समाचार
पुलिस ने वांछितो को दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त अक्षय उर्फ भोला पुत्र ज्ञानी उर्फ राजेन्द्र निवासी ग्राम काटका थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को राठौर कबाल चौराहा से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 अजय बालियान द्वारा वांछित अभियुक्त वसीम पुत्र इलाहुद्दीन निवासी कसेरवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर को चौकी हरसौली के पास से गिरफ्तार किया।
नई मंडी पुलिस ने किया महिला बैंककर्मी से लूट की घटना का खुलासा, 5 बदमाश गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने आज महिला बैंककर्मी से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है और लूट का माल भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि विगत ११ मई को थानाक्षेत्र नई मण्डी में मोटरसाइकिल पर सवार ४ अज्ञात बदमाशों द्वारा बंधन बैंक में काम करने वाली युवती से १ लाख १२ हजार रुपये, स्कूटी व मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर लूट का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
थाना नई मण्डी पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए ५ लूटेरे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम बॉबी उर्फ रिंकज पुत्र रोहित निवासी सुभाषनगर थाना नई मण्डी, हिमांशु उर्फ छोटू पुत्र राजकुमार निवासी नसीरपुर थाना नई मण्डी, आकाश त्यागी पुत्र प्रदीप निवासी बिजौली थाना खरखौदा मेरठ, प्रशान्त उर्फ प्रियांशु पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी असोडा थाना कोतवाली देहात हापुड, छोटा उर्फ राहुल पुत्र सतपाल निवासी सुभाषनगर थाना नई मण्डी बताया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लाख ०१ हजार रुपये- लूट से सम्बन्धित, एक्टिवा स्कूटी- लूट से सम्बन्धित, मोबाईल फोन लूट से सम्बन्धित, मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त, तमंचा मय २ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ३ चाकू बरामद किए गए हैं।
सीओ मंडी ने बताया कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग को 10 आक्सीजन कंसरटेरटर मिले, आर्ट ऑफ लिविंग से जुडे लोगों का सेवाभाव
मुजफ्फरनगर। डी०एम० कार्यालय पर लोहा मंडी निवासी आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ता जतिन सिंधी व गांधी कालोनी निवासी राजन डाबर ने आर्ट ऑफ लिविंग बंगलोर की तरफ से जिला प्रशासन व स्वास्थय विभाग को १० ऑक्सीजन कंसरटेटर उपलब्ध कराये है। आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और सीएमओ डा०महावीर सिंह फौजदार ए० सी० एम० ओ० डा०एस०के अग्रवाल की उपस्थिति में आर्ट ऑफ लिविंग के दोनो वालिटरयो ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे का बुके भेंट कर स्वागत किया और उसके बाद १० ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ऑक्सीजन जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को भेंट किए । १० ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलने के बाद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जतिन सिंधी व राजन डाबर के काम की तारीफ की और कहा कि जिले में इस समय इनकी बहुत आवश्यकता थी। ये करोना काल मे काफी लोगो को लाभ देगे। राजन डाबर व जतिन सिंधी ने बताया कि १० कंसंट्रेटर्स सिलेंडर कंसंट्रेटर ऑक्सीजन मशीनें आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से उसकी सहयोगी आईएएचवी संस्था के द्वारा यहां भेजी गई हैं ।आईएएचवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की ही संस्था है जो समाज सेवा और आपदा काल में अलग से काम करती है। उत्तराखंड त्रासदी के दौरान भी इस संस्था ने बढ़ चढ़कर लोगों की सेवा की थी और जनहानि को काफी कम किया था। आज इस आयोजन मे जिलाधिकारी सेलवा कुमारी जे के साथ सी एम ओ डा० महावीर सिह फोजदार,एसी एम ओ डा० एस० के० अग्रवाल, जतिन सिंधी व राजन डाबर,व प्रशासन व स्वास्थय विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
चौधरी अजीत सिंह की तेरहवीं में दिग्गज
मुजफ्फरनगर। रालोद नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ.अजित सिह का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। जिसकी भरपाई होना मुश्किल ही नही बल्कि नामुमकिन है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिह ने अपने पिता एवं किसानो के मसीहा स्व.चौधरी चरण सिह के पदचिन्हो पर चलते हुए जीवन पर्यन्त किसान एवं मजदूरों के हितो की रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा मजलूमो की आवाज को बुलन्द किया।
