News
खबरें अब तक...

समाचार

मुजफ्फरनगर में एक और वकील की कोरोना ने ली जान, 5 दिन में 5 वकीलों की मौत से कचहरी में छाया गम का माहौल
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोनावायरस के कहर के बीच मुजफ्फरनगर कचहरी में भी 5 दिन में 5 वकीलों की दुखद मृत्यु हो गई है, जिनमें से तीन की मौत कोरोनावायरस के कारण हुई है।
बीती रात एक और वकील ने कोरोनावायरस के कारण जान गँवा दी है ,जनपद में पिछले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश के साथ ही कोरोनावायरस बहुत तेजी से फैल रहा है, जिसका असर मुजफ्फरनगर की कचहरी में भी देखने को मिलने लगा है, जिसके बाद गम और भय का माहौल बना हुआ है।
पिछले 5 दिन में 5 वकील अपनी जान गंवा चुके हैं, जिनमें से तीन की मौत कोरोनावायरस से होने की पुष्टि हुई है। कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता बालेश तायल और आबिद हुसैन समेत सुखपाल सिंह सैनी और सिद्धार्थ सिंह कलियार की पिछले 4 दिनों में मृत्यु हो गई है जबकि एक वकील भोपा निवासी श्याम सिंह कुलासिया ने बीती रात दम तोड़ दिया है, बालेश तायल और आबिद हुसैन समेत श्याम सिंह की मृत्यु भी कोरोना के कारण होने की पुष्टि हुई है, वे पिछले चार दिन से कोरोना संक्रमित थे।
पिछले 5 दिन में मुजफ्फरनगर कचहरी में 5 वकीलों की दुखद मृत्यु से कचहरी में शोक और भय का माहौल बना हुआ है जिसके चलते कई वकील अब अपनी जांच कराने में लगे हुए है,बार संघ के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को पंचायत चुनाव के कारण कचहरी में अवकाश रहेगा जिसके बाद मंगलवार को जब कचहरी खुलेगी तो श्याम सिंह कुलासिया की मृत्यु के कारण नो वर्क रखा जाएगा।

 

 

पुलिस ने कई वांछितो को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग स्थानों से कई वांछितो को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय हमराहीगण द्वारा जिलाबदर अभियुक्त फैय्याज पुत्र अमीर अहमद निवासी दीन मौहम्मद सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को शामली बाईपास सूजडू कट से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना शाहपुर पर वादी मुकदमा श्री अमरजीत सिंह पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम काकडा थाना शाहपुर जनपद मु0नगर द्वारा अभियुक्तों अंकित पुत्र सतेन्द्र निवासी ग्राम काकडा थाना शाहपुर जनपद मु0नगर, सन्नी पुत्र रामबीर सिंह निवासी इन्द्रापुरी कालौनी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, शुभम पुत्र बलजोर निवासी ग्राम छुर थाना सरधना जनपद मेरठ को ग्राम काकडा से पकडकर थाना शाहपुर लाया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर व0उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्तों संजीव उर्फ सन्जू पुत्र खेमचन्द, जितेन्द्र पुत्र हरपाल, सौरभी पुत्र नरेश, नरेश पुत्र ब्रहमपाल उर्फ पाला निवासीगण ग्राम मुन्डभर थाना भौराकलां जनपद मु0नगर व वॉछित अभियुक्तों संजीव उर्फ सन्जू पुत्र खेमचन्द, जितेन्द्र पुत्र हरपाल, सौरभी पुत्र नरेश, नरेश पुत्र ब्रहमपाल उर्फ पाला 5-अनिल कुमार पुत्र कालूराम निवासीगण ग्राम मुन्डभर थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को ग्राम मुन्डभर से गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 श्री सुखवीर सिंह मय हमराहीगण द्वारा जिलाबदर अभियुक्त सलमान पुत्र असलम निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को शनि मन्दिर गेट के सामने चुंगी नं0-02 से गिरफ्तार किया गया।

 

मारूती कार से हो रही थी शराब की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा अभियुक्तों सुशील पुत्र शिखरचन्द निवासी ग्राम भिक्की थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर, 2. सोनू उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र कूडे सिंह ग्राम भिक्की थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर को जट मुझेडा मोर्चरी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुकतगण के कब्जे से 01 मारूती कार में लदी 450 पव्वे अवैध शराब तोहफा मार्का बरामद की गयी। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 श्री रविन्द्र सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्तों वीरेन्द्र कुमार पुत्र शीशपाल निवासी भूसलाना सफीदो जींद हरियाणा, राहुल पुत्र चौनपाल निवासी एकता विहार कालोनी उझा रोड चांदनी बाग पानीपत हरियाणाको भूम्मा नहर पुल से गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से 216 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणानाईट ब्लू मार्का, 08 पेटी देशी शराब, 01 ईटोस कार बरामद किया गया।

