी रस्तोगी, सचिव द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि दिनांक 08.11.2020 दिन रविवार को ई- लोक अदालत का आयोजन अध्यक्ष मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण के न्यायालय कक्ष, एवम् प्रधान न्यायाधीश मुजफफरनगर व पारिवारिक न्यायालयों के न्यायालय कक्ष में किया जायेगा। जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका एवम् वैवाहिक वादों, का निस्तारण किया जायेगा। कोरोना को दृष्टिगत रखते हुए ई- लोक अदालत का आयोजन हो रहा है जिसमे पक्षकार सुलह – समझौते के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण करा सकते है। लोक अदालत के माध्यम से निपटने वाले मामलों में दोनो पक्षों की जीत होती है। पक्षकारों के धन व समय की बचत होती है तथा मामले के निस्तारण के पश्चात भी सम्बन्ध सौहार्द पूर्ण बने रहते है।
कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना मन्सुरपुर पर उ.नि. गुरवचन सिंह मय हमराहीगणों द्वारा वॉछित अभियुक्त आनन्द पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम बेगराजपुर थाना मन्सुरपुर जनपद मु.नगर को शाहपुर कट से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना सिखेडा पर उ.नि. विनयपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त शक्ति राणा पुत्र रविप्रकाश राणा निवासी . विकासननगर ककरौई रोड गलीजनपद सोनीपत हरियाणा को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना मीरापुर पर उ.नि. करन नागर द्वारा वॉछित अभियुक्त ब्रिजेश कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी गोला कुण्डा थाना मिल्क जनपद रामपुर को वैष्णो ढाबा मीरापुर से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना शाहपुर पर उ.नि. अमीर सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्त उस्मान पुत्र भानू निवासी ग्राम व थाना फलावदा जनपद मेरठ को मन्सुरपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया।
40 पव्वे देशी शराब के साथ दबौचा
खतौली। थाना खतौली पर उ.नि. ओमप्रकाश द्वारा अभियुक्त मनोज पुत्र तिलकराम निवासी ग्राम उमरपुर लिसौडा थाना खतौली जनपद मु.नगर को एच.पी. पेट्रोल पम्प जानसठ रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 40 पव्वे देशी नाजायज शराब तोफा मार्का व 3 बोतल अग्रेजी शराब मैगडॉल को बरामद किया गया। वहीं थाना खतौली पर उ.नि. सर्वेश शर्मा द्वारा अभियुक्त सत्यपाल पुत्र रूपराम निवासी ग्राम कैलावाडा थाना खतौली जनपद मु.नगर को कैलावडा भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 06 लीटर कच्ची देशी नाजायज शराब को बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ.नि. अक्षय सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त राजवीर उर्फ पंडित पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम बिहारगढ थाना भोपा जनपद मु.नगर को जगंल ग्राम बिहारगढ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची देशी नाजायज शराब को बरामद किया गया।
तमंचा व कारतूस सहित किया गिरफ्तार
मीरांपुर। थाना मीरापुर पर उ.नि. रविन्द्र कुमार द्वारा अभियुक्त महबूब पुत्र बशीर निवासी मुन्तजर कालोनी कस्बा व थाना मीरापुर जनपद मु.नगर को टूटी पुलिया मीरापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा मय 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।वहीं थाना बुढाना पर उ.नि. संजय सिंह द्वारा अभियुक्त सुभाष पुत्र जयपाल निवासह ग्राम बडौदा थाना बुढाना जनपद मु.नगर को ग्राम बडौदा से सटेडी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 25 पव्वे देशी नाजायज शराब तोफा मार्का को बरामद किया गया।
भाजपा छोड समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
मुजफ्फरनगर। पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं प्रत्याशी गौरव स्वरूप ने महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि महेश मित्तल एडवोकेट जो पूर्व में भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले चुके थे। इनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए अब इन्हे महानगर समाजवादी पार्टी में महानगर सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट, जर्नाधन विश्वकर्मा एवं अलीम सिद्दीकी ने महेश मित्तल का फूल मालाओं से स्वागत किया और आशा प्रकट की कि आने वाले चुनावों में महेश मित्तल पार्टी को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। प्रेसवार्ता में शौकत अंसारी, निधिषराज गर्ग, विजय बाटा, नदीम राणा, शलभ गुप्ता एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जर्नाधन विश्वकर्मा, सुजाअत राणा, रचित गोयल, टीटू पाल, मुकुल त्यागी आदि मौजूद रहे।