नगर की सरकूलर रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिह की तेरहवीं पर हवन एवं श्रृद्धाजलि सभा मे उपस्थित पूर्व विधायक राजपाल सिह बालियान ने उक्त उदगार व्यक्त किए। पूर्व विधायक राजपाल सिह बालियान ने कहा कि स्व.चौधरी अजित सिह के प्रति ये ही सच्ची श्रृद्धांजलि होगी कि हम सब यह प्रण करें कि चौधरी साहब के बताए मार्ग पर चलते हुए एवं उनके आदर्शो को अपने जीवन मे आत्मसात कर किसान हितो की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजित राठी ने कहा कि चौधरी अजित सिह हरदिल अजित नेता थे। वे 7 बार सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री रहे। परन्तु इस सब के बावजूद उनका जीवन सादगी पूर्ण था। वे अपने लगभग हर कार्यकर्ता को उसके नाम से पुकारते थे। इतना बडा नेता होने के बावजूद अपने कार्यकर्ताओ तक को नाम से याद रखना बहुत बडी बात है। रालोद कार्यालय पर हवन के पश्चात सभी पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने चौ.अजित सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व विधायक राजपाल सिह बालियान,पूर्व मंत्री योगराज सिह, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, ओमकार सिह तोमर, प्रदेश महासचिव सुधीर भारती,वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी,विकास कादियान, हर्ष राठी,अंकित सहरावत, पराग चौधरी,कमल गौतम,किसान नेता सुमित मलिक आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पत्रकार के चाचा का निधन
भोपा। पत्रकार के चाचा का बीमारी के कारण निधन हो गया। इस दुखद खबर से जनपद के मीडियाकर्मियो मे शोक छा गया। जानकारी के अनुसार कस्बा भोकरहेडी निवासी हिन्दुस्ताल अखबार के पत्रकार विपिन पंवार के चाचा नरेन्द्र सिह पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रहे थे। जिनका बीमारी के चलते निधन हो गया। इस दुखद खबर से ग्रामीणो एवं मीडियाकर्मियो मे शोक छा गया।
रालोद मुखिया चौ. अजित सिंह व सपा नेता जयवीर सिंह को सपा कार्यालय पर शोकसभा में दी गयी श्रदांजलि
मुजफ्फरनगर। रालोद मुखिया चौधरी अजित सिह की तेरहवीं पर महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर श्रृद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे सपा नेताओ व पार्टी पदाधिकारियो ने किसान नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद स्व.चौधरी अजित सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि चौधरी अजित सिह एक जुझारू नेता थे। वे 7 बार सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री रहे। उन्होने हमेशा किसान मजदूरो के हितो की रक्षा के लिए संघर्ष किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, शहर अध्यक्ष अलीम सिददकी,कोषाध्यक्ष सचिन अग्र्रवाल,महानगर महासचिव शलभ गुप्ता एड.,अमित गुप्ता एड., पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती,वरिष्ठ नेता गौरव जैन,शाहिद रूढकली आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिसौली में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की तेरहवीं पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं पर मंगलवार को किसान भवन सिसौली में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों के साथ हवन-यज्ञ कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुजफ्फरनगर में भी रालोद कार्यालय पर हवन आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।
सिसौली सहित क्षेत्र के अनेक गांवों में किसानों ने अपने घर पर हवन कर चौधरी अजित सिंह को श्रद्धांजलि दी। सिसौली में किसान भवन में आयोजित हवन में आहुति देने के बाद चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चौधरी अजित सिंह किसानों के सच्चे हमदर्द थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन किसान हित के कार्यों में न्योछावर कर दिया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रालोद नगर अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, मास्टर बलजोर सिंह, किसान चिंतक कमल मित्तल, वीरेंद्र राठी, पुरषोत्तम आर्य, देवेंद्र मुखिया, तेजपाल धनोरा आदि शामिल रहे। मुजफ्फरनगर में भी रालोद कार्यालय पर हवन किया गया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, रालोद प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, प्रदेश महासचिव सुधीर भारतीय, धर्मेंद्र तोमर, हर्ष राठी, विकास कादियान, कमल गौतम, पराग चौधरी, अंकित सहरावत सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भंडारे का आयोजन
मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला निवासी मशहूर कैंटर्स सुनील कुमार और अनिल कुमार ने कोविड लाकडाउन में जनसेवा करते हुए पिछले एक सप्ताह से भंडारे का आयोजन किया हुआ है। सुनील कुमार ने बताया कि वे रामलीला टिल्ला भूरादेव मंदिर के सामने इस भंडारे का ंसचालन कर रहे है भंडारा दोपहर बारह बजे शुरू हो जाता है और जो दो बजे तक चलता है। शाम के समय में भी छह बजे से आठ बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि भंडारे में प्रतिदिन लगभाग पांच सौ लोगों को भोजन पैक कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रभु की इच्छा होगी उनका भंडारा लगातार चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी कोविड मरीज के तिमारदारो ंको घर पर भोजन की आवश्यकता है तो वे फोन कर पता बता दे उनके घर पर भी खाना पहुंचा दिया जायेगा। उन्होंने अपना नम्बर 9897318538 बताया।
गुरुद्वारे में विशाल कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री गुरु सिंह सभा रजि० मुजफ्फरनगर गांधी कॉलोनी गुरुद्वारे में एक विशाल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें की मेरठ से आए हुए सज्जनों ने कोरोना वायरस को देखते हुए जरूरी मेडिकल उपकरण बहुत ही कम रेट पर मुहैया कराए जिसमें की ऑक्सीमीटर,फेस शीट, एन९५ मास्क, सैनिटाइजर ,बीपी मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, शुगर मशीन, विटामिन टेबलेट जैसे कई उपकरण मौजूद थे नगर के लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाते हुए जरूरी सामान खरीदा कैंप में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ सेक्रेटरी सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, सरदार जगप्रीत सिंह, सरदार हरजीत सिंह गोराया, सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी, सरदार बॉबी ग्रोवर, सरदार प्रभु दयाल सिंह ,सरदार गगनदीप सिंह, सरदार हरजीत सिंह चावला, सरदार रविंदर सिंह गंभीर, सरदार वजीर सिंह राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा गया कि जनपद में माननीय मुख्यमंत्री जी के दौरे से पूर्व हमारे द्वारा जो तीन मांगे व्यापारियों के लिए की गई थी उसमें मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा २ मांगों को जिनमें कमर्शियल बिजली के बिल,एवं बैंक की किश्त ब्याज में छूट को अपने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया गया। हम मंत्री कपिल देव अग्रवाल को यह बताना चाहते है कि अनेकों व्यापारियों द्वारा फोन के माध्यम से हमे बताया गया है कि इस समय जनपद के विभिन्न स्कूलों द्वारा उन्हें फोन कर बच्चों की फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है इस समय मध्यमवर्गीय व्यापारी एवं परिवार बहुत ही मुश्किल के दौर से गुजर रहे है मध्यम वर्गीय परिवार न जाने किस किस तरीके से अपना परिवार चला रहे हैं ऐसे में स्कूलों के द्वारा उन पर जो फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है इससे वह मानसिक परेशानी में घिर रहे हैं हम जनपद के प्रदेश सरकार के मंत्री माननीय कपिल देव अग्रवाल जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से यह मांग करते है की पिछली भी पूरी लोग डाउन की अवधि के दौरान व्यापार बंद रहने पर भी व्यापारियों ने स्कूलों की पूरी पूरी फीस जमा की, अब हालात ज्यादा विकट है इसलिए एक क्वार्टर की बच्चो की स्कूल फीस की उन्हें छुट प्रदान की जानी चाहिए।
चौ०अजित सिहं को अर्पित किये श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। रालोद नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ०अजित सिहं को उनकी तेहरवी पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान के आदर्श कालोनी स्थित आवास पर स्व. अजित िंसह को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी। इस दौरान मास्टर राजपाल सिंह, नरेन्द्र मलिक एड०, महेन्द्र सिंह, मनोज राठी एड०,प्रदीपवर्मा, सुमित बालियान, सचिन सहरावत, मोनू चौ०,संकेत कुमार आदि लॉकडाउन का पालन करते हुए उपस्थित रहे।
तमंचा व कारतूस सहित दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त सुधीर पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम कुटबी थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर को कुटबी बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा 315 बोर बरामद किया गया।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के भाई का कोरोना से निधन
मुजफ्फरनगर। जनपद में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के तहेरे भाई जितेंद्र बालियान की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जितेंद्र बालियान हाल में ही कुटबी गांव से ग्राम प्रधान निर्वाचन हुए थे। बताया गया कि पंचायत चुनाव के दौरान वह और उसके भाई राहुल बालियान संक्रमित हो गए थे। दोनों का उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा था लेकिन, आज सुबह एम्स में जितेंद्र बालियान की मृत्यु हो गई। राहुल बालियान वेंटिलेटर पर हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल राहुल का यहीं पर इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान का दाह संस्कार गांव में किया जाएगा।