 

जिला बदर को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया
खतौली। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार द्वारा जिलाबदर अभियुक्त अकरम पुत्र असलम निवासी इस्लामाबाद भूड थाना खतौली जनपद मु0नगर को इस्लामाबाद भूड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

 

बीमारी के चलते प्रसिद्ध चिकित्सक का निधन
मुजफ्फरनगर। नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक का बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद खबर से नगर मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार महावीर चौक स्थित चौधरी चरण सिह मार्केट मे भावना एक्सरे के नाम से क्लीनिक संचालित कर रहे नगर के मौहल्ला प्रेमपुरी निवासी निवासी डा.एन.के.गुप्ता अांतो मे इन्फेक्शन के कारण पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे तथा नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल मे उनका इलाज चल रहा था। कि बीती रात उपचार के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक एन.के.गुप्ता का निधन हो गया। इस दुखद खबर से गनर मे शोक छा गया। विभिन्न चिकित्सको एवं गणमान्य लोगो ने डा.एन.के.गुप्ता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

 

पुलिस ने भारी मात्रा में शराब पकडी, तीन गिरफ्तार1 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। तमाम दावों के बावजूद चुनावी शराब के तस्कर मान नहीं रहे हैं। मतदान से दो दिन पूर्वं नई मंडी पुलिस ने शराब माफियाओ से ५ लाख की कीमत की हरियाणा मार्का कि अंग्रेजी शराब की ८० पेटियां बरामद की है।
बताया गया है कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर व एक कार के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए लगातार मुजफ्फरनगर पुलिस एक्टिव मोड पर है। नई मंडी इंस्पेक्टर अनिल कपरवाँन ने लाखों की शराब बरामद की है। पुलिस का कहना है कि यह अवैध शराब पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए सप्लाई हो रही थी।

 

नालों की सफाई कराई2 Min 8 |
मुजफ्फरनगर। नगर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के निर्देश पर पालिका प्रशासन पहले से अधिक सजग हो गया है। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर वार्ड संख्या ३४ विकल्प जैन मान्य सभासद के वार्ड में नई मंडी रामलीला ग्राउंड के पास नाला गैंग टीम के द्वारा तली झाड़ नालों की सफाई कराई गई विकल्प जैन माननीय सभासद स्थल पर मौजूद रहे नालों में बंदे लगाकर टेल से हेड की ओर नाले की सफाई कराई गई द्यनालो से अत्याधिक तली झाड़ सिल्ट निकालने से क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों, सभासद विकल्प जैन के द्वारा नाला टीम तथा अध्यक्ष की भूरी भूरी प्रशंसा की गई। साथ ही वार्ड संख्या २७ श्रीमती सपना मलिक माननीय सभासद के वार्ड में श्मशान घाट की ओर जाने वाले संकीर्ण स्थल पर नाले की भी तली झाड़ सफ़ाई व विभिन्न वार्डो में मैनुअली सैनिटाइजर का कार्य कराया। विकल्प जैन सभासद द्वारा नगर पालिका परिषद ग्रुप पर इस प्रकार अपने शब्दों में प्रशंसा की गई।

 

युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन
मुजफ्फरनगर। जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सूजडू निवासी शाकिब नामक युवक ने आज सुबह घर मे हुई आपसी कहासुनी मे युवक शाकिब ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने अपने पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए निजि चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

मतदान केन्द्रों को सेनिटाइज किया3 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन द्वारा जन स्वास्थ्य के मददेनजर विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। जनपद मे कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे. व सीडीओ आलोक कुमार के दिशा-निर्देशन मे जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व मे आज जनपद के सभी ब्लॉक,ग्रामीण क्षेत्र मे मतदान स्थल,118 कंटेनमेंट जोन में यु़द्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन के कार्य को प्रमुखता से करा रहे हैं। जनपद मे पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सभी पोलिंग बूथ उनके आसपास के क्षेत्र में एंटी लारवा छिडकाव,सैनिटाइजेशन और फागिंग का कार्य लगातार जारी है। जिलाधिकारी सेल्वाकुमारी जे. व मुख्य विकास अधिकारी आलोद यादव ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदान सम्बन्धि सभी व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कोरोना वायरस के प्रभाव के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है।