बकाया का भुगतान जल्द किया जाए, नहीं तो होगा आन्दोलनः राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की मीटिंग जिला गन्ना अधिकारी, एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी गन्ना मिल के जी. एम. के साथ गन्ना सत्र को शुरू करने व बकाया गन्ने का भुगतान को लेकर हुई जिसमें यह कहा गया कि गन्ना सत्र अति शीघ्र प्रारंभ किया जाए और बकाया का भुगतान तत्काल किया जाए अन्यथा जिले पर भाकियू का बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, प्रदेश सचिव चौधरी चांद वीर, जिला प्रवक्ता चौधरी नीटू दुल्हरा, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशल वीर सिंह आदि किसान नेता मौजूद रहे।
गैस सिलेण्डर मे आग लगने से मचीर अफरा-तफरी 
मुजफ्फरनगर। घर मे खाना बनाते वक्त गैस सिलेण्डर मे आग लगने से घर मे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियो ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के नियाजीपुरा निवासी साजिद के घर मे आज सुबह खाना बनाते वक्त गैस पाईप लिकिज होने से सिलैण्डर मे आग लग गई। इस हादसे पर पडौसियो सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गैस सिलेण्डर मे आग लगने की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अनिल कप्परवान व पुलिसकर्मी तथा दमकल विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। टीम द्वारा तुरंत ही आग को बुझाया गया। समय से दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से बडा हादसा होने से बचा।
प्रदेश सरकार दे रही युवाओं को रोजगार के अवसर
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार एवं तकनीकि शिक्षा के प्रति पूरी तरह सजग है। सरकार की मंशा है कि युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदत्त हों तथा तकनीकि शिक्षा के आधार पर विभिन्न संस्थाओ मे रोजगार का सृजन हो। प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा,रोजगार तथा विशेष तौर पर तकनीकि शिक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
मेरठ रोड स्थित विकास भवन से आज दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई मुजफ्फरनगर की मोबाइल वैन का हरी झण्डी दिखाकर उदघाटन करते वक्त उक्त उदगार व्यक्त किए। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा,चिकित्सा एवं युवाओं को रोजगार के लिए पूरी सजग है। सरकार द्वारा इस क्षेत्र मे नित नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार के आहवान पर प्रदेशभर मे उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का कार्यक्रम चल रहा है। जिसका उददेश्य उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा कौशल विकास मिशन के क्षेत्र मे किए जा रहे सार्थक प्रयासों को अधिकाधिक प्रचार प्रसार करना है। इसी संदर्भ मे उन्होने उ.प्र.कौशल विकास मिशन जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई मुजफ्फरनगर की वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया है। जो कि विकास भवन से चलकर जनपद के जानसठ, खतौली, शाहपुर, बुढाना आदि विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर देर शाम जिला मुख्यालय पहुंचेगी। इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,एसडीएम सदर दीपक कुमार,जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, भाजपा नेत्री सुषमा पुण्डीर,विजय सैनी, अमित प्रमुख आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विभिन्न बैंकों से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर अपने जीवित रहने का प्रमाण पत्र 01 नवम्बर से 20 दिसम्बर 2020 तक जमा करायें
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि जवाहर भवन पद्वति के अर्न्तगत विभिन्न बैंकों से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनर अपने जीवित रहने का प्रमाण पत्र 01 नवम्बर से 20 दिसम्बर 2020 तक जिस बैंक से वह पेंशन प्राप्त कर रहे है, उस बैंक की शाखा प्रबन्धक के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर दो प्रतियों में जमा कराने का कष्ट करे। शाखा प्रबन्धक पेंशनरों से प्राप्त जीवित प्रमाण पत्र की एक-एक प्रति कोषागार को उपलब्ध करायेगे। एक-एक प्रति अपने अभिलेख हेतु सुरक्षित रखेंगे। इस प्रक्रिया में पेंशनर को कोषागार में आने की आवश्यकता नही है। इस के अतिरिक्त जीवन प्रमाण पत्र वेबसाईट- ूूण्रममअंदचतंउंदण्हवअण्पद पर भी पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र देने के लिए सरकार द्वारा सुविधा प्रदान की गयी है। जिससे पेंशनर अपने नजदीकी सुविधा केन्द्रों/साइबर कैफें इत्यादि केन्द्रो पर जाकर या जिनके पास डिवाईस मौजूद है डीजिटन लाईफ सटिर्फिकेट जनरेट करता है। इस प्रक्रिया में पेंशनर को हार्ड कापी न तो कोषागार में देने की आवश्यकता है और न ही पेंशनर्स को कोषागार में आने की आवश्यकता है। अतः कोविड-19 की आपदा को देखते हुए सभी पेंशनरों से अनुरोध है कृपया इस सुविधा को अधिक से अधिक अपनाये।