व्यापारियों को कर में छूट की मांग
मुजफ्फरनगर। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया कि कोरोना महामारी को देखते हुए व्यापारियों को कर में छूट दी जाए। मुख्यमंत्री को दिए अभिनंदन-पत्र में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा उत्तर प्रदेश के विकास एवं प्रगति की महत्वपूर्ण कड़ी व्यापारी वर्ग कोरोना काल में लगातार टूट के कगार पर हैं। दुकानें, प्रतिष्ठान बंद हैं और वेतन टैक्स, ऋण, किराया व बिजली बिल आदि की देनदारी यथावत है। कोविड महामारी में व्यापारी वर्ग को भी राहत दिए जाने की मांग लगातार की जा रही है। अनुरोध है कि दो, पांच व १० किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शन पर दुकानदार को बिजली की न्यूनतम फिक्स चार्ज में छह माह की छूट प्रदान की जाए। इससे व्यापारी किसी न किसी रूप में लाभान्वित हो सकेंगे। बैंकों से लिए गए वाहन एवं कामर्शियल लोन पर किस्त देने की समय सीमा छह माह के लिए बढ़ाई जाए और इस अवधि में ब्याज में छूट दी जाए। इससे व्यापारी के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है।
युवक का कोरोना से निधन
मुजफ्फरनगर। अरविन्द राठी एडवोकेट मुजफ्फरनगर जो यशपाल राठौर एडवोकेट के भतीजे हैं उनका कोरोना से दुखद निधन हो गया है। बहुत ही दुखद और हृदय विदारक घटना है ईश्वर अब तो कृपा करें अरविंद भाई बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। और उनके परिवार जनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
छछरौली में रस्मों रिवाज से मनाई गई चौधरी अजीत सिंह की तेरहवीं
मुज़फ्फरनगर। ब्लॉक मोरना के गाँव छछरौली में सभी ग्रामवासियों द्वारा किसानों के मसीहा स्व० चौधरी अजीत सिंह की तेहरवीं पूरे रस्मों रिवाज से की गई। इस दौरान गाँव वालों ने पहले १ बड़े यज्ञ का आयोजन किया, उसके बाद बारी बारी से सभी ने चौधरी सहाब के चरणों में पुष्प अर्पित किए, और फिर अंत में प्रसाद वितरण किया गया ! इस मौके पर मुख्य रूप से नरेंद्र सिंह, राजीव राठी, अनुज कुमार, कंवरपाल सिंह, रविन्द्र सिंह, सोनू डॉक्टर, टिंकल राठी, नीरज राठी, गौरव राठी, सचिन राठी, मोंटी राठी, मोनू राठी, शुभम राठी, वाशु राठी, गोलडी राठी, नितिन राठी, आदी मौजूद रहें ! इस आयोजन की खास बात ये रही कि सभी ग्रामवासियों द्वारा कोरोना के सभी नियमों का बहुत अच्छे तरीके से पालन किया गया और सभी ने मास्क और 2 ग़ज़ की दूरी का पूरा ध्यान रखा।
निशुल्क सैनिटाइजर का वितरण किया
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को धामपुर शुगर मिल प्रबंधन ने मिलकर्मियों और गन्ना लेकर आने वाले किसानों को निशुल्क सैनिटाइजर का वितरण किया। उसके बाद मिल प्रबंधन ने मंसूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी और पीएचसी के समस्त स्वास्थ्यकर्मियों को सैनिटाइजर बांटा। पिछले दिनों शुगर मिल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच आक्सीजन कंसंट्रेटर व आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए थे। डीसीएम शुगर मिल के एजीएम रविद्र शर्मा ने बताया कि सैनिटाइजर वितरण के अलावा मंसूरपुर क्षेत्र के गांवों में एंटी वायरस के घोल का टैंकर से स्प्रे करवाया जा रहा है। निश्शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया है। ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
सपा नेता के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। सपा नेता के आकस्मिक निधन से जनपद मे शोक छा गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता जयवीर सिह का बीमारी के कारण निधन हो गया। सपा नेता जयवीर सिह के निधन से सपाईयो मे शोक छा गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप सहित पार्टी पदाधिकारियो ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
सैनिटाइजर अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल के द्वारा पूरे नगर क्षेत्र में सैनिटाइजर अभियान चलाया हुआ है उसी को लेकर नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल के निर्देश पर नगरपालिका के सभी वार्ड सभासदों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सैनिटाइज अभियान चलाया हुआ है उसी कड़ी में नगरपालिका के सभासद अरविंद धनगर के द्वारा मोहल्ला आनंदपुरी में अपने हाथों से सैनिटाइजेशन किया और लोगों से अपने घरों पर रहकर सुरक्षित रहने की अपील की अरविंद धनगर ने कहा कि वह लगातार अपने पूरे वार्ड को सैनिटाइज कर रहे हैं जिससे कि उनके वार्ड में कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित ना हो सके लोगों को करो ना से बचाव के लिए भी जानकारी दी जा रही है वार्ड १३ सभासद अरविंद धनगर के साथ अज्जू शर्मा प्रदीप शर्मा सतीश शर्मा करवाड़ा, गुप्ता जी आदि मौजूद रहे।