 

 

कीटनाशक दवाई से किसान बेहोश
पुरकाजी। खेतो मे कीटनाशक दवाई का छिडकाव करते वक्त एक व्यक्ति बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गांव खाईखेडी निवासी किसान यशपाल आज दोपहर के वक्त अपने खेतो मे कीटनाशक दवाई का छिडकाव कर रहा था कि इसी बीच वह अचानक बेहोश हो गया। आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पडौसी किसानो ने यशपाल के परिजनो को हादसे से अवगत कराया। परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

 

सीएमओ ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया5 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पाया की प्रातः ९ः२० तक भी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंद था और उस पर ताला लगा हुआ था। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ मलका अरोरा चिकित्सा अधिकारी, अविनाश भारद्वाज फार्मासिस्ट, अजय कुमार लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स प्रीति शर्मा, स्टाफ नर्स रमारानी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संदीप, उषा रानी व भानु सभी अनुपस्थित मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाष नगर के समस्त स्टाफ का १ दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए और सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया। उसके पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भी औचक निरीक्षण किया गया जहां पर चिकित्सा अधिकारी डॉ सन्नवर , एएनएम पिंकी रानी, कंचन,पूनम, रितु रानी एवं रेखा रानी अनुपस्थित मिले, जिनका १ दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए गए और स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार का भी निरीक्षण किया गया, जहां पर लैब टेक्नीशियन सूर्य प्रकाश भारती अनुपस्थित मिले जिनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में कोरोना काल में इस तरह की लापरवाही घोर निंदनीय है, अगर आगे से इस तरह की लापरवाही कहीं उजागर हुई तो उनके विरुद्ध अत्यंत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा जनपद में स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ, एवं कर्मचारी से ससमय से अपनी ड्यूटी करना सुनिश्चित करें।

 

पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया
मुजफ्फरनगर। जनपद मे त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जनपद मे चुनाव को शान्ति, सुरक्षा/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ सदर के निर्देशन मे छपार थाना क्षेत्र के गांवो मे भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अधिकारियो ने प्रत्याशियो से वार्ता कर सभी प्रत्याशियों को सख्त हिदायत दी गयी कि चुनाव के दौरान यदि कोई प्रत्याशी चुनावी प्रक्रिया को वाधित करता है जो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम द्वारा छपार क्षेत्र के विभिन्न विभिन्न गांवो मे भ्रमण किया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिह,सीओ सिटी कुलदीप कुमार आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन मे जनपद मे चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उददेश्य से विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं।

 

डीएम व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। डीएम व एसएसपी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। आला अधिकारियो द्वारा आज दोपहर मे किए गए आकस्मिक निरीक्षण से जेल प्रशासन मे हडकम्प मच गया। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने जेल परिसर एवं बैरकों का निरीक्षण किया।

 

रालोद नेता की पुण्यतिथि मनाई8 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। रालोद नेता की पुण्यतिथि पर हवन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व.बाबूराम राठी की 11 वीं पुण्य तिथि पर अंकित विहार स्थित उनके आवास पर आज सुबह करीब 9 बजे हवन हुआ। उल्लेखनीय है कि स्व.बाबूराम राठी रालोद जिलाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन भी रहे। आज स्व.बाबूराम राठी की पुण्यतिथि पर आयोजित हवन पूजन मे रालोद नेताओ सहित समाज के कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने स्व. बाबूराम राठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। विदित हो कि रालोद नेता स्व.बाबूराम राठी के पुत्र युवा रालोद नेता हर्ष राठी जिला पंचायत के वार्ड 10 से रालोद समर्थित प्रत्याशी के रूप मे चुनाव मैदान मे हैं। इस दौरान रालोद नेता विकास कादियान, स.तरणजीत सिह,टी.एस.मान,वरिष्ठ नेता ओमकार तोमर,ताहिर मिर्जा,युवा नेता सिद्धार्थ राठी, हर्ष राठी,अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे।

 