23 अक्टूबर को पिंक डे मनाया जायेगा
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरनगर में 23 अक्टूबर को महिलाओं/बालिकाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने के लिए प्रदेश में संचालित मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पिंक डे मनाया जायेगा। पिंक डे के अवसर पर जनपद के समस्त कार्यालयों/संस्थाओं में तैनात/कार्यरत् अधिकारियों/कर्मचारियों/व्यक्तियों को कार्यालय समय से पिंक कलर की ड्रेस पहनाना अनिवार्य है। इसको अपने अधीनस्थ समस्त कार्यालयों एवं सभी सम्बन्धित व्यक्तियों को सूचित करते हुए 23 अक्टूबर को पिंक डे मनाया जाना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर कार्यालय में कुछ कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाये तथा कार्यक्रम की वीडियों एवं रंगीन फेटोग्राफ्स जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
कांग्रेस पदाधिकारियो के साथ बैठक
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस सेवादल के प्रान्तीय संयोजक सतीश कुमार शर्मा ने कांग्रेस पदाधिकारियो के साथ बैठक की। उन्होने बताया कि बैठक का उददेश्य संगठन को मजबूत व सेवादल कांग्रेस मे नए लोगों को जोडना है, जिससे कांग्रेसपार्टी को मजबूती मिले। वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का संदेश लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देवाई, प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे के निर्देश पर वह अलीगढ आए हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सीपी गौतम शहर अध्यक्ष शाहिद खान ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि सेवादल को जमीनी स्तर पर खडा करना है। कांग्रेस पार्टी के लिए मेहनत करके और मजबूती देनी होगी। अलीगढ के मैरिस रोड स्थित गेस्ट हाउस मे बैठक के दौरान पश्चिमी उ.प्र.प्रभारी विजय लक्ष्मी, प्रदेश सचिव अमजद हुसैन,धर्मेन्द्र सिह चौहान, विसेंट जोएल, कुंवर बासित अली,उमरदीन, मुन्ना लाल कश्यप, मलिक कामरान, आसिम आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया
मंसूरपुर। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव नरा निवासी साजिद ने घरेलू कहासुनी मे घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजन पडौसियो की मदद से आनन-फानन मे उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए।
दो पडौसियो के बीच हुई मारपीट
शाहपुर। नाली विवाद मे दो पडौसियो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी सुनील का अपने पडौसी राधेश्याम से नाली विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि पूर्व मे भी इन दोनो पडौसियो के बीच आपसी कहासुनी हो चुकी है। वहीं दूसरी और आज सुबह इन दोनो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर शराबे की आवास सुनकर मौके पर पहुंचे पडौसियो ने दोनो पक्षो को समझा-बुझाकर शान्त कराया तथा इन दोनो के बीच समझौता करा दिया। जिसके बाद मामला पूरी तरह समाप्त हो गया।
शहीद पुलिसकर्मियों की याद किया
मुजफ्फरनगर। सेवा के लिए बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों की याद में आज पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को स्थान में रिजर्व पुलिस लाइन में कर्तव्य पालन के लिए बलिदान हुए शहीद पुलिसकर्मियों की याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। । मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सर्वप्रथम पुलिस लाइन में स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर सेवा के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए इस दिन को पुलिस सेवा के लिए सम्मान और गौरवान्वित करने वाला दिन बताते हुए शहीदों को देश का सच्चा हीरो बताया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के साथ ही पुलिस विभाग के अन्य अफसरों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए बलिदान करने वाले शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