लगातार बढ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या से हडकंप-चेयरमैन 10 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। देश के साथ-साथ अपने नगर में भी कोरोना संक्रमण के दौर में यदि कर्णधारो के द्वारा अपने नियत कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही स्वास्थ्य विभाग जैसे महत्वपूर्ण मुख्य विभाग के द्वारा बरती जाएगी तो यह नगर वासियों के लिए एक घातक संकेत है ऐसा ही कुछ वाक्यत मेरे परिवार के साथ किया गया है. लेकिन अफसोस है कि जब नगर की प्रथम नागरिक चेयरमैन के साथ ही लापरवाही बरतते हुए नेगेटिव परिवार को पॉजिटिव घोषित कर दिया गया तथा पूरे समाचार पत्रों में यह सब वर्णित हुआ,यह बहुत दुर्भाग्य ही कहा जाएगा। हुआ यू कि दिनांक १३ अप्रैल २०२१ को मेरे परिवार का कोरोना सैंपल लेने पर मेरे पुत्र अभिषेक अग्रवाल एवं पोत्री पीयू अग्रवाल को पॉजिटिव घोषित किया गया। इस पर सरकार की गाइड लाइन के अनुसार मेरा पूरा परिवार क्वॉरेंटाइन हो गया १३ अप्रैल को सैंपल लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेरे परिवार की कोई खैर खबर इस बीच नहीं ली गई तथा ना ही कोई दवाई आदि भेजी गई। अपने प्राइवेट चिकित्सक से मेरा बेटा और पोत्री उनके ट्रीटमेंट में रहे तथा एक चेयरमैन के रूप में अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए घर से बाहर नहीं गई जबकि दिनांक १३ अप्रैल २०२१ को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा कोरोना की गाइडलाइन तथा निर्देश जनता में जन जागरूकता के उद्देश्य से वर्चुअल बैठक का आयोजन था, जिसमें शाम ५ः०० बजे एनआईसी मैं नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय के द्वारा मुझे भी आमंत्रित किया था परंतु इससे पहले ही मेरे बेटे और पोत्री को कोरोना पॉजिटिव घोषित कर दिया गया था इसलिए मैं मीटिंग में भी प्रतिभाग नहीं कर सकी।सभी समझते हैं कि जनहित के लिए चेयरमैन का पद कितना महत्वपूर्ण है और जब हिंदू धर्म के नवरात्रे चल रहे हो तथा मुस्लिम धर्म के रमजान चल रहे हो ऐसे में एक चेयरमैन का जनप्रतिनिधि के रूप में पालिका की व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए और अधिक दायित्व बढ़ जाता है परंतु मेरे घर में कोरोना पॉजिटिव के दृष्टिकोण से मैं जनता की सेवा से इन ६ दिनों में वंचित रही। हालांकि मैंने टेलिफोनिक ,व्हाट्सएप सिस्टम, वीडियो कॉलिंग से अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। परंतु उसमें मुझे संतुष्टि हासिल नहीं हो सकी। साथ ही घर में एक तनाव बनना भी स्वभाविक होता है, जब इस तरह की बीमारी घोषित की जाती है। मैं अपने दर्द को किन शब्दों में बयां करूं, यह बहुत मुश्किल है। परंतु जब आज ६ दिन के बाद लैब से कोरोना टेस्टिंग की रिपोर्ट आई तो मेरा पुत्र अभिषेक अग्रवाल पुत्री पीयू अग्रवाल नेगेटिव आए।जब एक चेयरमैन के साथ इस प्रकार का कृत्य किया जा सकता है तो नगरीय जनमानस के साथ किस प्रकार का बिहेव किया जा रहा होगा, इसका अंदाजा लगाना बहुत सहज है। मुझे इस सिस्टम पर अफसोस है तथा मन झकझोर रहा है कि पूरे कृत्य के बारे में, श्रद्धेय श्री योगी आदित्यनाथ जी माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से मिलकर अपने दिल का दर्द बयां करूं और मैं सचेत करना चाहती हूं स्वास्थ्य विभाग को कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए सजगता पूर्ण कार्य करें।अन्यथा ऐसा ना हो की जनता उग्र आंदोलनकारी हो
जाए। कई बार तो मेरे मन में यह भी सवाल उठता है कि यह सब कुछ मेरे साथ कुछ गहरी साजिश एवं कूटनीति तो नहीं की जा रही है। क्योंकि ठीक एक साल पहले १२ अप्रैल २०२० को जब कोरोना के चलते देश में लोक डाउन लगा हुआ था और मैं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए पूर्ण मुस्तैदी के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर पालिका के जनहित के दायित्व का निर्वहन करने में लगी हुई थी तो मुझे जबरन १२ अप्रैल २०२० की शाम को क्वारंटाइन कर दिया गया था और पुन ठीक एक साल बाद १३ अप्रैल २०२१ को मेरे साथ इसी प्रकार का वाक्यात किया गया। खैर कुछ भी है पर बहुत दुखद है ।

 

गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव पुरबालियान की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने एशियन सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर गांव, क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। दिव्या के गोल्ड मेडल जीतने से उसके परिवार, गांव तथा क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अंतरराष्ट्रीय अर्जुन अवॉर्डी दिव्या काकरान के पिता पहलवान सूरजवीर ने बताया कि बेटी ने कजाकिस्तान में १३ अप्रैल से तक चल रही सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में ७२ किलोग्राम वर्ग में शुक्रवार को सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की पहलवान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में उसका मुकाबला कोरिया की पहलवान पार्कऐस हुआ। फाइनल में हुए रोमांचक मुकाबले में दिव्या ने कोरिया की पहलवान को चितकर गोल्ड मेडल जीत लिया। दिव्या अब तक राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ७४ मेडल जीत चुकी है। दिव्या के एशियन चौंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने से उसके परिवार, गांव पुरबालियान तथा मंसूरपुर क्षेत्र में खुशी की लहर है। दादा राजेंद्र सिंह, दादी प्रेमवती, चाचा मोहनवीर, चाची शर्मिष्ठा तथा अन्य परिवारजनों सहित ग्रामीणों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं। दिव्या का भाई दीपक भी बड़ा पहलवान है।
ओलंपिक में पदक जीतना है लक्ष्य-पिता सूरजवीर ने बताया कि दिव्या एशियन चौंपियनशिप तथा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीत चुकी है। अब दिव्या का लक्ष्य देश के लिए ओलंपिक खेलों में पदक जीतना है। इसी को ध्यान में रखकर वह अब आगे तैयारी करेगी।
लड़कों को भी दी पटखनी
महिला पहलवान दिव्या को कुश्ती लड़ने का शौक विरासत में मिला। दिव्या के दादा राजेंद्र सिंह तथा पिता सूरजवीर भी पहलवान रहे हैं। दिव्या ने अपने दादा तथा पिता से कुश्ती की बारीकियां सीखी। दिव्या जब अखाड़े में जाती थी, तो उसके साथ कुश्ती लड़ने के लिए कोई लड़की नहीं मिलती तो वह लड़कों के साथ कुश्ती लड़ती थी।

 

 

मुजफ्फरनगर में प्लाज्मा की है जरूरत, दानवीर रक्तदाताओं से की गई अपील
मुजफ्फरनगर। समर्पित युवा समिति पिछले 3 माह में ( जनवरी, फरवरी एवं मार्च ) कोरोना से ठीक हुए लोगों से प्लाज्मा दान करने की अपील करती है,
समर्पित युवा समिति के सदस्य अमित पटपटिया ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में समर्पित युवा समिति इस समय जिले में सबसे सक्रिय संस्था है,समिति द्वारा कोविड काल में भी 7 रक्तदान शिविर लगाये जा चुके हैं जिसमें सैकड़ो रक्तवीरों ने रक्तदान किया।
उन्होंने बताया कि न केवल मुजफ्फरनगर अपितु मेरठ व दिल्ली के ब्लड बैंक्स में रक्त की कमी को पूरा किया गया, इसके अलावा भी दिन प्रतिदिन की रक्त संबंधित आवश्यकताओं व रेयर ब्लड ग्रुप की आवश्यकता भी समिति से जुड़े रक्तवीर पूरा कर रहे हैं।
इसी उम्मीद के साथ समर्पित युवा समिति के पास कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए प्लाज्मा के लिए भी हर दिन दर्जनों डिमांड आती हैं , किंतु कोरोना से ठीक हुए लोगों की जानकारी न मिल पाने के कारण समिति ऐसे मरीजों की सहायता करने में असहाय महसूस कर रही है।
समिति ने जनवरी, फरवरी एवं मार्च 2021 में कोरोना से ठीक हुए लोगों से अपील की है वे पीड़ित गंभीर व्यक्तियों की जीवन रक्षा हेतु स्वयं से आगे आकर लोगों की जान बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें।
समिति ने इसके लिए दो मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं जो कि इस प्रकार हैं
7417141000
9412 110099

 

Twitter 1 |

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + five =